एक नई सोच, एक नई धारा

भाजपा महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीर हुई वायरल, विधायक ने कहा बनावटी एवं साजिश है

पटना : इन दिनों बिहार और खासकर पटना के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिहार में बीजेपी की एक महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुई हैं। जो तस्वीरें वायरल हुई हैं वह पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा की हैं। इन वायरल तस्वीरों में वह जिसके साथ दिख रही हैं वह उनका पुराना सहयोगी रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि अब उसके साथ विधायक के संबंध अच्छे नहीं हैं। दोनों के बीच अब विवाद है।

तस्वीरें वायरल होने और इन तस्वीरों की चर्चा आम होने के बाद विधायक रश्मि वर्मा ने मीडिया से कहा है कि उन्हें भी सोशल मीडिया साइट्स से ऐसी तस्वीरों के वायरल होने के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि वायरल की गईं तस्वीरें पूरी तरह से एडिटेड हैं। यह सिर्फ उन्हें बदनाम करने की साजिश है। MLA साहिबा ने कहा कि वे पुलिस के साइबर सेल में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं।

तस्वीरों में कौन दिख रहा विधायक के साथ ?

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39

वायरल अंतरंग तस्वीरों में महिला विधायक के साथ जो पुरुष दिख रहा है, उसके बारे में जानने की खूब जिज्ञासा रही। दरअसल, तस्वीरों में जो शख्स दिख रहा है उसका नाम संजय सारंगीपुर बताया जा रहा है। उसके बारे में यह जानकारी सामने आई है कि वह मोतिहारी का रहने वाला एक ठेकेदार है।

दोनों के बीच विवाद की वजह

AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23

विधायक रश्मि वर्मा ने भी माना है कि संजय दो साल पहले तक उनके साथ काम करता था। अब उन दोनों के बीच विवाद चल रहा है। वहीं एक जानकारी यह भी सामने आई है कि करीब डेढ़ महीने पहले संजय सारंगीपुर ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया था कि वह पैसे लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रही हैं।

विधायक ने जताई चिंता, कहा कितना बढ़ गया है साइबर क्राइम

AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54

इन अंतरंग तस्वीरों के वायरल होने के बाद विधायक के क्षेत्र नरकटियागंज ही नहीं बल्कि बेतिया और पटना के सियासी गलियारे में भी लोगों की जुबान पर यही चर्चा विषय बना हुआ है। वहीं रश्मि वर्मा ने कहा कि आज के दौर में इतना ज्यादा साइबर क्राइम बढ़ गया है कि कोई भी किसी की फोटो एडिट कर कहीं भी डाल दे रहा है। विधायक ने कहा कि वे अभी पटना में हैं। वायरल तस्वीरों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साइबर सेल में शिकायत करने पहुंची। जिसके साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई बताई जा रही है, उन्होंने उससे भी बात की है। उस व्यक्ति से भी इस मामले को देखने के लिए कहा है। विधायक ने यह भी दावा किया कि संजय सारंगीपुर भी साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएंगे। विधायक रश्मि वर्मा ने कहा कि संजय सारंगीपुर करीब दो साल पहले तक साथ काम करते थे। अब साथ काम नहीं करते हैं। दोनों के बीच विवाद जरूर चल रहा है, लेकिन कोई खुद को क्यों बदनाम करना चाहेगा।

विधायक के साथ दिख रहे व्यक्ति ने क्या कहा

AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24

वायरल अंतरंग तस्वीरों में विधायक के साथ दिख रहे संजय सारंगीपुर भी सामने आए हैं और उन्होंने भी मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि जरूर किसी ने तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है। एडिट कर गलत नीयत से इन्हें वायरल किया है। उन्होंने कहा कि विधायक रश्मि वर्मा के साथ फ्रेंडली रिलेशन रहा है। इस वजह से ही उनके यहां आना-जाना भी लगा रहता था। संजय सारंगपुरी मोतिहारी के अगरवा थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। खुद को जेडीयू नेता बताते हैं। हाल में ही उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। इनदिनों वे बेड रेस्ट पर भी हैं।

