एक नई सोच, एक नई धारा

भुईयांडीह श्मशान घाट के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान, दुकानदारों में रोष, देखें वीडियो

1002056585

जमशेदपुर में जिला प्रशासन और JUSCO द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के श्मशान घाट के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस अभियान में करीब डेढ़ दर्जन दुकानों को हटाया गया. JNAC के अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के कारण यह कार्रवाई की जा रही है.

1002056585

दुकानदारों का कहना है कि उन्हें किसी भी पूर्व सूचना के बिना अचानक दुकानें हटाने का सामना करना पड़ा. वे बताते हैं कि करीब 18 वर्षों से वे यहीं दुकान लेकर अपना परिवार चला रहे थे. वहीं, नगर प्रशासन ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने के अभियान को लगातार जारी रखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य जमशेदपुर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाना है.

error: Content is protected !!