एक नई सोच, एक नई धारा

चांद के ऑर्बिट में हुई चंद्रयान-3 की एंट्री, अब 23 अगस्त को रचेगा इतिहास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था, जिसके बाद से ही लोगों की दिलचस्पी चंद्रयान-3 के सफर को लेकर बनी हुई है. हर कोई इसकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानना चाह रहा है कि अंतरिक्ष यान चंद्रमा के कितने करीब पहुंच चुका है.

दरअसल, यान ने एक और लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की कक्षा (Lunar Orbit) में प्रवेश कर गया. इसका मतलब यह है कि ये चंद्रमा की गोलाकार कक्षा में चला गया है और पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के चारों ओर चक्कर लगाना शुरू करेगा.

IMG 20230708 WA0057

चंद्रयान-3 चंद्रमा की दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है और अब मिशन एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गया, जोकि इस पर लगातार काम कर रहे वैज्ञानिकों के दिलों धड़कनें बढ़ा रहा है. वहीं, अपने तय समय के मुताबिक सबकुछ सकुशल हो रहा है. बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन का प्रदर्शन किया है, जिसका अर्थ ये है कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया.

प्रोपल्शन मॉड्यूल करेगा धरती से आने वाले रेडिएशन का अध्ययन

इससे पहले स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की 5 परिक्रमा पूरी करते हुए आगे बढ़ा. चंद्रयान-3 मिशन में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं, जोकि 16 अगस्त तक चंद्रमा के चक्कर लगाएंगे. इसके बाद 17 अगस्त को लैंडर से प्रोपल्शन मॉड्यूल अगल हो जाएगा, जोकि चंद्रमा की कक्षा में मौजूद रहकर पृथ्वी से आने वाले रेडिएशन्स का जानकारी जुटाएगा. वहीं, लैंडर आगे बढ़ते हुए 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा. लैंडर का नाम ‘विक्रम’ रखा गया है.

AddText 08 02 01.40.24

लैंडर और रोवर के नाम पिछले मिशन चंद्रयान-2 से लिए गए हैं. लैंडर का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम ए साराभाई के नाम पर रखा गया है. ये मिशन चंद्रमा के एक दिन के बराबर काम करेगा. अगर पृथ्वी से इसकी तुलना करें तो ये 14 दिनों के बराबर है.

विक्रम लैंडर का वजन 1749 किलोग्राम

लैंडर की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए कई सेंसर लगाए गए हैं. रोवर समेत इसका वजन करीब 1,749 किलोग्राम है. इसमें साइड-माउंटेड सौर पैनल लगाए गए हैं, जोकि 738 वॉट पावर जनरेट कर सकता है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अध्ययन करेगा. विक्रम लैंडर की लैंडिंग को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि इसी समय चंद्रयान-2 मिशन विफल हो गया था और लैंडर ठीक से लैंडिग नहीं कर पाया था और उससे संपर्क टूट गया था.

दो दिनों तक पूरे झारखंड में होगी बारिश, इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

झारखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. राज्य में मानसून गतिविधि कमजोर रही.

सबसे अधिक वर्षा 24.6 मीमी खलारी (रांची) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.3 डिग्री सेसि गोड्डा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेसि रांची में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी है. विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक रविवार से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत हैं. जिसके बाद दो दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी.

मौसम विभाग का पूर्नुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं, 6 और 7 अगस्त को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. जबकि, 6 अगस्त तक राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. वहीं, 7 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इस दौरान 5 से 7 अगस्त तक गर्ज के साथ वज्रपात की आशंका जतायी गई है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

IMG 20230708 WA0057
  • 5 अगस्त को राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की बारिश होगी.
  • 6 अगस्त तक राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) और निकटवर्ती उत्तरी भागों (कोडरमा और हजारीबाग) में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.
  • 7 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.
  • 7 अगस्त तक इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है.

7 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी

गर्जन और वज्रपात की आशंका देखते हुए मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में वे सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें. भूलकर भी बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे ना रहें और बिजली के पोल से दूर रहें. विभाग ने किसानों से भी खास अपील की है कि वे खेतों में तब तक ना जाएं जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता.

अभी क्या है मानसून की स्थिति

अभी, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और संबंधित साइक्लोनिक सर्कुलेशन औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब भटिंडा, जिंद, मेरठ, हरदोई, मध्य प्रदेश के निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र और बांग्लादेश के पड़ोस शांतिनिकेतन और मिजोरम से होकर गुजरती है.

