एक नई सोच, एक नई धारा

धनबाद : अनुमंडल पदाधिकारी ने अगले आदेश तक धारा 144 लागू किया

धनबाद : अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी ने 4 ए पैच भौंरा दक्षिण कोलियरी, पूर्वी झरिया क्षेत्र के 500 मीटर क्षेत्रफल की परिधि में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निषेधाज्ञा जारी की है।

इस संबंध में उन्होंने कहा कि 4 ए पैच भौंरा दक्षिण कोलियरी, पूर्वी झरिया क्षेत्र में पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक के पत्र के माध्यम से आंदोलन की सूचना प्राप्त है। उक्त क्षेत्र भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आता है। संभावित आंदोलन में भारी भीड़ होने की संभावना है। जिसके फलस्वरूप किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने तथा विधि व्यवस्था भंग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

उक्त परिप्रेक्ष्य में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो तथा लोक परिशांति बनी रहे एवं आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने व विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से उपरोक्त स्थल पर दं.प्र.सं. की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लगाया जाना आवश्यक प्रतीत होता है।

इस निषेधाज्ञा के जारी होने के बाद उक्त क्षेत्र में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों का आंदोलन के उद्देश्य से एकत्रित होना, किसी प्रकार का धरना, रैली, सभा, प्रदर्शन, लाउडस्पीकर का उपयोग करना, हरवे हथियार एवं अग्नियास्त्र के साथ चलने अथवा उसके प्रयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

यह प्रतिबंध कार्य पर उपस्थित पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बलों के आने वाले छोटे एवं बड़े वाहन पर लागू नहीं रहेगा। साथ ही विद्यार्थियों के शिक्षण संस्थान में आने जाने या अन्य व्यक्तियों के क्षेत्र से होकर अन्य कार्यों से आने जाने अथवा उक्त क्षेत्र से शव यात्रा, वैवाहिक एवं धार्मिक कार्य से जाने वाले लोगों पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसी प्रकार से यह प्रतिबंध सिक्खों के कृपाण धारण, नेपालियों के खुखरी धारण करने पर भी लागू नहीं होगा।

केन्द्रीय शान्ति समिति सदस्य राम बाबू सिंह के ऊपर कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के केंद्रीय शांति समिति सदस्य राम बाबू सिंह के विरुद्ध शांति समिति के ही सदस्य अरुण सिंह ने कार्रवाई करने की मांग उपायुक्त से की है और इस बाबत ज्ञापन भी दिया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर केन्द्रीय शान्ति समिति में जमशेदपुर के अनेकों गणमान लोगों को शामिल किया गया है ताकि जमशेदपुर में शान्ति व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन को मदद मिल सके एंव जनता और प्रशासन में समन्वय बना रहे, किन्तु केन्द्रीय शान्ति समिति के एक सदस्य राम बाबू सिंह इस समन्वय को तोडने में लगे हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

अरुण सिंह ने बताया कि राम बाबू सिंह ने जमशेदपुर शहर में एक होडिंग लगा कर केन्द्रीय शान्ति समिति का स्वयं-भू-संरक्षक घोषित कर दिये है। जिससे अन्य सदस्यों मे नराजगी उत्पन्न हुआ है। केन्द्रीय शान्ति समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में राम बाबू सिंह एडमिन के रूप में हैं और एडमिन होने का वह गलत फायदा उठाते हैं। अगर कोई सदस्य राम बाबू सिंह के गलत कार्यों का विरोध करता है तो राम बाबू सिंह उसे केन्द्रीय शान्ति समिति के व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल देते हैं या निकालने की घमकी देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति केन्द्रीय शान्ति समिति का सदस्य नहीं है उसे भी अपने समर्थन के लिए इस ग्रूप में जोड़ दिये हैं। जो कतई उचित नहीं है। (जारी…)

