एक नई सोच, एक नई धारा

1002379858
तीसरी धारा न्यूज: भक्ति और शौर्य का संगम

शहीद बाबा दीप सिंह जी के जयकारों से गूंजा एग्रिको: शहीदी दिहाड़े पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अमृतसर से आए रागी जत्थों ने किया निहाल

जमशेदपुर | धार्मिक ब्यूरो

‘धन-धन बाबा दीप सिंह जी’ के शहीदी दिहाड़े के अवसर पर एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में दो दिवसीय भव्य कीर्तन दरबार का शुभारंभ सोमवार को हुआ। जमशेदपुर की सिख संगत ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पहले दीवान में अपनी हाजिरी भरी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

1002379858

कीर्तन और कथा से महका दरबार

​सजे हुए दीवान में अमृतसर के दरबार साहिब और अन्य पवित्र स्थलों से आए महान रागी जत्थों और विद्वानों ने संगत को गुरुबाणी और इतिहास से जोड़ा:

  • भाई अमनदीप जी (माता कौलां जी, अमृतसर): इनके मधुर कीर्तन ने संगत को भाव-विभोर कर दिया।
  • भाई बनता सिंह जी (कथा वाचक): उन्होंने बाबा दीप सिंह जी के अदम्य साहस और शहादत की गाथा सुनाते हुए बताया कि कैसे बाबा जी ने शीश हथेली पर रखकर धर्म की रक्षा की।
  • बीबी अमनदीप कौर (पटना साहिब): उनकी व्याख्या और स्थानीय रागियों के कीर्तन ने दरबार में आध्यात्मिक ऊर्जा भर दी।

बाबा दीप सिंह जी की जीवनी: प्रेरणा का स्रोत

​कथा के दौरान बाबा दीप सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया कि कैसे 75 वर्ष की आयु में उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब को आजाद कराने का संकल्प लिया और अपनी अद्वितीय वीरता से मुगल सेना के छक्के छुड़ा दिए।

सितारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी का आभार

​आयोजन की कमान संभाल रही सितारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पहले दिन के सफल आयोजन पर खुशी जाहिर की। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा:

​”जमशेदपुर की संगत का उत्साह सराहनीय है। हम सभी का दिल से शुकराना (धन्यवाद) करते हैं और अपील करते हैं कि बाकी के तीनों दीवानों में भी इसी तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।”

आगामी कार्यक्रम की जानकारी

  • स्थान: ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको।
  • विशेष: लंगर की अटूट व्यवस्था और गुरुबाणी का निरंतर प्रवाह।
n58605847217087802131379978f3fb724946d6d3469cc59bb4ea1907a936ecbd9b080221d314bc6f31c1c7
श्री राम मंदिर वर्षगाँठ : श्रीराम कथा सुन भवसागर से पार हो जाता है मनुष्य : गौरी
n58605847217087802131379978f3fb724946d6d3469cc59bb4ea1907a936ecbd9b080221d314bc6f31c1c7

जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा शुक्रवार को शंख मैदान में शुरू हुई। कथा शुरू होने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह सपत्नीक शामिल हुए व कथा व्यास पीठ एवं व्यास का पूजन किया। अयोध्या धाम से आईं मर्मज्ञ कथा वाचक पंडित गौरांगी गौरी ने श्रीराम कथा के पहले दिन श्रीराम कथा महिमा एवं गुरु महिमा का वर्णन किया।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576

कथा में 5 सदस्यीय संगीत मंडली ने मधुर व मनमोहक भजन प्रस्तुत कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। गौरांगी गौरी ने श्रीराम कथा की महिमा एवं गुरु महिमा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंच संचालन सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य गुंजन यादव ने किया। कथा समाप्ति पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के पैकेट का वितरण किया गया। प्रसंग का वर्णन करते हुए पंडित गौरांगी गौरी ने कहा कि श्रीराम कण-कण में रमने वाली शक्ति है और श्री राम कथा सुनने से इंसान भवसागर से पार हो जाता है।

