एक नई सोच, एक नई धारा

8c9030978498a6b5c63adb3ceff84a10204866bd256a32a0e3548d8569927ab6.0
चैत्र नवरात्रि 2023 : आज नवरात्रि का पांचवां दिन, जाने माँ स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र, आरती

आज चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन है, इस दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता सनातन धर्म की देवी दुर्गा की एक रूप हैं। वह भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता हैं तथा उन्हें भी मां पार्वती के नाम से जाना जाता है। उन्हें नवरात्रि के पांचवें दिन पूजा जाता है और उन्हें चंडी के नौ रूपों में से एक माना जाता है। स्कंदमाता को चंडी के नौ रूपों में से नौवें रूप के रूप में भी जाना जाता है। उनका वाहन सिंह होता है तथा उन्हें चांदी का श्रृंगार करके पूजा जाता है। स्कंदमाता के दोनों हाथों में चाकू होता है जो उनकी शक्ति को दर्शाता है। वह सभी प्रकार की दुःखों से मुक्ति दिलाती हैं और भक्तों के मांगों को पूरा करती हैं।

8c9030978498a6b5c63adb3ceff84a10204866bd256a32a0e3548d8569927ab6.0

स्कंदमाता की पूजन विधि:-

सबसे पहले चौकी (बाजोट) पर स्कंदमाता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। तत्पश्चात, गंगा जल या गोमूत्र से शुद्धिकरण करें। चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में जल भरकर उस पर कलश रखें। उसी चौकी पर श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, षोडश मातृका (16 देवी), सप्त घृत मातृका (सात सिंदूर की बिंदी लगाएं) की स्थापना भी करें। फिर व्रत, पूजन का संकल्प लें और वैदिक एवं सप्तशती मंत्रों द्वारा स्कंदमाता सहित समस्त स्थापित देवताओं की षोडशोपचार पूजा करें। इसमें आवाहन, आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, बिल्वपत्र, आभूषण, पुष्प-हार, सुगंधित द्रव्य, धूप-दीप, नैवेद्य, फल, पान, दक्षिणा, आरती, प्रदक्षिणा, मंत्र पुष्पांजलि आदि करें। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर पूजन संपन्न करें।

स्कंदमाता के मंत्र:-

मां स्कंदमाता का वाहन सिंह है। इस मंत्र के उच्चारण के साथ मां की आराधना की जाती है।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥

संतान प्राप्ति हेतु जपें स्कंद माता का मंत्र:-
पंचमी तिथि की अधिष्ठात्री देवी स्कन्द माता हैं। जिन लोगों को संतानाभाव हो, वे माता की पूजन-अर्चन तथा मंत्र जप कर लाभ उठा सकते हैं। मंत्र अत्यंत सरल है –
‘ॐ स्कन्दमात्रै नम:।।’
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

भोग एवं प्रसाद:

पंचमी तिथि के दिन पूजा करके भगवती दुर्गा को केले का भोग लगाना चाहिए एवं यह प्रसाद ब्राह्मण को दे देना चाहिए। ऐसा करने से इंसान की बुद्धि का विकास होता है।

स्कंदमाता की आरती:-

जय तेरी हो स्कंद माता।
पांचवां नाम तुम्हारा आता।।
सब के मन की जानन हारी।
जग जननी सब की महतारी।।
तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं।
हरदम तुम्हें ध्याता रहूं मैं।।
कई नामों से तुझे पुकारा।
मुझे एक है तेरा सहारा।।
कहीं पहाड़ों पर है डेरा।
कई शहरो मैं तेरा बसेरा।।
हर मंदिर में तेरे नजारे।
गुण गाए तेरे भगत प्यारे।।
भक्ति अपनी मुझे दिला दो।
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो।।
इंद्र आदि देवता मिल सारे।
करे पुकार तुम्हारे द्वारे।।
दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए।
तुम ही खंडा हाथ उठाए।।
दास को सदा बचाने आई।
‘चमन’ की आस पुराने आई।।

AddText 03 25 12.47.13
चैत्र नवरात्रि 2023 : नवरात्रि का आज चौथे दिन होती है माँ कूष्मांडा पूजा, जाने पूरी विधि, मन्त्र और आरती