दो साल पहले हुआ था विवाद

AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

लंबे समय तक विधायक रश्मि वर्मा के सहयोगी संजय सारंगीपुर का साल-दो साल पहले विधायक से विवाद हो गया था। संजय ने विधायक पर जमीन बेचने के लिए पैसा लेकर ठगी करने का आरोप लगाया था। डेढ़ महीने पहले विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ मोतिहारी के टाउन थाने में FIR भी कराई थी। संजय सारंगीपुर का आरोप है कि रश्मि वर्मा ने उन्हें सिनेमा कैंपस में जमीन दिखाई थी। एक कट्ठा जमीन का सौदा 12 लाख में तय हुआ था। इसके बाद संजय सारंगपुरी ने मोतिहारी सर्किट हाउस में उन्हें 10 लाख रुपये भी दिए थे। विधायक ने इसके लिए एग्रीमेंट किया था। जब जमीन रजिस्ट्री करने के लिए कहा गया तो वह मुकर गयी।

मेरे ऊपर लगाए जा रहे गलत आरोप : विधायक

हालांकि विधायक ने कहा था कि केस के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं पूर्व सहयोगी संजय के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा था कि संजय सारंगपुरी पहले उनके यहां काम करता था। जब उसे काम से हटा दिया गया तो वह अनाप-शनाप लिखता रहता है

भादो माह की सन्ग्राद पर बड़ी संख्या में गुरु चरणों में हाजिर हुई संगत, साकची गुरुद्वारा में शब्द-कीर्तन के साथ लंगर का हुआ आयोजन
IMG 20230817 WA0006

जमशेदपुर : देसी कैलेंडर अनुसार भादो माह की संग्राद पर गुरुवार को साकची गुरुद्वारा में संगत ने हाजरी भर गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख विश्व कल्याण के लिए अरदास की। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) द्वारा आजोजित भादो माह की संग्रांद में संगत ने बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। (जारी…)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23

इस उपलक्ष्य पर आयोजित कीर्तन दरबार में गुरुद्वारा साहिब साकची के हजूरी रागी जत्था भाई कर्मवीर सिंह जी राजपुरा ने ‘भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत, लख सिगार बड़ाईआ कारज नाहीं केत’ कीर्तन गायन किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब साकची के ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह जी ने गुरमत विचार संगत के साथ साझा किए। जिसमें उन्होंने भादो माह की संग्राद के बारे वर्णन किया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। (जारी…)

IMG 20230817 WA0004
AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह जी, सरदार सतनाम सिंह घुम्मन, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, सरदार सुरजीत सिंह जी छीते, सरदार सतपाल सिंह राजू, सरदार दलजीत सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह, सरदार बलबीर सिंह धंजल, सरदार अमरपाल सिंह, सरदार नानक सिंह, सरदार मनोहर सिंह मीते, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबी पिंकी कौर, बीबी मंजीत कौर, बीबी अमरीक कौर, सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था की ओर से बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर आदि मुख्यरूप से शामिल थे। मंच का संचालन सरदार सुरजीत सिंह छीते ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने किया।

AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075
सात लंबित समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की 7 ज्वलंत व लंबित समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात किया। इस क्रम में कुणाल ने कई मामलों पर मुख्य सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया और आग्रह किया की जनहित से जुड़े इन सात मुद्दों पर विभागीय कार्यवाही की जाये।