AddText 08 02 01.40.24

झारखंड में अब भी 37 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में अब भी 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 1 जून से 5 अगस्त तक पूरे राज्य में 351.2 मिमी ही बारिश हुई है. जबकि, इस समय सामान्य बारिश रिकॉर्ड 559.8 मिमी है. झारखंड के 24 जिलों में चतरा जिला में सबसे कम बारिश हुई है. यहां अब भी 65 प्रतिशत बारिश कम हुई है. जबकि, सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में हुई, वहां अब बारिश की कमी नहीं है. सिमडेगा के बाद साहिबगंज में भी अच्छी बारिश हुई है. हालांकि, वह भी सामान्य से कम ही है. साहिबगंज में अभी सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि, बीते कुछ दिनों से मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश की कमी थोड़ी कम हुई है. एक सप्ताह पहले तक राज्य में जहां सामान्य से आधा के करीब ही बारिश हो पायी थी. अब बारिश की कमी का प्रतिशत घटकर 37 हो गया है. उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में मानसून सक्रिय रहने से बारिश की कमी करीब-करीब पूरी तरह दूरी हो जाएगी.

मौसम विभाग ने 1 जून 2023 से 5 अगस्त 2023 तक हुई बारिश के आंकड़े जारी किये हैं. नीचे दिए चार्ट में आप देख सकते हैं कि अब तक झारखंड के किस जिले में कितनी बारिश हुई है-

टमाटर के बाद अब बढ़ने वाले हैं प्याज के दाम, जानें कब मिलेगी आम लोगों को राहत

पिछले काफी दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। आलम यह है कि लोगों ने महंगाई के इस दौर में टमाटर के विकल्प के तौर पर प्यूरी समेत अन्य का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

टमाटर की कीमतें कुछ जगहों पर तो 250 रुपये प्रति किलो के पार भी जा चुकी हैं। इस बीच प्याज भी टमाटर की राह चल पड़ने को बेताब है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में यानी अगस्त के अंत और सितंबर के पहले सप्ताह से प्याज की कीमतों में भी तेजी से इजाफा होगा और यह आम आदमी के बजट से बाहर होने वाला है। इसकी कीमत 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम के पार जाने वाली है, जो फिलहाल 28-30 रुपये के आसपास है। इस बीच सितंबर में टमाटर तो अक्टूबर में प्याज के दामों में कमी आ सकती है।

IMG 20230708 WA0057

फिर बढ़े टमाटर के दाम

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने के अंत तक प्याज की कीमतें करीब 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, देशभर में टमाटर के खुदरा के दाम फिर बढ़ गए हैं। उपभोक्ता मामले विभाग का आंकड़ा बताता है कि 27 जुलाई को टमाटर की औसत कीमत 121.72 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि तीन अगस्त को टमाटर की औसत कीमत 140.1 रुपये किलोग्राम हो गई।

सितंबर में घट सकती हैं प्याज की कीमतें

मिली जानकारी के मुताबिक, प्याज में मंदी का मौसम होने के कारण बाजार में आपूर्ति में कमी और ऊंची कीमतें होने की संभावना है। इसके बाद अक्टूबर में फिर से प्‍याज की नई फसल आने पर कीमतों में कमी आ सकती है। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जनवरी से मई के दौरान दाल, अनाज और अन्‍य सब्जियां महंगी थीं, उस दौरान प्‍याज की कीमतों ने लोगों को राहत दी है।

AddText 08 02 01.40.24

जल्द घटेंगे टमाटर के दाम

देशभर में टमाटर की कीमतों में आग लगी हुई है। स्टाक में कमी के चलते कहीं टमाटर 120 रुपये किलो बिक रहा है तो कहीं ये 250 रुपये के पार जा चुका है। वहीं, अब प्‍याज की कीमत में भी इजाफे का अनुमान लगाया जा रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्‍याज की कीमत में रिकार्ड बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, फिलहाल प्‍याज की कीमत 28 रुपये से लेकर 32 रुपये तक हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त के अंत तक प्याज की कीमतों में कमी आ सकती है।

अमृत महोत्सव के समापन पर देश प्रेम जगाने की सरकार की मुहिम, 9 से 15 अगस्त तक चलेगा “मेरी माटी मेरा देश” अभियान

