एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230916 WA0006
गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पर्व पर नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा संगत के सहयोग से संगत की सेवा में समर्पित: निशान सिंह

‘सुण वडपागिया हर अमृत बाणी राम, जिन कउ करम लिखी तिस रिदै समाणी राम …’

जमशेदपुर : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव समागम मौके पर साकची गुरद्वारा का नवीनीकृत दरबार साहिब ‘सुण वडपागिया हर अमृत बाणी राम’ शब्द गायन के साथ संगत की सेवा में समर्पित किया गया। शनिवार को समागम के दूसरे और अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में सिख संगत का गुर दर्शन को साकची गुरुद्वारा में हाजिर रही।

संगत को सम्बोधित करते हुए प्रधान निशान सिंह ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर साकची गुरुद्वारा साहिब का दरबार हॉल संगत की सेवा में समर्पित करने का यह भाग्यशाली क्षण केवल और केवल संगत के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंदर सिंह, रेलवे बोर्ड के सदस्य गुरविंदर सिंह शेट्ठी ने भी प्रकाशपर्व में शामिल होकर अपने विचार संगत के बीच रखे। (जारी…)

IMG 20230916 WA0003
IMG 20230625 WA0000

कीर्तन दिवान के दूसरे दिन एक बार फिर दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी संदीप सिंह भक्तिरस से लबरेज शब्द-कीर्तन गायन किया। उन्होंने ‘सुण वडपागिया हर अमृत बाणी राम, जिन कउ करम लिखी तिस रिदै समाणी राम’, ‘भूलि मालणी है इउ, सतगुर जागता है देउ’ के अलावा भी अन्य गुरबाणी अनुसार शब्द पढ़कर कर संगत को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह और गुरविंदर शेट्ठी कीर्तन दिवान में हुए शामिल, किये गए सम्मानित

IMG 20230916 WA0008

साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शख्सियतों सम्मान किया। इस अवसर पर भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला और गुरविंदर सिंह शेट्ठी को भी सम्मानित किया गया। इस पावन मौके पर सिख समाज के और भी कई गणमान्य शख्सियतों ने हाजरी भरी जिनमे विशेष रूप से परविंदर सिंह सोहल, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ स्वर्ण सिंह, सतवीर सिंह सोमू, टीटू सिंह, रविंदर सिंह रिंकू समेत अन्य गुरद्वारों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे जिन्होंने नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल की जमकर प्रशंसा की। (जारी…)

IMG 20230916 WA0000
IMG 20230916 WA0004


ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने गुरु महाराज के सामने अरदास की। उपरांत सुखमणी साहिब कीर्तनी जत्था, स्त्री सत्संग सभा, भाई दिलजीत सिंह भोपाल वाले ने शब्द-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ढाढी जत्था भाई भूपिंदर सिंह जोगी ने भी संगत को सिख इतिहास से रु-बू-रु कराया।
इस अवसर पर संगत को पंगत बैठाकर लंगर छकाया और प्रसाद बांटा गया। मंच का संचालन में सुरजीत सिंह छीते ने किया जबकि मनमीत सिंह के नेतृत्व में नौजवान सभा के युवकों ने जोड़े घर एवं गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लंगर की सेवा बखूबी निभाई। (जारी…)

IMG 20230916 WA0007
IMG 20230802 WA00751

प्रधान निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू-जगजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सोनी, सतनाम सिंह घुम्मन, जगमिंदर सिंह, ताज सिंह, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसबीर सिंह गाँधी, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतबीर सिंह गोल्डू, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, जसवंत सिंह लाडी, सन्नी सिंह, अमन सिंह और नानक सिंह समेत साकची कमिटी के सभी सदस्यों ने प्रकाशपर्व के पहले दिन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभायी।

IMG 20230916 WA0002
जमशेदपुर के सिख कौम ने रचा इतिहास, प्रकाश नगर गुरुद्वारा कमेटी की गुरजीत कौर प्रधान बनी

