जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडूंगरी में 30 वर्षीय शिव कुमार साहू उर्फ छोटू ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना रविवार की रात 9 बजे का है। जानकारी के मुताबिक शिव कुमार अपने बच्चे और पत्नी के साथ शाम के समय किसी पार्टी से वापस लौटे थे। जिसके बाद वह अपने रूम में गए, घर के बाकी परिवार नीचे में थे। कुछ देर बाद घरवालों ने ऊपर जाकर देखा तो पाया की दरवाजा बंद है। उन्होंने दरवाजा खटखटाया किन्तु किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा को किसी तरह तोड़ा गया। जहाँ देखा की शिव कुमार पंखा में दुपट्टा के सहारे फांसी पर झूला हुआ है। (जारी…)
स्थानीय लोगों की मदद से गोलमुरी थाना को इसकी जानकारी दी गई। गोलमुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है की शिव कुमार को एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा भी है। शिव कुमार के फांसी लगाने के कारणों के अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
जमशेदपुर : न्यू सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 1 में रहने वाली बी डी एस एल महिला कॉलेज घाटशीला की प्रिंसपल पुष्कर बाला के घर से उस वक्त मोबाइल और बैग चोरी हो गई, जब वह प्रातः रांची जाने के लिए अपने घर में तैयार हो रही थी। प्रातः 5:30 बजे तैयार होने के बाद अपने ड्राइंग रूम के पलंग के ऊपर उन्होंने अपना दो मोबाइल और बैग रखकर उसी कमरे में अन्य काम में व्यस्त हो गई थी। अचानक प्रातः 5:30 बजे एक लंबा युवक खुले दरवाजे से कमरे में प्रवेश करके अचानक दोनों मोबाइल और बैग लेकर भाग खड़ा हुआ। डॉक्टर पुष्कर बाला की नजर जब उस लड़के पर पड़ी तो लड़का तेज गति से दरवाजे से बाहर निकल कर भाग खड़ा हुआ । (जारी…)
डॉ पुष्कर बाला को जरूरी काम से रांची जाना था उन्होंने भाजपा नेता विकास सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दिया। विकास सिंह ने डॉक्टर पुष्कर बाला के परिजनों के साथ उलीडीह थाना में जाकर मामला दर्ज करवाते हुए चोर को पकड़ने की बात थानेदार से की।
चोरी और अपराध के खिलाफ जल्द होगा पैदल मार्च – विकास सिंह
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि चोरों का तांडव सर चढ़कर बोल रहा है पहले कभी कबार चोरी के मामले आपको अंधेरे में सुनने को मिलते थे, लेकिन अब 24 घंटे लोग सुरक्षित नहीं है। पुलिस अपराधी और चोर के सामने बौना हो गई है । प्रातः 5:30 चोरों का सक्रिय रहना आम जनमानस के लिए चिंता का विषय बन गया है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि जल्द अपराध और चोरी के खिलाफ पैदल मार्च निकालने का कार्य किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और नौजवान उपस्थित रहेंगे । उलीडीह थाने में विकास सिंह, मुन्ना सहाय, पुतुल सहाय, राम सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
झारखण्ड : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के समीप नक्सलियों ने एक शख्स की हत्या कर दी। नक्सलियों ने शख्स को पुलिस का मुखबिर बताकर उसका गला रेत दिया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। (जारी…)
घटना की सूचना पाकर पुलिस जवान भी दलबल के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के समीप जंगल में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर 62 वर्षीय रदों सुरीन उर्फ डायबोर नाम के ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है। रदों सुरीन उर्फ डायबोर कदमडीह गांव के हारिबुरु टोला का निवासी थी। फिलहाल, वह लोवाबेड़ा वनग्राम में रह रहा था। हालांकि, उन्होंने बताया कि रदों सुरीन का पुलिस से कोई लेना देना ही नहीं था। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या की है। शख्स की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी फेंका है। (जारी…)
बता दें कि पूरे जिले में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इनके खिलाफ कारगर कार्रवाई के लिए चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 134 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। अब भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
बिहार :देश के वेब पत्रकारों के अग्रणी संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इण्डिया (डब्ल्यूजेएआई) ने आज बिहार के दो अलग अलग जगहों पर हुए चौथे स्तंभ पर कायराना, शर्मनाक और निन्दनीय हमलों की कड़ी निंदा की है और राज्य सरकार को अपराधियों पर त्वरित कठोर कार्रवाई के लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्य सरकार से अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर अपनी जीरो टालरेंस की नीति पर त्वरित जमीनी कार्रवाई करने की मांग की है और विफलता की स्थिति में राज्य व्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। (जारी…)
