एक नई सोच, एक नई धारा

n4800333761678775323174e5b46bdb139081f1c42fa8f9bad24071e4b926db2741c349d871d1ded31044e4
कृष्ण से ऐसी लागी लगन कि एलएलबी की छात्रा ने भगवान श्री कृष्ण से ही रचाई शादी

वृंदावन (मथुरा)। ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन… वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी…इस भजन के माध्यम से मीरा का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम भाव व्यक्त किया गया है, लेकिन औरैया की रहने वाली रक्षा सोलंकी की प्रीत भी कन्हैया के प्रति कम नहीं है।

n4800333761678775323174e5b46bdb139081f1c42fa8f9bad24071e4b926db2741c349d871d1ded31044e4 edited

वृंदावन घूमने के दौरान श्रीकृष्ण को ही सब कुछ मान बैठी रक्षा ने शनिवार को उनसे विवाह रचा लिया। श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेर लिए और विवाह की सभी रस्में निभाईं गईं। उसके साथ परिवार व अन्य लोगों को दावत भी दी गई।
रक्षा सोलंकी औरैया के बिधूना कस्बे की रहने वाली हैं। पिता रणजीत सोलंकी ने बताया कि जुलाई 2022 बेटी उनके साथ वृंदावन आईं थी और अपना सब कुछ कन्हैया को मान बैठीं। तभी से वह ठाकुर जी के साथ शादी की रट लगाए हुई थी। बेटी को श्रीकृष्ण भक्ति में लीन देख माता-पिता उसकी बात नहीं टाल सके।
रक्षा सोलंकी ने 11 मार्च को औरैया में अपने रिश्तेदारों की मौजूदगी में भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ शादी कर ली। रक्षा एमए के बाद एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं हैं। पिता पूर्व प्रधानाचार्य हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और एक बेटा है। रक्षा सोलंकी ने कहा कि उसे पिछले काफी समय से सपने आ रहे हैं कि भगवान कृष्ण उनके पास आए हैं और उसके गले में वरमाला डालीं। शादी के लिए चारों ओर से सामाजिक दबाव बन रहा था तो कन्हैया के साथ ही शादी कर ली।

n480067772167877481847323650c168573d7393d60d85653349229e177c49d0799620fe8821c984b50c537
करणी सेना के नायक कालवी का निधन, कहते थे – “जो डर गया, वो मर गया”

जयपुर. फिल्म ‘पद्मावत’ के जबर्दस्त विरोध के चलते देशभर के मीडिया की सुर्खियों में आई करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी नहीं रहे। 13 मार्च को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कालवी गांव में होगा। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स ने रात करीब 2 बजे उनके निधन की पुष्टि की। कालवी को जून, 2022 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। तभी से उनका इलाज चल रहा था। कालवी को उत्तेजक भाषणों के लिए जाना जाता था। ‘पद्मावत’ के विरोध के दौरान उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को खुलेआम धमकी दी थी। वे फिल्म से कुछ सीन हटान और नाम बदलने की मांग कर रहे थे, जिसे मान लिया गया था। चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज को लेकर भी ऐसा ही विरोध हुआ था।

n480067772167877481847323650c168573d7393d60d85653349229e177c49d0799620fe8821c984b50c537

लोकेंद्र सिंह कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था। उनकीपढ़ाई अजमेर में पूर्व राजपरिवारों के पसंदीदा स्कूल मेयो कॉलेज से हुई थी। कालवी की हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ थी। एक बार चित्तौड़ में जौहर स्वाभिमान सम्मेलन में उन्होंने कहा था-मैंने अपने पिता से सीखा है, जो डर गया, वो मर गया। जो झुक गया, वह रह गया। जो जात का नहीं, वह अपने पिता और राष्ट्र का नहीं।

n48006777216787748034139888ca00346ebdc3e14fc15a83041920e374ad44006d6738019b9325e7c87c1f
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी की कुशलक्षेम जानने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची थीं।