IMG 20230802 WA00756

इसकी महिमा जितनी कही जाए, कम ही है। जो भगवान की कथा को श्रवण कर उसे अपने जीवन में चरितार्थ करते हैं उसका जीवन धन्य हो जाता है। गौरी ने कहा कि भगवान जगत गुरु हैं, मनुष्य के जीवन में किसी न किसी गुरु की आवश्यकता रहती है। मनुष्य का जीवन बिना गुरु के अधूरा माना जाता है। गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिलता और बिना ज्ञान के ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती। जीवन रूपी पतंग की डोर गुरु के हाथ में होने से वे उसे ऊंचाई तक ले जाते हैं, जिससे सही दिशा में चलकर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

IMG 20240124 WA0001
झारखंड के पहले श्री ओंकार जी महाराज मंदिर की कलश स्थापना हुई, बुधवार को होगी प्राणप्रतिष्ठा
IMG 20240124 WA0004 edited

जमशेदपुर : आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर एलआईजी 2 में झारखण्ड का पहला श्री ओंकार जी महाराज का मंदिर बन कर तैयार हो गया है। 23 जनवरी बाबा जी की मूर्ति को स्नान कराने के लिए विशाल कलश यात्रा बाबा के भक्तों द्वारा निकाली गयी। मंदिर में योगी राज श्री शायमा चरण लाहिरी जी महाराज, श्री पंचनान भटचार्य जी महाराज, श्री योगी निताई चरण बन्दोंपाध्य जी महाराज और योगिराज श्री रंग नाथ तिवारी जी महाराज की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।

AddText 01 13 12.07.15

कार्यक्रम विवरण

AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052

24 जनवरी दिन बुधवार को स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसमें वेदीपुजन, अन्न, फल, वस्त्र इत्यादि अधिवास एवं आरती होगी। इसके बाद 25 जनवरी दिन गुरुवार को पूजन, स्नान, नगर भ्रमण, स्थापना, सुन्दरकाण्ड पाठ एवं आरती की जाएगी।

इन भक्तजनों ने कराई उपस्थित दर्ज

IMG 20240123 WA0026
AddText 01 13 01.07.03

इस पुण्य कलश यात्रा में विशेष रूप से आचार्य श्री श्रीराम त्रिपाठी, अध्यक्ष श्री गोकुलानंद मिश्रा, श्री तारकेश्वर पाठक, श्री आर एम निराला सिंह, श्री मदन मिश्रा, ददन मिश्रा, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती पुष्पा राय जैसे अन्य भक्तजनों के साथ करीब सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
IMG 20240123 WA0013
सेवा परमो धर्मः द्वारा 1001 दीप प्रज्वलित कर मनाया दीप उत्सव
IMG 20240123 WA0012

जमशेदपुर : श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश ने हर्षोल्लास के साथ उत्साह मनाया। रामभक्तों ने अपने अपने तरीके से श्री रामलला का स्वागत अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में किया।इस अवसर पर जमशेदपुर में भी रामभक्तों ने दीप उत्सव मनाया और भगवान राम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहर के धर्म सेवा कार्यों से जुड़ी संस्था सेवा परमो धर्मः ने भी टिनप्लेट स्थित काली मंदिर में 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मनाया। मंदिर में दीपक द्वारा जय श्री राम लिखा गया और मंदिर को पूरी तरह से दीया जलाकर रौशन किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

इस मौके पर मंदिर में आने वाले भक्तजनों ने भी दीप प्रज्वलित करने में सहयोग करते हुए धर्म कार्य किया। प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व संस्था द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में कुल 2000 दीया और बाती का दान भी किया गया।
इस पावन अवसर पर संस्था के प्रकाश सिंह, मंटू कुमार, विशाल साव, अजय, तारक, सोनू कैशल, भूपेंद्र सोनार, शुभम सिंह, विजय, आकाश, रोहित कुमार वर्मा एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।