जमशेदपुर : कोल्हान में सिख कौम ने नया इतिहास बना दिया है। लौहनगरी के प्रकाश नगर गुरुद्वारा कमेटी की संगत ने अपना प्रधान बीबी गुरजीत कौर को चुन लिया है। यह कार्य उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश 419 वें दिहाड़े में किया।
श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी वाणी में स्त्रियों की महत्ता को इस प्रकार से बखान किया कि “सो किओं मंदा आखिए जित जमें राजन”, इसे चरितार्थ प्रकाश नगर इलाके की संगत ने किया है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230916 WA0000

बीबी गुरजीत कौर पंजाब के रोपड़ से स्नातक है एवं उनके दो बेटे एवं एक बेटियां हैं। इन्हें सिख परिवार में एक आदर्श परिवार के रूप में देखा जाता है। जहां बच्चों को इन्होंने अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा दिलाई और विदेशों में भेजा वही घर का पूरा परिवेश पंथिक मर्यादा में रखा। वे पूरी तरह से धार्मिक है और गुरुद्वारा साहिब के सारे धार्मिक कार्य खुद भी संपूर्ण करती रही है। उनके ससुर सरदार स्वर्गीय आरपी सिंह द्वारा गुरुद्वारा साहब का निर्माण किया गया। गुरजीत कौर के प्रधान बनने पर स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीपी राजन कौर ने और पूरी टीम ने उन्हें बधाई दी है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00751

इधर उनके प्रधान बनने की जानकारी मिलते ही बधाइयां देने का तांता लग गया। सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतबीर सिंह सोमू ने बधाई देते हुए कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर बनी और यहां भी सराहनीय कार्य हुआ है।
बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने भी बीबी गुरजीत कौर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के साथ जाएंगे और बारीडीह की संगत की ओर से सम्मानित करेंगे।

IMG 20230915 WA0013
गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशपर्व मनाने साकची गुरुद्वारा में उमड़ी संगत, छका लंगर, लिया प्रसाद
IMG 20230915 WA0012

रागी संदीप सिंह का कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये’ सुन भाव-विभोर हुई संगत

IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर :दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी संदीप सिंह की मनमोहक आवाज में कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये, आप मुकत मोहे तारे…….’ श्रवण कर संगत भाव-विभोर हो उठी और भक्तिरस में भींगे अश्रु नहीं रोक पायी।

शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर लगभग ग्यारह हजार सिख संगत ने गुरु महाराज के सम्मुख माथा टेक कर आशीर्वाद ग्रहण किया। प्रकाशपर्व के पहले दिन शुक्रवार को सर्वप्रथम दो दिन पूर्व आरम्भ किये गए अखंड पाठ की समाप्ति की अरदास में सिख संगत बड़ी संख्या में शामिल हुई। ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने विश्वशांति की अरदास गुरु महाराज के सामने की। उपरांत सुखमणी साहिब कीर्तनी जत्था, स्त्री सत्संग सभा, भाई जसपाल सिंह, भाई दिलजीत सिंह भोपाल वाले ने शब्द-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ढाढी जत्था भाई भूपिंदर सिंह जोगी ने भी संगत को सिख इतिहास से रु-बू-रु कराया। (जारी…)

IMG 20230915 WA0010
IMG 20230816 WA0004

लेकिन जब दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी ज्ञानी संदीप सिंह ने शब्द-कीर्तन गायन शुरू किया तो संगत गुरु की बाणी के रस में ऐसा लीन हुई कि आंसू के रूप में भक्ति रस आँखों से बहने लगा। ‘धन्य धन्य रामदास गुर, जिने सिरया तिने सवारिआ’ और ‘मित्तर प्यारे नु हाल मुर्रीदा दा केहना’ शब्द गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संगत को पंगत बैठाकर लंगर छकाया और प्रसाद बांटा गया। (जारी…)

IMG 20230915 WA0016
AddText 08 02 01.40.24 1

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने पहले दिन के कार्यक्रम में गुरु घर में विशाल संख्या में हाजरी भरने के लिए संगत का धन्यवाद दिया और दूसरे और अंतिम दिन भी गुरु दरबार में हाजरी भरने की अपील जमशेदपुर की संगत से की। प्रकाशपर्व के मौके पर शहर के सिख कुछ शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया। (जारी…)

