ताजा खबर
केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजमशेदपुर: सिदगोड़ा में 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्तभाजपा बागबेड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश चौबे की टीम में नए चेहरों को मौकाआजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्ताररूगड़ीसाई में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज जारीकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजमशेदपुर: सिदगोड़ा में 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्तभाजपा बागबेड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश चौबे की टीम में नए चेहरों को मौकाआजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्ताररूगड़ीसाई में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज जारी

एक नई सोच, एक नई धारा

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक
1000911290

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी/ एमएलए लैड, सीएसआर से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में पुल-पुलिया, पहुंच पथ, पीसीसी रोड, पेयजल स्रोतों से संबंधित योजनाएं, स्कूल में अतिरिक्त कमरा निर्माण, शौचालय निर्माण, तालाब में गार्डवाल, रास्ते में कल्वर्ट निर्माण आदि में प्रगति की समीक्षा कर ससमय योजनाओं को पूर्ण करने, कार्य नहीं होने की स्थिति में तकनीकी जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा में पाया गया कि कुछ योजनाएं निर्धारित समयावधि बीच जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हुई हैं जिसपर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताते हुए कहा कि अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। संवेदक की लापरवाही पर तत्काल ब्लैकलिस्टंग की कार्रवाई करें।

1001845639

जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 योजनाएं अपूर्ण हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत कुल 117 योजनाओं में 63 पूर्ण, 54 अपूर्ण तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कुल 59 योजना में 01 पूर्ण, 58 अपूर्ण है। उपायुक्त द्वारा सभी कार्यदायी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि 28 फरवरी 2026 तक लंबित विकास योजनाओं से संबंधित शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करेंगे।

वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु नीति आयोग से प्राप्त राशि अंतर्गत जिला में 06 योजनाएं जिनमें साल पत्ता प्लेट और कप उत्पादन यूनिट, जनजाति बहुल क्षेत्रों में मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण, ट्रांसजेंडर और महिलाओं के लिए फूड कार्ट, लाइब्रेरी सह रिसोर्स केन्द्र, 68 सरकारी स्कूलों में रसोई रूम निर्माण कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में साइंस सेटर, दीक्षा शिक्षा केन्द्र, बंबू आर्टिसन ट्रेनिंग, डिजिटल शिक्षा केन्द्र आदि से संबंधित 7 योजनाओं का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया गया है।

1001845636

वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक डीएमएफटी मद अंतर्गत स्वीकृत कुल 428 योजनाओं में 328 पूर्ण एवं 95 अपूर्ण, वहीं 5 योजनाएं विभिन्न तकनीकी कारणों से रद्द किया गया है। अपूर्ण योजनाओं में तेजी लाते हुए ससमय पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया। एमपी-एमएलए लैड की समीक्षा में सभी कार्यदायी विभागों को निर्देशित किया गया कि माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करायें एवं पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित हो। नियम संगत जिन कार्यों को करना है उनमें विलंब नहीं करें, सकारत्मक तरीके से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारें । साथ ही खेल एवं पर्यटन विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी श्री सुदीप्त राज, एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता (वॉलिबॉल) के अंडर-17 आयु वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने लहराया परचम, लातेहार को 2-0 से हराकर स्टेट चैंपियन का जीता खिताब
1000911290

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की बेटियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में शानदार जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। एकतरफा मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर यह गौरव हासिल किया। विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया।

1001845655

वहीं अंडर-19 वर्ग में जिले के ब्वॉयज टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस वर्ग में टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया। टीम को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया।

1001845652

जिले के खिलाड़ियों की इस सफलता पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने दोनों टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायें, पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है । उपायुक्त ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।

उपायुक्त ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, जिले के कारीगरों व शिल्पकारों को मिलेगा साझा मंच

जमशेदपुर हाट’- जिले के शिल्पकारों के लिए साझा मंच

1000911290

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कारीगरों और शिल्पकारों की आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा बाजार तक सीधी पहुंच स्थापित करने की दिशा में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट परिसर में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी) श्री कृष्ण कुमार एवं धालभूम के एसडीएम श्री चंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।

