प्रख्यात गायक किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर मोती महल डिलक्स तंदूरी ट्रेल, कदमा, जमशेदपुर में एक संगीतमय शाम का किशोर कुमार म्यूजिक नाइट का आयोजन किया जिसमें जमशेदपुर के युवा गायकों ने किशोर कुमार को सुरों से श्रद्धांजलि दी। किशोर कुमार के गानों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए,रेस्टोरेंट में किशोर कुमार म्यूजिक नाइट के आयोजन को लोगों ने काफी सराहा और संगीतमय शाम का आनंद लिया। (जारी…)
संगीतमय शाम में जमशेदपुर के CCR एवं ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक Dy.SP श्री अनिमेष गुप्ता ने अपने सुरों से महफ़िल की शोभा बढ़ा दी,झारखंड के उदयमान क्रिकेटर IPL में प्रतिनिधित्व करने वाले जसकरण सिंह, समाजसेवी चंचल भाटिया विशेष रूप से उपस्थित थे। (जारी…)
मोती महल कदमा की निदेशक श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के किशोर कुमार महान गायक रहे हैं उन्होंने ने सुरों की ताकत से देश के कोने कोने में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।हम ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम से अपने ग्राहकों को खूबसूरत यादें देना चाहते हैं। कार्यक्रम में सौरभ दत्ता,डॉ शाज़िया प्रवीण,डॉ श्रुति हेगड़े,डॉ विजय कौटलिया,मणिपाल टाटा के देवासिष सिन्हा, डॉ पूनम प्रजापति, शहज़ाद कुरैशी,सहित कई गणमान्य उपस्थित थें।
जमशेदपुर : झारखण्ड के जमशेदपुर महानगर से चलने वाली न्यूज़ पोर्टल तीसरी धारा न्यूज़ में आज अधिवक्ता अंकित पांडेय को कानूनी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।
आज उनके कार्यालय में ही संपादक कुमार गौरव द्वारा उनको अंगवस्त्र एवं मनोनयन पत्र देकर मनोनीत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरी धारा से जुड़कर बेहद खुशी हो रही है और तीसरी धारा न्यूज़ के जरिये मैं कोशिश करूंगा कि लोगों तक कानूनी जानकारी का जो आभाव है वह दूर कर सकूं और सभी तक सही कानूनी जानकारी पहुँच सके, खास कर मौलिक अधिकारों की। तीसरी धारा न्यूज़ को एक नई ऊंचाई पर ले जाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर चैनल के डायरेक्टर रविंदर सिंह रिंकू भी मौजूद रहें और अंकित जी के सुझाव को जल्द से जल्द अमल में लाने की बात कही।
जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री से डीसी कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले के नये उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री का अभिनन्दन व स्वागत पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर कर किया गया। (जारी…)
उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर-पूर्वी सिंहभूम से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से उन्हें अवगत जरूर कराया जाए ताकि जल्द से जल्द उसका समाधान किया जा सके। सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यों ने कहा की जिले मे निवास करने वाले सभी समुदाय के लोगों के विकास हेतु तमाम सरकारी योजनाओं को जिले के उपायुक्त धरातल पर उतारे ताकि सभी के विकास के साथ-साथ जिला भी एक खुशहाल जिला बन सके। (जारी…)
प्रतिनिधिमंडल में मुख्यरूप से प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सह झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह-कुलदीप सिंह बुग्गे, महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुखविंदर सिंह राजू, ज्ञानी कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, दर्शन सिंह काले, हरविंदर सिंह, दलबीर सिंह, जसपाल सिंह और दलजीत सिंह शामिल थे।