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा की जाती है। माँ कूष्मांडा माँ दुर्गा की चौथी शक्ति हैं। धार्मिक मान्यता है कि माँ कूष्मांडा की पूजा करने से भक्तों के समस्त प्रकार के रोग-दोष मिट जाते हैं। इनकी आराधना से भक्तों की आयु, यश, बल आरोग्य, संतान सुख की वृद्धि होती है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, माँ कूष्मांडा के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जब ब्रह्मांड में चारो ओर अंधकार था, जीव-जंतुओं का अस्तित्व नहीं था तब माँ कूष्मांडा ने इस सृष्टि की रचना की थी। इसी कारण माँ को कूष्मांडा कहा जाता है।

AddText 03 25 12.47.13

एक अन्य मान्यता के अनुसार, मां कूष्मांडा को कुम्हड़े (कद्दू) की बलि बहुत ही प्रिय है, इसलिए मां दुर्गा का नाम कूष्मांडा पड़ा। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में जपमाला है। मां शेर की सवारी करती हैं। माँ कूष्मांडा सूर्यमंडल के भीतर के लोक में निवास करती हैं।

मां कूष्मांडा की पूजा विधि और भोग

सुबह उठकर सबसे पहले स्नान कर लें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद माँ कूष्मांडा का ध्यान कर उनको धूप, गंध, अक्षत्, लाल पुष्प, सफेद कुम्हड़ा, फल, सूखे मेवे और सौभाग्य का सामान अर्पित करें।
फिर मां कूष्मांडा को हलवे और दही का भोग लगाएं।
मंत्र सहित मां का ध्यान करें और अंत में आरती करें।

मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्‍मांडा रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।

आरती

कूष्मांडा जय जग सुखदानी।
मुझ पर दया करो महारानी॥
पिगंला ज्वालामुखी निराली।
शाकंबरी मां भोली भाली॥
लाखों नाम निराले तेरे ।
भक्त कई मतवाले तेरे॥
भीमा पर्वत पर है डेरा।
स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥
सबकी सुनती हो जगदंबे।
सुख पहुंचती हो मां अंबे॥
तेरे दर्शन का मैं प्यासा।
पूर्ण कर दो मेरी आशा॥
मां के मन में ममता भारी।
क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥
तेरे दर पर किया है डेरा।
दूर करो मां संकट मेरा॥
मेरे कारज पूरे कर दो।
मेरे तुम भंडारे भर दो॥
तेरा दास तुझे ही ध्याए।
भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥

FB IMG 1679683281336
श्री राम हनुमंत कथा के चौथे दिन हुआ सीता राम विवाह वर्णन, मंत्रमुग्ध हुए भक्तगण, देखें तस्वीर

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित श्री राम हनुमन्त कथा का आज चौथा दिन था। इस अवसर पर प्रयागराज से पधारे कथा वाचक पंडित श्री जगदीश भूषण जी महाराज ने बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा वर्णित माता सीता और प्रभु श्री राम के विवाह का विस्तृत वर्णन किया और भक्त जनों ने आत्मीयता के साथ इसका आनन्द लिया।

FB IMG 1679683281336

कथा वाचक द्वारा जिस संगीतमय तरीके से कथा के हर बारीक क्षण को प्रस्तुत किया उससे भक्त मंत्रमुग्ध हो गए और पूरे मन से प्रभु राम को समर्पित होकर झूमने लगे। कथा के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया, जहाँ प्रसाद लेने के क्रम में भक्तों द्वारा अनुशासन का पालन भी किया गया। गौरतलब हो कि 21 मार्च से शुरू हुई श्री राम हनुमन्त कथा 29 मार्च तक रोजाना संध्या 6:00 बजे से 9:00 बजे तक चलेगी और 30 मार्च को भव्य शोभायात्रा और रामनवमी अखाड़ा जुलूस निकलेगी।

FB IMG 1679683259595
FB IMG 1679683289773
604d93331dbf19751ecce270263b039f960ce2c523d09e1b2d5140803439cc51.0
चैत्र नवरात्रि 2023 : नवरात्रि का आज तीसरा दिन, जाने माँ चन्द्रघंटा के बारे में, पूजा विधि, मंत्र, आरती

आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है आज का दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। देवी पुराण के अनुसार, मां दुर्गा का यह स्वरूप शांतिदायक कल्याणकारी माना जाता है। इनके माथे पर घंटे के आकार का आधा चांद है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। जो व्यक्ति इनकी उपासना करता है, उसे सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में मां चंद्रघंटा की पूजा करने के विधि के बारे में बताएंगे, साथ ही इस दिन किस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। मां चंद्रघंटा की आरती क्या है।

