ताजा खबर
झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियां

एक नई सोच, एक नई धारा

IIT से की पढ़ाई, पास की UPSC परीक्षा, बन गए IAS अधिकारी, लेकिन अब सांसद से हो गया पंगा

इस आईएएस अधिकारी का नाम है आईएएस मंजूनाथ भजंत्री. वह झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. 2011 बैच के आईएएस अफसर आईएएस मंजूनाथ भजंत्री और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बीच तानातनी चल रही है, जो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो चुकी है.

अभी सरकार की ओर से जारी की गई तबादला सूची में आईएएस मंजूनाथ भजंत्री (IAS Manjunath Bhajantri) का भी नाम था. उन्‍हें रांची उपायुक्त बनाया गया है. जिस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आपत्ति भी दर्ज कराई है. रांची में उपायुक्त बनाए जाने से पहले मंजूनाथ भजंत्री मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची के पद के साथ अतिरिक्त प्रभार-मनरेगा आयुक्त के पद पर रांची में ही तैनात थे. बता दें कि आईएएस मंजूनाथ भजंत्री आईआईटी बॉम्‍बे से ग्रेजुएट हैं और ग्रामीण पष्‍ठभूमि से आते हैं. 2010 में यूपीएससी पास करने के बाद वह आईएएस बने थे.

IMG 20240309 WA0028

किन किन पदों पर रहे मंजूनाथ
झारखंड में एडीएम गुमला के पद से वर्ष 2012 में अपने प्रशासनिक करियर की शुरूआत करने के बाद मंजूनाथ भजंत्री रांची, खूंटी, लोहरदगा आदि जगहों पर भी रहे. इसके अलावा वह एनर्जी डिपार्टमेंट के मैनेजिंग डायरेक्‍टर भी रहे. मंजूनाथ भजंत्री माइन्‍स एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट, एग्रीकल्‍चर व एनिमल हैसबेंडरी डेयरी डिपॉर्टमेंट भी रहे. 2019 में प्रतिनियुक्‍ति पर नीति आयोग के वाइस चेयरमैन के पर्सनल सेक्रेटरी भी रहे. इसके बाद 6 मार्च 2020 से मिनिस्‍टर ऑफ स्‍टेट रेलवे के पर्सनल सेक्रेटरी रहे. 4 नवंबर 2020 को वह अपने मूल कैडर झारखंड में वापस लौटे, जिसके बाद वह अलग अलग कई पदों पर तैनात रहे. अब उन्‍हें रांची का उपायुक्‍त बनाया गया है.

IMG 20240309 WA00271

सांसद और आईएएस के बीच क्‍या है विवाद
31 अगस्‍त 2022 को देवघर डीसी रहते मंजूनाथ भजंत्री और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच एयरपोर्ट में एंट्री को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने भाजपा सांसद समेत 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया. एफआईआर में आरोप लगाया गया कि संबंधित लोगों ने एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल में घुसकर चार्टर्ड प्‍लेन के उड़ान के लिए जबरन क्‍लियरेंस ली. हालांकि दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले को निरस्‍त कर दिया था. सांसद के खिलाफ देवघर प्रशासन की ओर से पांच थानों में मामला दर्ज कराया गया था, वहीं सांसद की ओर से आईएएस की शिकायत चुनाव आयोग में की गई थी. चुनाव आयोग ने आईएएस मंजूनाथ भजंत्री से जवाब मांगा और उन्‍हें हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दिया था.

IMG 20240309 WA00261
फ्लिपकार्ट और अमेजन कैसे देते हैं तगड़ा डिस्काउंट, यहां बाजार भाव से सस्ता क्यों मिलता सामान, जानिए ऑफर का खेल

फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर मोबाइल, फ्रीज, एसी, कूलर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रोडक्ट्स पर तगड़ा डिस्काउंट मिलता है, साथ में उन पर बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त छूट भी मिलती है.

ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इतना सस्ता सामान कैसे बेचते हैं. क्योंकि, जो मोबाइल बाजार में 11000 का मिल रहा है वह ऑनलाइन 9000 का मिल जाता है.

