जमशेदपुर : 15 अगस्त 2023 को हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर हिन्दू पीठ की महिला सचिव शिखा श्यामल ने झंडोत्तोलन किया और अपने संबोधन में कहा कि इस देश के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है, जिसे हमें भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने पर्यावरण के प्रति मानव कर्तव्य को याद दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की हमें कोशिश करनी चाहिए, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।
जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के 77वें वर्ष के उपलक्ष में कृतांश एक नई पहल सामाजिक संस्था के तत्वावधान में पूर्व की भांति इस बार भी मंगल पांडेय चौक पिगमेंट गेट के समीप झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही 100 मीटर लंबा तिरंगा झांकी एवं गाजे-बाजे के साथ भव्य रूप से तिंरगा यात्रा आयोजित किया गया। इस भव्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में राष्ट्र के प्रति समर्पित देशभक्त भाईयों एवं बहनों के साथ साथ समाजसेवी एवम गणमान्य लोग उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विद्युत वरण महतो, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा जी, उज्जवल कुमार, एवम मानिक मल्लिक उपस्थित थे। (जारी…)
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा, संयोजक आलोक बाजपेई, महामंत्री हेमंत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह भामरा सनी ने किया। तिरंगा यात्रा के पूर्व झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया। झंडोत्तोलन में मुख्य रूप से जुगसलाई मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल शर्मा, उज्जवल कुमार, संजू कुमार, लिपू शर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, आलोक बाजपाई, हेमंत अग्रवाल, सनी सिंह भामरा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। (जारी…)
तिरंगा यात्रा 11:45 बजे मंगल पांडे चौक से आरंभ कर जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक, काली मंदिर स्टेशन रोड, नया बाजार, मारवाड़ी पाड़ा रोड, कुमारपारा पुरानी बस्ती रोड, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई फाटक ओवरब्रिज होते हुए जुगसलाई फाटक में शहीद भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण कर तिंरगा यात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल मोदी, हन्नु जैन, नगेंद्र पांडे, अनमोल शर्मा, लिपु शर्मा, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हर्षल पांडे, मुकेश शर्मा ,संदीप मुरारका, रंजीत उपाध्याय ,राजा सिंह, आयान सोनकर, अमरदीप भाटिया, बबलू नायक, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल,चिंटू शर्मा,हर्षल पांडे,रवि कांत पांडे, सुधाकर दुबे, कौशल अग्रवाल, कृष्ण यादव, चंदन शर्मा, जतिन श्रीवास्तव, अक्षत रॉय, कृष्णा शर्मा, बबलू नायक, हेमंत हर्ष अग्रवाल, अरविंदर कौर, निहाल सिंह, बिरसा हांसदा, शशि मिश्रा, अभिषेक विश्वकर्मा, मोनू तिवारी, डब्लू , प्रवीण प्रसाद, विकाश सिंह, अमित सिंह, राकेश शर्मा, अमित शर्मा, उत्सव अग्रवाल, मुकुल, सागर निषाद, राजा सिंह, आकाश, निक्कू सिंह, एकलव्य, तपन, नीरज, जीतेश, प्रकाश, प्रफुल, विकाश, संदीप अग्रवाल, मिट्ठू बरनवाल, आदित्य, सौरव, कुणाल किशोर, विकाश यादव, कुणाल आहूजा, अमित सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा में 2000 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया। 15 अगस्त आजादी दिवस पर आयोजित भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा के सफल, कुशल, व भव्यता पूर्ण आयोजन के लिए कृतांश की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई।