604d93331dbf19751ecce270263b039f960ce2c523d09e1b2d5140803439cc51.0

जानें क्या है पूजा विधि

इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद मां का ध्यान करें पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़के, इसके बाद मां का ध्यान करते हुए पांच घी का दीपक जलाएं। उसके बाद मां को सफेद कमल या फिर पीले गुलाब का फूल चढ़ाएं। मां दुर्गा को रोली चढ़ाएं, सुबह-शाम उनकी आरती करें। आरती करने के दौरान शंख घंटा बजाएं। इससे नकारात्मकता दूर हो जाती है। उनके भोग में केसर की खीर, दूध से बनी मिठाई बनाएं। मां को भोग लगाकर पूजा संपन्न करें।

इस दिन करें इस मंत्र का जाप

पिंडजप्रवरारूढ़ा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।
अर्थात् श्रेष्ठ सिंह पर सवार चंडकादि अस्त्र शस्त्र से युक्त मां चंद्रघंटा मुझ पर अपनी कृपा करें।

वन्दे वांछित लाभाय चन्द्रार्धकृत शेखरम्।
सिंहारूढा चंद्रघंटा यशस्वनीम्॥

मणिपुर स्थितां तृतीय दुर्गा त्रिनेत्राम्।
रंग, गदा, त्रिशूल,चापचर,पदम् कमण्डलु माला वराभीतकराम्॥

मां चंद्रघंटा की करें आरती

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने के बाद मां की आरती करें। इससे आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे।

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।
चंद्र समान तुम शीतल दाती।
चंद्र तेज किरणों में समाती।
क्रोध को शांत करने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली।
मन की मालक मन भाती हो।
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।
सुंदर भाव को लाने वाली।
हर संकट मे बचाने वाली।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये।
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं।
शीश झुका कहे मन की बाता।
पूर्ण आस करो जगदाता।
कांची पुर स्थान तुम्हारा।
करनाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटू महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी।

3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0 7
आज का राशिफल : 23 मार्च 2023, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन
3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0 7

मेष

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्चे बढे़ रहेंगे और काम के लिए आप नीति बनाकर आगे बढ़ें, लेकिन उसमें आप पूरी सूझबूझ दिखाएं। यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उस पर विराम लग सकता है। अपनों की खुशी में आप खुश रहेंगे, लेकिन आपको बजट बनाकर चलने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी कानून संबंधित मामले में आज ढील देने से बचना होगा।

वृष

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी से भी अपने मन में चल रही बातों को नहीं बताना है। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान थे, आज वह पूरा हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपने जूनियर्स की गलतियों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे और आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से आपका कोई काम पूरा होता दिख रहा है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ दीर्घ कालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी पर अति विश्वास करना आपको समस्या दे सकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है और दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप आजकल घर परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा और संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन कुछ शारीरिक कष्टों के कारण आप परेशान रहेंगे। करीबियों के साथ विश्वास में सहयोग बना रहेगा। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप टीमवर्क के जरिए काम करके लोगों को हैरान करेंगे और आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आपको किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां नहीं करनी है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपके घर दावत पर आ सकता है।

तुला

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपने उधार के लेन-देन में सावधानी बरतें और कामकाज में गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको किसी लक्ष्य को बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन आपके खर्चे आज आपके ऊपर हावी रहेंगे। आप परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के काम में आप दखलअंदाजी ना करें।

धनु

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और किसी मकान, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी के लिए आप योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ने से आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है। आप भावुकता में कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

मकर

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप बिजनेस के मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समयह वाणी की मधुरता को बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ

आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे और अपने धन को भविष्य के लिए संचय करेंगे। परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप संस्कारों व परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन भरा है, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को आज पूरा करने के लिए पूरी जी जान लगाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी तेजी आएगी। रचनात्मक विषयों से आप जुड़े रहेंगे। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए उसमें सावधानी बरतें। संतान के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

441134682b8043450d71d3c7576559c20242fd4cad909af2da25832d8f7f6c17.0
चैत्र नवरात्रि 2023 : नवरात्रि का आज दूसरा दिन, जाने माँ ब्रह्मचारिणी के बारे में