कालवी बॉस्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी राज्य और केंद्र में मंत्री रहे थे। 1993 में कालवी ने नागौर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, पर हार गए थे। 1998 के लोक सभा चुनावों में बाड़मेर-जैसलमेर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, तब भी हार गए थे।

n480067772167877479638745b4c8488b1724fbd853260f25addd41e29939ca985d7af4608dbee6aa4cf449
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के साथ करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी।
3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0 1
आज का राशिफल : 14 मार्च 2023
3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0 1

मेष

समय और परिस्थितियों के अनुरूप आगे बढ़ें। अतिउत्साह न दिखाएं। आर्थिक विषयों में धैर्य रखें। परिवार के लोगों और समकक्षों का सहयोग मिलेगा। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। स्वजनों की सहायता उत्साहित रखेगी। करियर कारोबार में पेशेवरता बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। तैयारी से आगे बढ़ेंगे। शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे। बड़प्पन का भाव रखेंगे। कुल कुटम्ब से करीबी रखेंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। कामकाज पर फोकस बढ़़ाएं। संकोच रहेगा।
शुभ अंक : 6 और 9
शुभ रंग : सिंदूरी

वृष

महत्वपूर्ण कार्यां में गति बनाए रखेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। कार्यां में सक्रियता लाएंगे। योजनाओं में गति रखेंगे। औद्योगिक मामले संवरेंगे। मित्र संबंधों में सफलता मिलेगी। उद्योग व्यापार के प्रयास पूरे करेंगे। सबको साथ लेने की कोशिश रहेगी। दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा। दैहिक संकेतों पर ध्यान देंगे। नियमों की अनदेखी से बचें। व्यवस्था पर बल बना रहेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। साझीदारी पर बल बनाए रखेंगे। जीवनसाथी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेगा।
शुभ अंक : 5 6 और 9
शुभ रंग : शहद समान

मिथुन

परिश्रम से परिणाम के अवसर बढ़ेंगे। आवश्यक मामलों में सहजता दिखाएंगे। कामकाज पर ध्यान देंगे। प्रलोभन में नहीं आएंगे। अकारण हस्तक्षेप से बचेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। बड़प्पन से काम लेंगे। खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे। आस्था विश्वास बनाए रहेंगे। सेवाक्षेत्र के प्रयास अधिक प्रभावी बनेंगे। करियर व्यापार सामान्य बना रहेगा। अनुभवियों की सुनेंगे। स्थिरता पर बल रहेगा। सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ें। व्यवस्था पर भरोसा रखें। सरलता रखें।
शुभ अंक : 3 5 और 6
शुभ रंग : पीच कलर

कर्क

साहस और सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे। कामकाज सुधार पर बना रहेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में रुचि बढ़ेगी। अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रवर्ग अच्छा करेगा। जीत पर जोर रखेंगे। जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है। बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे। नीति नियमों का पालन करेंगे। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। करीबियों के साथ मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। लाभ के अवसर रहेंगे।
शुभ अंक : 2 5 6 और 9
शुभ रंग : रेड रोज

सिंह

व्यक्तिगत प्रयासों में गति बनाए रखेंगे। प्रबंधन के मामले संवार पाएंगे। कला कौशल पर जोर रहेगा। परिवार से करीबी बढ़ाएंगे। व्यवहार पर फोकस रखेंगे। विनम्रता बनाए रहेंगे। घर में हर्ष आनंद रह़ेगा। निजी मामले पक्ष में बनेंगे। संबंधों में सकारात्मक बढ़ेगी। प्रशासनिक प्रयास गति पाएंगे। अपनों को आदर सम्मान दें। धैर्य धर्म का पालन रखेंगे। रक्त संबंधों को मजबूती मिलेगी। निजी विषयों में शुभता सहजता रखेंगे। परंपराएं निभाएं। भवन वाहन के मामले हल होंगे। भावुकता से बचें।
शुभ अंक : 1 5 और 9
शुभ रंग : चेरी रेड

