एक नई सोच, एक नई धारा

चाकुलिया : मुस्लिम बस्ती में 3 दिनों से पानी नहीं, लोग परेशान, टैंकों से हो रही पानी सप्लाई
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित मुस्लिम बस्ती में पिछले तीन दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। बस्ती के पंप घर नंबर चार पिछले तीन दिनों से खराब है। गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टैंकर से पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों को नहाने के लिए भी भटकना पड़ रहा है। बच्चे भी बर्तन लेकर पानी के लिए भटक रहे हैं। गुरुवार सुबह से नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टैंकर से बस्ती में पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टैंकर से पानी की आपूर्ति कराने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

AddText 08 02 01.40.24 1
परसुडीह आत्महत्या मामला : लड़की के परिजनों ने कहा सोची समझी हत्या है, जाँच हो और हमें न्याय मिले
IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमथनगर में दहेज के लालच में गई एक और बेटी की जान। बताया जा रहा है कि शादी के 10 दिन बाद से ही लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के केवल ढ़ाई महीने बाद ही उसकी लाश मिली। दिनांक 22 अगस्त 2023 की प्रात लड़के ने फोन पर लड़की के घरवालों को बताया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन लड़की वालों ने बताया कि यह मामला है हत्या का है। आइये लड़की के घरवालों से जानते हैं मामले की सच्चाई। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004
AddText 08 02 01.40.24 1

परसुडीह प्रमथनगर अंबा अपार्टमेंट के नजदीक रहने वाले तेज नारायण प्रसाद के द्वितीय सुपुत्र मनमोहन प्रसाद का विवाह 28 मई 2023 को आरा के रहने वाले पिताजी का नाम:- घरीक्षन ठाकुर लड़की का नाम नेहा ठाकुर पता : गोड़ना रोड, गौतमबुद्ध नगर, पोस्ट : अनाईट, आरा विवाह हुआ था पिछले 4 महीनों से आए दिन लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ना किया जाता था। कुछ दिन पहले लड़की के पिता द्वारा ऑनलाइन पेमेंट भिजवा कर एसी और वाशिंग मशीन के लिए रकम दिया गया और फिर से चार चक्का का मांग किए जाने पर मानसिक प्रताड़ना के कारण लड़की के द्वारा यह कदम उठाया गया।

चन्द्रयान-3 लैंडिंग : आज पूरे देश की दुआ एक साथ कबूल हुई – गुरविंदर सिंह सेठी
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

राँची : भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि आज पूरे देश की दुआ एक साथ कबूल हुई है और हमारा चन्द्रयान चाँद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलता पूर्वक लैंडिंग कर गया। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी होना ही एक गौरवान्वित अनुभव है जिसे पूरा देश महसूस कर रहा है और इस अनुभव के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और उनकी पूरी टीम जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी ऊर्जा लगाई उन्हें अनंत शुभकामनाएं और बधाई। साथ ही हर भारतीयों को भी बहुत बहुत बधाई जिन्होंने इस पल का बेसब्री से इंतज़ार किया।

AddText 08 02 01.40.24 1
इसरो मुख्यालय में कभी नहीं मनाया गया था ऐसा जश्न, जमकर नाच रहे है वैज्ञानिक, देखें वीडियो
n5309491181692812279677113901d0c126b7596f27eef0bb3d71582bd1c73564e7787860d013c6173899ce

बैंगलुरू : चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग से पूरा देश झूम उठा। (ISRO scientist dancing video) इस मिशन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थी। हर कोई इस मिशन के सफल होने की दुआएं कर रहा था। वही जैसे ही चंद्रयान ने चाँद की धरती को छुआ हर कोई ख़ुशी से झूम उठा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवाशियों के साथ वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने भावी अंतरिक्ष योजनाओं के बारे में भी बताया और कहा कि अब भारत का अगला मिशन मंगल ग्रह पर पहुंचना होगा साथ ही चाँद पर मानव को भेजना भी उनके लक्ष्य मे शामिल है। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

