एक नई सोच, एक नई धारा

1002106610
11 लाख छात्रों को स्टाइपेंड भुगतान मामला गर्माया, राशि भुगतान को लेकर राजनीति हलचल

छात्रों के स्टाइपेंड के मामले ने तूल पक़ड़ लिया है। लाखों छात्रों को अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक केंद्र से समय पर फंड नहीं मिलने के कारण राज्य लगभग 11 लाख ओबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं कर पा रहा है। तकनीकी प्रावधानों, नई केंद्रीय प्रक्रिया और विभागीय उलझनों के कारण समस्या और गंभीर हो गई है।

1002106610

इस बीच राज्य सरकार अब केंद्र से औपचारिक रूप से हस्तक्षेप और फंड रिलीज की मांग करने की तैयारी में है। एक तरफ छात्रों में भारी नाराजगी है, वहीं दूसरी ओर विधानसभा से लेकर सड़क तक इस मुद्दे पर सियासत गर्म है। राज्य में लगभग 11 लाख ओबीसी विद्यार्थी पिछले कई महीनों से छात्रवृत्ति के इंतजार में हैं, लेकिन वित्तीय और तकनीकी उलझनों के कारण इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हो पा रही है।

इधर, विपक्ष के लगातार सवालों और दबाव के बीच कल्याण विभाग की स्थिति ‘सांप–छछूंदर’ जैसी हो गई है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष प्री-मैट्रिक ओबीसी छात्रों के लिए केंद्र से प्राप्त 4 करोड़ रुपये भी वापसी की कगार पर है, क्योंकि निर्धारित समय सीमा में उसका उपयोग नहीं हो पाया। अब राज्य सरकार को नए सिरे से केंद्र को फंड की मांग भेजनी होगी।

नियमों के अनुसार जब तक केंद्र की हिस्सेदारी राज्य को प्राप्त नहीं होती, वित्त विभाग राज्य मद से भुगतान नहीं कर सकता। ऐसे में बजट होने के बावजूद राशि जारी नहीं की जा सकती और छात्रवृत्ति की प्रक्रिया ठप पड़ी रहती है। यही वजह है कि लाखों छात्र वित्तीय सहायता से वंचित हैं।

आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य केंद्र से जल्द बैठक कर इस समस्या के समाधान की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि “जब तक केंद्र का इंटेंशन क्लियर नहीं होगा, तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकते। हमारे पास बजट है, लेकिन केंद्र का हिस्सा आए बिना दरवाजा खुल नहीं सकता।”

मंत्री लिंडा ने यह भी स्पष्ट किया कि कक्षा 1 से 8 तक की छात्रवृत्ति में कोई समस्या नहीं है, क्योंकि यह पूर्ण रूप से राज्य सरकार के दायरे में आती है और इसका 70 प्रतिशत भुगतान पहले ही किया जा चुका है। असली दिक्कत वहीं होती है जहां केंद्र–राज्य हिस्सेदारी होती है, खासकर 50–50 या 60–40 फॉर्मूले वाली योजनाओं में।

इसके साथ ही मंत्री ने केंद्र की नई प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। पहले केंद्र राशि सीधे राज्य को भेज देता था, लेकिन अब राज्य द्वारा मांग किए जाने के बाद ही फंड उपलब्ध कराया जाता है। यह नई व्यवस्था प्रशासनिक देरी को और बढ़ा देती है। मंत्री ने कहा कि “नई प्रक्रिया से कई समस्याएं हल हो सकती हैं, लेकिन मांग भेजने से लेकर स्वीकृति मिलने तक की देरी छात्रों पर सीधा असर डाल रही है।”

1002106491
परसुडीह पुलिस पर नशे के सप्लायर को संरक्षण देने का लगा गंभीर आरोप

परसुडीह थाना पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. आरोप है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस उसे संरक्षण दे रही है, जबकि मामले की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुकी है.