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि में आज पूरा देश ग़मगीन है और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दे रहा है। 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी जी तीन बार देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजे। वाजपेयी जी को सन् 2015 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। एक कुशल राजनेता होने के साथ साथ वे पत्रकार, प्रखर वक्ता और एक कोमल हृदय के कवि भी थे। उनकी कविताओं में एक ओज और आशा का एक सुंदर तालमेल देखने को मिलता है। आइए पढ़ते हैं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा रचित कुछ कविताएं…
दो अनुभूतियाँ
पहली अनुभूति: गीत नहीं गाता हूँ
बेनक़ाब चेहरे हैं, दाग़ बड़े गहरे हैं टूटता तिलिस्म आज सच से भय खाता हूँ गीत नहीं गाता हूँ लगी कुछ ऐसी नज़र बिखरा शीशे सा शहर
अपनों के मेले में मीत नहीं पाता हूँ गीत नहीं गाता हूँ
पीठ मे छुरी सा चांद राहू गया रेखा फांद मुक्ति के क्षणों में बार बार बंध जाता हूँ गीत नहीं गाता हूँ
दूसरी अनुभूति: गीत नया गाता हूँ
टूटे हुए तारों से फूटे बासंती स्वर पत्थर की छाती मे उग आया नव अंकुर झरे सब पीले पात कोयल की कुहुक रात
प्राची मे अरुणिम की रेख देख पता हूँ गीत नया गाता हूँ
टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी अन्तर की चीर व्यथा पलको पर ठिठकी हार नहीं मानूँगा, रार नई ठानूँगा,
काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूँ गीत नया गाता हूँ
क़दम मिला कर चलना होगा
बाधाएँ आती हैं आएँ घिरें प्रलय की घोर घटाएँ, पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ, निज हाथों में हँसते-हँसते, आग लगाकर जलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा।
हास्य-रूदन में, तूफ़ानों में, अगर असंख्यक बलिदानों में, उद्यानों में, वीरानों में, अपमानों में, सम्मानों में, उन्नत मस्तक, उभरा सीना, पीड़ाओं में पलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा।
उजियारे में, अंधकार में, कल कहार में, बीच धार में, घोर घृणा में, पूत प्यार में, क्षणिक जीत में, दीर्घ हार में, जीवन के शत-शत आकर्षक, अरमानों को ढलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा।
सम्मुख फैला अगर ध्येय पथ, प्रगति चिरंतन कैसा इति अब, सुस्मित हर्षित कैसा श्रम श्लथ, असफल, सफल समान मनोरथ, सब कुछ देकर कुछ न मांगते, पावस बनकर ढलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा।
कुछ काँटों से सज्जित जीवन, प्रखर प्यार से वंचित यौवन, नीरवता से मुखरित मधुबन, परहित अर्पित अपना तन-मन, जीवन को शत-शत आहुति में, जलना होगा, गलना होगा। क़दम मिलाकर चलना होगा।
मैं न चुप हूँ न गाता हूँ
न मैं चुप हूँ न गाता हूँ सवेरा है मगर पूरब दिशा में घिर रहे बादल रूई से धुंधलके में मील के पत्थर पड़े घायल ठिठके पाँव ओझल गाँव जड़ता है न गतिमयता
स्वयं को दूसरों की दृष्टि से मैं देख पाता हूं न मैं चुप हूँ न गाता हूँ
समय की सदर साँसों ने चिनारों को झुलस डाला, मगर हिमपात को देती चुनौती एक दुर्ममाला,
बिखरे नीड़, विहँसे चीड़, आँसू हैं न मुस्कानें, हिमानी झील के तट पर अकेला गुनगुनाता हूँ। न मैं चुप हूँ न गाता हूँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ
आओ फिर से दिया जलाएँ भरी दुपहरी में अँधियारा सूरज परछाई से हारा अंतरतम का नेह निचोड़ें- बुझी हुई बाती सुलगाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ
हम पड़ाव को समझे मंज़िल लक्ष्य हुआ आँखों से ओझल वर्त्तमान के मोहजाल में- आने वाला कल न भुलाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ।
आहुति बाकी यज्ञ अधूरा अपनों के विघ्नों ने घेरा अंतिम जय का वज़्र बनाने- नव दधीचि हड्डियाँ गलाएँ। आओ फिर से दिया जलाएँ।
कौरव कौन, कौन पांडव
कौरव कौन कौन पांडव, टेढ़ा सवाल है| दोनों ओर शकुनि का फैला कूटजाल है| धर्मराज ने छोड़ी नहीं जुए की लत है| हर पंचायत में पांचाली अपमानित है| बिना कृष्ण के आज महाभारत होना है, कोई राजा बने, रंक को तो रोना है|
दूध में दरार पड़ गई
ख़ून क्यों सफ़ेद हो गया? भेद में अभेद खो गया। बँट गये शहीद, गीत कट गए, कलेजे में कटार दड़ गई। दूध में दरार पड़ गई।
खेतों में बारूदी गंध, टूट गये नानक के छंद सतलुज सहम उठी, व्यथित सी बितस्ता है। वसंत से बहार झड़ गई दूध में दरार पड़ गई।
