जमशेदपुर : साकची बसन्त सिनेमा के पास स्थित हनुमान मंदिर मामले में प्रशासन के साथ धक्का मुक्की करने के आरोप में सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को साकची पुलिस हरजीत सिंह को लेकर मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंची जहां हिंदू संगठन के लोग पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। मेडिकल के बाद पुलिस ने हरजीत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब हो कि 9 दिसंबर को बसंत सिनेमा के पास हनुमान मंदिर की ढलाई का कार्य हो रहा था, इसी बीच रात 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और ढलाई कार्य रोकने को कहा। इस दौरान विवाद हो गया उसके बाद देर रात 1 बजे पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था। इसी मामले को लेकर हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह व अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया था।
राज्यभर के सरकारी और निजी चिकित्सकों ने बुधवार को आईएमए और झासा के आह्वान पर कार्य बहिष्कार करने का एलान किया है। हालांकि अस्पतालों की इमरजेंसी में इलाज की सुविधा मिलती रहेगी। आईएमए और झासा चिकित्सकों पर लगातार हो रहे हमले के खिलाफ गोलबंद हैं। वे मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। निजी और सरकारी सभी डॉक्टर्स इस प्रोटेस्ट में शामिल रहेंगे।
भारत को मुस्कुराता हुआ कल चाहिए तो डॉक्टरों की समस्या का हल होना चाहिए- डॉ भारती कश्यप
एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर इंडिया झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष योगेश गंभीर ने कहा कि आईएमए और झासा के आह्वान पर कार्य बहिष्कार का समर्थन करते हैं। इस दिन ओपीडी सेवाओं को ठप रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, प्रताड़ना और हिंसक घटनाओं से हम सभी आहत हैं। आईएमए वीमेंस विंग की राष्ट्रीय सह अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप ने कहा कि जब हर राज्यों में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू है तो फिर झारखंड में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि भारत को मुस्कुराता हुआ कल चाहिए तो डॉक्टरों की समस्या का हल होना चाहिए। हमारी सुरक्षा सरकार की जिम्मेवारी है। अफसरों और नेताओं को तानाशाही बंद करने की जरूरत है। घटना में जो भी लोग शामिल होते हैं वैसे लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। वहीं जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन(रिम्स) के अध्यक्ष डॉ जयदीप चौधरी ने कहा कि आईएमए और झासा के आह्वान पर जेडीए के सभी सदस्य आज कार्य बहिष्कार करेंगे। हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में जेडीए पूरी मजबूती के साथ कार्य बहिष्कार को अपना समर्थन करता है।
बीते 15 दिनों में चिकित्सकों के साथ घटी घटनाएं
◆ रांची के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला। ◆ गढ़वा में जनप्रतिनिधियों द्वारा सिविल सर्जन, उपाधीक्षक एवं डीपीएम को गाली गलौज व मारपीट। ◆ हजारीबाग उप विकास आयुक्त द्वारा पीडियाट्रिक हेड के साथ बदसलूकी तथा कॉलर पकड़कर बाहर निकालने की घटना। ◆ जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी द्वारा सिविल सर्जन को धमकी और कार्य में हस्तक्षेप। ◆ पेटरवार में डॉ अजय चौधरी के साथ मारपीट की घटना। ◆ लोहरदगा सिविल सर्जन डॉक्टर संजय कुमार को जान से मारने की धमकी। ◆ रिम्स के डॉक्टर सौरव की मृत्यु के पश्चात सरकार द्वारा परिवार के साथ सौतेला व्यवहार।
