ताजा खबर
जुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशत

एक नई सोच, एक नई धारा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा साकची गुरुनानक हाई स्कूल में मनाई गई ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जयंती

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात के दिशा निर्देश पर भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन के नाम से विश्व प्रख्यात स्व. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती आज गुरुनानक हाई स्कूल में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के साथ मनाई गई।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताज़दार आलम ने इस मौके पर बच्चों को अब्दुल कलाम जी की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने ने कहा कि महान वैज्ञानिक और राष्ट्रपति बनने तक का सफर उनका आसान नहीं था किन्तु उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति ने उन्हें उस मुकाम पर पहुंचाया की आज पूरा देश उनके आगे नतमस्तक होता है। उनके जैसा देश भक्ति सभी में होनी चाहिए। उन्होंने ने बच्चों से कहा कि आप भी देशभक्ति के जज्बे और अपने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ देश सेवा के लिए संकल्पबद्ध तो दुनिया आपके भी आगे एक दिन नतमस्तक होगी।

IMG 20240309 WA0028

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने बच्चों से अब्दुल कलाम जी के जीवनी से संबंधित कुछ सवाल पूछे जिनका बच्चों ने काफी उत्साह के साथ जवाब दिया। वहीं रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि हमें एपीजे अब्दुल कलाम जी की जीवनी से सीखना चाहिए कि कैसे सच्ची लगन हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है, गरीबी और मुसीबतें कितनी भी आये जीवन में लेकिन लक्ष्य पर नज़र हो तो उसे हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।

वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी रॉकी सिंह ने बच्चों को कलाम जी के बारे में बताते हुए मोटीवेट किया और कहा कि मिसाइल मैन बनने के लिए जीवन के हर परिस्थिति को पार करना पड़ता है और अब्दुल कलाम जी ने उन सभी परिस्थितियों को पार करने के बाद ही मिसाइल मैन बने है, इसलिए कभी भी जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़े तो समझ जाना कि ज़िन्दगी आपको बनाने का कार्य कर रही है।

IMG 20240309 WA00271

इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष समीर खान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर महानगर के प्रभारी जोगिंदर सिंह जोग्गी, दीपक गिल, सन्नी राज सिंह सहित गुरुनानक हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मधुबाला, मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक संतख सिंह, चरणजीत कौर, आशा चौबे, राजेंदर कौर, स्वाति सिंह, पूजा शर्मा, सिमरन कौर, रविंदर कौर सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे। मंच का संचालन शिक्षिका श्वेता त्रिपाठी एवं रंजीत कौर गिल ने किया। सभी ने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरुनानक हाई स्कूल का धन्यवाद किया कि उन्होंने इस मौके पर अपना पूर्ण सहयोग दिया और अचानक हुए बारिश के बीच भी कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया।

IMG 20240309 WA00261
झारखंड में दो चरण में होगा चुनाव… पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को… 23 नवंबर को रिजल्ट…

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जो सस्पेंस चला रहा था वह आज समाप्त हो गया है. चुनाव आयोग की ओर से चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गई है. झारखंड में दो चरणों में मतदान होंगे. 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा. झारखंड में चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

महाराष्ट्र में एक ही चरण में होंगे मतदान….

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतिजे सामने आएंगे. महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान होंगे. यहां पर कुल 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर दी गई है।

IMG 20240309 WA0028

झारखंड में 11.84 लाख नए मतदाता….

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार झारखंड में इस बार पहली बार नए मतदाता के रूप में 11.84 लाख मतदान करेंगे. राज्य में मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है. इसमें 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरूष मतदाताओं की संख्या है. झारखंड में कुल 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे झारखंड में 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होनी है. इसमें से 44 सीटें जनरल कैटेगरी की हैं. एससी की 9 और एसटी कैटेगरी की 28 सीटें आरक्षित हैं।

IMG 20240309 WA00271

सरकार बनाने के लिए 42 सीटों की जरूरत…..

झारखंड की बात करें तो विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 42 सीटों की जरूरत पड़ेगी. ठीक इसी तरह से महाराष्ट्र की बात करें तो वहां पर 288 विधानसभा सीटें हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत पड़ेगी।

IMG 20240309 WA00261
स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, जमशेदपुर में आ रही समस्याओं को देखते हुए उपायुक्त को दिया गया निर्देश।

जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जमीन के दस्तावेज अभाव में नहीं बन पा रहा है। इस समस्या से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया था । इसपर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निर्देश दिया है कि उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम स्थानीय जांच के आधार पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें। जमशेदपुर में यह एक बड़ी समस्या रही है जहां लीज भूमि के कारण लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनाने में अड़चनें आती रही हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदक जाति प्रमाण के लिए जमशेदपुर सहित अन्य अंचल कार्यालय में आवेदन करते हैं, तो उस पर कार्रवाई नहीं हो पाती और जमीन का दस्तावेज मांगा जाता है। इसी समस्या को देखते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संबंध में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था। अब इस मामले में रास्ता निकाला गया है कि अगर सीओ अपने स्तर से स्थानीय जांच के आधार पर कार्रवाई नहीं करें तो अपर उपायुक्त या जिला के उपायुक्त से शिकायत कर सकते हैं तथा अपना आवेदन भी जमा करा सकते हैं।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
अभय सिंह ने बन्ना गुप्ता पर साधा निशाना, कहा – बन्ना गुप्ता भयभीत होकर इस तरह का कार्य कर रहे हैं
IMG 20241015 WA0000

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने आज संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से दुर्गा पूजा काशीडीह में हुए उपद्रव को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की।
उन्होंने कहा कि काशीडीह में धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति जो गोलगप्पा वाले को मार कर लहूलुहान कर दिए थे साथ ही पिंटू दास को उनके लोगों ने जो उस्तरा चला कर के घायल कर दिए थे, वह मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारे में किया गया एक रणनीति है। चुनाव के समय नजदीक आते ही मंत्री बन्ना गुप्ता भयभीत होकर सक्रिय हो गए हैं और किसी भी प्रकार पुनः एक बार झूठे केस में अभय सिंह और उनके परिवार को झूठे आरोप में डालकर जेल भेजने की उनकी मंशा है। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है, अभय सिंह के पूरे परिवार- तीनों भाई, तीन भतीजे एक भांजा के नाम पर उन्होंने जानबूझकर के केस दर्ज करवाया है।

IMG 20240309 WA0028

अभय सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी हास्यास्पद बात यह है कि अगर भुक्तभोगी धर्मेंद्र को मार पड़ा तो उसको सरकारी अस्पताल में ना ले जाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में मंत्री जी के द्वारा क्यों रिकमेंड किया गया ?
साथ ही गोलगप्पे वाले और जो पिंटू दास है उनको क्यों नहीं टाटा मैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया ?
जिला प्रशासन इसकी जांच करें कि धर्मेंद्र को कितना चोट आया है। यह जानबूझकर मंत्री के द्वारा ड्रामा रचा गया है की लड़ाई झगड़ा बढ़े और अभय सिंह की लोकप्रियता खत्म हो।

अभय सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एक मेडिकल बोर्ड का गठन होकर के धर्मेंद्र की बॉडी की जांच की जाए कि उनको कितने चोटे आई है। मंत्री बना गुप्ता इस केस को प्रभावित करना चाहते हैं और प्रशासन को लगातार दबाव बनाए हुए हैं।
श्री सिंह ने बताया कि प्रशासन की बातों से यह लगता है कि वह जिस प्रकार विगत दिनों रामनवमी झंडे के मसले पर दबाव में थे कि अभय सिंह को एक झूठे केस मोहम्मद सगीर के द्वारा रंगदारी का केस डलवाया गया था उसी प्रकार इस मारपीट केस में उनको भी अभियुक्त बना दिया जाए जिससे उनकी लोकप्रियता नष्ट हो जाए।

IMG 20240309 WA00271

अभय सिंह ने कहा है की वीडियो फुटेज निकाला जाए, क्योंकि FIR में कहा गया है कि बंदूक राइफल हथियार लेकर के अभय सिंह के आदमी धर्मेंद्र को मारे हैं तो अभय सिंह ने कहा आज सोशल मीडिया की जमाने में या वीडियो फुटेज में कहीं भी अगर अभय सिंह या अभय सिंह के आदमी हथियार लेकर खड़े हो तो अभिलंब उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

दुर्गा पूजा में अगर किसी प्रकार की कोई गलती करता है इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह मेले में आने जाने वालों की सुरक्षा पूजा समिति की पहली प्राथमिकता है अगर कोई बैड एलिमेंट इस प्रकार की हरकत करता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
बन्ना गुप्ता पहले अपने गिरेबान में झाँककर के देखे कि किस प्रकार कदमा, बिष्टुपुर अन्य जगहों पर उनके गुर्गों के द्वारा आज आतंक मचा हुआ है, जमीन लूटी जा रही है, जमीन लुटवाई जा रहे हैं, मकान को जमीनदोष करके अपना बनाया जा रहा है, जबकि कदमा के एक रोड को बंद करके अत्याचार किया गया है, जिसके लिए मंत्री बन्ना गुप्ता का पूर्ण जोर विरोध होगा। मैं जिला प्रशासन से आग्रह करता हूं कि अनुसंधान करें और जो दोषी हो उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले

IMG 20240309 WA00261

पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी ने कहा कांग्रेसी होश में आए इस प्रकार की अगर जरूरत हमारे वरिष्ठ नेता अभय सिंह के साथ किया गया तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। कदमा मानगो की तरह एक काशीडीह को भी अस्तित्व करना चाहते हैं, सारी भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता उनके पक्ष में खड़े हैं और हम कोई भी आंदोलन का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री श्री हालदार नारायण शाह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, मानगो यादव महासभा के अध्यक्ष श्री जितेंद्र यादव, जिला मंत्री श्री पप्पू सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री राजीव सिंह जी सहित कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

सोनारी थाना शांति समिति ने दुर्गा पूजा और विसर्जन को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त
IMG 20241014 WA0002

जमशेदपुर : सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के निर्देशानुसार सुबह 11:00 से ही सोनारी के दोनों घाट दोमोहनी घाट और डाबो पुल के समीप बालू घाट पर सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य, सोनारी थाना के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर सोनारी और सोनारी के आसपास एवं जमशेदपुर में दुर्गा पूजा और माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांति पूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन के उच्च पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को साधुवाद की संज्ञा देते हुए आभार व्यक्त किया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में किसी को कोई चोट या जख्म लग जाने पर सोनारी थाना शांति समिति के सचिव ने भारत सेवाश्रम के माध्यम से फास्टेड उपचार और एंबुलेंस का प्रबंध भी करवा रखा था। माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुख्य रूप से जमशेदपुर डीएसपी (मुख्यालय-2) के कुशल नेतृत्व और विवेकपूर्ण व्यक्तित्व के धनी श्री निरंजन तिवारी, सोनारी थाना प्रभारी निष्ठावान और कर्तव्य परायण कुमार सरयू आनंद, सोनारी शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता हर सुख दुख में लोगों के साथ रहने वाले अपनी मधुर मुस्कान से हर दिल में जगह बनाने वाले सुधीर कुमार पप्पू और सोनारी थाना शांति समिति के सभी आदरणीय कर्मठ अनुशासन से परिपूर्ण सदस्यों के सम्मिलित कार्य का परिणाम रहा।

IMG 20240309 WA00261

दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले सोनारी अंकुर अपार्टमेंट और श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तरुण संघ के सदस्यों ने अपनी कुछ समस्याएं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू को साझा किया था जिसका निदान करने के लिए तुरंत ही सुधीर कुमार पप्पू ने एसडीओ मैडम शताब्दी मजूमदार से बात किया और असुविधा का समाधान दूसरे ही दिन हो गया था। जिस चलते आज विसर्जन जुलूस के दौरान अंकुर अपार्टमेंट दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष – शांतनु सरकार, सचिव – बी प्रसाद के साथ समिति के सभी लोग और तरुण संघ दुर्गा पूजा समिति के लोग सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों के साथ डाबो पुल बालू घाट पर मिलकर आभार व्यक्त किया।
विसर्जन जुलूस इतने निश्चित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के कारण डीएसपी (मुख्यालय-2) निरंजन तिवारी और सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और तमाम सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

फिल्म इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर आ रही हैं. दिग्गज मराठी एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन हो गया है. उन्होंने 57 की उम्र में आखिरी सांस ली. हालांकि उनकी मौत की असल वजह अभी सामने नहीं आई है.

IMG 20240309 WA0028

मराठी के साथ-साथ हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने वाले अतुल परचुरे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. हालांकि कैंसर पर काबू पाने के बाद उन्होंने फिर से जोश के साथ काम करना शुरू किया और कई मराठी शोज में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों पर राज किया.

IMG 20240309 WA00271

अतुल परचुरे के जाने से मराठी के साथ साथ हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को भी एक गहरा झटका लगा है. वो कपिल शर्मा शो पर भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगा चुके थे.

IMG 20240309 WA00261
भारत कनाडा से वापस बुलाएगा उच्चायुक्त; निज्जर मामले में कनाडा के बयान पर सरकार सख्त

भारत सरकार ने उच्चायुक्त और अन्य लक्षित राजनयिकों और अधिकारियों को कनाडा से वापस बुलाने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बयान भी जारी कर दिया है। इसमें विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह रेखांकित किया गया कि उग्रवाद और हिंसा के माहौल में ट्रूडो सरकार के कार्यों ने उनकी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया।

IMG 20240309 WA0028

हमें उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की वर्तमान कनाडा सरकार की प्रतिबद्धता पर कोई भरोसा नहीं है। इसलिए भारत सरकार उच्चायुक्त और अन्य लक्षित राजनयिकों और अधिकारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है।