सरायकेला : आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आमजनों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक “मेरी माटी मेरा देश” अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों, सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आम जनों में राष्ट्र भावना एवं राष्ट्रप्रेम जागृत करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामों से कलश में मिट्टी एकत्र कर उसे प्रखंड के माध्यम से जिले को भिजवाने को कहा गया एवं मिट्टी एकत्र करते हुए सेल्फी भी लेने को कहा गया। उक्त मिट्टी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां देश भर की मिट्टी को एकत्र कर 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

जिले से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने का अपील किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारी की सहभागिता काफी अहम है। इस दौरान “मेरी माटी मेरा देश” के अलावे शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण, 5 शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन एवं झंडोत्तोलन तथा राष्ट्रगान कार्यक्रम किया जाएगा। पंचायतों में स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर 75 स्वदेशी वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका बनाने की भी बात कही गई। यदि किसी पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण नहीं किया गया है तो जलस्रोत वाले स्थान पर अमृत वाटिका का विस्थापन करने को कहा गया। अमृत वाटिका में वीर शहीदों की याद में एक शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण करने को कहा गया। साथ हीं 13, 14 एवं 15 अगस्त को हर घर, सरकारी, गैर सरकारी सभी कार्यालयों एवं संस्थान में तिरंगा फहराने एवं राष्ट्रगान का अपील किया गया। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

उन्होंने कहा कि देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं है इसलिए ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से सभी पंचायत प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दुराईबरू, जिला-भू-अर्जन पदाधिकारी सरोज तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सामान्य शाखा उप समाहर्ता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

ऑनलाइन सेल में डुप्लीकेट प्रोडक्ट से उल्लू बनाते हैं सेलर्स, भारी पड़ सकता है सस्ते का चक्कर, जानें कैसे करें असली की पहचान

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. लोग ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन ही चीजें खरीदना पसंद करते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए 4 अगस्त से दो बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपना सेल शुरू कर दिया है.

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज और अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल के नाम से सेल लाइव है.

ऐसे में एक बात जो आपको ध्यान में रखना चाहिए कि इस सेल के दौरान कंपनियां अपने कस्टमर को लुभाने के लिए अच्छा डिस्काउंट ऑफर करती हैं. लेकिन कुछ लोग इस ऑफर और बड़े डिस्काउंट के चक्कर में ठगी के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप फ्रॉड के शिकार होने से खुद को बचा सकते हैं.

IMG 20230708 WA0057

जल्दबाजी करने से बचें

ई-कॉमर्स कंपनियों पर सेल लाइव होने के बाद अक्सर लोग जल्दबाजी में खरीदारी करने लगते हैं. वे इस जल्दबाजी में इस बात की पुष्टि करना भी भूल जाते हैं कि जिस प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं, वह ओरिजनल है या नकली. ऐसे में वे कई बार नकली प्रोडक्ट खरीद लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान

ऑनलाइन शापिंग करते वक्त ठगी से बचने के लिए आपको कुछ बातों का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए. आप सबसे पहले उस प्रोडक्ट की रेटिंग चेक कर लें जिसे आप खरीद रहे हैं और साथ ही उसको लेकर लोग अपना क्या एक्सपीरिएंस शेयर कर रहे हैं, उसे भी पढ़ें. आप देखें कि उस प्रोडक्ट को कौन सी कंपनी सेल कर रही है, उस कंपनी के बारे में एक बार रिसर्च कर लें.

AddText 08 02 01.40.24

कैश ऑन डिलीवरी में करें ऑर्डर

ऐसे सेल के वक्त आप कोशिश करें कि ऑर्डर हमेशा कैश ऑन डिलीवरी में करें ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होने पर आपका पैसा सुरक्षित रहे और आप ठगी होने से बच जाएं. इसके साथ ही आप प्राइस ट्रैकर की मदद से यह चेक कर लें कि कंपनी कीमत के नाम पर ग्राहक को चूना तो नहीं लगा रही है.

प्राइस ट्रैकर की मदद से फ्रॉड से बचें

प्राइस ट्रैकर का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले गूगल के सर्च बार में जाकर ‘buyhatke extension’ टाइप कीजिए. इसके बाद गूगल एक्सटेंशन का लिंक आएगा, जिसे डबल क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपेन होता है. उसमें Buyhatke – Price tracker & Price history नाम से एक एक्सटेंशन दिखता है. उसे आप Add to Chrome करके अपने ब्राउजर में पिन कर लीजिए. फिर जब आप फ्लिपकार्ट या अमेजन पर किसी प्रोडक्ट के बारे में सर्च करते हैं तो यह आपको उस प्रोडक्ट के कीमत की पूरी हिस्ट्री दिखा देता है, जिसकी मदद से आप खुद को ठगी होने से बचा सकते हैं.