मामला सोपोडेरा इलाके का है, जहां झामुमो के पंचायत अध्यक्ष विमल पाल का अपने पुराने दोस्त सूरज श्रीवास्तव से लंबे समय से विवाद चल रहा था. सूरज पर आरोप है कि वह नशे का आदी होने के साथ‑साथ अब ब्राउन शुगर की सप्लाई भी करने लगा है, जिसके खिलाफ विमल और उनके साथी कई बार उसे समझा चुके थे.

आरोप है कि 17 नवंबर की रात नशे की लत और अवैध कारोबार को लेकर डांट‑फटकार से नाराज सूरज ने विमल की बाइक में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया और फरार हो गया. अगले दिन सूरज स्वयं विमल के पास आया और गुस्से में बाइक जलाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद विमल उसे लेकर परसुडीह थाना पहुंचे, जहां उसने पुलिस के सामने भी अपराध कबूल कर लिया.

1002106490

विमल पाल का आरोप है कि स्वीकारोक्ति के बावजूद पुलिस ने सूरज को पूछताछ के बाद छोड़ दिया और कार्रवाई लंबित रखी, जबकि 21 दिन बाद जाकर एफआईआर दर्ज की गई. उनका आरोप है कि अभियुक्त को पैसे लेकर छोड़ा गया है, इसलिए वे पूरे मामले की शिकायत एसएसपी और राज्य के मुख्यमंत्री से करने की तैयारी में हैं.

विशेष बात यह है कि विमल सत्ताधारी दल से जुड़े हुए हैं और स्थानीय विधायक के करीबी माने जाते हैं, इसके बावजूद एफआईआर दर्ज होने में इतनी देरी हुई, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच का हवाला दे रही है, लेकिन घटना ने यह कड़वी सच्चाई उजागर कर दी है कि नशा न केवल इंसान को, बल्कि रिश्तों और भरोसे को भी बर्बाद कर देता है.

1002106489
मेडिकल एडमिशन घोटाले को लेकर, भाजयुमो प्रदेश मंत्री ने हेमंत सरकार पर किया प्रहार

भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में मेडिकल एडमिशन से जुड़ा बड़ा और संगठित घोटाला सामने आया है. उनके अनुसार एसटी और एससी कोटे में झारखंड से बाहर के विद्यार्थियों को फर्जी आवासीय प्रमाणपत्र बनवाकर दाखिला दिलाया जाना बेहद गंभीर आपराधिक कृत्य है.

1002106489

अग्रवाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली की एक छात्रा को, दिल्ली की निवासी होने के बावजूद, गिरिडीह निवासी दिखाकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एसटी श्रेणी के तहत प्रवेश दिलाया गया. यह मामला साबित करता है कि पूरे प्रकरण के पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था और राज्य सरकार ने इस गोरखधंधे को जानबूझकर पनपने दिया.

उन्होंने दावा किया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऐसे सैकड़ों फर्जी एडमिशन कराए गए हैं, जिनके कारण झारखंड के हकदार आदिवासी और दलित विद्यार्थियों का आरक्षित हक छिन गया है. अग्रवाल के मुताबिक यह न केवल आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है, बल्कि राज्य के मेहनती और योग्य युवाओं के भविष्य पर सीधा प्रहार भी है.

अमित अग्रवाल ने स्पष्ट आरोप लगाया कि यह महज़ अनियमितता नहीं, बल्कि एक बड़ा घोटाला है जिसमें सरकार की शह पर बाहरी छात्रों को लाभ पहुँचाने के लिए पूरे सिस्टम को भ्रष्ट कर दिया गया. उन्होंने मांग की कि इस गंभीर प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि पूरे सच का खुलासा हो सके और दोषी अधिकारियों तथा बिचौलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो.

1002106479
प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

आजादनगर थाना पुलिस ने पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध तस्करी में शामिल एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में आजादनगर के चेपा पुल क्षेत्र का रहने वाला इमरान खान उर्फ विक्की (25) शामिल है. पुलिस ने उनके पास से 27 बोतल—कुल 2700 मिलीलीटर—प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया.