कन्या

जीत का जज्बा बनाए रहेंगे। प्रयासों में तेजी आएगी। भाईचारा मजबूत होगा। सबको साथ लेकर चलेंगे। वाणिज्यिक विषयों पर जोर बनाए रहेंगे। सहकारिता में वृद्धि होगी। विविध मामले संवरेंगे। बड़ों का आदर बनाए रखेंगे। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। व्यवसायिक अनुकूलन बना रहेगा। बंधुजनों का सहयोग बढे़गा। पंरपरागत व्यवसाय से जुड़ेंगे। कामकाज में गंभीरता बढ़ाएंगे। कार्य व्यवसाय में सहज सफलता मिलेगीं। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। प्रशासनिक कार्य सधेंगे। सक्रियता बनाए रखें।
शुभ अंक : 1 5 और 6
शुभ रंग मडकलर

तुला

परिवार के लोग प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे। अतिथियों का आगमन बना रहेगा। वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी। जीवनस्तर सुधार पर रहेगा। संकोच में कमी आएगी। संपर्क और मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे। रक्त संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। आर्थिक मामलों को गति मिलेगी। भव्यता और साज संवार बनी रहेगी। शुभकार्यां से जुड़ेंगे। भेंट के अवसर बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 5 6 और 8
शुभ रंग : मैजेंटा

वृश्चिक

निजी विषयों में सक्रियता आएगी। श्रेष्ठ कार्या से जुडे रहेंगे। रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रयासों में अनुकूलन बना रहेगा। व्यक्तिगत मामले बेहतर बनेंगे। संकोच दूर होगा। कार्य व्यापार संवार लेंगे। अनुबंधों के योग बनेंगे। नवाचार बनाए रखेंगे। संबंधों में सुधार होगा। सभी प्रभावित होंगे। नवीन शुरूआत हो सकती है। जीत का प्रतिशत उूंचा रहेगा। प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। सक्रियता दिखाएंगे।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : लाल

धनु

महत्वपूर्ण कार्यां में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे। निवेश एवं विस्तार की सोच बनी रहेगी। बड़ों की सलाह से चलेंगे। कामकाज में सहजता रहेगी। आवश्यक कार्यां में धैर्य दिखाएंगे। नीति नियम के अनुसार कार्य करेंंगे। समता और न्याय पर जोर रखेंगे। वैदेशिक कार्याेंमें गति आएगी। बजट के अनुसार चलेंगे। कार्यगति धीमी रह सकती है। रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे। सबको जोड़ने की कोशिश रखेंगे। त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी। सभी का सम्मान रखेंगे। प्रबंधन में सहज रहेंगे।
शुभ अंक : 3 5 6 और 9
शुभ रंग : ऑरेंज

मकर

आर्थिक एवं व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे। करियर विस्तार के अवसर बढ़ेंगे। विभिन्न प्रयासों में लाभ और सफलता पाएंगे। करियर कारोबार में तेजी रखेंगे। विस्तार की संभावनाए बढ़ेंगी। नए स्त्रोत निर्मित होंगे। सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। करियर कारोबार में फोकस रखेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। चहुंओर श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। लंबित धन प्राप्त होगा। प्रभाविता और पेशेवरता बनी रहेगी। चहुंओर इच्छित परिणाम बनेंगे। मित्र मदद करेंगे।
शुभ अंक : 5 6 8 और 9
शुभ रंग : रस्ट कलर

कुंभ

प्रबंधन प्रशासन के विषय पक्ष में बने रहेंगे। कला कौशल के प्रयासो में मदद बनी रहेगी। अनुभव का लाभ उठाएंगे। पैतृक विषयों को गति मिलेगी। पेशेवर इच्छित सफलता पाएंगे। असहजताएं स्वतः दूर होंगी। समकक्षों का भरोसा जीतेंगे। वाणिज्य व्यापार पर फोकस रहेगा। सक्रियता बढ़ाएं। कामकाजी प्रभाव में वृद्धि होगी। विविध कार्या में तेजी आएगी। उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी। लाभ का प्रतिशत संवारेगा। शुभ प्रस्ताव प्रप्त होंगे। कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे।
शुभ अंक : 5 6 और 8
शुभ रंग : गोमेद समान

