
ताजा खबर











सरायकेला खरसांवा : जिला कल्याण विभाग के क्लर्क प्रेम कुमार चौधरी ने नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग एक दर्जन युवक युवतियों से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि विगत तीन चार सालों से सभी युवक युवतियों से लाखों रुपए नौकरी देने के नाम पर लिया गया। जब नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित युवक युवतियों ने प्रेम कुमार चौधरी से रूपए वापस मांगने लगे, लेकिन प्रेम कुमार चौधरी पीड़ित युवक युवतियों का फोन रिसीव नहीं कर रहा था।


अंत में तंग आकर सभी पीड़ित युवक युवतियों ने अपने अभिभावकों के साथ उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मुलाकात की, उपायुक्त ने सभी पीड़ितों से कहा सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएं, सभी पीड़ितों ने सरायकेला थाना पहुंचकर कल्याण विभाग के क्लर्क प्रेम कुमार चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

जमशेदपुर डिमना के पूजा कुमारी सिंह से 2 लाख, भानु कुमारी सिंह तथा राजू सरदार से 2 लाख 20 हजार रूपए, खरसावां के रीडिंग गांव के भारती सरदार से 2 लाख रुपए, सरायकेला प्रखंड अंतर्गत दुगनी के जोरडीहा गांव के महेश्वर सरदार से 90 हजार रुपए, चांडिल प्रखण्ड के पारडीह के मोहिनी सिंह मुंडा से 2 लाख रुपए, जसवंत सिंह मुंडा से 2 लाख रुपए एवं तरूण भगत से डेढ़ लाख रुपए, दीपक सिंह मुंडा से 2 लाख रुपए और युवकों से भी लाखो रुपए लिए हैं नौकरी देने के नाम पर। पीड़ित युवक युवतियों ने बताया कि फिलहाल 9 लोगों से 16 लाख रुपए से ज्यादा नौकरी देने के नाम पर लिए हैं और भी युवाओं से कल्याण विभाग के क्लर्क प्रेम कुमार चौधरी द्वारा नौकरी देने के नाम पर रूपए ठग लिए है।

जमशेदपुर : आज माननीय मुख्यमंत्री जी का एमजीएम हॉस्पिटल के ओपीडी के उद्घाटन में जमशेदपुर आगमन के दौरान उनके काफिले को छात्रों द्वारा रोका गया और अपनी 5 सालों से चली आ रही समास्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपकर बताया।

भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह घटना प्रलक्षित करता है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी जो जमशेदपुर के जनप्रतिनिधि भी है एवं हर सफ्ताह शनिवार और रविवार को जमशेदपुर में ही रहते है। जमशेदपुर के एकमात्र एमजीएम अस्पताल के समस्यों को लेकर वे कितना गंभीर है।


उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल हमेशा अपनी समस्याओं के लिए सुर्खियों में बना रहता है। उन समास्याओं को इनके द्वारा हल नहीं किए जाने के कारण ही माननीय मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने हेतु छात्रों को मजबूर होना पड़ा। यह घटना दर्शाता है कि मंत्री जी अपने स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं के हल करने के प्रति कितना गंभीर है।

जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद के अधिकारीगण समाचार पत्र मे लगातार आ रहे देवनगर मे पूजा पंडाल निर्माण मामले को लेकर हो रहे विवाद के बीच शनिवार दोपहर देवनगर पहुंचकर स्थानीय बस्तीवासियों और पूजा समिति से मिलकर समस्या के बारे मे जानकारी ली। बस्तीवासियों और पूजा समिति के लोंगों ने बताया कि विगत 13 वर्षों से निरंतर दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से स्थानीय बस्तीवासियों के सहयोग और सदभाव से किया जा रहा है, पर वहां के एक स्थानीय निवासी जयप्रकाश दास द्वारा पूजा समिति के ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि पूजा पंडाल बनने से उनका घर से निकलने का रास्ता बंद हो जा रहा है।

जबकि बस्तीवासियों ने बताया कि जयप्रकाश दास द्वारा लगाया जा रहा यह आरोप झूठा और निराधार है। जिस स्थान को लेकर विवाद हो रहा है वहां पर जयप्रकाश दास द्वारा घर से निकलने का मुख्य दरवाजा अलग से खुला हुआ है, जहां पूजा पंडाल का निर्माण कार्य नही हुआ है। जिस बात को लेकर झूठा विवाद किया गया है, वहां अतिरिक्त दरवाजा खोला गया है।

इस दरवाजे के ठीक समीप एक सरकारी चापाकल है। जिसे बस्तीवासियों के पेयजल की सुविधा के लिए लगवाया गया था, वह अब खराब हो चुका है। जहां जयप्रकाश के द्वारा कुछ गाय बांधी जाती है और इस कारण रास्ता गंदा होने पर भी साफ सफाई नही की जाती है। बस्तीवासी कई बार इस बारे मे जयप्रकाश को शिकायत कर चुके है और बताया कि जयप्रकाश दास पहले स्वयं भी दुर्गा पूजा मे शामिल हुआ करते थे पर अब पूजा पंडाल को लेकर उनका शिकायत करना समझ से परे है, क्योंकि दुर्गा पूजा आयोजन पूरे शहर की तरह कुछ दिन चलने वाला मां दुर्गा की पूजा अनुष्ठान है जो विधिपूर्वक किया जाता है।