IMG 20240309 WA0028

ई-कॉमर्स साइट पर मिलने वाले तगड़े डिस्काउंट के कारण ज्यादातर लोग मार्केट के बजाय ऑनलाइन सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं. इस वजह से खुदरा कारोबारियों को काफी नुकसान हो रहा है. व्यापारियों के संगठन ‘कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ (CAIT) और खुदरा मोबाइल विक्रेताओं के संगठन ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से फ्लिपकार्ट और अमेजन के ऑपरेशन तुरंत निलंबित करने की मांग की है. इन व्यापरी संगठनों ने फ्लिपकार्ट और अमेजन पर गंभीर आरोप लगाए, साथ ही यह बताया कि आखिर कैसे ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म प्रोडक्ट्स पर इतना तगड़ा डिस्काउंट देते हैं.

IMG 20240309 WA00271

व्यापारी संगठनों ने बताया सच!

फ्लिपकार्ट और अमेजन पर इतने सस्ते सामान क्यों मिलते हैं, इसे लेकर लोगों के बीच अलग-अलग कई थ्योरी हैं. कुछ लोगों के बीच धारणा है कि ये प्लेटफॉर्म सीधे कंपनी से माल उठाते हैं और बेच देते हैं. ऐसे में सामान सस्ता पड़ता है. लेकिन, व्यापारी संगठनों ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां अवास्तविक मूल्य निर्धारण में शामिल हैं और प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट देने के लिए नकदी खर्च कर रही हैं. कैट और एआईएमआरए ने कहा कि इस अनफेयर प्रैक्टिस के कारण मोबाइल फोन का एक अनधिकृत बाजार या ग्रे मार्केट बन रहा है. इस तरह के बाजार में कारोबारी टैक्स की चोरी करते हैं, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है.

नकदी लुटा रही ये कंपनियां

व्यापारी संगठनों का आरोप है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन ने फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) पॉलिसी और अन्य एक्सचेंज फ्रेमवर्क का उल्लंघन कर रहे हैं. दिल्ली से बीजेपी सांसद और कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ”फ्लिपकार्ट और अमेजन, अवास्तविक मूल्य निर्धारण, बंपर डिस्काउंट दे रहे हैं और इससे होने वाले घाटे को लेकर उन्हें वित्तीय मदद मिल रही है, वे जो भी निवेश ला रहे हैं, उसका इस्तेमाल नकदी खर्च करने और भारत में अपने ऑपरेशन के दौरान होने वाले घाटे को पूरा करने के लिए किया जा रहा है.”

IMG 20240309 WA00261

एआईएमआरए के संस्थापक और चेयरमैन कैलाश लख्यानी ने आरोप लगाया कि कुछ ब्रांड और बैंक भारी छूट के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ सांठगाठ कर रहे हैं. एआईएमआरए ने ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ कथित तौर पर मिलीभगत करने के लिए चीनी मोबाइल फोन विनिर्माताओं वनप्लस, आईक्यूओओ और पोको के ऑपरेशन को निलंबित करने की मांग की है.

बांग्लादेशी घुसपैठिये बना रहे झारखंड की माटी और बेटी को अपना शिकार, डरा देगी ये रिपोर्ट

झारखंड के संथाल परगना में जन सांख्यिकीय बदलाव को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी परिवारों को कर्ज में फंसा रहे हैं फिर कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उनकी बेटियों की शादी कर रहे हैं.

यह रिपोर्ट अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा द्वारा राष्ट्रपति, झारखंड के राज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपी गई थी, यह आयोग के सदस्यों द्वारा संथाल परगना के छह जिलों में किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है.रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बांग्लादेशी आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं फिर उन्हें राजनीति में लाकर सत्ता पर कब्जा कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान बनाने की आड़ में वे जमीन पर कब्जा कर राशन कार्ड आधार कार्ड हासिल कर लेते हैं. जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है.