ये हैं वो सात मुद्दे

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54

● चाकुलिया प्रखंड के बिहारीपुर से बराघाट तक की सड़क, व बहरागोडा प्रखंड के जयपुरा से फुलसंदरी बड़तल तक सड़क निर्माण, रघुनाथपुर से जामशोला तक की सड़क मरम्मत के काम का टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में विभाग द्वारा बेवजह देरी की जा रही है। यह कार्य अति आवश्यक हैं। संवेदकों द्वारा निविदा डाले हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुकी है। कमिशनखोरी की खबरे आ रही है जिसकी जाँच होनी चाहिए।
● बडा़मारा चाकुलिया रेलवे लाईन के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार शीघ्र लैंड व फ़ॉरेस्ट का क्लीयरेंस रेलवे को सौंपे। उड़ीसा सरकार पहले ही दे चुकी है।
● बहरागोड़ा के केवला से कैमी तक की जर्जर सड़क को दुरूस्त करना तथा पथ निर्माण विभाग के माध्यम से मोटेल चौक से पाथरा तक की सड़क की मरम्मती की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करवाई जाए ।
● बहरागोड़ा में NH 6 के किनारे अवस्थित कृषि विभाग की 25 एकड़ जमीन पर कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना। वहाँ अवैध कब्जा हो रहा है।
● जमशेदपुर के गोलमुरी के केबल टाउन में घरेलू उपभोक्ताओं को कमर्शियल कनेक्शन देना और सारे लोगों की सामूहिक बिलिंग होने की समस्या के निदान हेतु जुस्को प्रबंधन को आदेश निर्गत की जाये।
● जमशेदपुर के बागबेड़ा-घाघीडीह जलापूर्ति योजना का काम ठप्प है। प्रति वर्ष एक बहुत बड़ी आबादी को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है।
● 108 ऐंबुलेंस सेवा के कर्मियों से नई कंपनी जीवीका द्वारा पंजीकरण के लिए ड्राईवर से 15,000/- और इमरजेंसी मेडिकल टेकनीशियन से 10,000/- लिया जा रहा है। पहले से काम कर रहे कर्मियों को इस रकम पर रियायत मिलनी चाहिए। (जारी…)

AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागीय सचिवों को इन मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने कहा की मुख्य सचिव संग वार्ता सकारात्मक रही। सौंपे गये माँगो के संदर्भ में जल्द निर्णायक पहल देखने को मिलेगी।

राँची सर्किट हाउस में लगी आग, छानबीन में जुटी पुलिस

रांची के सर्किट हाउस में अहले सुबह आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस फिलहाल आग लगने की वजह की छानबीन करने में लगी हुई है। (वीडियो नीचे)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075
कुंभकरणीय निद्रा में सोया हुआ है पी एच डी विभाग, लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद – विकास सिंह

जमशेदपुर : मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 के गैस गोदाम के समीप समता नगर के प्रवेश पथ के समीप लगभग तीन वर्षों से पेयजल आपूर्ति योजना की सप्लाई वाली पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। लाखों लीटर पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है । स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि तीन वर्षों में हम लोगों ने कई पत्राचार किया, कई बार मौखिक रूप से बगल में ही स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में जाकर इसकी शिकायत किए लेकिन हम लोगों की बात कोई नहीं सुन रहा है। लगातार सड़क में पानी बहने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। (जारी…)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
106f9190621521e8b5ce406200ae51ca961651b978749402d3f9b56c586212cc.0

लाखों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद होता है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले स्थान में पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं होती है, जिसके लिए लोगों को पानी की दिक्कत भी लगातार हो रही है। विद्यालय जाने वाले बच्चों का कपड़ा पानी के छींटे से खराब हो जाता है, जिससे विद्यालय में शिक्षक के द्वारा उन्हें डांटा और फटकारा जाता है। (जारी…)

AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54

स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चार वर्ष हो गए स्थानीय विधायक क्षेत्र में एक बार भी झांकने तक नहीं आए। क्षतिग्रस्त पाइप होने की शिकायत हम सभी ने स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय में जाकर किया था, वहां से उनके कार्यकर्ता और नेतागण मौके में आए जरूर थे लेकिन केवल फोटोग्राफी अपना करवा कर चले गए कुछ भी कार्य नहीं हुआ। (जारी…)

AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

स्थानीय लोगों को भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की एक सप्ताह के अंदर अगर पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया तो हम सभी बस्ती वासी आपस में पैसा इकट्ठा करके इसका मरम्मत स्वयं करवाने का कार्य करेंगे। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, संदीप शर्मा ,जगन यादव ,महेश प्रसाद, अश्वनी सिंह, राजेश शर्मा, मोनू भगत, राकेश सिंह, महेंद्र साहू, धर्मेंद्र पांडे सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

प्रेमिका ने उठाया खौफ़नाक कदम, 11 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट

दिल्ली से बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में एक महिला ने 11 साल के दिव्यांश (बिट्टू) का गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था। (जारी…)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 साल की आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूजा अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई से नाराज थी, जिसके चलते उसने उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी। पूजा ने 10 अगस्त की दोपहर को जब दिव्यांश घर में सो रहा था तभी उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। (जारी…)

AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54

पूजा और जितेंद्र साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। जितेंद्र ने पूजा से अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी का वादा किया था, लेकिन साल 2022 में जितेंद्र पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था। इसी बात को लेकर पूजा जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी। (जारी…)

AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25

पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इनकार कर दिया, जिसके बाद वो दिव्यांश की हत्या कर दी। पूजा ने 10 अगस्त को एक कॉमन फ्रेंड से इंद्रपुरी में जितेंद्र के घर का पता पूछा. जब वो वहां पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था और दिव्यांश बेड पर सो रहा था, घर में कोई नहीं था। तभी पूजा ने मासूम की जान ले ली और उसी बेड में शव को छिपाकर भाग गई। (जारी…)

AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूजा की पहचान की। 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पूजा को बक्करवाला इलाके से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की कड़ी पूछताछ में पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

जमशेदपुर के मानगो में चलती गाड़ी में आग लगने से मची अफरातफरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थानांतर्गत हीरा होटल के पास बुधवार को एक चलती टाटा एस गाड़ी में आग लग जाने से अफरातफरी मच गयी। गाड़ी के इंजन से अचानक धुआं उठना शुरू होने पर गाड़ी में आग लगने की जानकारी हुई। चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर जल्दी से नीचे उतर कर जान बचाई। (जारी…)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38

बता दें कि मानगो थानांतर्गत हीरा होटल के पास उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक चलती टाटा एस गाड़ी से अचानक धुअं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरत सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर नीचे उतर कर अपनी जान बचाई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में लगी आग बुझाई गयी।(जारी…)

AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24

हालांकि तब तक गाड़ी में काफी नुकसान हो चुका था। बताया गया कि गाड़ी में डीजे सेट लदा हुआ था तथा गाड़ी मानगो चौक की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। संयोग वश समय रहते आग लगने की जानकारी मिल जाने के कारण इस हादसे में ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075
विभाजन के दर्द को मिटाया या भुलाया नही जा सकता है-गुरविंदर सिंह सेठी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिनांक 14 अगस्त विभाजन विभिषिका दिवस मनाया गया जिसमें इस त्रासदी में शहीद हुए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
विभाजन विभिषिका दिवस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा के बंटवारे का दर्द को मिटाया या भुलाया नही जा सकता है।इस बंटवारे ने रिश्ते और जमीन को ही नही बांटा था बल्कि मानवता को भी शर्मसार किया था राजनीतिक महत्वकांक्षा ने करोड़ों लोगों को बर्बाद कर दिया था। (जारी…)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54