IMG 20230915 WA0014
IMG 20230915 WA0011

प्रधान निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू-जगजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सोनी, सतनाम सिंह घुम्मन, जगमिंदर सिंह, ताज सिंह, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसबीर सिंह गाँधी, महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, जसवंत सिंह लाडी, सन्नी सिंह, अमन सिंह और नानक सिंह समेत साकची कमिटी के सभी सदस्यों ने प्रकाशपर्व के पहले दिन को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी। जबकि मंच संचालन में सुरजीत सिंह छीते, मनमीत सिंह के नेतृत्व में नौजवान सभा के युवकों ने जोड़े घर एवं गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लंगर की सेवा बखूबी निभाई।

IMG 20230913 WA0015
‘पंथ खालसा धन्य है’ जयकारे के साथ गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशोत्सव का हुआ आगाज, श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नयी पालकी में किया गया विराजमान
IMG 20230913 WA0011

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा द्वारा प्रकाशोत्सव को समर्पित निकाली गयी शोभा यात्रा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान में ‘धन्य है धन्य है धन्य है पंथ खालसा धन्य है’ और ‘सब सिख्खण को हुक्म है गुरु मान्यो ग्रन्थ’ के जयकारे के साथ संगत ने साकची गुरुद्वारा की नयी पालकी में गुरु ग्रन्थ साहिब को विराजमान किया। बुधवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर साकची गुरुद्वारा में अरदास उपरांत एक शोभा यात्रा निकाली गयी जहाँ सिख संगत ने पुरे उत्साह, श्रद्धा भाव और सत्कार से शामिल होकर शोभा यात्रा को सफल बनाया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

शोभा यात्रा साकची गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर कालीमाटी रोड, बसंत टॉकीज गोलचक्कर, काशीडीह मोड़ गोलचक्कर होते हुए वापस साकची गुरुद्वारा में संपन्न हुई। शोभा यात्रा की अगुवाई स्त्री सत्संग सभा और सुखमणि साहिब जत्था की बीबियों ने किया। प्रधान निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू-अवतार सिंह फुर्ती-जगजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, जोगिन्दर सिंह जोगी, सतनाम सिंह घुम्मन, देवेंद्र सिंह मारवाह, जगमिंदर सिंह, ताज सिंह, मनमोहन सिंह, जसबीर सिंह गाँधी, महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, नानक सिंह, कीताडीह के अर्जुन सिंह वालिया समेत साकची कमिटी के सभी सदस्य शोभा यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जबकि मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में नौजवान सभा के युवकों ने ट्रैफिक कंट्रोलर की भूमिका बखूबी निभाई। शोभा यात्रा समाप्ति की अरदास के बाद गुरु ग्रन्थ साहिब को श्रद्धा भाव और सम्मानपूर्वक नयी पालकी साहिब में विराजमान किया गया। साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नण ने अखंड पाठ आरम्भ किया जिसमे सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, जसपाल सिंह और सुखविंदर सिंह राजू भी शामिल हुए। (जारी…)

IMG 20230913 WA0013
IMG 20230913 WA0010
AddText 08 02 01.40.24 1

बाद में साकची के प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि अखंड पाठ की समाप्ति 15 सितम्बर को होगी तथा 15 और 16 सितम्बर को दो-दिवसीय विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जायेगा जहां दोपहर में दोनों दिन गुरु का अटूट लंगर बरताया जायेगा। दरबार साहिब, अमृतसर के कीर्तनीये हजूरी रागी जत्था भाई साहब भाई संदीप सिंह और भाई साहब भाई दिलजीत सिंह भोपालवाले अपने रसभरे कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे जबकि भाई साहब भाई भूपिंदर सिंह जोगी ढाढ़ी जत्था मोहाली संगत को धार्मिक बयार से मंत्रमुग्ध करेंगे। इनके अलावा साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी अमृतपाल सिंह मनन और सरदार करतार सिंह भी गुरु ग्रन्थ साहिब की महिमा का बखान संगत के बीच करेंगे। निशान सिंह ने अपील की है कि जमशेदपुर की तमाम सिख संगत कीर्तन दरबार में हाजिरी भरकर गुरु घर की खुशियां जरूर प्राप्त करे।