चैत्र नवरात्रि का 22 मार्च से शुंभारंभ हो गया है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज के दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। देवी मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल एवं कमल का फूल बेहद पसंद है एवं इसलिए इनकी पूजा के चलते इन्हीं फूलों को देवी मां के चरणों में चढ़ाएं।
चूंकि मां को चीनी और मिश्री काफी पसंद है इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री एवं पंचामृत का भोग लगाएं। मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने व्‍यंजन अति प्रिय होते हैं। इसलिए आप उन्‍हें दूध से बने व्‍यंजनों का भोग लगा सकते हैं। इस भोग से देवी ब्रह्मचारिणी खुश हो जाएंगी। इन्हीं चीजों का दान करने से लंबी आयु का सौभाग्य भी पाया जा सकता है।

441134682b8043450d71d3c7576559c20242fd4cad909af2da25832d8f7f6c17.0

मां ब्रह्मचारिणी व्रत कथा:-

मां ब्रह्मचारिणी ने राजा हिमालय के घर जन्म लिया था। नारदजी की सलाह पर उन्होंने कठोर तप किया, जिससे वे भगवान महादेव को पति स्वरूप में प्राप्त कर सकें। कठोर तप की वजह से उनका ब्रह्मचारिणी या तपश्चारिणी नाम पड़ा। भगवान महादेव की आराधना के चलते उन्होंने 1000 वर्ष तक केवल फल-फूल खाए तथा 100 वर्ष तक शाक खाकर जीवित रहीं। कठोर तप से उनका शरीर क्षीण हो गया। उनक तप देखकर सभी देवता, ऋषि-मुनि अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने बोला कि आपके जैसा तक कोई नहीं कर सकता है। आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण होगा। महादेव आपको पति स्वरूप में प्राप्त होंगे।

मंत्र:-


श्लोक
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलु| देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ||

ध्यान मंत्र
वन्दे वांछित लाभायचन्द्रार्घकृतशेखराम्।
जपमालाकमण्डलु धराब्रह्मचारिणी शुभाम्॥

गौरवर्णा स्वाधिष्ठानस्थिता द्वितीय दुर्गा त्रिनेत्राम।
धवल परिधाना ब्रह्मरूपा पुष्पालंकार भूषिताम्॥

परम वंदना पल्लवराधरां कांत कपोला पीन।
पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

n4826376981679456362745b9314021436ea44ca3b59d8d15c4d2b6830adaeb80ea82b4a745186d48bc6173
चैत्र नवरात्रि 2023 : प्रथम दिन होती है माँ शैलपुत्री की पूजा, जाने शुभ मुहूर्त

आज नवरात्रि का प्रथम दिन है और आज के दिन कलश स्थापना के बाद पर्वतराज हिमालय की पुत्री शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है। वहीं मां शैलपुत्री सफेद वस्त्र धारण किए हुए हैं और उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल शोभायमान है।मां के माथे पर चंद्रमा सुशोभित है। साथ ही उनकी सवारी नंदी की है। शैलपुत्री मां के वृषोरूढ़ा और उमा भी नाम हैं। मां शैलपुत्री के इस रूप को करुणा और स्नेह का प्रतीक माना गया है।

n4826376981679456362745b9314021436ea44ca3b59d8d15c4d2b6830adaeb80ea82b4a745186d48bc6173

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, बुधवार, दिनांक 22 मार्च 2023 को बसंत नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है। अत: इसी दिन द्विस्वभाव लग्न में प्रात: काल घट स्थापना होगी।

प्रात: 06:33 से प्रात: 07:40 (सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त)
प्रात: 11:14 से दोपहर 12:10 (द्विस्वभाव मिथुन लग्न)
प्रात: 06:33 से प्रात: 09:33 (लाभ-अमृत का चौघड़िया)
प्रात: 11:04 से दोपहर 12:10 (शुभ का चौघड़िया)


नोट :- इस दिन बुधवार होने से अभिजित मुहूर्त (दोपहर 12:10 से दोपहर 12:58) को टालना चाहिए।

3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0 6
आज का राशिफल- 22 मार्च 2023, जाने कैसा होगा नवरात्रि का पहला दिन
3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0 6

मेष

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि व्यापार में आज आपको समस्या हो सकती है, लेकिन आपको अपने कार्यों की सूची बनाकर चलना होगा, तभी आप उन्हें पूरे कर पाएंगे। नौकरी संबंधित यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए है, तो आज वह भी दूर होंगी और एक योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप अपने निवेश पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरा हो सकता है।