1001845688

‘जमशेदपुर हाट’ का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों के कारीगरों, शिल्पकारों एवं हस्तशिल्प से जुड़े समुदायों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन कर सकेंगे। इसमें बोडाम प्रखंड के अंधारझोर गांव के वाद्य यंत्र निर्माताओं के साथ-साथ जिले के अन्य कारीगरों के शिल्प एवं क्राफ्ट उत्पाद भी शामिल होंगे। इस पहल से पारंपरिक कारीगरी और स्थानीय हस्तशिल्प को न केवल पहचान मिलेगी बल्कि युवाओं और महिलाओं को भी स्व-रोज़गार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

उपायुक्त ने कहा कि ‘जमशेदपुर हाट’ स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के लिए आजीविका संवर्धन का मजबूत माध्यम बनेगा। इससे उन्हें अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर बाज़ार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उत्पादों के विपणन, प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक से कारीगरों को जोड़ने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस पहल से जिले में स्वरोज़गार को बढ़ावा मिले और ग्रामीण इलाकों से जुड़ी प्रतिभाओं को नए अवसर प्राप्त हों।

1001845691
फ्लाईओवर का काम बंद करवाने से नहीं बल्कि निर्माण कार्य में लगे उपकरण को हटाने से मिलेगा दुर्गा पुजा में जाम से राहत – विकास सिंह
1000911290

जमशेदपुर : मानगो में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिला प्रशासन ने सारे उपाय करके देख लिया लेकिन मानगों को जाम से निजात नहीं मिला। भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अखबार के द्वारा जानकारी मिली कि दुर्गा पूजा के दौरान निर्माण कार्य को बंद कर दिया जाएगा तो जाम से मुक्ति मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है। विकास सिंह ने कहा की निर्माण कार्य करने के लिए बड़े-बड़े उपकरण का उपयोग किया जा रहा है जिसके कारण सड़के सकरा हो गया है, जो जाम का मुख्य कारण है।

1001845718
1001845715

विकास सिंह ने कहा कि धरातल में आए बिना सुर्खियों में बने रहने के कारण केवल बयान बाजी करते हैं। विकास सिंह ने उपायुक्त से निवेदन किया की दुर्गा पूजा में अगर सही में जाम से मुक्ति लोगों को दिलाना है तो निर्माण कार्य में लगे सारे उपकरण को दुर्गा पूजा तक हटा देने का कार्य किया जाए तब जाकर जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, ICU में भर्ती
1000911290

मोहाली : मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि वह बाइक चला रहे थे और इस दौरान बाइक का नियंत्रण खोने के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उनके सिर में गंभीर चोटें आईं.

1001845729

यह दुर्घटना शनिवार को बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में उस समय हुई, जब राजवीर जवंदा बाइक से शिमला जा रहे थे. एक्सीडेंट के बाद राजवीर को प्रारंभिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल वे आईसीयू में हैं. डॉक्टर्स ने उनकी हालत पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर एक पोस्ट में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “पंजाब के युवा पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर सुनकर, गुरु साहिब राजवीर को जल्द स्वस्थ करें और वह अपने पंजाबी गायन के माध्यम से पंजाब का गौरव बढ़ाते रहें.”
बताया जा रहा है कि कुलविंदर बिल्ला, कंवर ग्रेवाल सहित कई पंजाबी गायक अस्पताल में पहुंच चुके हैं.

राजवीर जवंदा के इंस्टाग्राम पर 24 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. यहां पर वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं. म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से पहले राजवीर जवंदा पंजाब पुलिस में भी सेवाएं दे चुके हैं.

राजवीर ने साल 2014 में अपने संगीत करियर की शुरुआत की. वह अपने गाने ‘काली जवंदे दी’ से मशहूर हुए थे. उन्होंने ‘मिंडो तसीलदारनी’ और ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ सहित कई फिल्मों में अभिनय भी किया. उनके कुछ लोकप्रिय गीत हैं ‘जोर’, ‘सोहनी’, ‘रब्ब करके’, ‘तू दिसदा पैंदा’, ‘मोरनी’, ‘धीयां’, ‘खुश रह कर’, और ‘जोगिया’. राजवीर फिलहाल अपने परिवार के साथ मोहाली में रहते हैं.

