ताजा खबर
जुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशत

एक नई सोच, एक नई धारा

आज से खुलेगी नीट यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, 20 मार्च तक कर सकेंगे संशोधन
n592307614171073171125084c3b242fd0f17cfad081ada2234f3270c08c3d11dba88f1ebe04c1009e5612b

नीट यूजी 2024 एग्जाम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2024 निर्धारित थी। जिन छात्रों ने निर्धारित डेट्स में आवेदन किया है और एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो गयी है उनके लिए महत्वपूर्ण खबर है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 आवेदन में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो आज, 18 मार्च 2024 से ओपन हो गई। इसलिए छात्र कल से ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं।

IMG 20240309 WA0028 1

इस तरीके से करें आवेदन में संशोधन

  • आवेदन में करेक्शन करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर विजिट करें।
  • इसके बाद करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन करें और जिन फील्ड में गलती हुई है उसमें सुधार करें।
  • इसके बाद करेक्शन चार्ज यानी कि फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
  • अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे त्रुटि-सुधार करने के साथ निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, बिना आवेदन शुल्क के किये गए संशोधन को मान्य नहीं किया जायेगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
  • 20 मार्च तक किया जा सकता है सुधार
  • आपको बता देन कि करेक्शन विंडो कल से ओपन हो जाएगी जिसके बाद आप उसमें 20 मार्च 2024 रात 11 बजकर 50 मिनट तक संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद करेक्शन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
  • 5 मई को आयोजित होगा एग्जाम
  • एनटीए की ओर से नीट यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 5 मई 2024 को करवाया जाएगा। यूजीसी सचिव की जानकारी के अनुसार नीट यूजी एग्जाम निर्धारित तिथि पर आयोजित किया जायेगा, लोकसभा चुनाव के चलते इस एग्जाम डेट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
जन चेतना समिति द्वारा 14वाँ रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
IMG 20240317 WA0051

जमशेदपुर : आज जन चेतना समिति द्वारा तमुलिया के आस्था भैली स्थित क्लब हाउस में 14वाँ रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 55 यूनिट रक्त संग्रह किया गया एवं 45 लोगों का निःशुल्क नेत्र जाँच किया गया। गौरतलब हो कि जन चेतना समिति द्वारा कम्बल बैंक, कपड़ा बैंक, स्वास्थ्य जाँच शिविर इत्यादि जैसे जन सेवा कार्य विगत कई वर्षों से करते रहे हैं।

IMG 20240317 WA0053
IMG 20240309 WA0028 1

इस आयोजन को संयोजक अजय कुमार, सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नवीन सिंह, संतोष शर्मा, नागेश्वर शर्मा, सुधीर शर्मा, सुबीर सरकार, रासबिहारी मंडल, मधुसूदन राव इत्यादि सदस्यों ने अपनी उपस्थिति और बहुमूल्य समय देकर इसे सफल बनाया।

आगामी 23 मार्च को जन चेतना समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भी आयोजन आस्था भैली, तमुलिया में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बिहार के गायकों की टोली अपने मनोहर गीत से आयोजन को सुशोभित करेंगे।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
देवघर में विहिप की तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक संपन्न हुई, नये दायित्व की हुई घोषणा
IMG 20240317 WA0049

देवघर : विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्राँत की 15 से 17 मार्च को देवघर में तीन दिवसीय बैठक मे केंद्र, प्रांतीय, विभाग और 28 जिलों से विहिप अधिकारीगण शामिल हुये। बैठक में आगामी छः महीनों के कार्यक्रम की रूपरेखा रखी गयी। इसके लिए सिंहभूम विभाग और जमशेदपुर महानगर स्तर पर कुछ बदलाव कर नये दायित्व की घोषणा की गई।

IMG 20240317 WA0047
IMG 20240309 WA0028 1

सिंहभूम विभाग के सहमंत्री जनार्दन पांडेय, सेवा प्रमुख अरूण सिंह, विभाग संपर्क प्रमुख हरेराम ओझा, मिथिलेश महतो सिंहभूम संगठन मंत्री, जमशेदपुर महानगर के लिए जिला सहमंत्री उतम कुमार दास, बजरंगदल सहसंयोजक चंदन दास, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, सामाजिक समरसता सह-प्रमुख आलोक कुमार सिंह, धर्म प्रसार प्रशासनिक संपर्क प्रमुख मनीष कुमार, धर्म प्रसार संत संपर्क प्रमुख राकेश गिरि जी महाराज, धर्म प्रसार निधि प्रमुख उमा महेश्वरी राव सभी की नवीन दायित्व में घोषणा की गई। झारखंड प्रांत के विहिप अध्यक्ष माननीय चंद्रकांत राय जी को सिंहभूम विभाग और जमशेदपुर महानगर का पालक नियुक्त किया गया।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
पत्रकारों का दमन रोकना होगा – प्रीतम भाटिया
IMG 20240317 WA0045

