एक नई सोच, एक नई धारा

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और क्रीड़ा भारती ने दिया देशभक्ति और अनुशासन का संदेश, धावक गुरिंदरवीर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को सराहा

IMG 20260531 WA0023

जमशेदपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार (31 मई 2026) को साकची स्थित JNAC कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सायं 5:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक समरसता और उत्कृष्टता के मूल्यों को बढ़ावा देना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।IMG 20260531 WA0026

​कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों, खेल प्रेमियों और शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

धावक गुरिंदरवीर सिंह के राष्ट्रीय रिकॉर्ड पर जताई प्रसन्नता

​इस अवसर पर भारतीय एथलेटिक्स की हालिया उपलब्धियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवा धावक गुरिंदरवीर सिंह की ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि वर्ष 2026 के एथलेटिक्स फेडरेशन कप में गुरिंदरवीर ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.09 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया और स्वर्ण पदक जीता।b 1

​वे 100 मीटर स्पर्धा में 10.10 सेकंड की बाधा को तोड़ने वाले पहले भारतीय धावक बन गए हैं। उपस्थित जनसमूह ने इसे भारतीय खेल इतिहास का एक स्वर्णिम क्षण बताते हुए युवा पीढ़ी के लिए इसे बेहद प्रेरणादायी करार दिया।

पूर्व सैनिकों का जीवन और खेल की सफलता दोनों का आधार अनुशासन: राजीव कुमार

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती, झारखंड के महामंत्री राजीव कुमार ने कहा कि गुरिंदरवीर सिंह की रिकॉर्डतोड़ उपलब्धि और पूर्व सैनिकों के प्रेरणादायी जीवन मूल्यों में एक गहरी समानता है—और वह है अनुशासन, समर्पण, कठिन परिश्रम और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता। यही मूल्य भारत को विकास और प्रगति के नए शिखरों तक पहुंचाने में सहायक होंगे।a 2

​अतिथियों और वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों के त्याग व समर्पण को नमन करते हुए कहा कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे समाज सेवा, सुरक्षा जागरूकता, युवा मार्गदर्शन और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

एकता और अखंडता का लिया संकल्प

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने तथा युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

​इस गौरवमयी अवसर पर जोड़ी राइडर्स और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सत्येंद्र कुमार सिंह, जसवीर सिंह, नरसिंह सिंह, रमेश प्रसाद, राम बाबू, प्रकाश पटेल, विकास कुमार, परमहंस यादव, अजीत कुमार झा, मोहन दुबे, निरंजन शर्मा, एच.एम. भारती, संजय कुमार सिंह, एन.के. पाठक, डी.एन. सिंह, शशि भूषण सिंह, एन. धोखे, किशोर प्रसाद, योगेश कुमार सिंह, विजय कुमार तथा क्रीड़ा भारती के सुभाष कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

तीसरी धारा न्यूज

error: Content is protected !!