इसी बीच इसरो के मुख्यालय में जश्न जारी हैं। इसरो चीफ सोमनाथ के साथ ही मिशन से जुड़े दूसरे वैज्ञानिको के लिए यह मौक़ा काफी अहम् है, यह दिन काफी बड़ा है लिहाजा वे भी अपनी कामयाबी का जमकर जश्न मना रहे है। वे लगातार नाच रहे है। उनके इस सेलेब्रेशन का पूरा वीडियों भी सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसरो के वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया में हम सभी का सर गर्व से ऊँचा कर दिया -राजीव रंजन सिंह
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर आज पूरा भारत खुशियाँ मना रहा है और बधाईयाँ दे रहा। इस मौके पर पूर्व डीआईजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने इसरो और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान 3 के चाँद पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बहुत बहुत बधाई। हम सभी भारतीयों का इसरो के वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया में सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जिस मुक़ाम को पाने के लिए आज पूरा विश्व लालायित उसे हमने पाया है। चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर भारत की सफल लैंडिंग एक इतिहास बनेगा जिसे स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सभी भारतीयों से कहा कि आइए इस मौके पर हम गर्व से कहें “हमारा देश महान” , जो आज विश्व पटल पर चमक रहा है।

AddText 08 02 01.40.24 1
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जमशेदपुर में जश्न का माहौल, भाजयुमो ने साकची गोलचक्कर पर आतिशबाजी कर बांटे लड्डू
FB IMG 1692808115535

जमशेदपुर : इसरो ने आज चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर पूरे विश्व में इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर कर चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बना है। आज पूरा देश इसरो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल प्रयासों पर बधाई दे रहा है। प्रत्येक भारतवासी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता पर गर्व का अनुभव कर रहा है। जमशेदपुर में भी इस ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

बुधवार शाम को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची गोलचक्कर पर आम लोगों में लड्डू वितरण कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशियां मनाई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी कर एवं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाकर साकची गोलचक्कर गुंजायमान कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ आमजनों को लड्डू खिलाकर इस गौरवपूर्ण पल पर बधाई दी और खुशियां साझा की। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने इसरो के वैज्ञानिकों एवं के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे भारतवासियों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 ने देश के युवाओं को अंतरिक्ष के प्रति प्रोत्साहित किया है। वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि से आज पूरा देश अपने देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिक पर गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने जो कर दिखाया उसे कोई और नहीं कर सका। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना हम सबके लिए गौरव की बात है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और इसकी सफल लैंडिंग से पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। हम कुछ भी कर सकते हैं और देश के सपनों को साकार कर सकते हैं। (जारी…)

FB IMG 1692808129161
AddText 08 02 01.40.24 1

इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, शशांक शेखर, गणेश सरदार, सन्नी संघी, अमित सिंह, अभिषेक दे, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, अविनाश मोहंती, करनवीर गोप, ऋतुराज, सौरव कुमार, सतीश कुमार, माही कुमार, भीम दास, द्विपल विश्वास, उमेश साव समेत दर्जनों कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

टाटा मोटर्स : चेचिस दुर्घटना में कर्मचारी की मौत के मामले में जीएम लेवल के आठ अधिकारी निलंबित

जमशेदपुर : टेल्को में टाटा मोटर्स में 8 जुलाई को चेचिस दुर्घटना में एक कर्मचारी अरुण कुमार सिंह की मौत हो गई थी। जबकि, एक कर्मचारी अनिल कुमार घायल हुए थे। तब प्रबंधन ने कहा था कि ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटना हुई है। जबकि, जांच में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। चेचिस में आधुनिक सिस्टम लगा हुआ है जिससे ब्रेक फेल होने का सवाल पैदा नहीं होता। ऐसा जांच में सामने आने के बाद टाटा मोटर्स के आला अधिकारियों ने जीएम लेवल के आठ अधिकारियों पर कार्रवाई की है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

इस मामले में जीएम स्तर के आठ अधिकारियों को निलंबित किया गया है। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें प्रमुख प्रमोद भूरे, गौतम ठाकुर, संदीप दीक्षित, अनिल सिंह आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि इस मामले की जांच प्रबंधन ने कराई थी। इसके अलावा, फैक्ट्री इंस्पेक्टर ने भी जांच की थी। इसमें पता चला था कि सुरक्षा में लापरवाही के चलते यह दुर्घटना घटी थी। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और हर्षवर्धन ने इस मामले में कारखाना निरीक्षक से शिकायत की थी और प्रबंधन के स्टेटमेंट को नकारा था। आकाश दुबे और हर्षवर्धन का कहना था की चेचिस में एंटी ब्रेक सिस्टम लगा हुआ है। ऐसे में ब्रेक फेल होने की संभावना नहीं है। यह प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है।