IMG 20240309 WA0028

32 पन्नों की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

32 पन्नों की रिपोर्ट संथाल परगना की जनसांख्यिकी में बड़े पैमाने पर बदलाव के बारे में बताता है क्योंकि 1971 के बाद साहिबगंज अन्य जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठिए तेजी से बढ़ रहे हैं. एसटी आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि “घुसपैठियों के असल नंबर का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि बांग्लादेशी घुसपैठियों के आंकड़े बदलते रहते हैं. लेकिन जांच के दौरान ऐसे सबूत मिले हैं जो बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठ की पुष्टि करते हैं.

भुगतान ना करने पर बेटियों से शादी

आशा लकड़ा ने कहा “साहिबगंज में आदिवासी परिवारों को 5000 रुपये का ऋण देकर उन्हें कर्ज के जाल में फंसाया जा रहा है. जिससे कुछ ही महीनों में धीरे-धीरे 50,000 रुपये से अधिक का कर्ज हो जाता है. भुगतान ना करने पर बांग्लादेशी कर्ज के चलते अपनी बेटियों से शादी करने की मांग करते हैं. इसके बाद उन्होंने बताया कि वे नोटरी से प्राप्त दान पत्रों के माध्यम से आदिवासी जमीन पर भी कब्जा कर लेते है. संथाल परगना टेनेंसी (एसपीटी) अधिनियम के तहत, आदिवासी अपनी जमीन किसी को नहीं बेच सकते हैं इसलिए घुसपैठियों ने उनकी जमीन हड़पने का एक नया तरीका ढूंढ लिया है. घुसपैठिए फर्जी दस्तावेज तैयार करके आदिवासियों से दान पत्र प्राप्त करते हैं फिर जमीन दान कर देते हैं. जिसका उपयोग अवैध काम के लिए किया जाता है.

IMG 20240309 WA00271

बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बसाया देश

लकड़ा के मुताबिक, आदिवासी परिवार को इसके एवज में पैसे की पेशकश भी की जाती है. “बांग्लादेशी पहले आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं फिर उन्हें राजनीति में लाते हैं उन्हें ग्राम प्रधान बनाने की आड़ में अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए सत्ता पर कब्ज़ा कर लेते हैं. वे आदिवासी जमीन पर कब्जा करके राशन कार्ड आधार कार्ड प्राप्त करते हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. उन्होंने कहा, संथाल परगना में ‘जमाईपाड़ा’ (जमाईटोला) जैसी कई ऐसी छोटी-छोटी बस्तियां या समूह हैं, जहां बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आदिवासी लड़कियों से शादी करके गांव बसा लिए हैं.

भूमि-जिहाद के जरिए फंसाया

लाकड़ा ने कहा, “इसके अलावा, अगर किसी पहाड़िया या आदिवासी परिवार के पास अधिक जमीन संपत्ति है, तो बांग्लादेशी घुसपैठिए लव जिहाद के जरिए लड़कियों से शादी करके ‘भूमि-जिहाद’ के जरिए उन्हें फंसा रहे हैं.इसके बाद उन्होंने बताया कि एट्रोसिटी एक्ट लागू होने के बावजूद एसटी समुदाय के लोगों को प्रावधानों के तहत अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जब एसटी समुदाय के लोग एट्रोसिटी एक्ट का मामला दर्ज कराते हैं तो प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिया जाता है.

IMG 20240309 WA00261
8 दिन में चोर मंदिर में वापस रख गया मूर्ति, माफीनामे में बताई वजह, पढ़कर पुजारी रह गए भौंचक्के
IMG 20241003 082211

संगम नगरी प्रयागराज श्रृंगवेरपुर धाम में एक मंदिर से चोरी की गई मूर्ति को चोर वापस लौटा गया. मंदिर से मूर्ति चोरी के मामले में नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. मूर्ति को पुलिस बरामद नहीं कर पाई. खुद चोर ने ही मंदिर के पास माफीनामे के साथ मूर्ति को छोड़कर चला गया.

मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की बेशकीमती राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी के आठ दिन बाद वापस मिलने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अनूठा मामले को लेकर कुछ लोग इसे कलयुग में भगवान का चमत्कार मान रहे हैं.

IMG 20240309 WA0028

शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर श्रृंगवेरपुर धाम के गऊ घाट आश्रम से राधा-कृष्ण की अष्टधातु की सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति 24 सितंबर को मंदिर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई थी. मंदिर के पुजारी फलाहारी महंत स्वामी जयराम दास महाराज ने एफआईआर दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया था लेकिन मूर्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी. इस बीच मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे हरिया कोखराज के सर्विस लेन पर आश्रम के सामने किसी व्यक्ति ने मूर्ति देखी. उसने आश्रम के महंत को इस बात की जानकारी दी. ‌

मूर्ति के साथ मिला एक पत्र

मंदिर के महंत और पुलिस मौके पर पहुंचे. मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया. मूर्ति को जब देखा गया तो उसके साथ एक पत्र भी मिला. यह पत्र ही चोर का माफीनामा था. इसमें लिखा था कि अज्ञानता बस उसने मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चुरा ली थी लेकिन मूर्ति चुराने के बाद से ही उसे डरावने सपने आ रहे थे. उसके बेटे की भी तबीयत खराब हो गई थी जिससे उसे अपनी गलती का अहसास हुआ. उसने माफीनामे में यह भी लिखा है कि भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति को बेचने के लिए उसने उसके साथ छेड़छाड़ की है, ‌इसके लिए भी वह ईश्वर से माफी मांग रहा है. चोर ने मंदिर के पुजारी से माफीनामे में मूर्ति को दोबारा मंदिर को स्थापित किए जाने की भी अपील की.

IMG 20240309 WA00271

कुछ भी कहने से बच रही पुलिस

फिलहाल नवाबगंज थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद मूर्ति को आश्रम के महंत को सौंप दिया है. मंदिर के महंत फलाहारी स्वामी जयराम दास महाराज ने पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति को मंदिर में दोबारा स्थापित कर दिया है. मंदिर से प्रतिमा चुराए जाने के बाद चोर के हृदय परिवर्तन और माफनामे की इलाके में खूब चर्चा हो रही है. हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कोई भी बयान देने से बच रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति चोरी की एफआईआर नवाबगंज थाने में दर्ज है. ऐसे में पुलिस माफी नामा लिखकर मूर्ति लौटने वाले चोर की तलाश कर रही है. पुलिस फजीहत से बचने के लिए बगैर चोर को गिरफ्तार किए हुए बयान देने से कतरा रही है.

IMG 20240309 WA00261
दुर्गा पूजा को लेकर पीयूष ठाकुर ने नौजवानों और जिला प्रशासन से किया अनुरोध, रैश ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की माँग की

जमशेदपुर : सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने आगामी त्यौहारों को लेकर नौजवानों से विनम्र अनुरोध किया है कि इस साल दुर्गा पूजा में एक संकल्प ले कि अपने परिवार के लिए शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा में एसएसपी साहेब और डीसी महोदय एवं जिला प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि हर-एक चौक चौराहे पर विषेश रूप से निगरानी की जाए। जो युवक शराब पीकर रैश ड्राइविंग करते है उनके ऊपर सख्त करवाई हो।

IMG 20240309 WA0028

जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम में होने वाले छोटे एवं बड़े दुर्गा पूजा पंडालों में आम जनता की सुरक्षा हेतु पुलिस कर्मी तैनात की जाए, जिस से पूजा समितियों को और पंडाल में आये हुए श्रद्धालु को भी अच्छा सहयोग मिल सके ताकि वह दुर्गोउत्सव धूम धाम हर्षोल्लास के साथ बिना किसी अनहोनी के साथ संपन्न कर सके।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
नान टेक्निकल पोस्ट कैटेगोरी के लिए अनूसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, पी एच, महिला वर्ग के लिए पूर्व की तरह “निशुल्क” आवेदन शुल्क हो – सुमन कारूवा
IMG 20241001 WA0004