मीन

भाग्य की प्रबलता से लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। करियर कारोबार में तेजी आएगी। लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। सभी का समर्थन रहेगा। अवसरों को भुनाएंगे। कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा। पुण्यार्जन में वृद्धि होगी। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों का समर्थन बढ़ेगा। सभी कार्य सधेंगे। साख सम्मान में बढ़ोत्तरी रहेगी। महत्वपूर्ण वार्ताएं सफल होंगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठों के सहयोग पाएंगे। उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं।
शुभ अंक : 3 5 6 और 9
शुभ रंग : सनराइज

IMG 20230313 WA0013
एचसीएल, राखा एवं चापड़ी माइंस बंद रहने का मामला संसद में उठा

सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को घाटशिला स्थित इंडियन काँपर काम्पलेक्स का मामला लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया. कहा कि मऊभंडार स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) एवं इंडियन कॉपर कॉप्लेक्स (आईसीसी) का प्लांट वर्ष 1932 से स्थापित है. लेकिन उक्त प्लांट पिछले 3 साल से बंद पड़ा हुआ है क्योंकि आईसीसी प्लांट में एचसीएल की ही मलाजखंड इकाई ने सप्लाई होने वाली ताम्र सांद्र अयस्क की आपूर्ति बंद कर दी है. साथ ही ताम्र सांद्र अयस्क सीधे बाजार में बेच रही है. सांद्र अयस्क की कमी के कारण आईसीसी स्मेल्टर बंद है.

सांसद ने संसद में कहा कि एचसीएल प्रबंधन प्लांट को बेचने का मन बना रही है जिसके कारण उक्त क्षेत्र के आसपास के निवासियों, कार्यरत मजदूरों एवं कामगारों में भारी आक्रोश है. कोरोना महामारी के बीच बीते डेढ़ साल से असंगठित क्षेत्र के हजारों मजदूर बेरोजगार हो चले हैं. जो चिंता का विषय है. वहीं उन्होंने मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र स्थित राखा कॉपर एवं चापड़ी माईस के बीते दो दशक से बंद रहने का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माईस को चालू कराने के लिए लीज पर 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराया था, ताकि बंद खदाने चालू हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके. कंपनी प्रबंधन के द्वारा फरवरी 2019 में भूमि पूजन भी किया गया था. लेकिन एचसीएल प्रबंधन द्वारा ढाई वर्ष बीतने के बाद भी माईस को खोलने हेतु निविदा की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई. सांसद ने केंद्र सरकार से उपरोक्त माइंस को अविलंब चालू कराने की मांग की.

99c43391c9f560341a331e9a450c5b85fdda778818891e48d80eb6448e5537cb.0
फेरीवाला अशरफुल चला था हाथी संग सेल्फी लेने… हाथी ने पटककर ले ली जान…

सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़ चांदनी चौक जंगल के किनारे एक फेरीवाले ने हाथी को देखकर सेल्फी लेने लगा और वह हाथी का शिकार हो गया. सेल्फी लेने के क्रम में ही अचानक से हाथी उसके पास पहुंच गयी थी और उसकी पटक-पटक कर जान ले ली. उसकी पहचान बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहनेवाले अशरफुल हक (37) के रूप में ही है. घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की. वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है

अशरफुल गांव में करता था फेरी का काम

अशरफुल के बारे में गांव के लोगों का कहना है कि वह कुछ दिनों से इसी गांव में रहकर फेरी करने का काम करता था. इसके पहले भी हाथी से कई लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद से एक बार फिर से गांव के लोगों में दहशत है. लोग भयभीत हैं और अपनी जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगा रहे हैं।

1678696179643
जमशेदपुर : पैदल स्कूल जा रही महिला से बैग छीना, लोगों ने बदमाश को धर दबोचाकर पिटाई की फिर पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : सोनारी झाबरी बस्ती की रहनेवाली महिला अपने बच्चे का रिजल्ट लाने के लिये सोमवार की सुबह 9 बजे बिष्टूपुर के प्रेम ज्योति स्कूल जा रही थी। इस दौरान ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे बिष्टूपुर सर्किट हाउस एरिया रोड नंबर एक पर हैंड बैग की छिनतई कर फरार हो गये। इस दौरान लोगों की नजर बदमाशों पर पड़ गयी थी और उसे बिष्टूपुर गोलचक्कर पर पीछा कर दबोच लिया। इसके बाद उसकी पिटाई करने के बाद बिष्टूपुर पुलिस को बुलवाकर सुपुर्द कर दिया गया।