जमशेदपुर : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की आपात बैठक ऐसोसिएशन के शहरी जिला सचिव अरूप मजूमदार द्वारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित हुई. इस आपात बैठक का उद्देश्य लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करने की निंदा और जमशेदपुर जिला कमेटी में मामूली फेरबदल के साथ संगठन की भावी रणनीति को लेकर था.
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया उपस्थित थे.

उन्होने लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करने और पुलिस द्वारा मारपीट करने की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है .श्री भाटिया ने पत्रकारों की बीमा और पहचान पत्र संबंधित मांगों को अगले माह तक पूरा करने की बात कही है.उन्होने कहा कि संगठन में बहुत से नये परिवर्तन जल्द देखने को मिलेंगे.उन्होने कहा कि जमशेदपुर सहित कोल्हान में संगठन की मजबूती जिला प्रभारी,अध्यक्ष और महासचिव की जिम्मेदारी है.

IMG 20240309 WA0028 1

लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करना निंदनीय – मो.सईद

एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद विशेष रूप से रांची से चलकर इस आपात बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे. उन्होने कहा कि झारखंड में पत्रकारों की समस्याओं पर सबसे पहले अगर कोई संगठन मजबूती के साथ पत्रकारों की लड़ाई लड़ता है तो वह AISMJWA है. वे बोले यह एक ऐसा संगठन है जो दूसरे संगठनों से जुड़े पत्रकारों की लड़ाई भी बिना किसी भेदभाव के लड़ने को तैयार रहता है. वे बोले राजीव उरांव को न्याय नहीं मिला तो हमलोग आंदोलन को बाध्य होंगे.

      एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र शर्मा ने कहा कि इस संगठन में पदाधिकारियों को पूरी स्वतंत्रता है कि आप अपने जिले में किसी भी तरह से कार्यक्रम करें या संगठन विस्तार करें. उन्होने कहा कि राष्ट्रीय या प्रदेश कमेटी जिला कमेटी के साथ सदैव समन्वय बनाकर आगे बढ़ रही है.

एसोसिएशन के राज्य सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार ने कहा कि अगले माह से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और छूटे हुए सभी सदस्यों को आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होने कहा कि जिनके आईडी कार्ड पुराने हो चुके हैं उन्हें भी नये कार्ड अगले माह से जारी हो जाएंगे.
ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो और महासचिव सुदेश कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस माह दो जिला में होली मिलन समारोह की तैयारी की जा रही है जिसकी आप सभी को जल्द सूचना दी जाएगी.

IMG 20240309 WA0027 1

गौतम ओझा जिला प्रभारी,विनोद नये जिला अध्यक्ष

एसोसिएशन के जमशेदपुर शहरी जिला कमेटी में मामूली फेरबदल कर जिला अध्यक्ष गौतम ओझा को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी जबकि शहरी जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह को जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
नवमनोनित प्रभारी और अध्यक्ष ने पत्रकारों के हित में 24 घंटे तत्पर रहते हुए कार्य करने की बात कही है.

  मौके पर ऐसोसिएशन के शहरी जिला महासचिव आशीष गुप्ता, सचिव अरूप मजूमदार, अमिताभ वर्मा, देवेन्द्र कुमार, संजय मिश्रा, नवीन प्रधान, मंटू शर्मा, कुमार गौरव, परमेश्वर साव,दिनेश श्रीवास्तव,रॉबिन भुल्लर,मनोज शर्मा, रविंदर सिंह रिंकू सहित कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार उपस्थित थे.