कांग्रेस नेताओं ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों और ईमानदारी को बताया प्रेरणा स्रोत
1000911290

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया. नेताओं ने उनकी विनम्रता, ईमानदारी और आर्थिक सुधारों से संबंधित दूरदर्शिता को देश के लिए प्रेरणादायी बताया.

कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन. अपनी दूरदर्शिता के माध्यम से मनमोहन सिंह देश को असाधारण प्रगति के रास्ते पर लाए और एक समावेशी आर्थिक मजबूती के जरिए गरीब, दलित, वंचित समेत सभी तबकों को समृद्ध किया. उनकी विनम्रता, सादगी, मेहनत, ईमानदारी और देश के प्रति अटूट समर्पण हम सबकी प्रेरणा का स्रोत हैं.”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. वेणुगोपाल ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब हम अपने देश और उसकी अर्थव्यवस्था में उनके अमूल्य योगदान को याद न करें. प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उसे दुनिया के सबसे सफल कल्याणकारी राज्यों में से एक बनाया. उन्होंने न केवल 1991 के ऐतिहासिक उदारीकरण सुधारों की शुरुआत की, बल्कि लगभग तीन दशकों तक भारत की आर्थिक नीति को भी आकार दिया.”

1001840213

वेणुगोपाल ने उनकी विनम्रता की प्रशंसा करते हुए लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी विनम्रता और शांतचित्तता ने अलग पहचान दिलाई. उन्होंने कभी खोखली बयानबाजी पर नहीं, बल्कि विचारों और निर्णायक कार्रवाई की शक्ति पर भरोसा किया. उनके सुधारों ने अवसरों के द्वार खोले. एक आत्मविश्वासी मध्यम वर्ग की नींव रखी और लाखों परिवारों को गरीबी से निकाला. सार्वजनिक जीवन में उन्होंने गरिमा और निष्ठा का परिचय दिया, यह साबित करते हुए कि ईमानदारी और बुद्धिमत्ता से युक्त नेतृत्व एक राष्ट्र को बदल सकता है. लगातार आलोचना और राजनीतिक हमलों के बावजूद उन्होंने सभी वर्गों के लोगों का सम्मान बनाए रखा.”

वेणुगोपाल ने आगे लिखा, “अनगिनत भारतीयों के लिए, वे बुद्धिमत्ता, निष्पक्षता और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक बने रहेंगे. उनका जीवन और कार्य हमें एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे जो न केवल अधिक सशक्त और समृद्ध हो, बल्कि अधिक समावेशी और न्यायपूर्ण भी हो.”

कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि. एक अनुभवी नेता जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता से देश का मार्गदर्शन किया. उनकी दूरदर्शिता ने हमारे लोगों को शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, मनरेगा और कई अन्य नीतियां दीं. हम बेंगलुरु के विकास में उनके विश्वास और सार्वजनिक जीवन में उनकी बेजोड़ निष्ठा को सदैव संजोकर रखेंगे. ईश्वर से कामना है कि उनकी विरासत हमें एक न्यायपूर्ण और समृद्ध भारत के निर्माण के प्रयासों में मार्गदर्शन करती रहे.”

लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने भी मनमोहन सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि दी.

गोगोई ने लिखा, “एक दूरदर्शी अर्थशास्त्री और राजनेता, उनके शांत संकल्प ने भारत के भाग्य को गहराई से आकार दिया. असम और पूर्वोत्तर के लिए, उनकी विरासत बोगीबील और ढोला सदिया पुल, जोरहाट में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी), उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे, गैस क्रैकर परियोजना और उत्तर पूर्व औद्योगिक संवर्धन नीति (एनईआईपीपी) जैसी परिवर्तनकारी पहलों के माध्यम से कायम है, जिनसे कनेक्टिविटी मजबूत हुई, अवसर पैदा हुए और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिला.”

उन्होंने लिखा, “तीन दशकों से अधिक समय तक राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व करते हुए उनकी बुद्धिमत्ता, विनम्रता और जन सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने एक स्थायी उदाहरण स्थापित किया. उनका जीवन कई पीढ़ियों को ईमानदारी, दूरदर्शिता और समर्पण के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा.