फिरोजाबाद : बदमाशों की हिमाकत तो देखिये ! एक केस की जांच कर लौट रहे दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की है। दारोगा का नाम दिनेश मिश्रा है। जानकारी के मुताबिक थाना अरांव क्षेत्र में तैनात दारोगा दिनेश मिश्रा जांच के लिए गए थे लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उनको गोली मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बदमाशों ने दारोगा दिनेश मिश्रा को पैगू रोड पर गोली मारी।
जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। कन्नौज के थाना इंदरगढ़ में दिनेश मिश्रा तैनात थे। वो गांव सदाअतपुर के रहने वाले थे। गुरुवार की शाम को बाइक पर सवार होकर एक ग्रामीण युवक के साथ अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव में जांच करने गए थे। जांच करके वापस लौटने के दौरान चंदपुरा -पीथेपुर के मध्य अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी। गोली दारोगा दिनेश मिश्रा के सीने में लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।
इधर बदमाश गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। दरोगा को गोली मारने की जानकारी होते ही एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दरोगा को मृत घोषित कर दिया। उनके गले में गोली लगी है। हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दारोगा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ है. विवाद में पत्नी मैजबिन नाज ने पति मोहम्मद खालिद मुस्तफा पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी दे रहा है. वहीं उनके पति ने बताया कि उनकी पत्नी तलाकशुदा है. उन्हें फेसबुक से प्यार हुआ था. वे पिछले आठ साल से कतर में काम करते थे. वहीं इस वर्ष यानी 2023 में जमशेदपुर छुट्टियां मनाने लौटे तो पता चला कि कतर की कंपनी बंद हो चुकी है. तब से वे यही रहने लगे। (जारी…)
M
उनकी शादी मोहम्मद के साथ जनवरी 2023 में हुई थी. वहीं पती ने बताया कि पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी गलत है. उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर मानगो पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि पति पत्नी में विवाद चल रहा और पति पिस्तौल निकालकर पत्नी को मारने की धमकी दे रहा है. उनके घर की तलाशी ली गयी है परंतु उनके घर पिस्तौल नहीं मिला है. इस मामले में पुलिस दोनों पति-पत्नी को पूछताछ के लिए थाना में लेकर गयी है।
बचपन से लेकर आज तक हजारों बार इस कहावत को सुना गया होगा कि “कहां राजा भोज – कहां गंगू तेली” आमतौर पर यह ही पढ़ाया और बताया जाता था कि इस कहावत का अर्थ अमीर और गरीब के बीच तुलना करने के लिए है, लेकिन इसकी सत्यता कितनी है इसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। आइए जानते है इस कहावत का सच…
इस बहुप्रचलित कहावत का सच भोपाल जाकर पता चलता है कि कहावत का दूर-दूर तक अमीरी- गरीबी से कोई संबंध नहीं है और ना ही कोई गंगू तेली से संबंध है, आज तक तो सोचते थे कि किसी गंगू नाम के तेली की तुलना राजा भोज से की जा रही है और यह बात पूर्णतः गलत साबित होती हुई दिखती है, बल्कि गंगू – तेली नामक शख्स तो खुद राजा थे। (जारी…)
इस बात का पता चलने पर यह तो तय है कि आश्चर्य की सीमा अपनी पराकाष्ठा पर होगी और होनी भी चाहिए, एक उम्र से जिस कहावत का अर्थ गलत निकाला जा रहा था वह अचानक से बदल जो गया। परन्तु साथ ही साथ यह भी समझ आया कि यदि घुमक्कड़ी ध्यान से करो तो आपके ज्ञान में सिर्फ वृद्धि ही नहीं होती बल्कि आपको ऐसी बातें पता चलती है जिस तरफ किसी ने ध्यान ही नहीं दिया होता और यह सोचकर हंसी भी आती है। यह कहावत हम सब के लिए सबक है जो आज तक इसका इस्तेमाल अमीरी गरीबी की तुलना के लिए करते आए हैं।