अपनी ही छाया से बैर, गले लगने लगे हैं ग़ैर, ख़ुदकुशी का रास्ता, तुम्हें वतन का वास्ता। बात बनाएँ, बिगड़ गई। दूध में दरार पड़ गई।
पुनः चमकेगा दिनकर
आज़ादी का दिन मना, नई ग़ुलामी बीच; सूखी धरती, सूना अंबर, मन-आंगन में कीच; मन-आंगम में कीच, कमल सारे मुरझाए; एक-एक कर बुझे दीप, अंधियारे छाए; कह क़ैदी कबिराय न अपना छोटा जी कर; चीर निशा का वक्ष पुनः चमकेगा दिनकर।
न दैन्यं न पलायनम्
कर्तव्य के पुनीत पथ को हमने स्वेद से सींचा है, कभी-कभी अपने अश्रु और— प्राणों का अर्ध्य भी दिया है।
किंतु, अपनी ध्येय-यात्रा में— हम कभी रुके नहीं हैं। किसी चुनौती के सम्मुख कभी झुके नहीं हैं।
आज, जब कि राष्ट्र-जीवन की समस्त निधियाँ, दाँव पर लगी हैं, और, एक घनीभूत अंधेरा— हमारे जीवन के सारे आलोक को निगल लेना चाहता है;
हमें ध्येय के लिए जीने, जूझने और आवश्यकता पड़ने पर— मरने के संकल्प को दोहराना है।
आग्नेय परीक्षा की इस घड़ी में— आइए, अर्जुन की तरह उद्घोष करें : “न दैन्यं न पलायनम्।”
मैंने जन्म नहीं मांगा था
मैंने जन्म नहीं मांगा था, किन्तु मरण की मांग करुँगा।
जाने कितनी बार जिया हूँ, जाने कितनी बार मरा हूँ। जन्म मरण के फेरे से मैं, इतना पहले नहीं डरा हूँ।
अन्तहीन अंधियार ज्योति की, कब तक और तलाश करूँगा। मैंने जन्म नहीं माँगा था, किन्तु मरण की मांग करूँगा।
बचपन, यौवन और बुढ़ापा, कुछ दशकों में ख़त्म कहानी। फिर-फिर जीना, फिर-फिर मरना, यह मजबूरी या मनमानी?
पूर्व जन्म के पूर्व बसी— दुनिया का द्वारचार करूँगा। मैंने जन्म नहीं मांगा था, किन्तु मरण की मांग करूँगा।
मौत से ठन गई
ठन गई! मौत से ठन गई!
जूझने का मेरा इरादा न था, मोड़ पर मिलेंगे इसका वादा न था,
रास्ता रोक कर वह खड़ी हो गई, यों लगा ज़िन्दगी से बड़ी हो गई।
मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं, ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं।
मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूँ, लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ?
तू दबे पाँव, चोरी-छिपे से न आ, सामने वार कर फिर मुझे आज़मा।
मौत से बेख़बर, ज़िन्दगी का सफ़र, शाम हर सुरमई, रात बंसी का स्वर।
बात ऐसी नहीं कि कोई ग़म ही नहीं, दर्द अपने-पराए कुछ कम भी नहीं।
प्यार इतना परायों से मुझको मिला, न अपनों से बाक़ी हैं कोई गिला।
हर चुनौती से दो हाथ मैंने किये, आंधियों में जलाए हैं बुझते दिए।
आज झकझोरता तेज़ तूफ़ान है, नाव भँवरों की बाँहों में मेहमान है।
पार पाने का क़ायम मगर हौसला, देख तेवर तूफ़ाँ का, तेवरी तन गई।
राँची : रांची के हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस ने सिटी एसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर 25 लाख रुपया रंगदारी मांगने के मामले में दो अपराधी गिरफ्तार किया। जिसमे एक महिला नेहा सोनी उर्फ नेहा फारुखी और एक व्यक्ति राज वर्मा शामिल है। (जारी…)
बता दें कि आज़ाद हिंद फार्मा के मालिक मो० मिन्हाज़ुद्दीन ने लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि 12 अगस्त की रात को उनसे व्हाट्सएप के माध्यम से अज्ञात अपराधियों द्वारा रंगदारी माँगी गयी थी। जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम गठित करके साइबर एवं टेक्निकल सेल की मदद से अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध के लिए उपयोग किये गए मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया। (जारी…)
जांच में यह बात भी सामने आई है कि जेल में बंद अपराधी छोटू खान उर्फ तफजील खान द्वारा रची गयी थी। जिसके इशारे एवं सहमति से उसके सहयोगियों ने रंगदारी की इस घटना को अंजाम दिया।
जाँच दल में शामिल अफसर
जाँच दल में इस छापेमारी में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के अलावा हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, विजय मंडल, करण टुडू, बिकु कुमार रजक, विवेक कुमार, महिला थाना प्रभारी स्नेहलता और आरक्षी जेबरज माल्तो शामिल थे।
जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड के कृष्णा नगर में बीती रात चोरों ने ममता देवी के मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर मकान में प्रवेश कर कमरे में रखे स्टील अलमीरा तोड़कर अलमीरा में रखे लगभग पांच लाख रुपए के सोने के जेवरात के साथ पचास हजार रु नगद लेने के बाद बरामदे में रखे नए हीरो होंडा मोटरसाइकिल जिसकी कीमत एक लाख रुपए है चोर आसानी से लेकर चले गए। ममता देवी कोर्ट में टाइपराइटिंग का काम करती है। जिस रात चोरी हुई उस रात ममता देवी बगल में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में गई थी। देर रात होने के कारण ममता देवी अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर में ही रात को रह गई थी। प्रातः 5:00 बजे जब ममता देवी अपने घर लौटी तो देखकर उनके होश उड़ गए घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था सारे सामान बिखरे हुए थे घर के बरामदे में लगा नया हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी गायब था। (जारी…)
लगभग डेढ़ माह पूर्व जिस कमरे में चोरी हुई उसी कमरे में उसके छोटे बेटे ने आत्महत्या कर ली थी लेकिन ममता देवी का पूरा परिवार का कहना था कि उनका बेटा आत्महत्या कर ही नहीं सकता है, बेटे की हत्या की गई है। जिस अवस्था में शव प्राप्त हुआ था उसमें कहीं से भी आत्महत्या करना आम लोगों को नहीं लग रहा था। उसी अलमीरा में ममता देवी के मृतक बेटे का सारे जरूरती कागजात के साथ-साथ मृत्यु प्रमाण पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी रखा हुआ था उसे भी चोर लेकर चले गए। (जारी…)
ममता देवी ने चोरी की सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दिया सूचना मिलने पर ममता देवी के आवास पहुंचे। भाजपा नेता विकास सिंह को ममता देवी ने बताया कि मुझे शुरू से अंदाजा था कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। हत्या के साक्ष्य को मिटाने के लिए ही अपराधियों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ममता देवी फफक कर रोते हुए कहीं कि जन और धन दोनों मेरा चला गया, मैंने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की लेकिन खानापूर्ति करने के लिए थाना के लोग अवश्य आए लेकिन किसी प्रकार का जांच नहीं किया जा रहा है। रास्ते में लगे कैमरे को अगर सही समय में खंगाल लिया जाता तो शायद अपराधी पकड़ में आ जाते। (जारी…)
अपराधियों में प्रशासन का तनिक भी भय नहीं– विकास सिंह
मौके में पहुंचे विकास सिंह ने ममता देवी को हिम्मत रखने की सलाह देते हुए स्थानीय थाना में फोन कर मामले को गंभीरता पूर्वक देखने की बात कही। विकास सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन अगर शेर है तो अपराधी आजकल सवा शेर हो गए हैं जिसका दुष्परिणाम यह है कि प्रशासन का तनिक भी भय अपराधियों को नहीं है और वह खुलेआम अपराध करने का कार्य करते हैं।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रिको में स्थित सुमन मेमोरियल स्कूल में आज बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया और आज़ादी के इस महाउत्सव को मनाया। (जारी…)
स्कूल परिसर में झंडोत्तोलन के साथ राष्ट्रगान गाया गया। जिसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चें महात्मा गांधी, भीम राव अम्बेडकर, रानी लक्ष्मीबाई, सैनिक इत्यादि के किरदार में दिखें। छोटे बच्चों को इस तरह से किरदार में प्रस्तुत करना विद्यालय द्वारा सराहनीय कदम था। बच्चों ने देशभक्ति गीतों में अपने नृत्य प्रस्तुत करके इस उत्सव को और भी आंनदित बना दिया।
जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जहाँ हर तरफ कोई न कोई ऑफर आम जनता के लिए चल रहा है और इसमें भालूबासा जम्बू टावर में स्थित सेलविला भी पीछे नहीं है। 2nd हैंड फोन और लैपटॉप के सेल बिक्री में जमशेदपुर के मशहूर दुकान सेलविला में ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर चल रहे हैं। (जारी…)