AddText 08 02 01.40.24 1
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत महाप्रबंधक से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी
IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश भाजपा के सह पूर्व विधायक प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने बुधवार को जमशेदपुर सर्कल के विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार से मुलाकात किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त विद्युत समस्याओं के आशय में ध्यानाकर्षित कराया एवं उचित समाधान का आग्रह किया। इस दौरान मुसाबनी भाजपा के मंडल अध्यक्ष तुषार पातर भी मौजूद रहें। कुणाल षाडंगी ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक को बताया की मुसाबनी नं 3 एटीएफ गायत्री मंदिर के निकट बिजली सब स्टेशन में 11 केवी सप्लाई होती है तथा अन्य उपकरण पुराने और अत्यधिक प्रयोग होने के कारण खराब हो गए हैं। इससे आये दिन केवल इंस्युलेटर पंचर तथा वेस्ट होता रहता है तथा सब स्टेशन काफी पुराने समय का है। मुसाबनी टाउन की एक बड़ी आबादी इस ट्रांसफार्मर पर आश्रित है। इसके खराब होने से करीब 1500 की आबादी प्रभावित होती है। इस ट्रांसफार्मर के खराब होने से कई महीनो से यहां के निवासी गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं तथा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। (जारी…)

c5ac416966b87a712e477be8add7bba38c1f24f3327666790af96655ecede879.0
IMG 20230816 WA0004

कुणाल षाडंगी ने कहा की लोधाशोली से कटाशमारा तक 11000 वोल्ट वाले जर्जर तार को बदल कर केबुल तार लगाई जानी चाहिये, क्योंकि 11 हजार वोल्ट वाले विद्युत तार खेतों के ऊपर से गुजरते हैं जिससे कभी भी अप्रिय वारदात घटित होने की संभावना बनी रहती है। लोधाशोली से पाकुड़िया तक 11000 वोल्ट के बिजली तार भी बहुत पुराने है। थोड़ी सी हवा से ही तार टुट कर गिर जाती है जिन्हें अविलंब बदला जाना श्रेयस्कर होगा। परसुडीह विद्यासागर पल्ली महतो बागान के सामने 100 kV ट्रांसफार्मर तथा हरहरघुटू बाजार में 100 केवी नए ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है ताकि भारी लोड संभाली जा सके। बिजली विभाग के महाप्रबंधक ने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय पहल सुनिश्चित की जायेगी।

AddText 08 02 01.40.24 1
भाजपा नेता विकास सिंह के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बेटे सम्राट शिवांश को दिया आशीर्वाद
IMG 20230823 WA0015

जमशेदपुर : झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मानगों स्थित भाजपा नेता विकास सिंह के आवास में जाकर विकास सिंह के बेटे सम्राट शिवांश को आशीर्वाद देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

ज्ञात जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विकास सिंह के द्वारा 19 अगस्त को सम्राट शिवांश के जन्मदिन के अवसर पर साकची के बोधी टेंपल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में रघुवर दास को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन एक दिन बाद ही रघुवर दास के द्वारा आयोजित होने वाली कलश यात्रा की तैयारी बैठक के कारण रघुवर दास विकास सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

उन्होंने विकास सिंह को दूरभाष पर अपनी व्यस्तता बताते हुए दूसरे दिन आने को कहा था। मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अन्नतारा में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्वागत आशियाना सोसायटी के लोगों ने अंगवस्त्र लेकर किया। विकास सिंह के बेटे सम्राट शिवांश को आशीर्वाद देने के बाद परिवार के साथ रघुवर दास ने भोजन का लुफ्त उठाया ।

AddText 08 02 01.40.24 1
Chandrayaan-3: 80 लाख से ज्यादा लोग देख रहे थे चंद्रयान-3 की LIVE स्ट्रीमिंग, टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IMG 20230708 WA00571

भारत का चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त की शाम को इसरो (ISRO) चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरा। इस दौरान इसरो लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट कर रहा था, जिसका प्रसारण ठीक 5 बजकर 20 मिनट से शुरू हुआ। बता दें कि इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर करीब 8 मिलियन यानी 80 लाख से ज्यादा लोग इसका लाइव कवरेज देख रहे थे। इसने स्पेनिश स्ट्रीमर IBAI के 3.4 मिलियन यानी 34 लाख के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

फेसबुक पर भी चला चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट

AddText 08 02 01.40.24 1

वहीं इसरो के ऑफिशियल फेसबुक चैनल पर भी लाइव प्रसारण चल रहा था। जहाँ फेसबुक पर 3.20 लाख से ज्यादा लोग लाइव कवरेज देख रहे थे। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी 6 लाख से ज्यादा लोग चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे थे। केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों के ऑफिशियल ट्विटर, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये भी लाखों लोग चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख रहे थे।

error: Content is protected !!