इस कहावत का संबंध मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और उसके जिला धार से है, भोपाल का पुराना नाम भोजपाल हुआ करता था। “भोजपाल” नाम धार के राजा भोजपाल से मिला। समय के साथ इस नाम में से “ज” शब्द गायब हो गया और नाम भोपाल हो गया। धार के सम्राट राजाभोज बहुत ही प्रतापी और अजेय राजा थे। उनके पराक्रम और शौर्य की चर्चा दूर-दूर तक होती थी। उनसे अदावत मोल लेना कोई नहीं चाहता था। (जारी…)
अब बात करते हैं कहावत की, कहा जाता है, कलचुरी के राजा गांगेय अर्थात गंगू और चालूका के राजा तेलंग अर्थात तेली ने एक बार राजा भोज के राज्य पर हमला कर दिया इस लड़ाई में राजा भोज ने इन दोनों राजाओं को हरा दिया।
उसी के बाद व्यंग्य के तौर पर यह कहावत प्रसिद्ध हुई “कहां राजा भोज-कहां गंगू तेली” राजा भोज की विशाल प्रतिमा भोपाल के वीआईपी रोड के पास झील में लगी हुई है। (साभार)
रांची: झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के पांचवें दिन सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुई। सदन में प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 विधेयक को पटल पर रखा। जिसपर विधानसभा अध्यक्ष ने अनुमति दी। इसके बाद जिन विधायकों ने इस विधेयक को प्रवर समिति को भेजने की बात कही, उन्होंने अपनी बात रखी। इस विधेयक पर विनोद सिंह, अनंत ओझा, डॉ लंबोदर महतो, विधायक अमर बाउरी , विधायक नवीन जायसवाल, विधायक अमित मंडल ने अपना तर्क दिया। इसके बाद विधायक प्रदीप यादव ने भी इसमें संशोधन करने की बात कही। (जारी…)
डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि इस विधेयक को प्रवर समिति को भेजा जाए और समिति को 30 दिनों में अपना प्रतिवेदन देने को कहा जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 है तो इसकी आवश्यकता क्यों। यह कानून इसी सदन में बना है. आज भी यह लागू है। सदन में उन्होंने झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 को काला कानून कहते हैं। विधायक अमर बाउरी ने अपना तर्क देते हुए कहा कि कानून बनाने के पीछे की मंशा जरूर अच्छी होगी। लेकिन इसमें जो भी विषय है वह छात्रों को डराने के लिए है। इसमें जो प्रावधान है उसके अनुसार सजा ऐसी है जैसा मर्डर में नहीं होता। यह विधेयक छात्रों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देगी। इसे ठीक करने की जरूरत है। इसलिए युवाओं के भविष्य को देखते हुए इसमें विचार करने की जरूरत है।
विधायक नवीन जायसवाल ने इसे हड़बड़ी में लाया हुआ विधेयक कहा। उन्होंने कहा कि यह काला कानून है। युवाओं के आवाज दबाने वाला कानून है। नियुक्तयों में चोर दरवाजा खोलने की कोशिश है। अगर विधेयक पास हुआ तो हजारों युवा सड़कों पर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून युवाओं की आवाज दबाने का साधन है। अमित मंडल ने अपनी बात में कहा कि यह विधेयक अंग्रेजों के रोलैट एक्ट की तरह है। इस एक्ट को ईस्ट इंडिया कंपनी ने लाया था। जिस विधेयक की हम चर्चा कर रहे हैं उसे भी इंडिया पार्टी ने लाया है। अगर इस इंडिया के आगे ईस्ट जोड़ दिया जाए तो यह काला कानून वहीं ला रहे हैं। विधायकों की ओर से विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने के पीछे तर्क दिया गया। जिसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य राज्य के बच्चों को अवसर देने के लिए है। परीक्षा के दौरान जो गलत प्रैक्टिस होता है, उसे इस तरह के कड़े कानून से ही रोका जा सकता है। यह सरकार का सराहनीय कदम है। यह विधेयक केवल स्टूडेंट्स नहीं बल्कि इससे जुड़े तमाम एजेंसियों को ध्यान