मौके पर ऐसोसिएशन द्वारा कल रात लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव पर डीएसपी के बॉडीगार्ड द्वारा हुए मारपीट और हाजत में बंद करने की घटना की निंदा की गई. सभी पत्रकारों ने कहा कि राजीव उरांव को न्याय नहीं मिला तो पत्रकार आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

IMG 20240309 WA0026 1
साल 2024 बनाएगा नया रिकॉर्ड, दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट, भारत के अलावा इन देशों में दिलचस्प होंगे चुनाव
IMG 20240317 171915

साल 2024 लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बनने की ओर बढ़ रहा है। दरअसल, इस साल दुनिया के 60 देशों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके एक नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।

कहा जा सकता है कि दुनिया की आधी से अधिक आबादी इस बार मतदान करने वाली है।

संभावना जताई जा रही है कि 4 बिलियन यानी 400 करोड़ मतदाताओं के शामिल होने की उम्मीद है। अलग-अलग देशों में राष्ट्रपति से लेकर विधायी और स्थानीय चुनाव शामिल होंगे। 2024 का चुनावी कैलेंडर विविध प्रकार के मील के पत्थर प्रस्तुत करता है।

IMG 20240309 WA0028 1

कहां-कब और कितने मतदाता डालेंगे वोट

यहां होंगे मतदानवोटर्स
भारत (India)96 करोड़ 9 लाख
अमेरिका (United States)26 करोड़ 9 लाख
बांग्लादेश (Bangladesh)12 करोड़13 लाख
पुर्तगाल (Portugal)86 लाख
साउथ अफ्रीका (Suth Africa)4 करोड़ 7 लाख
ब्रिटेन (UK)5 करोड़ 39 लाख
बेल्जियम (Belgium)94 लाख
वेनजुएला (Venezuela)2 करोड़ 1 लाख
घाना (Ghana)2 करोड़
उज्बेकिस्तान (Uzbekistan)2 करोड़ 32 लाख
श्रीलंका (Sri Lanka)1 करोड़ 6 लाख
ट्यूनेशिया (Tunisia)9 लाख
मेक्सिको (Mexico)9 करोड़ 25 लाख
टोगो (Togo)5 लाख
ईरान (Iran)6 करोड़ 55 लाख
इंडोनेशिया (Indonesia)19 करोड़ 71 लाख
रोमानिया (Romania)1 करोड़ 59 लाख
रूस (Russia)11 करोड़ 4 लाख
साउथ कोरिया (South Korea)4 करोड़ 47 लाख
ताइवान (Taiwan)20 करोड़ 4 लाख
चाड (Chad)87 लाख
अल्जीरिया (Algeria)3 करोड़

सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में तैयारियां पूरी

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत ने भी लोकसभा चुनाव 2024 की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में किया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 जून को किया जाएगा।

IMG 20240309 WA0027 1

चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत में कुल मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है। बता दें कि 2019 में देश में मतदाताओं की संख्या 89 करोड़ 78 लाख के करीब थी। कुल मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है, पुरुष मतदाताओं 49.7 करोड़ और लगभग 48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता है। वहीं, फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़ है।

मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की तैयारी

मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारियां की हैं। इस साल चुनाव के लिए 1.48 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं रखी गई हैं।

इसके अलावा, लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं के लिए 55 लाख ईवीएम (Electronic Voting Machine) का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही, इस साल पोस्टल बैलेट के जरिए 19.1 लाख सेवा कार्मिक और अन्य मतदाता वोट करेंगे, जो चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

घर जाकर लिए जाएंगे वोट

मालूम हो कि मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने खास व्यवस्था की है। पहली बार ऐसा होगा कि मतदाताओं का वोट लेने के लिए चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मी घर भी जाएंगे। दरअसल, 85 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मी उनके घर जाकर वोट लेंगे।

सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम

चुनाव संबंधी कार्यों के लिए राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों सहित कुल 4.5 लाख कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें से 1.67 लाख से अधिक मतदान अधिकारी हैं। इसके अलावा, चुनाव के दौरान 1.2 लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जायेंगे।

IMG 20240309 WA0026 1
राँची : एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुँचने पर गयी छात्र की जान, यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा
n5923407021710665209717af87dbea729da64a0e9e37f85b861dc7cbe9c91165325bddbadc7ebedc39aba7

राँची : कांके थाना क्षेत्र स्थित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एक छात्र की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ. यह घटना शनिवार की देर रात हुई है. जहां एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र की हार्ट अटैक के मौत के उसके साथी छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस नहीं मिला, जिससे तड़पते-तड़पते छात्र रूपेश कुमार की जान चली गई.