वृष

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपकी अधिकारियों से भेंट होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।  कारोबार कर रहे लोग सावधानी बरतें, लेकिन आपके आकर्षण को देखकर आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। आप जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। शासन प्रशासन के मामलों में आज आप सावधान रहें और यदि किसी कानून की संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है और आपको अपने कामों को लेकर आज जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। अपने सहयोगियों पर आप विश्वास बनाए रखें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपको कार्यक्षेत्र में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक आयोजन को करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको यदि परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगे, तो भी आप कुछ नहीं कहेंगे।

सिंह

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जो आपको समस्या दे सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलने से संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।  आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और धन-धान्य में वृद्धि होने से आज प्रसन्न होंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। अपनों के साथ संबन्धों में मधुरता बनाए रखेंगे। औद्योगिक प्रयासों को में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर दें। यदि आप से पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उसमें सुधार करना होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया हुआ था, तो आपको उसे समय रहते उतारना होगा। परिवार में सदस्यों के साथ आपकी घनिष्ठता बढे़गी, लेकिन विपक्षियों से आज आप सावधान रहें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।  आपको अपनी संतान के उत्साह को बनाए रखना होगा, तभी वह परीक्षा में अत्यधिक मेहनत कर पाएंगे और आपकी कुछ योजनाएं आज आगे बढ़ेंगी। व्यक्तिगत विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपका मनोबल बढ़ने से  आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके चलेगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज कामकाज की गति थोड़ी धीमी रहेगी। परिवारिक मामलों में आज सावधान रहे और कोई निर्णय भावुकता में लिया, तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। यदि परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी वाद-विवाद पनपे, तो आपस में सामंजस्य बनाए रखें।

मकर

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा और वाणिज्य विषयों को आप पूरी गति देंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सुख  और समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ नए रिश्ते को लेकर आज बल मिलेगा और आपको किसी नयी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। घर परिवार में यदि कुछ काम आपने कम पर छोड़ रखे थे, तो आप उन पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में तरक्की मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं को पूरा ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। निजी मामलों में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज सुधरेगी।

मीन

आज के दिन आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। अपने शत्रुओं पर पूरी नजर बनाए रखें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप किसी काम में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और आपको कार्यक्षेत्र में कोई निवेश संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा।

IMG 20230321 WA0018
श्री राम हनुमंत कथा का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में झूमे भक्त जन, देखें वीडियो
Screenshot 2023 0321 235704

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित श्री राम हनुमंत कथा का आज शुभारंभ हुआ। जहाँ भारी संख्या में भक्त जनों ने उपस्थित हुए और कथा का आनंद लिए। कथा का शुभारंभ से पहले भाजपा धनबाद प्रभारी अभय सिंह द्वारा प्रयागराज से आये कथा वाचक आचार्य श्री जगदीश भूषण महाराज को अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने आचार्य के साथ आये साथीगणों को भी सम्मानित किया।

IMG 20230321 WA0017

कथा के दौरान काशीडीह मैदान में इस कदर भक्तिमय माहौल बना की वहाँ उपस्थित भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे और भगवान श्री राम के नाम का जयघोष करने लगे। बता दें कि कथा 21 मार्च से 29 मार्च तक रोजाना संध्या 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होगी और दिनांक 30 मार्च 2023 को संध्या 5 बजे भव्य शोभायात्रा और रामनवमी अखाड़ा जुलूस काशीडीह दुर्गापूजा मैदान से निकाला जाएगा।

FB IMG 1679384721880
श्री राम हनुमंत कथा आज शाम से होगी शुरू, काशीडीह मैदान सज कर हुआ तौयार

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान में आज 21 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक चलने वाली श्री राम हनुमंत कथा के लिए मैदान पूरी तरह से सज कर तैयार हो चुका है। आज संध्या 6:00 बजे से कथा प्रवचन की शुरुआत की जाएगी जो रात्रि 9:00 बजे तक चलेगी। 21 मार्च से 29 मार्च तक रोजाना इसी समय पर कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

FB IMG 1679384721880

राम नवमी के सुअवसर पर इस कथा का आयोजन भाजपा धनबाद प्रभारी अभय सिंह द्वारा आयोजित किया गया है। कथा वाचक के रूप में श्रद्धेय पंडित श्री श्री जगदीश भूषण जी महाराज प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से पधारें है।
गौरतलब हो कि 29 मार्च को कथा समापन के अगले दिन दिनांक 30 मार्च 2023 को ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान से भव्य शोभायात्रा एवं रामनवमी अखाड़ा जुलूस भी संध्या 5 बजे निकलेगी।

FB IMG 1679384731982
error: Content is protected !!