जमशेदपुर: सरायकेला-कांड्रा रोड में कोलाबिरा के पास मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे एक बाइक दुर्घटना ग्रस्त हुई। जिसमें बाइक सवार चक्रधरपुर निवासी अमन प्रधान बुरी तरह से घायल हो गए। इसी दौरान उस रास्ते से तीसरी धारा की टीम लौट रही थी और रास्ते मे पड़े अमन प्रधान को देखा, जहाँ कुछ स्थानीय लोग पहले से मौजूद थे। स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस की कई बार फोन करने के बाद भी जब एम्बुलेंस नहीं पहुँची तब तीसरी धारा की टीम ने एम्बुलेंस इंचार्ज से बात कर तत्काल रूप से एम्बुलेंस को बुलाया गया और घायल अमन को टीएमएच में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति उषा मार्टिन में कार्यरत था और अपबे काम से निकलने के बाद वह अपने घर जा रहा था जिसके दौरान यह दुर्घटना घटी। घटना स्थल पर कोलाबिरा टीओपी के एस आई राम अवतार साईं, तीसरी धारा के कानूनी सलाहकार आर.जी. प्रसाद, संवाददाता रविंदर सिंह, रिपोर्टर रोहित कुमार एवं स्थानीय लोग मौजूद थे, जहाँ से तीसरी धारा के लोगों ने घायल अमन को टीएमएच पहुँचाया और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था होने तक घायल के परिवार के साथ रहें।
जमशेदपुर स्थित सेल टैक्स विभाग के क्लर्क के सुबोध सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है । सुबोध सिंह किसी कारोबारी से सौदाबाजी कर रहे थे । कारोबारी ने घूस देने के बजाय एंटी करप्शन से संपर्क कर लिया और पकड़वाने में मदद किया। बताया जाता है कि सुबह से ही सेल टैक्स धावा बोल दी थी क्लर्क के साथ पहले से ही कारोबारी से बातचीत हुई थी। वह पैसा लेकर आयेगा उसका काम हो जायेगा । जैसे की कारोबारी पैसा लेकर क्लर्क के पास गया क्लर्क जैसे ही पैसों को पकड़ा वैसे एंटी एसीबी की टीम ने उसे धड़- दबोचा ।
दवाओं की कीमतों के रेगुलेटर एनपीपीए ने सोमवार को कहा कि उसने डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर के इलाज की दवाओं समेत 74 दवाओं की रिटेल कीमत तय कर दी है। राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण या National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) ने बीती 21 फरवरी को हुई प्राधिकरण की 109वीं बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर दवाओं के (कीमत नियंत्रण) आदेश 2013 के तहत दवाओं की कीमतें तय की हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनपीपीए ने डेपाग्लिफ्लोजिन सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड-रिलीज़ टैबलेट) की एक टैबलेट की कीमत 27.75 रुपये तय की है। इसी तरह, दवाओं की कीमत को तय करने वाले रेगुलेटर ने ब्लडप्रेशर कम करने वाली दवा टेल्मिसर्टन और बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट की एक टैबलेट की कीमत 10.92 रुपये तय की है। एनपीपीए ने मिर्गी और न्यूट्रोपेनिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा समेत 80 नोटिफाइड दवाओं (एनएलईएम 2022) की अधिकतम कीमतों को भी संशोधित किया है। Sodium Valproate की एक टैबलेट (200 एमजी) वाली दवा की कीमत में एनपीपीए ने संशोधन कर दिया है और इसे 3.20 रुपये प्रति टैबलेट पर फिक्स कर दिया है। इसके अलावा Filgrastim injection (एक वॉयल) की कीमत 1034.51 रुपये पर निर्धारित कर दी गई है। इसके अलावा Hydrocortisone जो कि एक स्टेरॉयड है, इसकी कीमत में बदलाव करके इसे 13.28 रुपये प्रति टैबलेट पर कर दिया गया है।
एनपीपीए द्वारा किया जाता है दवाओं और दवाओं के फॉर्मूलेशन की कीमत पर फैसला
एनपीपीए दवाओं के (कीमत नियंत्रण) आदेश के प्रावधानों को लागू करने के साथ इनमें संशोधन भी करता है। कंट्रोल्ड बल्क ड्रग्स और फॉर्मूलेशन की कीमतों को निर्धारित करने के अलावा एनपीपीए के पास दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी होती है।
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क के पास स्थित दो फुटपाथी दुकानों में भोर करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें दोनों दुकानें जलकर राख हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने झारखंड अग्निशमन विभाग, थाना और बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से दोनों दुकानों में आग लगी और देखते ही देखते आग की चपेट में आकर दोनों दुकान जलकर राख हो गयी। बताया जा रहा है, कि एक दुकान में लिट्टी- चोखा बिकता है और दूसरा फल की दुकान है। नुकसान का आकलन इसी से किया जा सकता है कि दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई है.