1678696179643

महिला के बारे में बताया जा रहा है कि महिला पैदल ही स्कूल की तरफ।जा रही थी। इस दौरान ही बाइक सवार ने महिला के पास बैग देख लिया था। इसके बाद दोबारा वापस आकर बदमाशों ने फिर से महिला का पीछा किया और ओवरटेक करते हुये पीछे बैठा बदमाश ने बैग की छिनतई कर ली। घटना के बाद महिला की ओर से शोर मचाने के बाद सड़क।पर आवागमन करनेवाले लोगों को घटना की जानकारी मिल गयी। इसके बाद बाइक सवार व अन्य लोगों ने दोनों बदमाशों का पीछा किया और उसे दबोच लिया। गुस्साये लोगों ने आरोपी की पकड़कर पिटाई कर दी और बैग भी बरामद कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

n4797243161678679019722c93597f9adf5eb4a42aabb2fefe8f4955885b38dffeded4972296e2810fc375a
ऑस्कर 2023 : राजमौली की RRR ने रचा इतिहास, नाटु नाटु को मिला बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवार्ड, 2 आवार्ड भारत को मिला

ऑस्कर के 95वें संस्करण पर सभी की निगाहें टिकी थीं। इस बार भारत की ओर से तीन फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरीज में अपनी दावेदारी पेश की थी। जिसमें से दो फिल्मों ने ऑस्कर में बाजी मार ली है। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थियेटर में ऑस्कर का आयोजन हुआ जहां फिल्म के म्यूजिक कंपोजर एम एम कीरवानी और लिरिस्ट चंद्रबोस ने मंच पर अवॉर्ड हासिल किया।

फिल्म के सॉन्ग नाटु नाटु को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसके साथ फिल्म ब्लैक पैंथर से लिफ्ट मी अप, टॉप गन मेवरिक से होल्ड माए हैंड, एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स से दिज इज ए लाइफ और टेल इट लाइक वुमन से सॉन्ग अप्लॉज को भी नॉमिनेट किया गया था।

n4797243161678679019722c93597f9adf5eb4a42aabb2fefe8f4955885b38dffeded4972296e2810fc375a

फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए गुजराती फिल्म द छैलो शो को नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था लेकिन इस फिल्म का सफर ज्यादा आगे नहीं जा सका था। वहीं RRR फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने इस बात पर निराशा जताई थी कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से नहीं भेजा गया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि जो हो गया सो हो गया, वे ऐसे हाथ पे हाथ रखकर बैठने वालों में से नहीं हैं और उन्होंने फिल्म को अपनी तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा था।

इसके अलावा इस साल ऑस्कर एक और वजह से खास रहा। भारत को साल 2023 में पहली बार ऑस्कर मिला और एक नहीं बल्कि दो-दो अवॉर्ड देश ने हासिल किया। RRR के नाटु नाटु के अलावा गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस की फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। ये एक शॉर्ट फिल्म थी और इसे बेस्ट डॉक्युमेंट्री की शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसकी कहानी जानवरों को लेकर संवेदनशीलता पर आधारित थी और इसमें रघु नाम के एक बेबी हाथी की कहानी दिखाई गई थी।

3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0
आज का राशिफल : 13 मार्च 2023

शास्त्रों की बात, धर्म के साथ

3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0

मेष: सेहत के मामले में लापरवाह न रहना चाहिए, क्योंकि सितारा तबीयत को अपसैट रखने वाला है, किन्तु आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।

वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोई भी यत्न अनमने मन के साथ न करें, मगर फैमिली फ्रंट पर फिक्र परेशानी रहने का डर।