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1

छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन को सूचना देने के बाद भी तीन घंटे लेट से पहुंचे. इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है. छात्रों का कहना है कि इतने बड़े कैंपस में कोई सुविधा नहीं है. एंबुलेंस भी नहीं है और ना रात में डॉक्टर और ना ही प्रबंधन को इसकी कोई ध्यान है.
दरअसल एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र रूपेश कुमार की मौत हार्ट अटैक से हो गई. बताया जा रहा है कि रूपेश कुमार को जब हार्ट अटैक का दौरा पड़ा, तब प्रबंधन एवं एंबुलेंस दोनों को सूचना दी गई, लेकिन दोनों समय पर नहीं पहुंचे.

IMG 20240309 WA0026 1

एंबुलेंस तकरीबन तीन घंटे बाद पहुंचा, तब तक रूपेश कुमार की मौत हो चुकी थी. वहीं प्रबंधन रूपेश कुमार की मौत होने के दो घंटे बाद पहुंचे. छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला, छात्र प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, छात्रों का कहना है कि इतने बड़े कैंपस में एक एंबुलेंस तक नहीं है ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल समझ जा सकता है. वहीं उन्होंने छात्रों से कहा कि डीन को सबसे पहले सूचना दी गई थी, समय रहते अगर रूपेश कुमार का इलाज हो जाता तो आज उसकी जान बच जाती. ऐसे में सभी छात्र डरे हुए हैं, उनका कहना है कि अगर उनकी तबीयत बिगड़ जाए तो वह क्या करेंगे. भगवान भरोसे इतना बड़ा विश्वविद्यालय चल रहा है.

बंगाल की दो बहनें लापता, राँची पहुँचे परिजन सीसीटीवी में दिखी थी
n5923407001710664431249784f3370ed8236ee73327b164a2de10e0c9a5fadc32947adb548abde067c712d

राँची : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सात मार्च को दो बहनें लापता हो गईं. दोनों को खोजते हुए उनके परिजन रांची पहुंचे है. दोनों का अंतिम लोकेशन रांची रेलवे स्टेशन बताया जा रहा है. परिजनों को आशंका है कि दोनों लापता बहनें रांची में ही कहीं हैं.

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1

चुटिया थाना में परिजनों ने दोनों के बारे में जानकारी दी है. परिजनों के अनुसार, घर जाने के रास्ते से दोनों गायब हुई थी. साथ ही परिजनों का कहना है कि दोनों रांची रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी में 8 मार्च देखी गयी हैं. परिजनों ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि दोनों के बारे में किन्हीं को जानकारी मिले तो इस नम्बर पर 8670611530 या स्थानीय थाना को सूचित करें.

IMG 20240309 WA0026 1
आदित्यपुर की आरएसबी कम्पनी में घुसा तेंदुआ
7a3079265ab5b4a19992a51c3eca0b54a80e92161bb4534453c35e7c92a12384.0

सरायकेला खरसावां ज़िलें के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के आरएसबी ट्रांसमिशन यूनिट 1 में रविवार की सुबह एक तेंदुआ के घुसने से अफरा- तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए के हमले से एक मजदूर भी घायल हुआ है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और कंपनी प्रबंधन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. हालांकि अब तक तेंदुए को काबू में नहीं किया जा सका है. सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए के चहल कदमी करते वीडियो कैद हुए हैं आप भी देखें.

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
झूठे सपने दिखला कर लोगों के भावनाओं से खेल रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता – विकास सिंह
IMG 20240317 WA0001

जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लोगों के भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। विकास सिंह ने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोपाल मैदान में मानगो में प्रस्तावित फ्लाई ओवर एवं बस टर्मिनल का शिलान्यास किया था, इसके साथ ही मंत्री ने आजाद नगर के मुर्दा मैदान में 100 बेड का अस्पताल बनाने और गांधी मैदान में स्टेडियम बनाने की बात कही थी।