IMG 20250925 WA0019
साकची गुरुद्वारा साहिब में शहीदी जागृति यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत
1000911290

जमशेदपुर : तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना से शुरू हुई शहीदी जागृति यात्रा का साकची गुरुद्वारा साहिब पहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और उनके साथ शहीद हुए भाई मती दास, भाई सती दास, और भाई दियाला जी की 350वीं शहादत स्मृति को समर्पित यह यात्रा देश के विभिन्न प्रांतों से होती हुई आनंदपुर साहिब में सम्पन्न होगी।

गुरुवार को सुबह ठीक 11:20 बजे जैसे ही पालकी साहिब साकची गुरुद्वारा पहुंची, “बोले सो निहाल सतश्रीअकाल” और “हिन्द दी चादर, गुरु तेग बहादुर” के उद्घोष से आसमान गूंज उठा। गुरुद्वारा परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया था। स्कूली बैंड और एनसीसी की परेड के साथ पालकी साहिब का स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा कर संगत ने गुरु का स्वागत और अभिनंदन किया। पटना साहिब के पंज प्यारों और मुख्य ग्रंथी को सिरोपाओ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

1000921893

पटना साहिब से आए पंज प्यारे, भाई साहिब भाई दिलीप सिंह मुख्य ग्रंथी तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब, भाई भजन सिंह, भाई जरनैल सिंह, रागी जत्था भाई हरजीत सिंह, कथा वाचक भाई सतनाम सिंह, ज्ञानी हरजीत सिंह और कथा वाचक भाई हरविंदर सिंह सहित पटना साहिब से आई पूरी टीम को सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन प्रधान निशान सिंह द्वारा किया गया। उपरांत पटना साहिब की पूरी टीम ने लंगर छका और साकची गुरुद्वारा के कमरों में कुछ देर विश्राम भी किया।

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी का बलिदान सिख धर्म ही नहीं बल्कि समस्त मानवता के लिए प्रेरणा है। यह यात्रा हमें उनके त्याग और समर्पण को याद दिलाती है, जिससे हम अपने धर्म और नैतिकता के प्रति दृढ़ रहें।

1000921896

कुछ तकनीकी कारणों से पालकी साहिब का पड़ाव निर्धारित आधे घंटे के बजाय तीन घंटे तक रहा जिससे संगत को गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन तसल्लीपूर्वक करने का अवसर मिला। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर और जलपान निरंतर चलता रहा जिसमें करीब साढ़े तीन हजार श्रद्धालुओं ने लंगर छका।गुरुद्वारा कमेटी के वरिष्ठ सदस्य परमजीत सिंह काले ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु के दर्शन और शहीदी यात्रा का हिस्सा बनना हर सिख के लिए गर्व की बात है। यह पवित्र यात्रा हमें गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

1000921894

जागृति यात्रा दोपहर चार बजे अरदास के बाद अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर मंच का संचालन सुरजीत सिंह छीते ने किया जबकि प्रधान निशान सिंह सहित सतनाम सिंह सिद्धू, खजान सिंह, परमजीत सिंह काले, रबीन्द्र सिंह, बरयाम सिंह, रणधीर सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, अजायब सिंह, प्रीतपाल सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतनाम सिंह घुम्मण, सन्नी सिंह बरियार, अमरपाल सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, जसबीर सिंह गाँधी, त्रिलोचन सिंह तोची, श्याम सिंह, रोहितदीप सिंह, जसविंदर सिंह मोनी, सतपाल सिंह राजू, हरविंदर सिंह, नानक सिंह, गुरप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह गुल्लू, दलजीत सिंह, बलदेव सिंह बब्बू, जगमिंदर सिंह समेत स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब जत्था की बीबियाँ और नौजवान सभा के कार्यकर्ता सक्रिय रहे। यह आयोजन सिख समुदाय की एकता, गुरु के प्रति श्रद्धा और शहीदों के बलिदान को याद करने का एक जीवंत उदाहरण रहा।

b5c89a8bdb485c036aa87103d42defec319e46a811f719e86d46056f9a211417.0
नागाडीह हत्याकांड : 5 दोषी करार, सजा के बिंदु पर 8अक्टूबर को होगी सुनवाई, 20 हुए बरी
1000911290

जमशेदपुर : 18 मई 2017 को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह में हुए हत्याकांड में जमशेदपुर कोर्ट ने 5 अभियुक्तों को दोषी करार दिया और 20 को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव व संदेह के आधार पर बरी कर दिया. पांच अभियुक्तों के नाम हैं–राजाराम हांसदा, गोपाल हांसदा, रेंगो पूर्ति, तारा मंडल और सुनील सरदार. एडीजे वन विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने यह फैसला दिया, जिसमें पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में 20 लोगों को बरी कर दिया गया. कुल 28 अभियुक्तों में से एक की मौत हो गई थी, कुछ अनुपस्थित थे और कुछ को पहले ही रिहा कर दिया गया था.