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में अमनदीप पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मो अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब्दुल्ला के पास से एक देसी पिस्टल और गोली बरामद की है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि अब्दुल्ला ने आपसी रंजिश में अमनदीप पर गोली चलाई थी. अमनदीप ने उसे पूर्व में मारपीट के मामले में जेल भिजवाया था जिसके बाद से वह सही समय का इंतजार कर रहा था। घटना के दिन अब्दुल्ला का विवाद लवप्रीत के साथ हुआ जहां अमनदीप भी पहुंच गया था। इसी दौरान अब्दुल्ला ने उसपर फायरिंग कर दी।
पूर्व में थी दोस्ती, विवाद के बाद हो गए थे दुश्मन सिटी एसपी ने बताया कि पूर्व में अमनदीप और अब्दुल्ला की दोस्ती थी, पर मारपीट के एक मामले में अमनदीप के शिकायत के बाद अब्दुल्ला जेल चला गया था, इसके बाद से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। 25 फरवरी की रात आरएस टावर के पास बाइक से कैची मारने के दौरान लवप्रीत के साथ विवाद होने लगा था। इसी दौरान अमनदीप अपने साथ राजा सिंह और गुरप्रीत के साथ वहां पहुंचा। इधर अमन सफेदी और शेख फैज भी अब्दुल्ला की ओर से आ गया। दोनो ओर से पत्थरबाजी भी हुई जिससे बाद अब्दुल्ला ने गोली चला दी जो अमनदीप को जा लगी।
भाई के बयान पर मामला दर्ज, पुलिस ने भी दर्ज किया आर्म्स एक्ट का मामला इस मामले में अमनदीप के भाई मनप्रीत सिंह के बयान पर अमन सफेदी, अब्दुल्ला खान, एसके फैज, अब्दुल्ला और चांद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इधर एसआई अरविंद कुमार ने भी अब्दुल्ला खान, अमन सफेदी उर्फ चिकना, अब्दुल्ला, फैज और चांद के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के साथ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया. राज्यपाल श्री राधाकृष्णन ने सोमवार को अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार भारत के सुनहरे भविष्य में अपना योगदान देने के लिए कृतसंकल्प है. राज्यपाल ने यह भी कहा कि रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तार किया जायेगा. इसके अलावा धनबाद, गुमला और लोहरदगा में नये समाहरणालय के निर्माण की भी बात उन्होंने कही.
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने अभिभाषण की शुरुआत हिंदी में की. उन्होंने झारखंड के शहीदों को नमन किया. इसके बाद उन्होंने अपना पूरा भाषण अंग्रेजी में दिया. झारखंड के विधायकों से कहा कि उम्मीद है कि झारखंड के विकास में आप अपनी भूमिका निभायेंगे. सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान झारखंड में प्रति व्यक्ति आय 71 हजार रुपये से अधिक थी. बाद में बढ़कर 78 हजार से अधिक हो गयी. यह बताता है कि राज्य की सरकार विकास के लिए काम करती है.