IMG 20230803 WA0037

उन्होंने यह सब जानकारी देते हुए उपायुक्त से आग्रह किया है कि राम बाबू सिंह पर उचित करवाई करें एंव केन्द्रीय समिति के कुछ सदस्यों की मृत्यु हो जाने और अनेकों सदस्य के बुजुर्ग हो जाने के कारण इसकी पुनर्गठन किया जाए। जिसमें सकारात्मकता सोच वाले नौजवानों को केन्द्रीय शान्ति समिति से जोड़ने का पहल किया जाए।

AddText 08 02 01.40.24
46 लाख के सड़क निर्माण में ₹1,40,000 रिश्वत, ACB के जाल में फंसे ‘घूसखोर बाबू’, जानिए पूरा मामला

झारखंड के चक्रधरपुर में जमशेदपुर एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। जिसके तहत मीण कार्य विभाग के लिपिक को गिरफ्तार किया गया है। एसबी ने उसके पास से 1 लाख 40 हजार की रिश्वत के रकम बरामद की है।

इससे पहले भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता मामले में एक्शन लेने के लिए एक हफ्ते पहले भी जमशेदपुर पहुंचा था, लेकिन तब लिपिक ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय नहीं आया था।

IMG 20230625 WA0000 2

झारखंड के जिस सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के लिपिक पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा है वो सड़क डीएमएफटी फंड से बन रही है। सड़क निर्माण की अनुमानित लागत 46 लाख रुपए है। लेकिन सड़क निर्माण गुणवत्ता पर फोकस ना करके ग्रामीण कार्य विभाग का लिपिक अपनी जेब भरने में लगा था। जिसके चलते लिपिक सरोज कुमार को लेकर ठेका कम्पनी ने जमशेदपुर एसीबी की टीम से संपर्क किया था।

AddText 08 02 01.40.24

शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी के अधिकारी चक्रधरपुर के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय पहुंचे थे। एसीबी की टीम के निर्देश पर जैसे ही ठेका कंपनी के अविनाश ने लिपिक को 1 लाख 40 हजार की रिश्वत दी, मौके पर मौजूद टीम ने त्वरित एक्शन लिया और सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक्शन के बाद एसीबी की टीम ग्रामीण कार्य विभाग लिपिक के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों की टीम ने किराए के उस घर पर भी छापा मारा जहां लिपिक सरोज कुमार रहता है। इस घर से एसीबी को कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। जिसे लेकर भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम वापस जमशेदपुर एसीबी कार्यालय के रवाना हुई। बता दें कि लिपिक सरोज कुमार के खिलाफ ठेका कंपनी की शिकायत के बाद एसीपी मा्मले की जांच में लगी थी। इससे एक हफ्ते पहले भी एसीबी के अधिकारी चक्रधरपुर पहुंचे थे। लेकिन उस दिन लिपिक कार्यालय ही नहीं आया था।ॉ

सांघवी की मौत हत्या या हादसा, अब CID करेगी जांच; इन सवालों में छिपा है राज

धनबाद के धैया के भेलाटांड़ स्थित ट्रिनिटी गार्डेन के ई-ब्लॉक निवासी सांघवी ठाकुर उर्फ चारु (13 वर्ष) की मौत की जांच सीआईडी ने शुरू कर दी है। धनबाद पुलिस की अनुशंसा और सीआईडी डीएसपी की प्रारंभिक जांच के आधार पर सांघवी की मौत की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपी गई है।

इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अनुसंधान के लिए धनबाद सीआईडी इंस्पेक्टर विनोद गुप्ता को आईओ बनाया गया है। ट्रिनिटी गार्डन के ई-ब्लॉक की सातवीं मंजिल से गिरकर 15 फरवरी को कार्मेल स्कूल धनबाद की छठी की छात्रा सांघवी ठाकुर की मौत हो गई थी।