IMG 20230826 WA0005
राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को निकाला जाएगा भव्य कलश यात्रा
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ के सौजन्य से दिनांक 28/08/2023 दिन सोमवार को सुबह 6:30 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है।इस बाबत संघ की प्रदेश प्रभारी प्रीति पांडा ने बताया कि जमशेदपुर शहर के सुप्रसिद्ध सोनारी दोमुहानी घाट से कलश में जल भरकर स्थानीय धातकीडीह ठक्कर बप्पा क्लब के समीप हरिजन बस्ती में अवस्थित श्री शिव मंदिर में जलार्पण किया जाएगा। जिसमें शहर के समस्त सनातनी धर्मालंबियों को सादर आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि आप सभी अवश्य पधारें और भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल अर्पित कर पुण्य के भागी बनें।

IMG 20230826 WA0007
AddText 08 02 01.40.24 1
IMG 20230524 WA0044
“अैसी मरनी जो मरै बहुरि न मरना होय” शहीदी दिवस पर साकची गुरुद्वारा में नयी पालकी साहिब उसारी की हुई अरदास

सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी को समर्पित गुरुद्वारा साहिब साकची में छबील तो लगायी ही गयी परन्तु विशेष बात यह रही कि यहाँ नयी पालकी साहिब स्थापित करने के लिए अरदास कर उसारी की शरुआत की गयी। मंगलवार को इस विशेष कार्य और साकची गुरुद्वारा सौंदर्यीकरण हेतु सिख महिलाओं की संस्था सुखमणि जत्था ने सराहनीय वित्तीय सहयोग भी किया।

सुखमणि जत्था ने भी सौंदर्यीकरण कार्य के लिए किया वित्तीय सहयोग


सुखमणि जत्था की बीबियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीबी अमरजीत कौर, बलविंदर कौर, बलविंदर कौर भुर्जी, कृष्णा कौर, जोगिन्दर कौर, राज कौर, रणजीत कौर, सुरजीत कौर, करमजीत कौर, रानी कौर और राजबीर कौर ने वित्तीय सहयोग करते हुए चेक प्रधान निशान सिंह के सुपुर्द किया।
इससे पूर्व साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य हॉल में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के अंतरगर्त नयी पालकी साहिब के उसारी के लिए भी अरदास कर स्थापना का कार्य प्रारंभ किया गया। विशेषरूप से राजस्थान के मकराना से शहर पहुंचे कारीगर इस कार्य में बुधवार से जोर शोर से लग जाएंगे।
आज के मुख्य कार्यक्रम में अखंड पाठ साहिब के समाप्ति उपरांत कीर्तन दरबार आयोजित हुआ इसमें भाई साहब भाई मनदीप सिंह हजूरी रागी गुरूद्वारा साहिब साकची ने कीर्तन गायन किया जबकि बाबा करतार सिंह ने अरदास की। संगत ने छबील में शरबत और चना प्रसाद ग्रहण किया।

IMG 20230524 WA0045


इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह के अलावा ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह सिद्धू, चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह गांधी, सरदार सुरजीत सिंह छीते, सरदार बलबीर सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार दलजीत सिंह, सिख स्त्री सत्संग सभा साकची की अध्यक्षा बीबी गुरमीत कौर, कोषाध्यक्ष बीबी पिंकी कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी अमरीक कौर, बीबी जितेंद्र पाल कौर सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की ओर से बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी गुरदीप कौर तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की ओर से सरदार जयमल सिंह बरियार, सरदार मनोहर सिंह मित्ते, सरदार जसपाल सिंह जस्से, सरदार गुरपाल सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया।

IMG 20230523 WA0003
जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील लगाई गई

