एक नई सोच, एक नई धारा

धनबाद: उद्योगपति नंदलाल अग्रवाल पर हुआ हमला, निसान शोभायात्रा के दौरान घटी घटना

बुधवार शाम श्री सिद्ध हनुमान के वार्षिकोत्सव पर निकली निसान शोभायात्रा के दौरान गोविंदपुर बाजार में समाजसेवी, उद्योगपति व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल और सीमेंट-छड़ के व्यवसायी अमित मित्तल पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि दो भाई बुलबुल केजरीवाल व हरिओम बंसल समेत चार लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। चारों ने नंदलाल अग्रवाल और अमित मित्तल के साथ मारपीट की ल, जिसमें दोनों चोटिल हो गये। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर में इलाज कराया गया। इस संबंध में अमित मित्तल के आवेदन पर गोविंदपुर थाना में धारा 307 एवं 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

Screenshot 2023 0302 115408

गोविंदपुर के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घरों पर छापेमारी की, परंतु सभी अभियुक्त फरार मिले। बुलबुल केजरीवाल जमीन का कारोबारी है, जबकि उसके भाई हरिओम बंसल खाद्यान्न कारोबारी है। प्राथमिकी में अमित मित्तल ने कहा है कि वह धार्मिक जुलूस में अपने मित्रों व परिवार के साथ चल रहे थे, इस बीच वाणी मंदिर के समीप अरुण केजरीवाल उर्फ बुलबुल व हरिओम बंसल ने दो साथियों के साथ यह कहते हुए हमला कर दिया कि हम लोगों को जुलूस में शामिल क्यों नहीं किया गया है। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी की। बुलबुल केजरीवाल व हरिओम बंसल ने उनका गला दबा दिया तथा सड़क किनारे खींचकर ले जाने लगे, इस दौरान बीच बीच- बचाव करने नंदलाल अग्रवाल आये तो बुलबुल केजरीवाल व हरिओम बंसल ने अपने दो साथियों के साथ नंदलाल अग्रवाल पर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। उनके गाल को नाखून से नोच कर खून निकाल दिया, आंख को ज़ख्मी किया और मारपीट की।

उसके बाद हरिओम बंसल ने अपने अन्य साथियों के साथ जुलूस पर पथराव भी किया। जुलूस में चल रहे व्यक्तियों के आने पर अरुण केजरीवाल एवं हरिओम बंसल ने नंदलाल के गले से सोने की चेन (लगभग 20 ग्राम की) छीन ली तथा उनके अन्य दो साथियों ने अमित मित्तल के गले से सोने की चेन छीन ली। इस बीच हो- हल्ला होने पर लोगों को जुटता देख चारों भाग खड़े हुए।

झारखंड: 13 मार्च से अनिश्चित कालीन तक डॉक्टर जा सकते हैं हड़ताल में, जाने वजह

राँची: 1 मार्च, बुधवार को डाॅक्टरों पर हो रहे हमले और मारपीट के विरोध में आइएमए और झासा के बैनर तले राज्यभर के डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार किया था। सरकारी और निजी अस्पताल के करीब 13,000 से ज्यादा डॉक्टरों ने ओपीडी में अपनी सेवाएं नहीं दी थी। मेडिकल कॉलेजों में भी ओपीडी प्रभावित रहा था।

2110bb0edeb80f7b8d7ade11d7aefc68876e623cfcf52f20bc85cc6ddefc9cb2.0 1

इधर, कार्य बहिष्कार के बाद आइएमए और झासा के पदाधिकारियों ने शाम को रांची स्थित आइएमए भवन में बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से सभी डॉक्टरों ने 13 मार्च से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। हालांकि पदाधिकारियों का कहना था कि अगर इस बीच सरकार उनकी मांगों पर फैसला ले लेती है, तो आंदोलन स्थगित कर दिया जायेगा। इधर, बुधवार को जिलाें में आइएमए और झासा के पदाधिकारियों ने ओपीडी की सेवाएं बंद करा दी, जिससे मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