स्मार्टफोन मोबाइल की कीमत जहाँ 2000 से शुरू होती है वहीं 10,000 वाले से ऊपर के स्मार्टफोन में मासिक क़िस्त (EMI) की भी सुविधा उपलब्ध है। वहीं स्ट्रीम आयरन 299 रुपये में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और यह ऑफर सीमित समय के लिए है।
जमशेदपुर : आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जमशेदपुर के तमाम राइडर क्लब जिसमें जोड़ी राइडर, JH05 वाले, रॉयल किंग मोटरसाइकिल क्लब और विल पावर राइडिंग क्लब के सदस्यों ने बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। (जारी…)
लगभग 80 की संख्या में बाइकर्स थे जिनकी राइड साकची जुबली पार्क गोलचक्कर से शुरू होकर बिष्टुपुर होते हुए आदित्यपुर होकर गौरी गांव के एक एनजीओ सनलाइट में गई। जहां 100 से भी अधिक संख्या में बच्चों ने इनका बहुत जोरदार स्वागत वंदे मातरम और भारत माता की जय करके किया। उसके उपरांत जोड़ी राइडर के प्रमुख पिंकी पाजी, रॉयल किंग्स मोटरसाइकिल के प्रमुख राजा पाजी और विल पावर राइट क्लब के प्रमुख अरुण भाई ने संयुक्त रूप से मिलकर ध्वजारोहण किया। (जारी…)
ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों के बीच में खिलौने, मिठाई और कॉपी किताब का वितरण किया गया। उसके बाद बच्चों ने बाइक पर सवारी भी की जिससे वह काफी उत्साहित हुए और उनकी खुशी देखने लायक थी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री की एक अपील ने रिकॉर्ड स्तर पर प्रतिक्रिया दर्ज की है. बीते दिनों पीएम मोदी ने देश वासियों से हर घर तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान किया था. पीएम ने लोगों से अपनी सेल्फी भी वेबसाइट पर अपलोड़ करने की अपील की थी. मंगलवार (15 अगस्त 2023) तक लगभग 8.8 करोड़ लोगों ने वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड की है.
हर घर तिरंगा वेबसाइट के होम पेज के आंकड़ों के मुताबिक यहां पर तिरंगे के साथ एक फोटो अपलोड करने का विकल्प है. होमपेज की जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक तिरंगे के साथ 8,81,21,591 (88 मिलियन) सेल्फियां अपलोड की गई हैं.
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने घर में फहराया था तिरंगा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार (14 अगस्त) को राजधानी दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया. शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर मैंने आज तिरंगा फहराया. स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय आसमान में लाखों तिरंगे भारत को फिर से महानता का प्रतीक बनाने के लिए राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं.’
पीएम मोदी की अपील पर बीजेपी ने चलाया अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (13 अगस्त 2023) को लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया. उन्होंने खुद भी अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई. इसका अनुसरण करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाई. (जारी…)
कई केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने अपने आवास पर भी तिरंगा फहराया. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया था. सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चला रही है. इसका उद्देश्य सहभागी हिस्सेदारी की भावना और अधिक जन भागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है.
जमशेदपुर : भारतीय मानवाधिकार ऐसोसिएशन परिवार की तरफ से कोल्हान अध्यक्ष के नेतृत्व में कोल्हान व्यापार प्रमुख संतोष पोद्दार के कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर कोल्हान प्रमंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे साथी सभी ने अपने विचारों को रखा और देश के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद क्रांतिकारियों को याद कर उन्हें नमन किया गया। (जारी…)
मौके पर सरबजीत सिंह, विष्णु अग्रवाल, सुभाष घोष, आर के पांडे, किताबुद्दीन अंसारी, प्रमोद, राजेश, उमेश नंदन, डॉ आशीफ़, सुशांत, अमित, प्रभात, संतोष एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।