विहिप के लोगों ने पूजा समिति और बस्तीवासियों को आश्वासन दिया कि निरंतर चला आ रहा माता रानी का धार्मिक आयोजन आगे भी चलता रहेगा। आगे जो भी निर्णय होगा सभी बस्तीवासियों और पूजा समिति के सहयोग से होगा और पूजा समिति ने बताया इस पूजा पंडाल सिर्फ दो चार दिन चलने वाला आयोजन है, इसे लेकर बार बार जयप्रकाश जी का विरोध करना समझ से परे है।
विहिप के विभाग के अरूण सिंह जी, जिला मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल सहसंयोजक चंदन दास, सह-संयोजक प्रवीण सिंह मौर्या और अन्य सदस्यगण मौके पर सभी से भेंट कर विधिवत और प्रेम सदभाव से पूजा अनुष्ठान करने को लेकर चर्चा की और बताया शहर मे वर्षों से चल रहे पूजा आयोजन सभी स्थानों पर सफलतापूर्वक चले इसके लिए सभी के साथ मजबूती से खडी है।

जमशेदपुर : भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने अपने केबुल टाउन गोलमुरी स्थित कार्यालय से संस्था द्वारा पिछले 25-30 वर्षों के सेवा कार्यो पर आधारित प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, इसके माध्यम से मोदी जी के विकास कार्यों की जानकारी भी दी जायेगी।


नागरिक सुविधा केंद्र एवं चलित कार्यालय के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधा, निःशुल्क फॉगिंग सेवा, जेसीबी सेवा, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री और प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण, फ्री एंबुलेंस सेवा, जल सेवा और मोक्षवाहन इत्यादि सेवा कार्यों की जानकारी सेवा प्रचार प्रसार रथ के माध्यम से दी जाएगी।

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने कहा यह रथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को संस्था द्वारा जनहित में किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराएगी।
इस मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रचंद्रशेखर मिश्रा, क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार, रंजन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जमशेदपुर. केपीएस बर्मामाइंस के छात्र अमर कुमार पोद्दार ने एसजीएफआई राष्ट्रीय स्तर ताइक्वांडो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम रांची के खेल गांव स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 3 अक्टूबर से 5 तक का आयोजन था जिसमें की आज संपन्न हुआ।
बता दे की एसबीएम स्कूल, मानगों के प्रांगण में सिलेक्शन ट्रायल के आधार पर केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स के 12वीं कक्षा के छात्र अमर कुमार पोद्दार का चयन एसजीएफआई जिला के लिए किया गया था।

जिसमें अमर कुमार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर राष्ट्रीय एसजीएफआई ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान चयनित किया।
इस विषय में विद्यालय के ताइक्वांडो कोच सह खेल शिक्षक राकेश कुमार के उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आगे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी है।



जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल, जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी (एनएमएल) का शैक्षिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को मेटलर्जी और विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधान और तकनीकी प्रगति के बारे में जागरूक करना था।

दौरे के दौरान, एनएमएल के वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें मेटल रिसर्च, टेस्टिंग और डेवलपमेंट की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को प्रयोगशाला के उन्नत उपकरणों और मेटल टेस्टिंग के आधुनिक तरीकों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे उन्हें औद्योगिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ प्राप्त हुई।

दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने एनएमएल के रिसर्च और विकास कार्यों का अवलोकन किया, जिसमें उन्नत सामग्री, पर्यावरणीय सुरक्षा और इंडस्ट्रियल टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को नए शोध कार्यों और उनके औद्योगिक अनुप्रयोगों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
काशीडीह हाई स्कूल के प्रधानाचार्य फ्रांसिस जोसेफ ने इस दौरे की सराहना की और कहा कि इससे छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने एनएमएल का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक दौरों के आयोजन की उम्मीद जताई।

दौरे के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और एनएमएल में बिताए गए समय को अपने शैक्षिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस शैक्षणिक दौरे में काशीडीह हाई स्कूल के शिक्षक कमलेश ओझा, ट्विंकल जग्गी एवं रीता पिल्लै का सहयोग रहा।

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्तिथ एनी टाइम फिटनेस द्वारा नवरात्र के अवसर पर, फिटनेस के सदस्यों के लिए डांडिया नाइट के कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम युवा सिख नेता सतवीर सिंह सोमू जो की फिटनेस क्लब के सदस्य भी है, उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की और उन्होंने उपस्थित सदस्यों को नवरात्र की बधाई दी।


आज के इस आयोजन में कई सदस्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिऐ मुख्य रूप से फिटनेस के मैनेजर नवीन कुमार, कोच विनोद सिंह शेखावत, हिमांसु कुमार, गणेश चंद्रा, चारु, साहिबा का सहयोग रहा।


जमशेदपुर : ब्लड बैंक द्वारा चंचल भाटिया से संपर्क किया गया तो सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में जाकर प्लेटलेट्स दान किए. उन्होंने 14वीं बार प्लेटलेट्स दान किया है. चंचल भाटिया इससे पूर्व 13 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं. ब्लड बैंक के डॉ संजय चौधरी ने चंचल भाटिया का आभार किया कि वे लगातार जरूरतमंद मरीजों के लिये प्लेटलेट्स एवं रक्तदान करते रहते हैं. यह प्रेरणादायक है.