नक्सलियों ने मैक्लुस्कीगंज में मुखबिरी के खिलाफ की गोलीबारी, 2 व्यक्ति घायल

रांची के मैक्लुस्कीगंज में बुधवार देर रात नक्सली हमला हुआ। नक्सलियों के गोलीबारी में दो मजदूर घायल हो गये हैं। दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। बताया जाता है कि घायलों को तत्काल रूप से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नक्सलियों ने गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पर्चा छोड़ कर पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी है।

Screenshot 2023 0302 112716
घायल को रिम्स ले जाती एम्बुलेंस

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के जोभिया में नक्सलियों ने धावा बोलकर राजन साहू के ईंट भट्ठा में गोलीबारी की। लातेहार जिले की जंगल की ओर से सात-आठ की संख्या में आये नक्सलियों का नेतृत्व एक वर्दीधारी कर रहा था। नक्सलियों के ईंट भट्ठा में आते ही कार्यरत मजदूरों से भट्ठा संचालक राजन साहू का मोबाइल नंबर मांगा। जब तक मजदूर कुछ समझ पाते नक्सलियों ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में मांडर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार और लातेहार निवासी 25 वर्षीय सोमरा उरांव घायल हो गये। दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा छोड़ते हुए ठेकेदार, ईंट भट्ठा संचालक, कोयला व्यवसायी को धमकी देते हुए पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी। साथ ही पर्चा में जंगल और जमीन को बचाने की बात भी कही गयी। पर्चा किसी माओवादी के कोयल शंख जोनल कमिटी के नाम से जारी किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली लातेहार के जंगलों में प्रवेश कर गये। घटना की सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी एवं मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व घायल मजदूरों को इलाज के लिए तत्काल रिम्स भिजवाया। नक्सलियों द्वारा छोड़े गये पर्चे को जब्त कर संभावित जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बच्चों पर कहर बरपा रहा एडेनो वायरस, जाने बीमारी के लक्षण

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एडेनोवायरस बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है। इसके मामले तेजी से बढ़े हैं। स्थिति ऐसी है पिछले दिनों बहुत सारे बच्चे इस बीमारी के शिकार हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में यहां 5 बच्चों की मौत हो गई। सिर्फ 2 बच्चों में इस बीमारी की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हलचल में आ गई है। गौरतलब है कि इन तमाम बच्चों में सांस लेने से जुड़ी दिक्कत थी और सबका इलाज चल रहा था। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिरकार ये एडेनोवायरस है क्या, कैसे होता है और इसके लक्षण क्या हैं।

a000e6b7728c81aa2b575819b57c5ec941b5f3ac8bbe1df517ba549867c1ad84.0

एडेनोवायरस वायरस, आईकोसोहेड्रल वायरस (icosohedral viruses) हैं जिनमें डबल डीएनए वाला वायरस बोला जाता है। इतना ही नहीं ये 50 प्रकार के होते हैं और इंसानों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। एडेनोवायरस, सतहों पर रहते हैं जैसे कि डोरनॉब्स, ऑब्जेक्ट्स और स्विमिंग पूल और छोटी झीलों का पानी। ध्यान देने वाली बात ये है कि एडेनोवायरस सबसे अधिक श्वसन संबंधी बीमारी का कारण बनता है और निमोनिया, ब्रोंकाइटिस जैसे लक्षणों को ट्रिगर कर सकता है। बच्चों में मल, दूषित पानी, गंदे डायपर और गंदे हाथों से ये इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है। साथ ही स्विमिंग पूल, दूषित पानी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी ये फैल सकता है।

बीमारी के लक्षण

-जुकाम
-बुखार
-सांस की नली में सूजन
-निमोनिया
-कंजंक्टिवाइटिस
-मूत्राशय का संक्रमण
-मैनिंजाइटिस और एन्सेफलाइटिस।
ध्यान देने वाली बात ये है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले बच्चों में ये गंभीर भी हो सकता है, जिससे बच्चों की मौत भी हो सकती है।