मिथुन: विरोधी आपको नुक्सान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनकी सरगर्मियों पर नजर रखनी ठीक रहेगी, नुक्सान का डर।

कर्क : मन पर गलत तथा नैगेटिव सोच प्रभावी रहेगी, इसलिए ध्यान रखें कि आपसे कोई गलत फैसला न हो जाए।

सिंह : कोर्ट-कचहरी के कामों के लिए सितारा ढीला, इसलिए न तो अदालत में जाएं और न ही अदालत के साथ जुड़ा कोई काम हाथ में लें।

कन्या: हल्की सोच तथा नेचर वाले किसी मित्र तथा सज्जन साथी के साथ न तो ज्यादा मेल जोल रखें और न ही उसे ज्यादा लिफ्ट दें।

तुला: मनी फ्लो तथा अर्थ दशा की स्थिति कुछ टाइट रहेगी, कारोबारी मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करना चाहिए।

वृश्चिक: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जो भी कोशिश करें, पूरा जोर लगाकर करें, मन भी अशांत, परेशान तथा डिस्टर्ब सा रहेगा।

धनु: सितारा उलझनों, झगड़ों, झमेलों, पेचीदगियों को जागृत रखने वाला है इसलिए कोई भी नया यत्न न करें क्योंकि वह सिरे नहीं चढ़ सकेगा।

मकर: मिट्टी, रेता, बजरी, सीमैंट, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कारोबारी कामों, प्रोग्रामों में लाभ मिलेगा।

कुम्भ: ध्यान रखें कि किसी अफसर के नाराजगी वाले रुख के कारण आपकी समस्त प्लानिंग न उखड़ बिगड़ जाए, मान-सम्मान को ठेस लगने का डर।

मीन: सितारा बाधाओं-मुश्किलों तथा किसी बने बनाए काम को बिगाड़ने वाला, मन भी डरा-डरा रहेगा, मन तथा सोच पर नैगेटिविटी का असर बना रहेगा।

c0ade3c46be35d595431312c8f45069bb0408044968751d5fe400c9802496caf.0
कोल्हान इंटर कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण 800 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में

चाईबासा : कोल्हान के चालियामा में संचालित कोल्हान इंटर कॉलेज प्रबंधन के लापरवाही के किस्से इन दिनों काफी सुर्खियों में है। कोल्हान इंटर कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण लगभग 800 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार की गर्त में चला जायेगा। उक्त बातें भाजपा के काबू दत्ता ने कही।

c0ade3c46be35d595431312c8f45069bb0408044968751d5fe400c9802496caf.0

उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला से सटे सरायकेला खरसावां स्थित कोल्हान इंटर कॉलेज चालियामा कॉलेज प्रबंधन के फर्जीवाड़े और लापरवाही के कारण इस वर्ष लगभग 800 विद्यार्थी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे। कोल्हान इंटर कॉलेज चालियामा, जैक और शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली से सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होने वाली है। कोल्हान इंटर कॉलेज चालियामा से कला, विज्ञान, कॉमर्स, संकाय से लगभग 800 विद्यार्थियों का इस वर्ष परीक्षा देने के लिए इस कॉलेज से रजिस्ट्रेशन कराया गया है। लेकिन अब-तक परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड नहीं मिल पाया है। इससे परीक्षार्थी भयभीत है। अब संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

b93bdb620bf660e3b4fe181c236e6884a48f436f009870be55f17728f7f7b68a.0
झारखंड पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अधिकारी बनेंगे डीएसपी

झारखंड पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अधिकारियों को डीएसपी रैंक में प्रमोशन मिलेगा। डीएसपी रैंक में प्रोन्नति से पहले इन सभी इंस्पेक्टर को इंडक्शन कोर्स ट्रेनिंग दी जायेगी। सभी इंस्पेक्टरों को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में रविवार को योगदान देने का आदेश दिया गया है। झारखंड पुलिस के छह डीएसपी और 200 इंस्पेक्टरों का छह वीक का इंडक्शन कोर्स ट्रेनिंग अगले आदेश तक स्थगित कर

error: Content is protected !!