8 अक्टूबर को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी. पीड़ित पक्ष की तरफ से वरीय अधिवक्ता सुशील जायसवाल, सुधीर कुमार पप्पू और जगत विजय सिंह ने बहस की. बागबेड़ा थाना में दर्ज कांड संख्या -91/2017 पर आज का यह फैसला आया है, जहां पीड़ित परिजन उत्तम वर्मा के बयान पर मामला दर्ज हुआ था. वहीं, इसी कांड पर पुलिस(तत्कालीन थाना प्रभारी अमिष हुसैन के बयान पर) द्वारा दर्ज कांड संख्या -90/2017 कोर्ट में लंबित है. उसके अलावा, इसी मामले से संबंधित अन्य कुछ केस भी न्यायालय में लंबित चल रहे हैं.

क्या था नागाडीह हत्याकांड

बता दें कि 18मई 2017 को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह में बच्चा चोर के अफवाह में उन्मादी भीड़ ने जुगसलाई नया बाजार निवासी विकास वर्मा, उसके भाई गौतम वर्मा, उन दोनों की दादी रामसखी देवी और बागबेड़ा के रहनेवाले गंगेश गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

8 – 10 अभियुक्त अब भी हैं फरार

इस घटना को लेकर विभिन्न अभियुक्तों पर अलग-अलग भी केस चल रहे हैं. इससे संबंधित लगभग सात मामले न्यायालय में लंबित हैं. अधिवक्ता सुशील जायसवाल ने बताया कि विभीषण सरदार,जगत मार्डी समेत आठ दस अभियुक्त फरार चल रहे हैं.

इन धाराओं के तहत दोषी करार दिए गए

अधिवक्ता सुशील जायसवाल ने बताया कि पांचों अभियुक्त IPC की धारा 302, 307, 341, 342, 338, 117/149 के तहत दोषी करार दिए गए. 8अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी.

IMG 20250925 192226 scaled
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, बाबूलाल मरांडी, पूर्णिमा साहू एवं विद्युत वरण महतो द्वारा माँ दुर्गा की उपासना की गई
1000911290

जमशेदपुर : ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ काशीडीह रामनवमी मैदान में आज हो गया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्य के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्षश्री बाबुलाल मरांडी जी के करकमलों द्वारा किया गया।मंच पर श्री मरांडी जी के अलावा जमशेदपुर के जनप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की माननीय विधायिका श्री पूर्णिमा दास साहू जी उपस्थित थी। साथ ही मंच में ठाकुर प्यारा सिंह धुरेंद सिंह के संरक्षक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह जी भी मौजूद थे।

1000919767

उद्घाटन समारोह भव्य रूप से ११ पंडितों द्वारा मंत्रोचारण एवं संखध्वनि के साथ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसके उपरांत ठाकुर प्यारा सिंह उच्च विद्यालय के छात्रों एवं ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया इसके उपरांत अतिथियों ने पंडाल में प्रवेश कर माँ दुर्गा की उपासना की जहाँ पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर माँ भगवती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं चुनरी द्वारा सम्मानित अतिथियों को पूजा पंडाल के पंडितों ने किया। तदोपरांत अतिथियों ने मंच की और प्रस्थान किया और ठाकुर प्यारा सिंह एवं धुरंधर सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उद्घाटन समारोह में हज़ारों के संख्या में काशीडीह निवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

IMG 20250925 234153

समारोह को संबोधित करते हुए श्री बाबुलाल मरांडी जी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्हें जमशेदपुर की पूजा संस्कृति और पूजा पंडाल के विहंगम दृश्यों ने यहां अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने माँ दुर्गा की उपासना एवं उससे जुड़े धार्मिक अर्थों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही सभी मेंबरों को तहे दिल से धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से इस प्रकार का आयोजन सफल हो पाता है।