भाजपा सिख नेता सतवीर सिंह सोमू ने कहा कि मौसम बदलाव के कारण डेंगू का प्रकोप आज कल बढ़ा हुआ है एवं प्लेटलेट्स के जरूरतमंद की कतार बढ़ती जा रही है. इस दौरान हौसला अफजाई के लिये ब्लड बैंक के प्रमुख डॉ. संजय चौधरी, सतबीर सिंह सोमू, इंद्रजीत सिंह इंदर, डॉ मनोज महतो, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार, हरभजन सिंह, आकाश सिंह, कुमारेश आदि उपस्थित थे.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार दोपहर सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ जंगल में दोपहर करीब एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई. इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुए.

पुलिस के मुताबिक, नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर-दंतेवाड़ा पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने कहा कि सर्चिंग के दौरान दोपहर एक बजे से लगातार पुलिस और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है. पुलिस के अनुसार अब तक 14 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए, वहीं AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए.

नक्सलियों के गढ़ पर अटैक
फोर्स लगातार नक्सलियों के गढ़ पर अटैक कर रही है. बीते महीने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत दंतेवाड़ा की पुलिस ने 8 नक्सलियों को मार गिराने में बड़ी सफलता हासिल की थी. वहीं इस बार भी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं. ऐसे में इन आंकड़ों को देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि नक्सलियों का सबसे मजबूत इलाका अबूझमाड़ भी अब उनके लिए सुरक्षित पनाहगाह नही रहा.

गुरुवार को नक्सल कैंप का हुआ था भंडोफोड़
बता दें कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में एक नक्सली शिविर का भंडाफोड़ किया था और भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की थी.

इस आईएएस अधिकारी का नाम है आईएएस मंजूनाथ भजंत्री. वह झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. 2011 बैच के आईएएस अफसर आईएएस मंजूनाथ भजंत्री और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बीच तानातनी चल रही है, जो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो चुकी है.
अभी सरकार की ओर से जारी की गई तबादला सूची में आईएएस मंजूनाथ भजंत्री (IAS Manjunath Bhajantri) का भी नाम था. उन्हें रांची उपायुक्त बनाया गया है. जिस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आपत्ति भी दर्ज कराई है. रांची में उपायुक्त बनाए जाने से पहले मंजूनाथ भजंत्री मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची के पद के साथ अतिरिक्त प्रभार-मनरेगा आयुक्त के पद पर रांची में ही तैनात थे. बता दें कि आईएएस मंजूनाथ भजंत्री आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं और ग्रामीण पष्ठभूमि से आते हैं. 2010 में यूपीएससी पास करने के बाद वह आईएएस बने थे.

किन किन पदों पर रहे मंजूनाथ
झारखंड में एडीएम गुमला के पद से वर्ष 2012 में अपने प्रशासनिक करियर की शुरूआत करने के बाद मंजूनाथ भजंत्री रांची, खूंटी, लोहरदगा आदि जगहों पर भी रहे. इसके अलावा वह एनर्जी डिपार्टमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे. मंजूनाथ भजंत्री माइन्स एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट, एग्रीकल्चर व एनिमल हैसबेंडरी डेयरी डिपॉर्टमेंट भी रहे. 2019 में प्रतिनियुक्ति पर नीति आयोग के वाइस चेयरमैन के पर्सनल सेक्रेटरी भी रहे. इसके बाद 6 मार्च 2020 से मिनिस्टर ऑफ स्टेट रेलवे के पर्सनल सेक्रेटरी रहे. 4 नवंबर 2020 को वह अपने मूल कैडर झारखंड में वापस लौटे, जिसके बाद वह अलग अलग कई पदों पर तैनात रहे. अब उन्हें रांची का उपायुक्त बनाया गया है.

सांसद और आईएएस के बीच क्या है विवाद
31 अगस्त 2022 को देवघर डीसी रहते मंजूनाथ भजंत्री और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच एयरपोर्ट में एंट्री को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने भाजपा सांसद समेत 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया. एफआईआर में आरोप लगाया गया कि संबंधित लोगों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल में घुसकर चार्टर्ड प्लेन के उड़ान के लिए जबरन क्लियरेंस ली. हालांकि दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले को निरस्त कर दिया था. सांसद के खिलाफ देवघर प्रशासन की ओर से पांच थानों में मामला दर्ज कराया गया था, वहीं सांसद की ओर से आईएएस की शिकायत चुनाव आयोग में की गई थी. चुनाव आयोग ने आईएएस मंजूनाथ भजंत्री से जवाब मांगा और उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दिया था.