कदमा : बाइक सवार ने झपट्टा महिला का बैग, कदमा थाना के करीब की घटना

जमशेदपुर : जमशेदपुर मानगो पोस्ट ऑफिस रोड निवासी महिला मीनू मंडल से शुक्रवार को कदमा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर पानी टंकी के पास बाइक सवार उचक्के ने बैग की छिनतई की। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया पर तबतक बाइक सवार उचक्का बिष्टुपुर की तरफ फरार हो गया। इसके बाद महिला ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत की। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

मिली जानकारी के अनुसार मीनू मंडल कदमा थाना के पास में स्थित जीटी हॉस्टल नंबर 2 के कैंटीन में काम करती है। शुक्रवार को वह ड्यूटी के दौरान पंच करने के लिए जीटी हॉस्टल नंबर 1 जा रही थी। उन्होंने अपने दाहिने हाथ में बैग टांग रखा था। तभी हेलमेट पहने बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया। बैग में गेटपास के अलावा 1000 रुपए थे। हाथ में मोबाइल होने की वजह से उचक्का मोबाइल नहीं ले जा सका। शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

AddText 08 02 01.40.24
अधिवक्ता श्री राम दूबे को पुलिस ने शुक्रवार देर रात उनके आवास से किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के अधिवक्ता श्री राम दुबे दुबे को बीती रात बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी उन्हें किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। वही जमशेदपुर बार की ओर से अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात कर सारी जानकारियां लेगा। गौरतलब हो कि श्री राम दुबे के खिलाफ के खिलाफ बिरसा नगर थाना में एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां बिरसा नगर थाना की जगह बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि उन्हें वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि सीतारामडेरा निवासी सावन फिलिय मेठास ने श्री राम दुबे के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए है। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

सीतारामडेरा निवासी सावन ने पुलिस को बताया है कि वह एवं उसका मित्र मुकेश श्रीवास्तव साकची पुराना कोट बार बिल्डिंग के नीचे बात कर रहे थे।तभी श्री राम दुबे एवं उसके साथ नवीन ने डंडे से सावन और मुकेश के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। श्रीराम दुबे ने उस दौरान उन पर आरोप लगाया कि वे दोनों शराब पीने यहां पर आए हैं। श्री राम दूबे ने अपने आपको जिला बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बता रहे थे। सावन ने बताया कि वह भी लॉ कॉलेज का अंतिम वर्ष का छात्र है और अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार के पास इंटरशिप कर रहे है। उसके बाद श्री राम दुबे एवं उसके साथी ने सावन और उसके दोस्त को कान पकड़ कर उठक बैठक करवाया और उसका वीडियो भी बनाया।

AddText 08 02 01.40.24

वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर पैसे का भी डिमांड किया। उनके और दोस्त के पास कुल मिलाकर 2500 रुपया थे, उसे श्रीराम दुबे के हाथ में दे दिया और वीडियो वायरल नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद भी वह मारते हुए भाग जाने की बात कही और धमकी दी कि लॉ कॉलेज में डिग्री पाने के बाद भी तुम जैसे जंगली आदिवासी को यहां पर प्रैक्टिस नहीं करने दूंगा। सावन ने कहा इस घटना को काफी अधिवक्ता एवं अन्य लोग देखे हैं।घटना को लेकर सावन और उसके दोस्त काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस बात को लेकर सावन फिलिय मिठास ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।यह घटना 29 जुलाई शाम 7:30 बजे के आस पास की है।

भाजयुमो ने हेमंत सोरेन की जनविरोधी सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

जमशेदपुर : जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की उपस्थिति में हेमंत सरकार के जनविरोधी सरकार के खिलाफ हजारों युवाओं की संख्या में आज भाजपा जिला कार्यालय से साकची गोल चक्कर तक मशाल जुलूस निकालकर निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

नीति को कुनीति बनाकर युवाओं के भविष्य को कानूनी मकड़जाल में फंसा रही सरकार – किसलय तिवारी