खबरों के अनुसार बिहार के अररिया में एक अखबार के पत्रकार की चार अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अररिया जिले के रानीगंज स्थित विमल कुमार यादव के आवास पर तड़के चार अपराधी दाखिल हुए थे। उन्होंने विमल को जगाकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्रकार विमल को सीने में गोली मारी गई है। घटना के पीछे भाई के हत्याकांड में गवाही की बात कही जा रही है।
सरकार आश्रितों को 10 लाख रुपये एवं स्थाई नौकरी दे
संगठन ने अपने आफिशियल हैंडल पर इस मामले में लिखा है कि अररिया में दैनिक जागरण के पत्रकार की अपराधियों द्वारा की गई जघन्य हत्या निंदनीय है।अपराधियों में कानून का डर खत्म होने लगा है। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया राज्य सरकार से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल की मांग करती है। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य सरकार विफल रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ही अगर सुरक्षित नहीं होंगे तो फिर आम लोगों की दशा क्या होगी। डब्ल्यूजेएआई दिवंगत पत्रकार के आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा दस लाख रुपए की आर्थिक मदद एवं परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी देने की मांग भी करती है।
तो वहीं समस्तीपुर में शराब माफिया द्वारा वेब पत्रकार पर हमले पर भी संगठन ने सरकार को घेरा है “समस्तीपुर में वेब पोर्टल के पत्रकार पर शराब माफिया द्वारा हमले की सूचना मिली है। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया वेब पोर्टल के पत्रकार पर हमले की तीव्र भत्सर्ना करती है और पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ ही राज्य सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करती है। पत्रकारों पर हमले के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अपराधियों के बीच कानून का डर खत्म हो रहा है। पुलिस महानिदेशक पत्रकारों पर हो रहे हमले को लेकर अपने अधिकारियों को आगाह करें नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा/”संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल और राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन ने राज्य सरकार से अपने अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति को अमली जामा पहनाने की मांग की है ताकि सरकार का अखलाख कायम रह सके।
जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिले के डीसी-एसपी बदलने के बाद ऐसा लगा कि अवैध कारोबार बंद हो जायेगा। लेकिन ओवरलोड बालू लदे हाइवा कांड्रा की सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। जिला प्रशासन अवैध खनन और अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्ती बरतने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच बालू माफिया बेखौफ होकर दिन के उजाले में भी काली कमाई करने में लगे हुए हैं। (जारी…)
इन्हें न तो प्रशासन की सख्ती की परवाह है और न ही इन्हें रोकने वाला कोई है। कांड्रा मुख्य सड़क से 24 घंटे दर्जनों ओवरलोड बालू लदे हाइवा गुजरते आसानी से देखे जा सकते हैं। कांड्रा-चौका रोड स्थित गिदीबेड़ा टोल प्लाजा और कांड्रा मोड़ टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर तथ्य की सत्यता की जांच की जा सकती है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से जारी प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे में नदियों से बालू का उठाव किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी खनन विभाग और प्रशासन को नहीं है। (जारो…)
लगभग सभी हाईवे पर चालान हो रहा है, लेकिन यह देखने वाला कोई नहीं है कि चालान किसके नाम है और गाड़ी कहां जा रही है? जानकारों की मानें तो ज्यादातर चालान जमशेदपुर के नाम पर बनते हैं, लेकिन वाहन सरायकेला की ओर चले जाते हैं।
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर डब्बा लाइन में शुक्रवार की सुबह लगभग 11:30 बजे पत्नी और बेटे को भगाने का आरोप लगाते हुए आरोपी पति बिल्लू राय ने बस्ती के महिला और पुरुष के साथ मिलकर मां बेटी के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान बेटी तो किसी तरह बचकर निकल गई। मगर मां को बस्ती वासियों ने बंधक बना लिया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मां को बस्ती वासियों के चंगुल से आजाद कराकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। (जारी…)