में रख कर लाया गया है। परीक्षा के दौरान गलत प्रैक्टिस को नहीं रोका गया तो यहां के बच्चों के हितों की रक्षा नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इसके दायरे में परीक्षा एजेंसी से लेकर कोचिंग संस्थान तक आते हैं. जिन्हें दंड दिया जाएगा। इस विधेयक पर विचार सत्र न्यायालय के द्वारा किया जाएगा। सभी बातों को ध्यान में रखा गया है। संसोधन पर विचार किया जाएगा। प्रदीप यादव के अनुरोध पर सजा को कम करने पर विचार किया जाएगा। ऐसे में इस विधेयक को प्रवर समिति को न भेजकर इसे पास किया जाए। इसके बाद तमाम संसोधनों पर विचार करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बिल को संशोधन के साथ पास किया। (जारी…)
सदन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस विधेयक पर सदन की भावना से असहमत नहीं हूं और समझता भी हूं। विधेयक को लेकर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। सरकार की यही सोच है कि यही डर और भय संस्थाओं में हो, छात्रों में हो जो इसमें शामिल होते हैं। किसी एक की वजह से लाखों क्यों परेशान हों। हम कोई भी फैसला लेते हैं साधारण चीजों में भी जैसे अगर हम पुराना कंप्यूटर बदलकर नया लाते हैं तो हमारे मन में कई सवाल होते हैं। नया सॉफ्टवेयर कैसा होगा हम काम कर पायेंगे या नहीं लेकिन समय के साथ आप सामंजस्य बना लेते हैं और काम करते हैं।
यह विधेयक हम सिर्फ लेकर नहीं आये हैं बल्कि दूसरे राज्यों में भी है। यह विधेयक हड़बड़ी में नहीं लाया गया है बल्कि सोच विचार कर लाया गया है। हम नौजवानों के भविष्य को सोच कर बना रहे हैं। विपक्ष सुभाष मुंडा को लेकर विरोध कर रहा है, बार – बार वेल में आ रहे हैं। सभी नौजवान जमीन के कारोबार में जुड़ रहे हैं। इस राज्य में नक्सल कैसे बने, भूखे पेट जो ना कराए। कल हमारे घर से भी परीक्षा देने बच्चे जायेंगे। आज जिस तरह के सेंटर बनते हैं। गुमला के बच्चे दुमका में, धनबाद में परीक्षा देते हैं कौन किससे दुश्मनी मोल लेगा। किसी को कोई पहचानता नहीं होगा। ट्रेन में एक सुरक्षाकर्मी ने चार लोगों की जान ले ली। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की वजह से कानून बदल देना। इसकी आत्मा को ही निकाल देना ठीक नहीं है। अनुमति की आशा में चीजें बैताल खाते में चली जाती है। अगर इसमें कोई समस्या होगी तो अगले सदन में इसे बदलेंगे। हमें मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए। मजबूती से परीक्षा कराना चाहिए। (जारी…)
सदन के दोबारा शुरू होने पर भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने इरफान अंसारी के बयान को लेकर कहा कि यह घटना संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम के सामने हुई है। ऐसे में उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद इस मामले पर संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने अपनी बात रखी। उन्होंने सदन में बताया कि इरफान अंसारी ने अपने बयान को लेकर उसी दिन माफी मांग ली है। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि इरफान अंसारी ने माफी मांगी है साथ ही उस बयान को तुल दिया जा रहा है। इसके बाद भी भाजपा विधायक हंगामा करते रहे।
भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सदन को आज शर्मशार किया। मेहता सदन के अंदर इरफान अंसारी को मारने दौड़े। उमाशंकर अकेला ने मेहता को ऐसा करने से रोका। यह सब देख अपने आसन से स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो खड़े हो गए। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इरफान अंसारी के बयान पर बवाल मच गया। मेहता ने कहा कि सदन में कान पकड़कर इरफान अंसारी माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर मैं उनकी ऐसी की तैसी कर दूंगा। मंदिर में जाते हैं, चुनरी ओढ़कर ड्रामा करते हैं, टिका मिटाते हैं। इसके बाद जैसे ही इरफान सदन के अंदर आये, मेहता बांह चढ़ाते हुए इरफान की ओर इशारा करते हुए बोले कि आओ इधर आओ और मारने के लिए दौड़ पड़े।
