एक नई सोच, एक नई धारा

भारत ने रचा इतिहास : चन्द्रयान-3 की हुई सॉफ्ट लैंडिंग, देखें पूरी खबर

बैंगलुरू : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

देश का तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया था। यह ‘चंद्र मिशन’ वर्ष 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का अनुवर्ती मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है। ‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर ‘विक्रम’ पथ विचलन के चलते ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल नहीं हुआ था। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

इस मिशन में सफलता मिलने के बाद भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों की सूची में शामिल हो गया। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, ‘चंद्रयान-3’ कार्यक्रम के तहत इसरो अपने चंद्र मॉड्यूल की मदद से चंद्र सतह पर ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ और चंद्र भूभाग पर रोवर की चहलकदमी का प्रदर्शन करके नई सीमाएं पार करने वाला है।

जमशेदपुर के सिखों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का बीड़ा उठाया सतबीर सिंह सत्ते ने, सीजीपीसी करेगा पूर्ण सहयोग

जमशेदपुर : शहर के युवक सतबीर सिंह सत्ते ने सिखों समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। अपनी इस मुहीम के लिए उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का सहयोग भी माँगा है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

बुधवार को सतबीर सिंह सत्ते ने टीम के अन्य सदस्यों तरुण शुक्ला, नवीन तिवारी, एम के शर्मा और कुलविंदर सिंह के साथ सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह से मिल अपने अभियान के लिए सहयोग माँगा है। इस पर प्रधान भगवान सिंह पूर्णरूपेण सहयोग करने की पेशकश की है।
साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी समाजसेवी सतबीर सिंह रंधावा सत्ते ने बताया कि फिलवक्त वे पैन आईआईटी एलीनुमि रीच फॉर झारखण्ड फाउंडेशन (प्रेझा) नामक संस्था से जुड़े हैं जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अप्ल्संख्यक समुदाय को प्रशिक्षण के बाद रोजगार दिलाने और सरकारी योजनाओं के फायदे उनतक पहुंचाने का काम करती है। इसी के तहत अल्पसंख्यकों के लिए जमशेदपुर में सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सतबीर सिंह सत्ते को प्रभारी बनाया गया है। (जारी…)

IMG 20230823 WA0014
IMG 20230816 WA0004

सतबीर सिंह का कहना है वे सीजीपीसी के अंतगर्त आने वाले सभी गुरुद्वारों में अपना एक प्रतिनिधि नियुक्त करेंगे जिससे की योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति को संपर्क आसानी से किया जा सके। बकौल सत्ते अभी तक उनकी संस्था पच्चीस हजार लोगों को प्रशिक्षित कर को रोजगार मुहैया करवा चुकी है। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

उनके अनुसार वे नर्सिंग शिक्षा, बावर्ची प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग ड्राइंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, बुनियादी निर्माण, राजमिस्त्री, शटरिंग, वेल्डर, मशीन संचालन, लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर जैसे और ट्रेड की ट्रेनिंग दे कर यथोचित रोजगार भी दिलाते हैं।
सीजीपीसी की ओर से सरदार भगवान सिंह के अलावा उपाध्यक्ष चंचल सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे। कृतजीत सिंह रॉकी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

वैज्ञानिकों के अथक प्रयास को सफल करने के लिए महाकाल से की गई प्राथना
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : आज चन्द्रयान-3 के सफल और सुरक्षित लैंडिंग को लेकर सारा विश्व प्राथनाएं और शुभकामनाएं दे रहा है। सभी की निगाहें आज भारत के चन्द्रयान-3 पर टिकी हुई है। इसी क्रम में आज सनातन उत्सव समिति के सदस्य ऋतिक मुन्ना ने अपने आराध्य भगवान महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयास को सफल करें और चंद्रयान के सुरक्षित और सफल लैंडिंग के लिए हमारी प्रार्थना को स्वीकार करे। क्योंकि आज चंद्रयान-3 से इतिहास रचा जाएगा।

AddText 08 02 01.40.24 1
चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर गुरविंदर सिंह सेठी और रविंदर सिंह रिंकू ने किया अरदास

राँची : आज चन्द्रयान-3 की लैंडिंग चाँद की सतह पर होने वाली है। जिसको लेकर भारत सहित पूरी दुनिया की नज़र इस पर टिकी है। वहीं हर भारतीय के लिए यह एक बेसब्री का पल साबित हो रहा है। जिसके लिए तमाम देशवासी अपने आराध्य से दुआ कर रहे हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

आज राँची के गुरुद्वारा में भी भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने भी चन्द्रयान-3 की सफल अरदास किया। अरदास के बाद गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि आज देश ही नही पूरी दुनिया सांस थामे चन्द्रयान-3 की लैंडिंग की प्रतीक्षा में। मैं इसरो के वैज्ञानिकों को इस अतुलनीय मिशन के लिए की गयी तपस्या को नमन करता हूँ और देशवासियों को चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो जाने की शुभकामनाएं देते हुए अरदास कर रहा हूँ। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