IMG 20240309 WA0028 1

पूरे डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद किसी प्रकार के काम की शुरुआत कही गई उपरोक्त योजनाओं में नहीं की गई। उपरोक्त योजनाएं केवल अखबार की सुर्खियां और मंत्री के भाषण में लोक लुभाने वाली बातें बन कर रह गई हैं। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा मानगों में बनने वाला फ्लाई ओवर जगह कम रहने के कारण जबरदस्ती बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका दुष्परिणाम यह है की मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने तीन बार भूमि पूजन के कार्यक्रम को टाल दिया क्योंकि वह अच्छी तरह जानते हैं फ्लाई ओवर का निर्माण पूर्ण रूप से जगह के अभाव में संभव नहीं हो सकता।

IMG 20240309 WA0027 1

भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा मानगो की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मरीन ड्राइव के मुहाने जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगी है वहां से एक फ्लाई ओवर अगर लिट्टी चौक तक बना दिया जाएगा तो मानगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी और सरकार की मोटी रकम का बचत भी होगा। लंबा चौड़ा लिफाफा मंत्री ने बनवाने का प्रयास किया जिसके कारण योजना खटाई में पड़ते दिख रही है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा तीन बार हीरा होटल मैदान में मुख्यमंत्री के भूमि पूजन के संदर्भ हेतु बनाए गए पंडाल बनते और खुलते रहे जो एक भद्दा मजाक मानगो की जनता के लिए रहा। जिसे उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में आम लोगों के बीच शेयर करने का काम किया था, जिससे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बौखला गए और उन्होंने आनन फानन में केवल खाना पूर्ति करने के लिए संवेदक और अभियंताओं को बोलकर काम में हरकत लाते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करने का काम किया है, लेकिन जमीनी असलियत कुछ और ही है।

IMG 20240309 WA0026 1

विकास सिंह ने कहा बस टर्मिनल के शिलान्यास किए हुए डेढ़ वर्ष हो गए अभी तक कुछ भी कार्य प्रस्तावित स्थान में आरंभ नहीं हुआ है। मंत्री को आगे आकर बताना चाहिए आखिर बस टर्मिनल का मामला क्यों ठंडे अवस्था में पड़ा हुआ है। मुर्दा मैदान में बनने वाला 100 बेड का अस्पताल का क्या, गांधी मैदान में बनने वाला स्टेडियम का क्या हुआ इसकी भी स्थिति स्वास्थ्य मंत्री को स्पष्ट करनी चाहिए। विकास सिंह ने कहा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने साढ़े चार वर्षो का कार्यकाल केवल नाबालिक के बलात्कार के आरोपी अपने भाई गुड्डू गुप्ता को जेल जानें से बचाने में बीता है जनता का उन्होंने कुछ भी काम नहीं किया हैं।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का कल हुआ समापन, INDI गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन आज
n59222437017106089120047acc2993f3ef315bfe5fd213200f108e03c7b5d6380ec6a269a12564b8147431

लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कल शनिवार (16 मार्च) को मुंबई में अंत हो गया.

राहुल गांधी आज रविवार (17 मार्च) को मुंबई में पदयात्रा करेंगे. राहुल की ये पदयात्रा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो जाएगी. इस दौरान राहुल गांधी बाला साहेब स्मृति स्थल पर भी जाएंगे.

ये पदयात्रा महात्मा गांधी का निवास स्थान रहे मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक होगी. मणिभवन से ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान की दूरी करीब 1 किलोमीटर है. इसे न्याय संकल्प पदयात्रा नाम दिया गया है. इस पदयात्रा में सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे. यात्रा के बाद राहुल गांधी तेजपाल हॉल में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से चर्चा करेंगे. राहुल गांधी जब भी मुंबई में होते हैं तो वो इसी मणि भवन में रुकते हैं.

IMG 20240309 WA0028 1

I.N.D.I.A का होगा शक्ति प्रदर्शन

देर शाम दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में राहुल गांदी एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे. राहुल की इस न्याय रैली में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे जिसमें शरद पवार, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, प्रकाश आम्बेडकर और तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेता शामिल हैं. इसे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है.

कितने दिनों तक चली भारत जोड़ो न्याय यात्रा?

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 63 दिन तक चली. इस दौरान 6600 किलोमीटर की दूरी तय की गई. न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों के कम से कम 110 ज़िलों से होते हुए और करोड़ों लोगों से संपर्क करते हुए गुजरी. यात्रा में राहुल गांधी ने 15 जनसभा की और 70 जगहों पर जनता को संबोधित किया. न्याय यात्रा के समापन के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं.

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
error: Content is protected !!