IMG 20240123 WA0021
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
Picsart 24 01 23 00 35 45 340 scaled
बीणापानी ट्रेड सेंटर एसोसिएशन ने किया महाप्रसाद वितरण
IMG 20240123 WA0000

जमशेदपुर : श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आज पूरा देश राममय हो गया। इस अवसर पर जमशेदपुर में भी रामभक्तों ने दीप उत्सव मनाया और भगवान राम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साकची के मानसरोवर लाइन स्थित बीणापानी ट्रेड सेंटर एसोसिएशन द्वारा भी भक्तिमय आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने प्रभु राम की छवि के आगे दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की और उसके उपरांत भक्तों में भोग स्वरूप महाप्रसाद का वितरण किया गया। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

इस मौके पर जसबीर सिंह ऋषि, सुभाष रोहिला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, सुरेश चौरसिया, रविंदर के साथ एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी शामिल थे।

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
IMG 20240121 WA0011
सोनारी राम मंदिर से निकला कलश शोभा यात्रा, भाजपा के दिग्गज नेता हुए शामिल
IMG 20240121 WA0010

जमशेदपुर : अयोध्या में राम जन्मभूमि में नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर सोनारी राम मंदिर द्वारा आयोजित कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस) सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किए। भगवान श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

इस पुण्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सरकार के केंद्र मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी, सांसद विद्युत वरण महतो जी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिए।

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
IMG 20240121 WA0008
जन जागरण सेवा समिति द्वारा 22 जनवरी को की जाएगी 21 फीट ऊंची श्री राम जी की तस्वीर की महाआरती
IMG 20240121 WA0007

जमशेदपुर : 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव द्वारा श्रीरामलला जी के नूतन विग्रह का शुभागमन होने वाला है। इस चिर प्रतीक्षित, यादगार, उल्लेखनीय आध्यात्मिक खुशी के अवसर पर जमशेदपुर स्थित “जन जागरण सेवा समिति” के सनातनी धर्मालंबियों द्वारा पूजन अर्चन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

समिति द्वारा बताया गया कि पुरातन सनातन संस्कृति में ईश्वरीय अंश के प्रतिरूप की तस्वीर, मूर्ति, पताका आदि पूजित हैं, तो इसी के अनुरूप “जन जागरण सेवा समिति” द्वारा शहर में स्थित बारीडीह बस्ती, बजरंग चौक पर अवस्थित श्री बजरंगबली शिव मंदिर के प्रांगण में 21 फीट के श्रीराम जी की तस्वीर की “महाआरती” करने का कार्यक्रम तय किया गया है। (जारी…)

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

शहरवासियों से अपील करते हुए समिति ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के समस्त सनातन धर्मियों से अपील है कि आप इस आयोजन को तन मन धन धान्य से सफल बनाने की कृपा करें और अपने अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर के भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करके दीपुत्सव मनाएं।

IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
n57574528617057299701969f9a2b6b2abe543e92a560a90e45814cdc0a3a7e574284a88714097da0716008
रामलला की तस्वीर लीक होने पर नाराज हुआ ट्रस्ट, ले सकता है बड़ा एक्शन

अयोध्या : भगवान श्री राम की मूर्ति की तस्वीर लीक होने के मामले में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नाराज है। जो कंपनी श्री राम मंदिर का निर्माण कर रही है, उसके अधिकारियों पर ट्रस्ट एक्शन ले सकता है। माना जा रहा है कि इसी कंपनी के किसी ने फोटो खींचकर वायरल की है। हालांकि अभी भी पुष्टि नहीं हुई है कि फोटो किसने वायरल की है? धर्मनगरी अयोध्या में इन दिनों प्रभु श्रीराम के नाम की धुन है। रामलला की प्रतिमा राम मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान हो चुकी है। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

अब लाखों करोड़ों रामभक्तों को 22 जनवरी 2024 का इंतजार है, जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इससे पहले कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान अयोध्या में चल रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले होने वाले अनुष्ठान का शुक्रवार को चौथा दिन है। दर्जनों पुरोहित धार्मिक अनुष्ठान करवा रहे हैं। (जारी….)