शनिवार को भी खुले रहेंगे झारखंड के सरकारी दफ़्तर

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर राज्य सरकार ने शनिवार को सरकारी दफ़्तर खुले रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सरकार के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने अधिसूचना जारी करत हुए कहा कि 27 फरवरी से 24 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र आहूत है। इस दौरान चार मार्च और 18 मार्च को भी विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित है। ये दोनों दिन शनिवार पड़ रहे हैं। विधानसभा के कार्यों के निष्पादन के लिए इन दोनों दिन सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय तथा राज्य सरकार के सभी अन्य कार्यालय जहां शनिवार अवकाश के रूप में घोषित है, अन्य कार्यदिवस की भांति खुले रहेंगे। बता दें कि तीन मार्च को बजट पेश होने के बाद होली की छुट्टी हो जाएगी, जिसके बाद बजट सत्र की कार्यवाही 13 मार्च से जारी रहेगी। यहीं कारण है कि इस सत्र में दो शनिवार चार और 18 मार्च को सरकारी ऑफिस खुले रहेंगे।

Screenshot 2023 0301 205501
सुबह गिरफ़्तार ,शाम को बेल, कोर्ट ने लगाई पुलिस को फटकार

सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को कोर्ट से राहत मिल गई है। सीजीएम निशांत कुमार ने चिंटू सिंह की रिमांड को गलत बताते हुए जमानत दे दी।

63320256913a211182afca7dcd80d5388755dda809f8f4a58887c3bce6870c97.0 1 edited

 वहीं कोर्ट ने केस के अनुसंधानकर्ता को भी गलत रिमांड लेने पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता से पूछा कि अखिर क्यों हरजीत सिंह को गलत तरीके से रिमांड पर लिया जा रहा है, इस पर अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट को बताया कि हिंदूओं का पर्व आ रहा है, चिंटू सिंह के बाहर रहने से माहौल बिगड़ सकता है। वैसे चिंटू सिंह को पुलिस ने सुबह 11 बजे नोटिस देने के लिए थाना बुलाया था. वहां उसे नोटिस रिसीव कराया गया और तुरंत ही गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाया गया जहां से कोर्ट ने शाम 6 बजे बेल दे दी। बता दें कि चिंटू सिंह को प्रशासनिक कार्य मे बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने गिरफ़्तार किया था।

पाकिस्तान की ओछी हरकत, अभिनंदन को पिलाई गयी चाय का बिल किया ट्वीट

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल जारी किया गया है। अक्सर अपने नेताओं और देशवासियों की हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बनने वाले पाकिस्तान की तरफ से एक और गिरी हुई हरकत हुई है।

n4762411421677678183958be78d59d926808c5eed6889f32c73cfd745294cb5cc3e29e246bc70017e76096

दरअसल पाकिस्तान की सत्ता में काबिज पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज ने एक बार फिर से अपनी फितरत दिखा दी है। पाकिस्तान ने साल 2019 ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को पिलाई हुई चाय का बिल शेयर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज पार्टी पीएमएलएन ने अभिनंदन को पिलाई चाय का बिल जारी किया है। इस पर्ची में विंग कमांडर को पिलाई हुई चाय की कीमत मिग-21 लिखी हुई है।

Screenshot 2023 0301 191255

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले 27 फरवरी को भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान की एक तस्वीर का एक बार फिर भारत का मज़ाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया। इस बार, छवि को लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग खेल के दौरान दिखाया गया था। मैच के दौरान, मध्य-खेल के ब्रेक के दौरान विशाल स्क्रीन पर एक कप चाय पकड़े हुए भारतीय वायु सेना के नायक की एक छवि प्रदर्शित की गई। तस्वीर 2019 की है, जब अभिनंदन का जेट पाकिस्तान की सीमा के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, और उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था। उस वक्त उनका एक वीडियो पाकिस्तानी सेना द्वारा दी जा रही चाय की चुस्की लेते हुए सामने आया था। बाद में, पाकिस्तान को भारतीय पक्ष के भारी दबाव में अभिनंदन को रिहा करना पड़ा।

सिंह ट्रेवल्स की बस से बरामद हुई 25 बोरियाँ भाँग, जाँच में जुटी प्रशासन

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानगो बस टर्मिनल से टाटा- पटना के सिंह ट्रेवल्स की बस संख्या BR24PA 1420 से भारी मात्रा में भाँग की गोलियाँ बरामद हुई। माना जा रहा है कि होली पर्व को लेकर इतनी बड़ी मात्रा में नशीली प्रद्धार्थ शहर पहुंची है। जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर 1 विरेंद्र राम ने बताया कि कुल 25 बोरे बरामद किए गए हैं, जिसमें भांग की गोलियां थी। सूत्रों के अनुसार रक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 03 01 at 18.12.42

फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। यह गाड़ी पटना से बुधवार की सुबह जमशेदपुर पहुंची है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि भांग की इतनी बड़ी खेप कहां से आ रही है और शहर में किसके पास पहुंचने वाली थी।
वैसे दबी जुबान में यह बात भी सामने आई है कि बिहार से यात्री बसों की आड़ में नशीले पदार्थों का आवाजाही हर दिन होता है, जिसके बाद वो शहर के नशा माफियाओं के जरिए अलग- अलग इलाकों में पहुंचा दिया जाता है।

WhatsApp Image 2023 03 01 at 18.12.41
https://youtu.be/bLRg8EGDh38

अंडरवियर में दो किलो सोने के लेप के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया शख्स

कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को पेस्ट के रूप में अपने अंडरगारमेंट में दो किलो से अधिक वजन का सोना छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक सोने के पेस्ट की कुल कीमत 1.22 करोड़ रुपए है।

n47615881616776773737770ba7f8fcd67524bd4b65fe62e22fc43d82dae802266cb553a6d6cf90906efa41


आयुक्त (सीमा शुल्क, लखनऊ आयुक्तालय) आरती सक्सेना और सहायक आयुक्त (सीमा शुल्क) एलबीएसआई हवाईअड्डे प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में काम कर रहे अधिकारियों ने फैजाबाद के राम चंद्र को तब रोका जब वह शारजाह से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचा। तलाशी लेने पर ब्राउन पेस्ट के रूप में विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ, जिसे अंडरगारमेंट में छिपाकर प्लास्टिक के पाउच में रखा गया था। अधिकारियों ने कहा, बरामद कुल सोना लगभग 2176.8 ग्राम था और यह 1.22 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है। सूत्रों ने कहा कि, आरोपी सोने के पेस्ट की तस्करी करते हैं क्योंकि इसका पता लगाना मुश्किल होता है और इसे आसानी से छिपाया जा सकता है।

सीपीआर का एफसीआरए लाइसेंस निलंबित किया गया, यामिनी अय्यर चलाती थी एनजीओ

केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक’ सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) का फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। पिछले साल सितंबर में सीपीआर और ऑक्सफैम इंडिया पर इनकम टैक्स सर्वे के बाद लाइसेंस की जांच चल रही थी।

n4762438781677676880545dd719ee8110c357cb46758fa4cf3df15bffbacf39dd5a71dde7bbf28fa505e66

बता दें, मणिशंकर अय्यर की बेटी यामिनी अय्यर सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर), नई दिल्ली की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी हैं, जो एक पब्लिक पॉलिसी रिसर्च थिंक टैंक है। उन्हें 2017 में सीपीआर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह पहले केंद्र में अकाउंटेबिलिटी इनिशिएटिव (एआई) की 2008 में एक वरिष्ठ शोध साथी और संस्थापक थीं। पिछले साल सिंतबर में हुई आईटी की छापेमारी के बाद सूत्रों की ओर से दावा किया गया था कि सीपीआर ने राजनीति दलों के लिए करोड़ो रुपए का चंदा इकट्ठा किया है। इस दौरान पता चला था कि इसी चंदे के नाम पर करोड़ो रुपए की टैक्स चोरी की गई थी।

इससे पहले ऑक्सफैम का एफसीआरए लाइसेंस जनवरी 2022 में रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद एनजीओ ने गृह मंत्रालय के पास एक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में एफसीआरए मानदंडों का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए सीपीआर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। अधिकारियों की मानें तो एफसीआऱए नियमों का पालन नहीं करने पर सीपीआर का लाइसेंस सस्पेड कर दिया गया जिसके बाद सोसायटी ने रिन्युअल के लिए आवेदन किया था। विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत दिए गए लाइसेंस के निलंबन के साथ, सीपीआर विदेश से कोई धन प्राप्त नहीं कर पाएगा।

error: Content is protected !!