1002106479

पटमदा डीएसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए थे. इसी क्रम में सूचना मिली कि आजादनगर के मुर्दा मैदान के पास दो युवक, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद–फरोख्त में सक्रिय हैं.

सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप मिला, जिसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है और जिसकी बिक्री–खरीद पर पूरी तरह प्रतिबंध है.

डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगा रही है कि यह प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

1002106476
पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव की तबियत अचानक बिगड़ी, सीसीयू में भर्ती
1002106476

जमशेदपुर : भाजपा के वरीय नेता और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। दो दिन पूर्व टीएमएच में भर्ती हुए पूर्व महापौर को सोमवार को सीसीयू में शिफ्ट किया गया है। जहां चिकित्सकों की टीम के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पूर्व महापौर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, जिला भाजपा के महामंत्री राकेश सिंह और उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने भी पूर्व महापौर के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

1002105863
जिला मुख्यमंत्री उच्च विद्यालय बी०पी० एम० बर्मामाइंस में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी 2025-26 का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : झारखण्ड शिक्षा परियोजना, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी 2025-26 का आयोजन जिला मुख्यमंत्री उच्च विद्यालय बी०पी० एम० बर्मामाइंस जमशेदपुर में किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखण्डों में संचालित कक्षा 9 से 12 तक में अध्ययनरत विद्यार्थीयों हेतु संचालित व्यावसायिक शिक्षा के प्रत्येक ट्रेड में विधालय स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों के द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उनके नवाचार पर आधारित विभिन्न प्रकार के मोडलों के साथ भाग लिया गया।

1002105717

छात्रों के साथ उनके व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने भी उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के ट्रेड में निर्मित मॉडलों के निरिक्षण तथा मूल्यांकन हेतु जिले के अग्रणी विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संस्थानों के उत्कृष्ट शिक्षाविदों का एक जजमेंट कमिटी का निर्माण किया गया था। जिनके द्वारा सभी स्टालों में घुमघुम कर छात्रों के मॉडलों के मूल्यांकन तथा अनौपचारिक प्रश्नोतरी के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया।

1002105863

कुछ उल्लेखनीय जज निम्नवत हैं:-
IT-ITES हेतू श्री रंजन कुमार मिश्रा, दिन IT, NIT, जमशेदपुर, Media & Entertainment हेतू सभी वारिश सरवर डेमाल-अल कबीर पोलिटेक
1- NIT, जमशेदपुर Automotive हेतू Dr. अबसर युके ईमाम-
Apparels – श्रीमति कल्पना कहिंदी – RSWM Ltd.
सभी ने छात्रों के नवाचार तथा उत्कृष्ट माडलों के प्रदर्शन की सराहना किया। छात्रों में एक बड़े चेतना प्रदर्शित हुई कि सभी अपने कार्यक्षेत्र में नौकरी नहीं करते हुए इसे स्वरोजगार एवं स्टार्टअप बनने की इच्छा जताई।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू एडीपीओ पूर्वी सिंहभूम श्री अमित कुमार मुखर्जी, बिन्दु , राजिन कुमार (सभी झारखण्ड शिक्षा परियोजना पूर्वी सिंहभूम से) बर्मामाइंस सीएम स्कूल की प्रिंसिपल रंजिता गांधी, स्पोर्टस शिक्षिका मोना आदि ने सराहनीय भुमिका निभाई, छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु उनका उत्साह वर्धन किए।

1002106336
जमशेदपुर प्रखंड में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रमुख ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

जमशेदपुर: जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग को लेकर जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा।

1002106333

मांग पत्र में मुख्य रूप से छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में लगातार उत्पन्न हो रही समस्याओं को दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने, बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्य में तेजी लाकर शीघ्र क्रियान्वित करने तथा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर कॉलोनीवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