सरायकेला खरसावां : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड ने नान टेक्निकल पोस्ट कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे संस्थान में भर्ती अभियान काफी अरसे के बाद निकाले जाने का स्वागत करती हूं।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

उन्होंने साथ ही साथ केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव महोदय से आग्रह किया है कि अनूसूचित जाति, अनूसूचित जन जाति, पी एच, महिला वर्ग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क दो सौ पचास रुपए निर्धारित की गई है ,जो पूर्व में निशुल्क रहती थी, आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते थे। केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मांग कि है कि वर्तमान में निकली गई, नान टेक्निकल पोस्ट कैटेगोरी के लिए अनूसूचित जाति, अनूसूचित जन जाति, पी एच, महिला वर्ग के लिए पूर्व की तरह आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदन शुल्क “निशुल्क” की जाए जिससे समाज के दलित वर्ग आवेदन पत्र भर सके और अपनी योग्यता के अनुसार अपने हक अधिकार प्राप्त कर सके।

IMG 20240309 WA00261
सोनारी शांति समिति के पहल पर जुस्को द्वारा दुर्गा पूजा के मद्देनजर पेड़ों की हुई छंटनी
IMG 20241001 WA0026

जमशेदपुर : शारदीय नवरात्रि और हिंदू धर्म के महापर्व दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर विगत 28 सितंबर 2024 को सोनारी थाना प्रांगण में सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के नेतृत्व में डीएसपी (मुख्यालय-2) निरंजन तिवारी और सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू की उपस्थिति में सोनारी थाना शांति समिति और सोनारी के सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की एक विशेष बैठक हुई थी। जिसमें दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मे उत्पन्न होने वाली असुविधा पेड़ की डाली जो रोड में आ जाती है उनको छठवाने की बात प्रशासनिक अधिकारी और शांति समिति के लोगों के समक्ष रखा था।

IMG 20240309 WA0028

जिस पर सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने तुरंत ही जुस्को के पदाधिकारी से बातचीत करके पेड़ की डाली छठवाने और रास्ते में कोई असुविधा ना हो जिसके लिए स्ट्रीट लाइट की भरपूर व्यवस्था करने की बात रखी। इस संबंध में शांति समिति के सचिव ने दिनांक 23/9/24 को ही टाटा स्टील कंपनी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन समर्पित किया था, जिसमें दुर्गा पूजा समिति से संबंधित समस्याओं का उल्लेख है।

IMG 20240309 WA00271

जिसके मद्देनजर 30 सितंबर 2024 को जुस्को ने सोनारी थाना प्रभारी और सोनारी थाना शांति समिति सचिव की बात को मानते हुए पेड़ की डाली सबको छठवाने हेतु अपने कर्मचारियों को सोनारी मे भेजा। सोनारी थाना शांति समिति सचिव सुधीर कुमार पप्पू के निर्देशानुसार सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य हरी दास, अशोक सिंह के नेतृत्व में सर्वेश कुमार, नरेश सिंह और श्याम सुन्दर मंडल के मौजूदगी में जुस्को के कर्मचारीयों के साथ मिलकर और किस किस मार्ग पर पेड़ की डाली से असुविधा होती है उस सभी से जुस्को के पदाधिकारी को अवगत करवाया और रात 10:30 बजे से भोर 2:30 बजे तक पेड़ की डाली छठवाने में लगे रहे। शेष जो मार्ग मे बचे हुये है उसे 1/10/2024 की रात मे भी सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य लोग मिलकर संपन्न करवाएंगे ताकि आमजनो को और पूजा पंडाल समिति को किसी भी तरह से असुविधा न उत्पन्न हो।

IMG 20240309 WA00261

सोनारी थाना शांति समिति के सचिव और सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य ने सोनारी में दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का जो वचन प्रशासनिक अधिकारी और समिति के लोगों को दिया है उसके लिए संपूर्ण तत्परता से अपने काम में लग गये हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जनसमस्याओं से हुए अवगत
IMG 20241001 WA0023

सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह और उनकी टीम ने झगडू बागान प्रेमनगर के चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों में जनसंपर्क कर स्थानीय जनसमस्याओं को विस्तार पूर्वक सुना और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु आमजन को आश्वस्त किया। इस दौरान, शिव शंकर सिंह ने उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य चलित कार्यालय, नागरिक सुविधा केंद्र, निःशुल्क फोगिंग सेवा, स्वच्छता अभियान इत्यादि कार्यों से लोगों को अवगत किया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

शिव शंकर सिंह ने कहा सभी की सहभागिता से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को हर समस्या से मुक्त कर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने और बेहतर बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ गोबिंद सिंह आजाद, कुणाल शर्मा, राजीव मिश्रा, प्रवीण, अनिल, सिक्कू, ओम प्रकाश, काली गोराई समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

IMG 20240309 WA00261
रेड एफएम के कार्यक्रम में विजया गार्डन वासियों ने खूब मस्ती के साथ धमाल मचाया।
IMG 20241001 WA0020

जमशेदपुर : सुपर हिट्स 93.5 रेड एफएम द्वारा पूजा ऑन व्हील्स कार्यक्रम का मंगलवार को चौथा दिन था। इस भव्य और शानदार इवेंट का आयोजन विजया गार्डन बारिडीह में किया गया। रेड एफएम की टीम पूरी तैयारी के साथ आर जे स्मिता, आर जे, अभय, आर जे, राज आर जे, निद्धि के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम का प्रिंट मीडिया पार्टनर कोल्हान का प्रथम हिंदी दैनिक उदित वाणी था।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

कार्यक्रम में पाँच सौ लोगो से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कई दिलचस्प और मनोरंजक इवेंट म्यूजिकल चेयर, धुनची डांस, सिंगिंग, रंगोली बनाओ, और गोलगप्पा खाओ जैसे कार्यक्रम का सफल आयोजन हुए। कॉलोनी वासियों ने डांसिंग और सिंगिंग के साथ बहुत मस्ती की। इवेंट में विजेता बनने के लिए गजब की जोश महिलाओ बच्चों मे देखी गई।

IMG 20240309 WA00261

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारुति सुजुकी अरीना , स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, दमरो फर्नीचर, सेंको गोल्ड और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक का सक्रिय सहयोग रहा।
ये कार्यक्रम शहर के विभिन्न सोसाइटियों में आयोजित किये जा रहे हैं। पूरे शहर में कार्यक्रम का इंतज़ार लोगों के बीच पूरे साल रहता है। रेड एफ एम के इस कार्यक्रम को सफल बनाने और साज़ो सज्जा का काम मशहूर इवेंट प्लानर ॐ साईं इवेंट के द्वारा किया जा रहा है। टीम जिस भी सोसाइटी मे जा रही है वहाँ लोगो का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

झारखंड का रूपाला बन रहे ढुल्लू, भाजपा का फिर होगा बेड़ा गर्क: अमर सिंह

जमशेदपुर : झारखण्ड क्षत्रिय संघ के जुगसलाई शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड की राजनीति में ढुल्लू महतो को गुजरात का रुपाला बनाने की कोशिश की जा रही है। रूपाला की तरह ढुल्लू महतो भी किसी के मोहरा है। विधायक सरयू राय का विरोध राजनीतिक हो सकता है, लेकिन सरयू राय के बहाने सभी स्वर्णों को निशाना बनाना ढुल्लू की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

IMG 20240309 WA0028

ढुल्लू झारखंड के आपराधिक छवि वाले नेता हैं, जिन्हें कोर्ट ने भी गंभीर टिप्पणी की है। जिसमें आश्चर्य जताया है कि ढुल्लू महतो विधानसभा में बैठने के लायक नहीं है। ऐसे में उसे रूपाला बनाकर भाजपा को रसातल में ले जाने की कोशिश की जा रही हैं, जिस तरह से भाजपा का लोकसभा चुनाव में हश्र हुआ हैं, वहीं हाल झारखंड की राजनीति में ढुल्लू महतो के चलते होने वाला है।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!