देवरिया: सर्प दंश के बाद मरा समझ कर जिस दस वर्ष के बेटे को नदी में बहाया गया था, वह बच्चा पंद्रह साल बाद रविवार को घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद बच्चे के घर वालों के यहां जश्न का माहौल है। यह कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना देवरिया के जिरासो गांव के मुरासो टोला की है।
मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव के मुरासो टोला निवासी रामसुमेर यादव के दस वर्षी बेटा अंगेश यादव को 15साल पहले सर्प ने दंश लिया था। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजनों ने झाड़ फूंक कराया, कोई फायदा नहीं हुआ। फिर डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आखिर में मान्यता के अनुसार केले के तने में रखकर उसे सरयू नदी में बहा दिया। अंगेश यादव ने बताया कि मुझे कुछ मालूम नहीं था। होश आने पर मुझे पता चला कि पटना के पास एक सपेरे अमन माली ने मुझे झाड़ फूंक से ठीक कर पाला।
अपनी माँ और चाची के साथ अंगेश यादव
दूर-दूर तक सर्प का तमाशा दिखाने ले जाने लगा। कुछ दिन कटिहार में रखा। उसके बाद वह पांच साल पहले उसे अमृतसर ले गया। वहां एक जमींदार के यहां नौकरी पर रख दिया। उससे जो वेतन मिलता वह लेने लगा। तीन महीने से वह हमारे ऊपर एक लड़की से शादी करने का दबाव बनाने लगा।
इसलिए कि दोनों काम करेंगे और पैसा वह लेगा। 24 फरवरी को अंगेश ने एक ट्रक ड्राइवर को अपनी आपबीती सुनाई। ट्रक ड्राइवर उसे आजमगढ़ लाया। अंगेश ने ट्रक चालक को भागलपुर, बेल्थरा रोड पता बताया तो वह दूसरे ट्रक से बेल्थरा रोड भेज दिया।
बेल्थरा रोड पर उसने गांव के कुछ लोगों का नाम बताया। उसी में किसी परिचित ने जिरासो गांव के प्रधान को फोटो वाट्सएप कर दिया। गांव में चर्चा होने लगी। इसी बीच भूलकर अंगेश बलिया जिले के थाना मनियर चला गया। प्रधान के साथ परिजन बेल्थरा रोड गए और पता लगाते मनियर थाने पहुंचे।
वहां अंगेश यादव ने माता कमलावती देवी और चाची सम्भलावती देवी को पहचान लिया। शिक्षक, शिक्षिकाओं और पास पड़ोस के लोगों का नाम बताने लगा। अंगेश को मरा समझ कर जिस कपड़े में बहाया गया था वह लाल टीशर्ट और काला पैंट भी अपने साथ लाया है।
मनियर थाने की पुलिस ने प्रधान की मौजूदगी में सुपुर्दगी लिखवाकर घर भेज दिया। गांव के प्रधान पति सत्येंद्र यादव ने बताया कि लड़के ने पड़ोसी, मित्र, दोस्तों, माता, चाची को पहचान लिया है, सभी लोग संतुष्ट हैं।
जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि वह उत्पीड़न से परेशान हो चुके हैं और रोज सुसाइड की ओर एक कदम बढ़ा रहे हैं। वीडियो में जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने कहा कि, ‘सनातन धर्म के लोगों के खिलाफ नजायज साजिश की जाती है। हालात बद से बदतर हो गए हैं। मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमों में चार्जशीटे भेजी जा रही है। पहले चौक थाने से फिर सहादतगंज थाने से फर्जी चार्जशीट भेजी गई है। गैर जमानती वारंट लेकर मेरे घर की कुर्की की नौबत आ गई है। जिसके बाद मैंने राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।
जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी
मैं बहुत डिप्रेशन में हूं और रोज एक कदम अपने सुसाइड की ओर बढ़ रहा हूं। मेरे साथ कोई नहीं है। मेरी आवाज कोई पहुंचाने वाला नहीं है। सभी ने आश्वासन दिया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक मेरी बात पहुंचाई जाएगी लेकिन मेरी आवाज वहां तक नहीं पहुंच रही है। मैं मजबूर हूं मेरी मदद कीजिए। जिससे मेरी मौत से पहले वह लोग अपनी जीत का जश्न न बना पाए।’ जितेंद्र त्यागी ने इस बीच बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दुख-दर्द को लेकर एक डिटेल वीडियो भी जारी किया है।