सीआईडी को तलाशने हैं इन सवालों के जवाब
गौरतलब है कि सीआईडी को अपनी जांच के दौरान कई अहम सवालों के जवाब तलाशने हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग को सुलझा लिया तो मिस्ट्री भी सुलझ जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में घटना के दो दिन पहले 13 फरवरी को ट्रिनिटी गार्डन कैंपस में चारु से उलझ रहे अंजान लड़के कौन थे, घटना के वक्त का कमल कटेसरिया स्कूल के बुलेट कैमरे का फुटेज में क्या है, चारु जहां गिरी, वहां से 30-40 फीट दूर उसका जूता क्यों मिला, 35 दिन बीतने के बाद चारु की कानबाली मिली, घटना के कुछ दिन पहले एक आरोपी रात में उनके घर पर क्यों आया था।

IMG 20230625 WA0000 2

पांच महीने बाद भी नहीं सुलझी सांघवी की मौत की गुत्थी
पांच महीने बाद भी पुलिस सांघवी की मौत की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रही। सांघवी की मौत हत्या, आत्महत्या या हादसा है, इस निष्कर्ष पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने ही सीआईडी जांच की अनुशंसा की थी। चारु के पिता सह एनएचएआई अधिकारी चंदन ठाकुर के बयान पर पुलिस ने चारु के ताइक्वांडो शिक्षक व भूली निवासी विशाल पंडित, अपार्टमेंट के दो किशोर के अलावा हीरापुर के एक किशोर के खिलाफ बरवाअड्डा थाने में हत्या की धारा में नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने हर दृष्टिकोण से जांच की, लेकिन पुलिस की जांच न किसी अंजाम तक पहुंची और न ही घरवाले संतुष्ट नहीं हो सके। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी सांघवी की मौत की असल वजह सामने नहीं आ सकी। छात्रा के पिता व घरवाले बार-बार इसे हत्या बता रहे हैं। अब सीआईडी पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

AddText 08 02 01.40.24

डीएसपी की रिपोर्ट पर सीआईडी को सौंपा गया अनुसंधान
सीआईडी एसपी के आदेश पर पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी बोकारो सीआईडी डीएसपी नीरज कुमार सिंह को सौंपी गई थी। एसपी ने डीएसपी को कुल 11 बिंदुओं पर जांच करने का टास्क दिया था। डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने पूरे मामले में जांच के बाद एसपी को रिपोर्ट सौंप दी। उन्होंने 11 बिंदुओं में से कई बिंदुओं पर पुलिस की जांच को कठघरे में खड़ा करते हुए एसपी को रिपोर्ट सौंपी। डीएसपी की जांच के बाद डीजीपी ने सीआईडी को केस के अनुसंधान का प्रभार लेकर खुद जांच करने का आदेश दिया।

इधर, आईओ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बरवाअड्डा थाने की पुलिस से संपर्क कर केस से जुड़े साक्ष्य और तथ्यों की जानकारी ली। सीआईडी जल्द सांघवी के पिता से पूछताछ करने की तैयारी में है।

झारखण्ड विधानसभा में पटना साहिब का मुद्दा उठाने को लेकर गुरमीत सिंह ने किया विधायक सरयू राय का धन्यवाद

बेरमो : बेरमो के सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरयु राय जी ने जो मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया है सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बेरमो उसके लिए सरयु राय जी का धन्यवाद करती है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

उन्होंने कहा कि तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब जी में झारखंड कि संगत का प्रतिनिधित्व शुरू से रहा है और हमेशा रहेगा। हम सभी मिलकर अपने हक के लिए लड़ेंगे।
गौरतलब हो कि पटना के तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के होने वाले चुनाव में झारखण्ड के सिखों के वोटिंग अधिकार को समाप्त करने की कोशिश हो रही है, जिसके विरुद्ध में झारखण्ड के सिखों ने अपनी आवाज़ बुलंद की।

AddText 08 02 01.40.24
राम मंदिर पर नहीं मिलेंगे वोट, गरीबी सबसे बड़ी जाति’, PM मोदी ने UP के NDA सांसदों को दिया जीत का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सांसदों के साथ बैठक में क्रम में उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राज्यों के सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया।