घटना में बिरसा नगर निवासी बेटी रूबी कौर और साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी मां रीता कौर घायल हो गए हैं। जहां घटना में रूबी कौर के दोनों हाथ में गहरे जख्म हुए हैं। वहीं मां रीता कौर को सर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें भी आई है। मामले में बेटी रूबी कौर ने बताया कि उनका सीतारामडेरा डब्बा लाइन में एक घर है और जो काफी दिनों से बंद पड़ा है। उसी के साथ सफाई के लिए मां बेटी वहां गए थे। साथ में उनके पति सतनाम सिंह भी थे। अभी वे सभी घर के पास पहुंचे ही थे कि बस्ती का रहने वाला बिल्लू राय आकाश, बादल, सुनीता समेत अन्य महिला और पुरुषों को साथ लेकर उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। इसी बीच बिल्लू राय ने मां रीता कौर के गर्दन में उस्तरा सटा दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पर मेरे दोनों हाथ जख्मी हो गए और मैं किसी तरह वहां से बचकर इलाज के लिए पति के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंची। जबकि बस्ती वासियों ने मेरी मां को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। (जारी…)
साथ ही उनका मोबाइल भी छीन लिया। जिसके बाद मैंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले के कारणों के बारे में बेटी ने बताया कि बिल्लू राय की पत्नी बीते एक साल से अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर घर से फरार है। जिसका आरोप हैदराबाद में वेटर का काम करने वाले मेरे भाई 20 वर्षीय रणवीर सिंह पर लगाते हुए उसने हमारे साथ मारपीट की है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी को मेरा भाई भगा कर ले गया है। मगर यह पूरी तरह झूठ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मां बेटी ने मामले की शिकायत थाने में की है।
पुलिस ने अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्राओं ने वहां तैनात गार्ड पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने इसकी शिकायत दुमका के डीसी से की।
छात्राओं ने डीसी से शिकायत की
डीसी ए दोड्डे के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएएस प्रांजल ढांढा और कार्यपालक दंडाधिकारी सुप्रिया एक्का ने पूरे मामले की जांच की। जांच में छात्राओं की ओर से मिली शिकायत सही पाई गई। जांच में पुष्टि होने पर जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कच्छप ने प्राचार्य शैलजानंद झा, रात्रि प्रहरी शिवपूजन, शिक्षक पंकज व गुलशन को आरोपित बनाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रिंसिपल और रात्रि प्रहरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
नाइट गार्ड पर भी गंभीर आरोप
प्रभारी प्राचार्य और वहां तैनात नाइट गार्ड पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं। प्रभारी प्राचार्य और गार्ड छात्राओं से करते थे अश्लील हरकतें। छात्राएं काफी परेशानी में थीं और डिप्रेशन में थीं। छात्राओं का यह भी आरोप है कि इन दोनों के अलावा दो अन्य शिक्षक अक्सर स्कूल में ही बैठकर शराब पीते थे। छात्राओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। इस मामले में कई और लड़कियां सामने आ सकती हैं। जांच टीम लड़कियों से भी पूछताछ करेगी।
जमशेदपुर के साकची स्थित होटल चंद्रा में ठहरे ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी राकेश गुप्ता जली हालत में मिला है। जानकारी मिलने पर होटल प्रबंधन ने राकेश को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
ओडिशा की महिला के साथ ठहरा था राकेश
जानकारी के अनुसार राकेश गुप्ता ओडिशा के मयूरभंज निवासी नीरा दास के साथ होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरा हुआ था। वह इसके पूर्व जून माह में भी इस होटल में ठहरा था। शुक्रवार सुबह 5 बजे राकेश के दोस्तों ने ही होटल प्रबंधन को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद राकेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया। बताया जाता है कि 15 अगस्त को ही राकेश का जन्मदिन भी था। हालांकि, राकेश कैसे जला इसकी जांच की जा रही है।
पटना : इन दिनों बिहार और खासकर पटना के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिहार में बीजेपी की एक महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुई हैं। जो तस्वीरें वायरल हुई हैं वह पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा की हैं। इन वायरल तस्वीरों में वह जिसके साथ दिख रही हैं वह उनका पुराना सहयोगी रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि अब उसके साथ विधायक के संबंध अच्छे नहीं हैं। दोनों के बीच अब विवाद है।
तस्वीरें वायरल होने और इन तस्वीरों की चर्चा आम होने के बाद विधायक रश्मि वर्मा ने मीडिया से कहा है कि उन्हें भी सोशल मीडिया साइट्स से ऐसी तस्वीरों के वायरल होने के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि वायरल की गईं तस्वीरें पूरी तरह से एडिटेड हैं। यह सिर्फ उन्हें बदनाम करने की साजिश है। MLA साहिबा ने कहा कि वे पुलिस के साइबर सेल में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं।
तस्वीरों में कौन दिख रहा विधायक के साथ ?