IMG 20230708 WA0057

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा झारखंड में बेरोजगारी दर देश के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक है लेकिन एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री को तो सिर्फ अपने – अपने करीबियों और सत्ता के दलालों के रोजगार की ही चिंता रहती है और जब-जब भाजपा और युवाओं के आंदोलन से सरकार दबाव में आती है तो नीति को कुनीति बनाकर युवाओं के भविष्य को कानूनी मकड़जाल में फंसा देती है। लेकिन सरकार यह भूल रही है कि युवाओं के आक्रोश की आग में झामुमो ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। वहीं नौकरी नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। झामुमो की सरकार बनी, हेमंत सोरेन सीएम बने, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। अब फिर शिक्षक नियुक्ति के नाम पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को धोखा देने का काम शुरू किया है। श्री तिवारी ने कहा कि सीएम को चाहिए कि वह कोई ठोस नियम बनाकर बीएड पास युवाओं को मौका दें।

झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी का काला कानून- अमित अग्रवाल

IMG 20230804 WA0023

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा राज्य में झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी का काला कानून है, इससे हेमंत सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को कुचलने के काम करेगी नियोजन और स्थानीय नीति के अभाव में लाखों युवा बेरोजगार हैं। राज्य सरकार टेट की परीक्षा नहीं हो रही, सरकार सीटेट की परीक्षा के अंकों आधार नहीं मान रही।
बीएड करके हजारों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हैं, नियुक्ति नियमावली स्पष्ट नहीं होने से अभ्यर्थी कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। युवाओं की इस पीड़ा के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा शुरू से संघर्षरत है। हेमंत की सरकार में आज राज्य के लाखों युवा ठगे गए है, नौकरी नहीं देने पर सत्ता से सन्यास लेने का दावा ठोकने वाले सीएम साहब बस कुंभकरणी निद्रा में सोए हुए हैं।

कौन कौन हुए शामिल

AddText 08 02 01.40.24

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, प्रदीप मुखर्जी, विनोद राय, सुमित श्रीवास्तव, शशांक शेखर, नारायण महतो, प्रकाश दुबे, राकेश चौबे, जोगिंदर सिंह सोनू, अमित सिंह, विकास सिंह, अभिषेक दे, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज राष्ट्रवादी, राकेश कुमार, अविनाश मोहंती, मुकेश कुमार, सत्येंद्र रजक, इकबाल सिंह सहमी, द्विपल विश्वास, राहुल कुमार, अंसुल कुमार, उमेश साव, नवजोत सिंह सोहल, रविजेंट सिंह, सुशील पांडे, राहुल तिवारी, इंदरजीत सिंह, कंचन दत्ता, अनुराग मिश्रा, संजय गोरई, लकी दास, भीम दास, विशाल कुमार, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्कॉर्पियो और टेलर के बीच भीषण टक्कर में भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र की मौत

जमशेदपुर : चांडिल थाना अंतर्गत कानदरबेडा में स्कॉर्पियो ने खड़ी टेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी बताया जा रहा है. स्कॉर्पियो में कुल तीन लोग सवार थे.

10ff227bbd23dd887defee49ae8b3fcd23a3f07804006a8396eeccb90bb51d8c.0

जिसमे एक युवक और युवती को गंभीर चोट आई. जिसे इलाज के दौरान मौत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है जिस युवक की मृत्यु हुई है वह सरायकेला भाजपा नेता बास्को बेसरा का छोटा पुत्र अनमोल बेसरा है. युवती जिसकी मृत्यु हुई है वह डिमना की बताई जा रही है. और पीछे बैठे युवक का नाम युवराज सिंह बताया जा रहा है. जिसका इलाज चला रहा.

1636366c8ec25e22056f93522a041193aefe21206894322e415983e93a4be57d.0

बताया जा रहा है चांडिल से वापस लौटते वक्त कादरबेड़ा के समीप स्कॉर्पियो खड़ी टेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसमे एक युवक और एक युवती है जिसकी डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. पीछे वाले सीट पर बैठे युवराज की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

गुरविंदर सिंह सेठी बने भाजपा के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी, देखें किस प्रमंडल के कौन प्रभारी बने

राँची : भारतीय जनता पार्टी के बैठक में गुरुवार को संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आज कई प्रमंडल प्रभारी का चयन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी को कोल्हान प्रमंडल प्रभारी बनाया गया। जिसके बाद गुरविंदर सिंह सेठी संगठन महामंत्री एवं प्रदेश महामंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से उन्हें यह प्रभार दिया, उस विश्वास को और मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु एवं आगामी चुनाव को देखते हुए कार्य किया जाएगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

बैठक में संताल परगना का प्रभार रोहित लाल सिंह को, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभार दीनदयाल बरनवाल को, पलामू प्रमंडल का प्रभार जवाहर पासवान को एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभार सुदेश चंद्रवंशी को दिया गया।

AddText 08 02 01.40.24
error: Content is protected !!