सदन अखाड़ा है क्या: शशिभूषण मेहता के रवैय्ये को देखते हुए स्पीकर ने गुस्से में कहा कि सदन अखाड़ा है क्या? मार्शल की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें बाहर निकालिए. संसदीय मर्यादा नहीं समझते हैं। खुद को पढा लिखा बोलते हैं और बोलने का तरीका नहीं है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हेमंत सरकार के क्रियाकलापों से नाराज और हताश झारखंडी जनमानस के आक्रोश को स्वर देने के लिए प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार झारखंड सरकार के खिलाफ कल 4 अगस्त 2023, शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय साकची से जनाक्रोश मार्च निकाल कर साकची बड़ा गोलचक्कर पर आक्रोश प्रदर्शन करेगी।
इन मुद्दों को लेकर निकाला जाएगा मशाल जुलूस
▪️झारखंड की हेमंत सरकार स्थानीय नीति ,नियोजन नीति और CTET पास झारखंडी युवाओं को भी राज्य सरकार अवसर प्रदान करें, झूठे वादे कर सत्ता में आई इस सरकार ने जल, जंगल, ज़मीन के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है।
▪️प्रदेश में अफसर, मंत्री से लेकर खुद मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
युवाओं से इस मशाल जुलूस में शामिल होने की अपील
भाजयुमो ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि झारखंड को बचाना है तो हेमन्त सरकार को हटाना है इसी मूलमंत्र के साथ कल ज्यादा से ज्यादा भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के उर्जावान युवा साथी उपस्थित होकर इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस में संघर्ष का शंखनाद करें एवं इस नकारा, निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी में बिल्डर दीपक चौधरी की गोली से घायल युवक अभिषेक मिश्रा की इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई है। अभिषेक मिश्रा ने गुरुवार को दम तोड़ा। इस मामले में मानगो थाने में बिल्डर दीपक चौधरी और उसके चालक भूषण महतो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया था। अब अभिषेक मिश्रा की मौत के बाद हत्या के प्रयास का मामला हत्या के मुकदमे में तब्दील हो जाएगा। (जारी…)
अब धारा 307 के बजाय धारा 302 का केस चलेगा। घटना इसी साल 4 जुलाई की है। तबसे अभिषेक मिश्रा का इलाज टीएमएच में चल रहा था, आज उस ने दम तोड़ा। गौरतलब है कि बिल्डर दीपक चौधरी ने फ्लिपकार्ट से कुछ सामान मंगाया था। डिलीवरी ब्वाय रिशु सिंह सामान देने गया था। लेकिन, दीपक चौधरी ने सामान लेने से मना कर दिया। इस पर रिशु सिंह और दीपक चौधरी के बीच झगड़ा हुआ। तभी दीपक चौधरी ने गोली चलाई जो रिशु सिंह को लगने के बजाय नजदीक खड़े अभिषेक मिश्रा को जा लगी। जबकि, अभिषेक मिश्रा का इस झगड़े से कोई लेना -देना नहीं था।
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत सेंट्रल मॉल के बिल्डिंग में एक ब्राउन बंच बेकरी शॉप में शाम करीब 5.15 मिनट में अचानक आग लग गई। आग लगने से आस पास अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जाता है कि बैटरी के फटने से यह घटना घटी लेकिन लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया। किसी तरह की कोई जान माल की हानि की कोई सूचना नहीं है मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडी और पुलिस की टीम पहुंच चुकी है।