पीएम मोदी ने उनसे कहा, ”गरीबी सबसे बड़ी जाती है।” पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के 45 से अधिक सांसदों की एक बैठक को संबोधित किया। इसके बाद सभी दक्षिणी राज्यों के सांसदों के एक समूह को भी संबोधित किया।

बुधवार को पहली बैठक उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के एनडीए सांसदों के साथ हुई। दूसरी बैठक में दक्षिणी राज्यों के सांसद मौजूद थे, जिनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

IMG 20230625 WA0000 2

पहली बैठक की मेजबानी मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ की। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी भी पूर्वी यूपी से सांसद हैं। इस बैठक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। राजनाथ सिंह भी इसी क्षेत्र से सांसद चुने जाते हैं।

पीएम ने यूपी के सांसदों से क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सांसदों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाना और विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को दूर करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “विपक्ष के झूठे आरोपों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए पेशेवर सोशल मीडिया टीमों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्रों को सशक्त बनाएं।” पीएम मोदी ने सांसदों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और डिजिटल दुनिया में अपना प्रदर्शन बढ़ाने के लिए पेशेवर सोशल मीडिया विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री ने एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में स्थानीय लोगों के साथ सांसदों को संवाद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “इसे हासिल करने का एक कॉल सेंटर खोलने पर विचार कर सकते हैं।”

AddText 08 02 01.40.24

गरीबी उन्मूलन की दिशा में काम पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गरीबी सबसे बड़ी जाति है”। उन्होंने कहा, “राम मंदिर का वादा बीजेपी की विचारधारा से पैदा हुआ था, लेकिन सांसद यह मानकर संतुष्ट नहीं हो सकते कि इससे वोट मिलेंगे।”

पीएम मोदी ने सांसदों को निर्वाचन क्षेत्रों में नई परियोजनाएं शुरू नहीं करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, “इसके बजाय चल रहे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करें।”

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह सच है कि अनुच्छेद 370 और राम मंदिर भाजपा की प्रतिबद्धता का हिस्सा रहे हैं, लेकिन वोट सुरक्षित करने के लिए लोगों के लिए लगन से काम करना चाहिए।

पीएम मोदी की नजर दक्षिण भारत पर
दूसरी बैठक की मेजबानी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने की। इस बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी संबोधित किया। दक्षिण भारत के सांसदों के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पिछले नौ वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें दक्षिण भारत पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने विपक्ष शासित राज्यों, विशेषकर दक्षिण में भ्रष्टाचार के स्तर पर भी चिंता व्यक्त की।

पीएम मोदी ने एनडीए सदस्यों से विपक्ष के नेतृत्व वाले राज्यों में प्रचलित मुफ्त चीजें बांटने की संस्कृति का विरोध करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “ऐसी प्रथाओं से लंबे समय में देश को महत्वपूर्ण नुकसान हो सकता है।”

पीएम मोदी ने विपक्ष के गुट पर फिर तीखा हमला बोला और कहा कि यह गठबंधन बिना सोचे-समझे स्वार्थी एजेंडे के बनाया गया है। उन्होंने कहा, ”मैं विपक्षी सांसदों को चुनौती दे सकता हूं। उनमें से किसी से भी पूछने का प्रयास करें कि I.N.D.I.A. का फुल फॉर्म क्या है, उनमें से एक को भी पता नहीं होगा।”

सोनारी का कचरा स्थल पार्क के रुप में होगा तब्दील, जमशेदपुर अक्षेस के साथ तकनीकी कंपनी का हुआ समझौता

जमशेदपुर : जमशेदपुर और मानगो नगर निकायों के कचरा डंपिंग साइट सोनारी दोमुहानी के बायो माइनिंग और रिसोर्स रिकवरी को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के साथ गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन के बीच एक अहम समझौता पर हस्ताक्षर हुआ। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार और गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन के टेक्निकल डायरेक्टर डॉ प्रशांत चेंदके के बीच यह समझौता हुआ। इसके तहत उक्त कचरा स्थल को पार्क के रुप में विकसित किया जायेगा।(जारी…)