IMG 20240309 WA00271

वहीं कनाडा के उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर विदेश मंत्रालय से रवाना हुए। उन्होंने कहा कि कनाडा ने भारत सरकार के एजेंटों और कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या के बीच संबंधों के विश्वसनीय सबूत उपलब्ध कराए हैं। अब भारत के लिए समय आ गया है कि वह जो कहता है उस पर खरा उतरे और सभी आरोपों पर गौर करे। इसकी तह तक जाना दोनों देशों और हमारे देशों के लोगों के हित में है। कनाडा भारत के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। विदेश मंत्रालय ने कनाडा के उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर को तलब किया था।

IMG 20240309 WA00261
काशीडीह पूजा पंडाल में उस्तरा चलाने वाले उपद्रवी युवक को लोगों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले
Picsart 24 10 13 22 24 38 643

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा पंडाल के मेले में आज दशमी के दिन एक उपद्रवी युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उस्तरा चलाकर दो लोगों को घायल कर दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने उक्त युवक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

बताया जा रहा है कि आपराधिक मानसिकता का इस व्यक्ति का नाम धर्मेंद्र है और वह अपने साथियों के साथ काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल में आया, जहाँ उसने एक गोलगप्पे वाले का उस्तरा मार कर सर फोड़ दिया और एक अन्य व्यक्ति के ऊपर उस्तरा चला कर उसे बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया। जिससे वहाँ मौजूद लोगों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने अपराधी धर्मेंद्र की जमकर पिटाई की और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया, किन्तु उसके साथी इन सब क्रम में भागने में सफल हो गए।

IMG 20240309 WA00261

अपराधी धर्मेंद्र के बारे में बताया जा रहा है कि यह उसके आये दिन की हरकत है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर साकची कालीमाटी रोड, साकची 9 नम्बर स्टैंड समेत कई जगहों पर वह गोलगप्पे वाले या ठेले खोमचे वाले को अपना शिकार बना कर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला करता है, जो एक दंडनीय अपराध है।

बारीडीह डीएस दुर्गा पूजा मैदान में दुर्गा वाहिनी का स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
IMG 20241012 WA0012

जमशेदपुर : दुर्गा वाहिनी स्थापना दिवस के निमित्त आज दिनांक 12 अक्टूबर बारीडीह डीएस दुर्गा पूजा मैदान में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें बच्चे, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, बजरंग दल शामिल हुए। बौद्धिक द्वारा बच्चों एवं महिलाओं को जीवन में शस्त्र और शस्त्र पूजन का महत्व बताया गया, जिससे बच्चे बहुत प्रभावित हुए।
कार्यक्रम के साथ साथ संगठन के उद्देश्य की भी पूर्ति हुईं। कुछ नवीन कार्यकर्ता संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित हुए।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका पुनम रेड्डी, रेनू सिंह, प्रिया कुमारी, बजरंग दल संयोजक साकेत भारद्वाज, रविकांत शर्मा, विवेक शर्मा, प्रमोद पाठक, संतोष सिंह, शेखर, राजू, अमित सिंह, मुकेश, सतीश कुमार, मारुति पांडे, अभिनंदन, जीतू सिंह, मयंक लोहार, अनमोल सिंह, संतोष ओझा, मृत्युंजय, अंकित तिवारी, प्रशांत तथा समाज के सनातन धर्म को मानने वाले जनमानस शामिल थे।

IMG 20240309 WA00261
17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

हरियाणा में नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पंचकुला में होगा और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में होगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और अन्य राज्यों के सीएम उपस्थित रहेंगे। बता दें कि बीजेपी ने लगातार तीसरी बार हरियाणा की सत्ता में वापसी की है।

IMG 20240309 WA0028

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। किसान और पहलवान आंदोलन के बाद बीजेपी सरकार के खिलाफ बनी सत्ता विरोधी लहर को मात देते हुए पार्टी ने विजय पताका फहराई है। हरियाणा के चुनावी परिणाम में बीजेपी को 48 और कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है। इनेलो 2 सीट पर सिमट गई जबकि अन्य उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली हैं। ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बीजेपी को समर्थन किया है।

नायब सिंह सैनी बने गेम चेंजर

हरियाणा में नौ साल तक सीएम रहे मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ हरियाणा में सत्ता विरोधी माहौल बनने लगा तो पार्टी ने सीएम को ही बदल दिया। नायब सिंह सैनी को चुनाव से 200 दिन पहले कमान सौंपी गई। और सैनी ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

IMG 20240309 WA00271

नायब सिंह सैनी ने अग्निवीर नीति को अपने तरीके से साधा और कहा कि हरियाणा में अग्निवीरों को रोजगार दिया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में यह नीति कारगर रही और बीजेपी ने वोट बैंक को साधे रखा। इसके साथ ही सैनी ने 26 फसलों पर एमएसपी का ऐलान किया तो ओबीसी वोटरों को अपने पक्ष में एकजुट करके कांग्रेस की हसरतों पर पानी फेर दिया।

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!