इसके अतिरिक्त, 10 दिसंबर को पंचायत समिति सदस्य प्रशासन समिति की बैठक का पत्र जारी होने के बावजूद वित्त एवं अंकेक्षण योजना समिति की बैठक नियमित रूप से नहीं होने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल वितरण और मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया।

1002106336

सभी बिंदुओं से अवगत होने के बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने वीडिओ को नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित करने का निर्देश भी दिया।

मौके पर प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिवकुमार हाँसदा, पंचायत समिति सदस्य सत्यवीर सिंह बग्गा, किशोर सिंह, मनोज यादव, सुनील गुप्ता, रवि कुरली, साकरो सोरेन, जसमीन गुड़िया और सोनिया भूमिज उपस्थित रहे।

1002105435
ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा,डीआरएम ने किया सम्मान्नित

राज खरसावां और महलीमुरुम स्टेशन के बीच एक ट्रैकमैन की सतर्कता से हादसा टल गया। 5 दिसंबर को हादसा टालने वाले ट्रैकमैन की चक्रधरपुर मंडल में प्रशंसा हो रही है। मंडल रेल प्रबंधक ने बन बिहारी महतो और हरियल हेम्ब्रम को सम्मानित किया और उनकी सतर्कता के लिए धन्यवाद दिया ।बताया जाता है कि, रात में लाइन गश्ती ड्यूटी के दौरान आरकेएसएन-एमएमवी के बीच ट्रैकमैन बन बिहारी महतो व हरियल हेम्ब्रम कोई एक जगह खराबी दिखी थी।

1002105435

उन्होंने तुरंत ट्रैक की सुरक्षा की और वेल्ड विफलता वाले स्थान से पहले एक मालगाड़ी को सुरक्षित रूप से रोक दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण, एक संभावित दुर्घटना टल गई।

मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल संयोजक एमके सिंह ने कहा कि यह ट्रैकमैन का एक सराहनीय कार्य है। दोनों ने खराबी को दूर कर परिचालन बिगड़ने नहीं दिया।

1002105430
फाइनल में पहुंचे करीम सिटी और को ऑपरेटिव कॉलेज

कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच जीत कर जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज ने फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया है।वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच जीतकर करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर फाइनल मैच के लिए अपना जगह बनाया।

1002105430

पहला मैच जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज बनाम एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर के बीच खेला गया। जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया। एबीएम कॉलेज के खिलाड़ी 20 ओवर पर 141 रन बनाया। एबीएम कॉलेज के अजय ने सर्वाधिक 41 रन बनाएं। इसके जवाब में कोऑपरेटिव कॉलेज के खिलाड़ी 142 रन का लक्ष्य 14. 5 ओवर में ही हासिल कर लिए।

जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के दिव्यांशु सर्वाधिक 59 रन बनाएं। मैन ऑफ़ द मैच दिव्यांशु को घोषित किया गया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में करीम सिटी कॉलेज पहले बैटिंग करते हुए 259 रन बनाएं। करीम सिटी कॉलेज के आदित्य राज ने सर्वाधिक 102 रन बनाया। इसके जवाब में जी आई आई टी की टीम 16 ओवर दो गेंद में ही मात्र 71 रन बनाकर सिमट गई। करीम सिटी के आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

1002105386
कांग्रेस नेता के स्मृति में लगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

कांग्रेस नेता स्वर्गीय भोगेंद्र मिश्रा के स्मृति में मंगलवार को जुगसलाई नगर परिषद के सभागार में रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दर्जनों मरीज की आंख, दांत, ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य बीमारियों की जांच की है।

1002105386

रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता केके शुक्ला, सैल्यूट तिरंगा के रवि शंकर तिवारी समेत दर्जनों लोगों ने भाग लेकर युवाओं को रक्तदान किया प्रति जागरूक किया।

error: Content is protected !!