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

बनारस से भी बड़ी तादाद में वैदिक ब्राह्मण अयोध्या पहुंचे हैं। दूसरी तरफ, राम मंदिर में निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि 22 जनवरी से पहले महत्वपूर्ण कार्य निपटा लिए जाएं, ताकि आने वाले रामभक्तों को अप्रतिम और अद्भुत भक्तिमय माहौल से रूबरू होने का मौका मिल सके। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामभक्तों का तांता लगा हुआ है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754

आंकड़ों को देखें तो अयोध्या राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद दोगुनी हो चुकी है। फिलहाल यहां हर दिन तकरीबन 30,000 श्रद्धालु आ रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह संख्या 50,000 को पार कर सकती है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अयोध्या में तमाम तरह की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

IMG 20240118 WA0007
काशीडीह दुर्गा मंदिर में 22 जनवरी को होगा पूजा अर्चना, महाप्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
IMG 20240118 WA0007

जमशेदपुर : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास है। इस मौके पर जमशेदपुर की जनता में भी उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा इत्यादि रामभक्तों द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर काशीडीह दुर्गा मंदिर में भी 22 जनवरी को पूजा अर्चना सहित महाप्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा की आगामी 22 जनवरी अयोध्या में प्रभु राम जन्मभूमि में भगवान श्री राम लल्ला के प्रतिष्ठापित होने की खुशी में काशीडीह दुर्गा मंदिर में दोपहर समय महापंडीतो के द्वारा अयोध्या धाम के तयशुदा समय लगभग 12 बजे से पूजा अर्चना की जाएगी। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जायेगा। मंदिर समिति के माध्यम से सभी को आमंत्रित किया गया है। मंदिर के अंदर हवन भी रामभक्तों के द्वारा किया जायेगा। मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। (जारी…)

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

श्री सिंह ने बताया कि इन सब के तत्पश्चात शाम 5 बजे से ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है। मैदान को भी विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है, स्टेज बनाकर आए हुए सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा भगवान राम धुन पर आधारित कार्यक्रम किए जायेंगे। गायत्री परिवार के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित करके दीप यज्ञ भी किया जाएगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00574

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भगवान प्रभु को भोग लगाकर लगभग 10000 धर्म प्रेमी आगंतुकों के लिए महाप्रसाद भी रखा गया है। पूरे काशीडीह के साथ साथ बाहर के मेहमानों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। यह खुशी के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

IMG 20230802 WA00754
n574937564170547466932983f4436f07c8c1cc8e6bac384f30242c671d9aca043eae38541f944ec909c3a8
श्री श्री दक्षिणेश्वर काली मंदिर की कलश यात्रा में शामिल हुई सैकड़ों महिलाएं
n574937564170547466932983f4436f07c8c1cc8e6bac384f30242c671d9aca043eae38541f944ec909c3a8

श्री श्री दक्षिणेश्वर सार्वजनिक काली पूजा समिति, ईस्ट प्लांट बस्ती,बर्मामाइंस द्वारा काली मंदिर से गाजे बाजे के कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा ईस्ट प्लांट बस्ती से निकल कर साकची से हो कर दोमुहानी पहुंची। वहां कलश में जल भरने के पश्चात वापस मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। उसके बाद नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवम् प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से उमा शंकर बेरा, अरुण प्रसाद, हरिश्चंद्र प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, जोगिंदर सिंह जोगी, हरबंश सिंह, संतोष सिंह, छोटू पाल,कमलेश राय,अजीत कुमार राउत, सुजीत कुमार राउत, विनोद शाही, राजू चौधरी, राजीव कुमार झा, थे।

IMG 20240108 WA0051 1
AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
error: Content is protected !!