वायरल अंतरंग तस्वीरों में महिला विधायक के साथ जो पुरुष दिख रहा है, उसके बारे में जानने की खूब जिज्ञासा रही। दरअसल, तस्वीरों में जो शख्स दिख रहा है उसका नाम संजय सारंगीपुर बताया जा रहा है। उसके बारे में यह जानकारी सामने आई है कि वह मोतिहारी का रहने वाला एक ठेकेदार है।
दोनों के बीच विवाद की वजह
विधायक रश्मि वर्मा ने भी माना है कि संजय दो साल पहले तक उनके साथ काम करता था। अब उन दोनों के बीच विवाद चल रहा है। वहीं एक जानकारी यह भी सामने आई है कि करीब डेढ़ महीने पहले संजय सारंगीपुर ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया था कि वह पैसे लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रही हैं।
विधायक ने जताई चिंता, कहा कितना बढ़ गया है साइबर क्राइम
इन अंतरंग तस्वीरों के वायरल होने के बाद विधायक के क्षेत्र नरकटियागंज ही नहीं बल्कि बेतिया और पटना के सियासी गलियारे में भी लोगों की जुबान पर यही चर्चा विषय बना हुआ है। वहीं रश्मि वर्मा ने कहा कि आज के दौर में इतना ज्यादा साइबर क्राइम बढ़ गया है कि कोई भी किसी की फोटो एडिट कर कहीं भी डाल दे रहा है। विधायक ने कहा कि वे अभी पटना में हैं। वायरल तस्वीरों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साइबर सेल में शिकायत करने पहुंची। जिसके साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई बताई जा रही है, उन्होंने उससे भी बात की है। उस व्यक्ति से भी इस मामले को देखने के लिए कहा है। विधायक ने यह भी दावा किया कि संजय सारंगीपुर भी साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएंगे। विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि संजय सारंगीपुर करीब दो साल पहले तक साथ काम करते थे। अब साथ काम नहीं करते हैं। दोनों के बीच विवाद जरूर चल रहा है, लेकिन कोई खुद को क्यों बदनाम करना चाहेगा।
विधायक के साथ दिख रहे व्यक्ति ने क्या कहा
वायरल अंतरंग तस्वीरों में विधायक के साथ दिख रहे संजय सारंगीपुर भी सामने आए हैं और उन्होंने भी मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि जरूर किसी ने तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है। एडिट कर गलत नीयत से इन्हें वायरल किया है। उन्होंने कहा कि विधायक रश्मि वर्मा के साथ फ्रेंडली रिलेशन रहा है। इस वजह से ही उनके यहां आना-जाना भी लगा रहता था। संजय सारंगपुरी मोतिहारी के अगरवा थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। खुद को जेडीयू नेता बताते हैं। हाल में ही उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। इनदिनों वे बेड रेस्ट पर भी हैं।
दो साल पहले हुआ था विवाद
लंबे समय तक विधायक रश्मि वर्मा के सहयोगी संजय सारंगीपुर का साल-दो साल पहले विधायक से विवाद हो गया था। संजय ने विधायक पर जमीन बेचने के लिए पैसा लेकर ठगी करने का आरोप लगाया था। डेढ़ महीने पहले विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ मोतिहारी के टाउन थाने में FIR भी कराई थी। संजय सारंगीपुर का आरोप है कि रश्मि वर्मा ने उन्हें सिनेमा कैंपस में जमीन दिखाई थी। एक कट्ठा जमीन का सौदा 12 लाख में तय हुआ था। इसके बाद संजय सारंगपुरी ने मोतिहारी सर्किट हाउस में उन्हें 10 लाख रुपये भी दिए थे। विधायक ने इसके लिए एग्रीमेंट किया था। जब जमीन रजिस्ट्री करने के लिए कहा गया तो वह मुकर गयी।
मेरे ऊपर लगाए जा रहे गलत आरोप : विधायक
हालांकि विधायक ने कहा था कि केस के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं पूर्व सहयोगी संजय के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा था कि संजय सारंगपुरी पहले उनके यहां काम करता था। जब उसे काम से हटा दिया गया तो वह अनाप-शनाप लिखता रहता है
दिल्ली से बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में एक महिला ने 11 साल के दिव्यांश (बिट्टू) का गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था। (जारी…)
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 साल की आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूजा अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई से नाराज थी, जिसके चलते उसने उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी। पूजा ने 10 अगस्त की दोपहर को जब दिव्यांश घर में सो रहा था तभी उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। (जारी…)
पूजा और जितेंद्र साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। जितेंद्र ने पूजा से अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी का वादा किया था, लेकिन साल 2022 में जितेंद्र पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था। इसी बात को लेकर पूजा जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी। (जारी…)
पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इनकार कर दिया, जिसके बाद वो दिव्यांश की हत्या कर दी। पूजा ने 10 अगस्त को एक कॉमन फ्रेंड से इंद्रपुरी में जितेंद्र के घर का पता पूछा. जब वो वहां पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था और दिव्यांश बेड पर सो रहा था, घर में कोई नहीं था। तभी पूजा ने मासूम की जान ले ली और उसी बेड में शव को छिपाकर भाग गई। (जारी…)
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूजा की पहचान की। 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पूजा को बक्करवाला इलाके से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की कड़ी पूछताछ में पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।