जमशेदपुर : जिला व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर परिसर में जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में छबील लगाई गई और पांचवें गुरु अर्जुन देव जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। हयूम पाइप गुरद्वारा के बाबा हरजिंदर सिंह जी ने सभी के भलाई की अरदास की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा एवं समस्त न्यायिक पदाधिकारियों ने वकीलों और आम लोगों के साथ बड़े ही श्रद्धा के साथ चना, हलवा एवं शरबत का प्रसाद ग्रहण किया।

राष्ट्रवाद एवं विविधता में एकता की मजबूती : डीजे

इस मौके पर न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देश की विविधता से अवगत होते हैं और राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रवाद की भावना मजबूत होती है।
एसोसिएशन स्टेरिंग कमेटी के संयोजक मंडली सदस्य लाला अजीत कुमार अम्बष्ठ के अनुसार सिखों के महान गुरुओं ने अपने जीवन आचरण आदर्श सिद्धांत जीवन मूल्य से आने एक आदर्श गढ़े हैं और देश के भावी इतिहास को उनके बलिदान ने बदल कर रख दिया है जिस रूप में आज हम आधुनिक और मजबूत भारत को देख रहे हैं।

IMG 20230523 WA0002


अधिवक्ता अमरजीत कौर विश्वास एवं अधिवक्ता मलकीत सिंह सैनी के अनुसार गुरुओं के बलिदान से देश एवं नई पीढ़ी को अवगत कराना है जिससे हम प्रेरणा लेकर देश की मजबूती अखंडता में अपना योगदान दे सकें। अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार अमीर खुसरो को संरक्षण देने के आरोप में मुगल बादशाह जहांगीर ने उन्हें यशा कानून के तहत शहीद करने का हुक्म दिया था जिसके तहत उन्हें गर्म पानी में उबाला गया, उनके शरीर पर गरम रेत डाली गई और उन्हें गर्म तवा पर बैठाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संपादन से उस समय के रूढ़िवादी मौलवी एवं पंडित आक्रोशित थे और भाई पृथी चंद ने साजिश रचकर गुरुजी को सजा दिलवा दी थी।
अधिवक्ता हरजीत सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र सिंह, अधिवक्ता जेके राजू , अधिवक्ता राजीव सिंह सैनी, अधिवक्ता नंद किशोर राय, अधिवक्ता कमलजीत सिंह, अधिवक्ता एनके मिश्रा, अधिवक्ता बोलाई पंडा, बार एसोसिएशन के रिसीवर मनोरंजन दास, अधिवक्ता भवेश कुमार, अधिवक्ता मानिक सरकार, हरदीप सिंह सिद्धू, जसवीर सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।

IMG 20230522 WA0031
सीतारामदेरा गेडू परिवार ने गुरू अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में सोमवार को गेडू परिवार की ओर से गुरू अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई गई। श्री अखंड पाठ के भोग के उपरान्त सुखमणि साहिब जी का पाठ और कीर्तन प्रवाह चला। समस्त जीवों के कल्याण की अरदास के बाद राहगीरों के बीच चना, हलुवा और शरबत का वितरण किया गया।
हरपाल सिंह के अनुसार मुग़ल बादशाह जहांगीर के आदेश पर गुरू जी ने शहादत दी और किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा, उसे कुदरत की रज़ा समझा और सिखों को प्रेरित कर गए कि सत्य, सच, मानवता, बहुलतावाद की रक्षा करने के लिए सर्वस्व निछावर कर देना है।

गेडु परिवार के हरजिंदर सिंह, दीदार सिंह, सतपाल सिंह पिंकी, हरपाल सिंह, परमवीर सिंह, अमरदीप सिंह, जगवींदर सिंह, नीतू कौर, अंशु, प्रिया, नेहा, राजबीर सिंह, चंदन, तरणदीप सिंह, जगदीप सिंह आदि ने सेवाएं दी।

IMG 20230522 WA0000
सोनारी की संगत ने गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई

जमशेदपुर : सोनारी कागलनगर के सिख संगत की ओर से स्टेट बैंक बिल्डिंग कागल नगर में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील रविवार को लगाई गई। इसमें राहगीरों के बीच चना और ठंडा शरबत तथा मीठे फल वितरित किए गए। पिछले 15 सालों से इलाके की साध संगत इसका आयोजन कर रही है।