हम उन परिवारों को भूल नही सकते हैं उनके ज़ख्मों को मरहम लगाने का प्रयास हम सभी ने किया है।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,सांसद विद्युत वरुण महतो,गुरविंदर सिंह सेठी,मंजीत सिंह गिल,रविन्द्र सिंह रिंकू,सतबीर सिंह सोमू,चंचल भाटिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075
भाजपा के जुगसलाई मंडल द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु) के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष, अभिजात देशभक्त एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके छविचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन एवं कृतज्ञता अर्पित किया गया। ततपश्चात मंडल के महामंत्री सुनील शर्मा ने श्रद्धये अटल जी के द्वारा रचित कविता का पाठ किया। (जारी…)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल शर्मा, आ०जा० मोर्चा के जिला कोसाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंदर कौर, मंडल उपाध्यक्ष गणेश रविदास, शेखर शर्मा, महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, मंत्री पिंटू सैनी, विवेक सिंह, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पाठक, अशोक सारस्वत, किसान मोर्चा अध्यक्ष बिमल केवलका, उपाध्यक्ष अनूप खां, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री विनीत साहू, मंत्री आशीष अग्रवाल, कार्यसमिति सदस्य प्रभाकर प्रसाद, राजा सिंह, अनिल सिंह, विनय गुप्ता, अंकित सिंह, राजन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075
श्री राम सेना के द्वारा किया गया भव्य महाआरती का आयोजन, रामसेवकों ने लिया अखंड भारत बनाने का संकल्प
eb1d9ce8b74f0c558b59c4d268c816a67c5177591b8e6d6b82f3008d8a27f484.0

जमशेदपुर : गणतंत्र भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री राम सेना के द्वारा राम मंदिर, टेल्को में श्री हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ, आरती एवं भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री राम सेना के मुख्य संरक्षक एवं शहर के जाने माने समाजसेवी दिग्विजय सिंह के आशीर्वाद से राष्ट्रीय प्रमुख सह संस्थापक सोनू सिंह के नेतृत्व में किया गया। सर्वप्रथम 5 विद्वानों के द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तत्पश्चात आरती का दीप प्रज्वलित कर हनुमान जी का आरती एवं भारत माता की आरती की गई। (जारी…)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आयुक्त (कोल्हान) विजय कुमार सिंह उपस्थित थे, गणमान्य अथितियों में काँग्रेस के वरीय नेता संजीव श्रीवास्तव, हिन्दू उत्सव समिति के चिंटू सिंह, वीरू सिंह समस्त टीम के साथ, खरंगाझार हनुमान मंदिर के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, भाजयुमो के बिरसानगर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, श्याम नंदन मिश्रा, समाजसेवी आकाश सिन्हा, न्यू मार्केट हनुमान मंदिर के अध्यक्ष चिन्ना राव, भाजमो महिला मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, आजसू के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, श्री राम सेना के महिला इकाई के उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के उपाध्यक्ष अमित सिंह, आजसू नेता मदन मोहन मिश्रा, भाजपा टेल्को मंडल के मंत्री युधिष्ठिर पंचभाया सहित काफी गणमान्य गण उपस्थित थे। (जारी…)

AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24

महाआरती से पूर्व विजय कुमार सिंह (पूर्व आयुक्त, कोल्हान) ने अपना मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी युवाओं को अपनी संस्कृति की रक्षा करने हेतु आगे आना चाहिए, उन्होंने कहा कि हमें अपने सनातनी होने पर गर्व होना चाहिए, हमें गर्व से कहनी चाहिए कि हम हिन्दू हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय प्रमुख सोनू सिंह, अध्यक्ष धीरज प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष कल्याण माल, बमभोला सिंह, राणा प्रताप सिंह, अजय सिंह, श्रवण सिंह, रोहित सिंह, विद्युत प्रामाणिक, सुमित दत्ता, सूरज सिंह, गुड्डू चौरसिया, विनोद सिंह, मोनू, रजत गिरी, प्रभाकर स्वर्णकार, शशि भूषण, राहुल द्विवेदी, अमित चंद्राकर, आकाश श्रीवास्तव, रूपेश कुमार, कैलाश वर्मा, मुकेश शर्मा, जय नारायण, हेमंत सिन्हा, राहुल, सचिन, बंकू, विश्वकर्मा यादव, अजित, दीपक महतो एवं महिला मंडल के सोनी सिंह, श्रद्धा कुमारी, रेखा तिवारी, रेखा सिंह, मधु सिंह, माला शर्मा, शारदा सिंह सहित सैकड़ों रामसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075
error: Content is protected !!