इस बाबत रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि आज पूरे देश के लिए एक गौरवशाली क्षण होने वाला है जब चन्द्रयान-3 चाँद की सतह पर लैंड करेगा। यह एक बहुत ही गर्व की बात होगी कि चाँद के जिस दक्षिणी ध्रुव में आज चन्द्रयान-3 उतरेगा उस पर आज से पहले किसी भी देश की यान ने सफल लैंडिंग नहीं की है और यह गौरव आज हम भारतीयों के नाम हो जाएगा। आज पूरा देश इसके लिए दुआ कर रहा है। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हमने अरदास भी किया है और सभी को इस अभियान के सफल होने के लिए दिल से शुभकानाएं देता हूँ।

AddText 08 02 01.40.24 1
Chandrayaan-3: ISRO की टीम में झारखंड के दो वैज्ञानिक भी शामिल, जमशेदपुर और राँची के हैं दोनों युवक

भारत आज चांद पर फतेह हासिल करने जा रहा है। भारत का मून मिशन यानी कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद के सतह पर लैंड होगा। यह किसी भी भारतीय के लिए गर्व की बात है। हालांकि, इसे सफल बनाने में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक पूरी टीम की मेहनत है। इस टीम में झारखंड के भी दो वैज्ञानिक शामिल हैं।

सोहन सात साल से इसरो से जुड़े हैं

IMG 20230708 WA00571

सबसे पहले बात करते हैं राजधानी रांची के तोरपा क्षेत्र के तपकरा गांव निवासी वैज्ञानिक सोहन यादव की, जो चंद्रयान-3 के आर्बिटर इंटिग्रेशन और टेस्टिंग टीम में शामिल हैं। सोहन मिशन गगनयान से भी जुड़े रहे हैं। सोहन के पिता घूरा यादव ट्रक ड्राइवर हैं, जबकि मां गृहणी। सोहन तपकरा जैसे छोटे से गांव में पढ़ाई कर वैज्ञानिक बने हैं। उन्होंने तपकरा स्थित शिशु मंदिर में प्राथमिक शिक्षा हासिल की है। पिछले सात वर्षों से वह इसरो से जुड़े हैं।

जमशेदपुर के आयुष ने भी बढ़ाया देश का मान

IMG 20230816 WA0004

सोहन के अलावा, चंद्रयान-3 के लैंडिंग मैनेजमेंट सिस्टम की टीम में जमशेदपुर के आयुष झा भी शामिल हैं। आयुष जमशेदपुर के डीएवी बिष्टुपुर से 12वीं की पढ़ाई की है। उनका पूरा परिवार पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रहता है। आयुष वैसे तो इसरो अहमदाबाद में कार्यरत हैं, लेकिन पिछले एक महीने से वह चंद्रयान-3 की लैंडिंग ऑपरेशन के लिए बैंगलोर में हैं। वहां वह अपनी पूरी टीम के साथ सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराने के काम में जुटे हुए हैं।

चंद्रयान-2 से भी जुड़े रहे आयुष

AddText 08 02 01.40.24 1

बता दें कि आयुष चंद्रयान-2 से भी जुड़ा हुआ था। उसने वहां रडार के विकास पर काम किया था। इस बार वह रडार विकास के साथ उसकी लैंडिंग और रियूजेबल लाॅन्‍च व्हीकल मिशन पर काम कर रहे हैं। जेईई में बेहतर रैंक हासिल करने के बाद आयुष ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलाजी तिरुवनंतपुरम से ग्रेजुएशन किया। फिर 2016 में इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद में वैज्ञानिक के रूप में योगदान दिया।

दर्दनाक हादसा : मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत, मलबे में कई लोग दबे
IMG 20230708 WA00571

मिजोरम के आईजोल में एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि यह हादसा साइरांग इलाके के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त इलाके में 35-40 लोग थे। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

इन सभी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना आइजोल से 21 किमी दूर सुबह 10 बजे के करीब घटी। अब तक सभी मृतकों का शव निकाला जा चुका है। वहीं, कुछ और लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

AddText 08 02 01.40.24 1
कुमार विश्वजीत ने चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं देते हुए वैज्ञानिकों की तपस्या को नमन किया
IMG 20230823 WA0007

भारत के चतुर्दिक विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और भारतीय वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों के फलस्वरूप “चंद्रयान3” आज 23 अगस्त की शाम 7 बजे के करीब चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री कुमार विश्वजीत ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से पहले विश्व के केवल तीन देश सोवियत संघ (रूस), अमेरिका और चीन के यान ही चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर चुके हैं, पर विचित्र विडंबना देखिए कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव जिसके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सारा विश्व लालायित है, उस पर कोई भी यान नहीं पहुंच पाया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