तेरा भाणा मीठा लागे

IMG 20230522 WA0001

पिंकी वीरजी के अनुसार मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर गुरु अर्जुन देव जी को लाहौर रावी नदी के तट पर शहीद कर दिया गया था। उन्हें गर्म तवा पर बैठाया गया, गर्म रेत उनके शरीर पर डाली गई और खौलता हुआ पानी भी शरीर पर डाला गया। लेकिन गुरु जी ने कष्टों को बड़े धैर्य के साथ सहा और संगत को यह कह, तेरा भाणा मीठा लागे, प्रेरणा दी कि ईश्वर की रज़ा में सभी को रहना चाहिए।
उनके अनुसार यह पहली शहादत थी और यही शहादत का जाम पी-पीकर सिखों ने मुगलों एवं अंग्रेजों के अत्याचार का नाश किया एवं देश को आजाद करने में भूमिका निभाई.

IMG 20230520 WA0059
सौंदर्यीकरण के लिए स्त्री सत्संग सभा ने साकची गुरुद्वारा को भेंट की एक लाख सहयोग राशि

स्त्री सत्संग सभा, साकची की बीबीयों ने साकची गुरुद्वारा के सौंदर्यीकरण कार्य के लिये नकद सहयोग राशि एक लाख रुपये भेंट स्वरूप देकर एक मिसाल पेश की है।
शनिवार को गुरुद्वारा साहिब साकची में स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी गुरमीत कौर ने सभा की ओर से प्रधान निशान सिंह को नक़द एक लाख रुपए भेंट किए।स्त्री सत्संग सभा ने इसी तरह निरंतर सहयोग की बात कही साथ ही साथ सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे ने भी सौंदर्यीकरण के लिए अपना संभव सहयोग दिया। इस सहयोग के लिए प्रधान निशान सिंह व महासचिव परमजीत सिंह काले ने दोनों सभाओं का आभार प्रकट करते हूए धन्यवाद ज्ञापन किया।

“जपियो जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गर्भ ना आयो” शब्द के साथ हुई 40 दिवसीय सुखमणी साहब पाठ की समाप्ति

इससे पूर्व शहीदों के सरताज सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को समर्पित 40 दिनों से चल रहे सुखमणी साहिब के पाठ की समाप्ति भी “जपियो जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गर्भ ना आयो”शब्द के साथ सम्पन्न हुई। पाठ की समाप्ति के बाद सिख स्त्री सत्संग सभा एवं भाई साहब भाई मनदीप सिंह जी हजूरी रागी द्वारा मधुर गुरबाणी कीर्तन गायन किया गया। बाबा अमृतपाल सिंह ने सरबत के भले की अरदास की। एक सकारात्मक पहल के तहत सिख स्त्री सत्संग सभा साकची एवं सुखमणी कीर्तन जत्थे द्वारा संयुक्त रूप से सुखमणी साहिब के पाठ रोजाना सुबह किए जाते रहे तथा हर दिन संगत के सहयोग से नाश्ते की व्यवस्था की जाती थी।

IMG 20230520 WA0061

आज समापन के दौरान भी संगत के लिए चने का प्रसाद, मीठे जल एवं गुरु का लंगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची एवं संगत के सहयोग से किया गया था। इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखजीत कौर, चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर, बीबी दलबीर कौर, महासचिव बीबी रविंदर कौर, बीबी सुखजीत कौर आदि भी शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिख स्त्री सत्संग सभा साकची की अध्यक्षा बीबी गुरमीत कौर, कोषाध्यक्ष बीबी पिंकी कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी अमरीक कौर, बीबी जितेंद्र पाल कौर सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की ओर से बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी गुरदीप कौर तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की ओर से मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह जी, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गांधी, मुख्य सलाहकार सरदार सुरजीत सिंह छीते, सरदार जयमल सिंह बरियार, सरदार मनोहर सिंह मित्ते, सरदार दलजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार बलबीर सिंह, सरदार जसपाल सिंह जस्से, सरदार गुरपाल सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

IMG 20230520 WA0058
error: Content is protected !!