IMG 20230625 WA0000 1

वहां का पूरा डंपिंग को ही बंद कर दिया जायेगा। छह माह में करीब 48 हजार मीट्रिक टन कचरा का निष्पादन किया जाना है। वहां के सारे कचरे को हटाकर वहां बायो माइनिंग के जरिये सारे कचरे को साफ कर उसके ऊपर ही पार्क विकसित किया जायेगा ताकि लोग उसका इस्तेमाल कर सके।

AddText 08 02 01.40.24
जमशेदपुर : भाजमो युवा मोर्चा का विस्तार, टेल्को मंडल का गठन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने टेल्को मंडल का विस्तार किया है।(जारी…)

IMG 20230625 WA0000 1

इसके तहत अध्यक्ष आयुष प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार, महामंत्री रवि सिंह, उपाध्यक्ष सोहित कुमार राकेश कुमार, प्रसाद नायक, चंदन प्रसाद, मंत्री अमन कुमार, स्वर्ण सिंह, राहुल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार, सूरज कुमार, सौरभ कंसा, विष्णु गोप, आजाद कुमार, संजय कुमार , सौरभ तंटुबाई सहित अन्य बनाये गये है। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

घोषणा बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में की गई। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित थे। श्री राय ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

जमशेदपुर की इंटक नेता देविका सिंह बनी महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष

जमशेदपुर : इंटक की राष्ट्रीय संगठन सचिव देविका सिंह को महिला इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया गया है। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी ने देविका सिंह को तत्काल प्रभाव से मनोनित करते हुए केंद्रीय कमेटी का भी गठन करने को कहा है। देविका सिंह ने अपने इस मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी और महामंत्री संजय सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस आशा और उम्मीद के साथ उनको यह जिम्मेवारी मिली है, उसको वह पूरा करेगी। उन्होंने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और मेटल फेडरेशन के पदाधिकारी रघुनाथ पांडेय के प्रति भी आभार प्रकट किया है। (जारी..)

IMG 20230625 WA0000 2

धनबाद के राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि की देविका सिंह टाटा ग्रुप में इंजीनियर एसके सिंह से विवाह के बाद जमशेदपुर की हो गई। वर्ष 2000 में इंटक में प्रवेश करने के बाद टीआरएफ यूनियन में कोषाध्यक्ष, बीओसी यूनियन में डिप्टी प्रेसिडेंट, आईएनएमएफ में संगठन सचिव, राष्ट्रीय इंटक में संगठन सचिव, महिला इंटक में राष्ट्रीय कमेटी में उपाध्यक्ष के बाद अब महिला इंटक में सर्वोच्च पद राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालेगी।

AddText 08 02 01.40.24
जमशेदपुर : श्रीलेदर्स के मालिक पर दर्ज हुआ केस, गैस लीकेज में झुलसे कर्मचारियों का चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एम रोड श्रीलेदर्स कंपनी के मालिक शेखर डे के पुत्र सुशांत डे के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में एक केस दायर किया गया है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना के सिरुम निवासी मनमोहन महतो की ओर से यह केस दायर किया गया है। इसमें बताया गया है कि सुशांत डे की ओर से श्रीलेदर्स के कर्मचारियों को फ्लैट दिया गया था। बिष्टुपुर में दिये गये इस फ्लैट में ज्वलनशील पदार्थ के रख-रखाव में लापरवाही बरतने के कारण गैस सिलेंडर फटने से कमरे में आग फैलने से तीन लोग आग से झुलस गये, जिनको टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

कर्मचारी मनमोहन महतो के अलावा सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल के गागोडीह निवासी महाबीर सिंह सरदार और चांडिल गागोडीह निवासी राजकुमार गोराई भी इस घटना में झुलस गये है। बिष्टुपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!