उन्होंने कहा कि यह करोड़ों राष्ट्रवादी भारतीयों की हार्दिक शुभेच्छा का प्रतिफल है कि हमारा “चंद्रयान” चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ही उतरेगा और भारत का परचम लहरा कर हमारे वैज्ञानिकों के जरिए सारे विश्व को चंद्रमा से जुड़ी नई जानकारी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रमा पर पाए जाने वाले गढ्ढों में (जिनमें केवल अंधेरा छाया रहता है ऐसा ही प्रचलित था) जमे हुए रूप में पानी के अंश मिले हैं। जिनसे भविष्य में अति क्रांतिकारी सुखद प्रभाव देखने को मिल जायेंगे और मैं “चंद्रयान” के इस अविस्मरणीय, यादगार अभियान के सफल होने की सहृदय शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। साथ ही अपने देश के वैज्ञानिकों के ज्ञानवान तपस्या को नमन करते हुए अपने “वैश्विक नेता” आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं जिनकी प्रेरणा से भारत एक नया आयाम स्थापित करने वाला है।

AddText 08 02 01.40.24 1
झारखंड के वित्त मंत्री समेत कई कारोबारी के यहां इडी का छापा, 37 स्थानों में एक साथ मारा गया छापा
IMG 20230708 WA00571

रांची : झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव समेत 10 लोगों के 36 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने छापामारी की है। बताया जाता है कि ईडी ने सोमवार को करीब 10 अधिकारियों की मदद से सीधे डॉक्टर रामेश्वर उरांव के घर में प्रवेश किया और छापामारी शुरू कर दी। इसके अलावा डॉक्टर रामेश्वर उरांव के बेटे के भी आवास और ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004
AddText 08 02 01.40.24 1

अब तक मिली जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के भी ठिकाने में पर भी छापामारी चल रही है। रांची के अलावा दुमका, मिहिजाम समेत कई इलाकों में छापामारी चल रही है। इसके अलावा व्यवसाय श्रवण जालान के भी आवास और अन्य ठिकानों पर छापामारी चल रही है।

थाना प्रभारी के माफी मांगे जाने के बाद मामले को तूल देना व्यर्थ: भगवान सिंह

जमशेदपुर : सिद्धू मूसेवाला को आतंकवादी कहे जाने वाले प्रकरण पर सीजीपीसी के प्रधान मंगलवार को भगवान सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि थाना प्रभारी के पिछले 12 अगस्त को माफी मांगने के बाद मामले को तूल देना व्यर्थ है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

प्रधान भगवान सिंह और चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने साझा बयान में कहा कि पिछले 12 अगस्त को उनके द्वारा विरोध किये जाने पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार ने माफ़ी मांग ली थी, इसलिए इस मामले को इतना तूल देना आवश्यक नहीं है। भगवान सिंह का कहना है कि पिछले दिनों चेकिंग के दौरान एक युवक द्वारा वाहन पर सिद्धू मूसेवाले का स्टीकर लगाए जाने पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार के मुख से मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाले के लिए अपशब्द निकले थे, जहाँ पर उन्होंने गायक को आतंकी कह दिया था। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

थाना प्रभारी ने गलती मान ली, अब प्रकरण पर विराम लगाना ही उचित: शैलेन्द्र सिंह

AddText 08 02 01.40.24 1

जिसके विरोधस्वरूप सीजीपीसी के सदस्य भगवान सिंह की अगुवाई में भूषण कुमार से मिलकर उन्हें माफी मांगने को कहा था और भूषण ने गलती स्वीकारते हुए सीजीपीसी के सदस्यों से अपशब्दों के लिए माफी मांग ली थी। भगवान सिंह का कहना है, चूंकि थाना प्रभारी ने सिख समाज से क्षमा मांग ली तो अब इस प्रकरण को तूल देना व्यर्थ है। चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी ने दिवंगत गायक मुसेवाला पर अपने कहे गए कथन पर गहरा अफसोस जाहिर किया है इसलिए अब इस प्रकरण पर विराम लगाना ही उचित होगा।

भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने सहारा सिटी मानगो दुष्कर्म मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, कहा स्पीडी ट्रायल होना चाहिए

जमशेदपुर : बुधवार को भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह(पूर्व डीआईजी) अपने ऑफिस में 2019 में हुई नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
श्री सिंह ने कहा की इस केस के दौरान वह डीआईजी पद पर थे,इसलिए वह इस केस को देखे है।कल उच्च न्यायालय द्वारा आरोपियों का याचिता खारिज कर दिया गया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

यह केस में झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री के भाई, डीएसपी एवं अन्य हाईप्रोफाइल के लोग आरोपी है,
जो की इस केस में ट्रायल है , इसमें स्पीडी ट्रायल होना चाहिए।
कोर्ट में 319 सीआरपीसी के तहत कंप्लेनेंट के वकील के द्वारा विरोध फाइल किया गया था,कोर्ट ने संज्ञाता में 22 आरोपी का नाम जोड़ा था। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

श्री सिंह ने एसएसपी महोदय से अनुरोध किया की इस केस में झारखंड के स्वास्थ मंत्री के भाई एवं पुलिस के अधिकारियों का नाम जुड़ा है। इस वजह से पीड़िता के परिवार ,गवाह एवं वकील की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रबंध करे और कैसे के ट्रेल पर अपनी पूरी निगाह रखे ,जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके और आरोपी बचे नही चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।

error: Content is protected !!