IMG 20250925 234052

क्लब के संरक्षक श्री अभय सिंह ने क्लब की ऐतिहासिकता के साथ साथ माँ दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन कर हर रूप की महत्ता को दर्शकों के बीच समझाया एवं मां दुर्गा के नारी रूप में शक्ति की आराधना के अर्थ को भी समझाया।

1000919906

इसके पश्चात श्री विद्युत वरण महतो जी ने समारोह संबोधित करते हुए कहा की हर वर्ष वे इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा रहे हैं और विगत कई वर्षों से तदंतर बढ़ते हुए उन्होंने इस दुर्गा पूजा समिति को देखा है। उन्होंने पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का व्याख्यान करते हुए कहा कि इस बार बंगाल ही नहीं झारखंड के भी श्रमिकों ने इस पंडाल को बनाने में अपना श्रम दिया है, जो कि बधाई का पात्र है।

श्रीमती पूर्णिमा दास साहू जी ने मां दुर्गा के देवी के स्वरूप का गुणगान किया एवं हमारे समाज में नारी शक्ति, महिला शक्ति की महत्ता के विषय में अपने वक्तव्यों को रखा।

इस वर्ष ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति का पंडाल पटमदा बंगाल के कारीगरों द्वारा बारीकी से किया गया है। जिसमें तीन महीने का समय लगा है। पंडाल को बनाने में कारीगर काश, पुआल, एव एफआरपी का इस्तेमाल किया गया है।

IMG 20250925 234319

पंडाल तीन हिस्सों में विभाजित है। प्रथम चारण में पंडाल के अंदर प्रवेश करते ही गुजराती ढोल नृत्य, डांडिया के विहंगम दृश्य दर्शाए गए हैं। दूसरे हिस्से में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन लीला के गोकुल लीला, मुरली रूप में, श्रीकृष्ण की कदम्ब में आठवार, माखन खाना, पूतना वध, कंस वध, कालिया नाग वध संहार को प्रदर्शित किया गया है। इसके पश्चात पंडाल के गर्भगृह में मां दुर्गा, सरस्वती, मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश एवं श्री कार्तिकेय जी की भव्य विग्रह रूप वाली प्रतिमा को स्थापित किया गया है।

1000919895

स्वागत भाषण श्री राज सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री सम्राट सिंह ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा क्लब के संरक्षक श्री अभय सिंह, क्लब के अध्यक्ष श्री निर्भय सिंह, राज सिंह, सुनील दास, कृष्ण प्रसाद, सुशील श्रीवास्तव, संजय कुमार, रिंकू तिवारी, सोमू दास, विनीत दुबे, सूरज जायसवाल, राहुल बंसल समेत क्लब के 200 मेंबर एवं हजारों की संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे।

IMG 20250925 WA0005
मानगो में नहीं रहते सांसद- विधायक इसलिए कम ताकत वाली पेवर्स ब्लॉक लगाने का निकला था टेंडर – विकास सिंह
1000911290

जमशेदपुर : हाल ही के दिनों में मानगो नगर निगम के द्वारा मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपए के पेवर्स ब्लॉक लगाने का निविदा कराया गया था, लेकिन निविदा निष्पादन होने के पहले ही विवादों के घेरे में आ गया था। भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने प्रमाण के साथ उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को जानकारी देते हुए बताया की जे.एन.ए.सी की तुलना में अधिक दर में कम ताकत वाली पेर्वस ब्लॉक ईंट मानगो में लगाए जाने की तैयारी नगर निगम के द्वारा की गई है। विकास सिंह ने बी ओ क्यू की प्रति उपलब्ध कराई जिसमें जे एन ए सी में M 40 ग्रेड – 798 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर और ठीक दूसरी ओर मानगो नगर निगम अंतर्गत क्षेत्रों में M 35 ग्रेड – 890.56 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर पेवर्स ब्लॉक ईंटें लगाने के लिए निविदा निकाली गई थी।

1000917660
1000917663

विकास सिंह ने कहा कि दोनों स्थान में उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ही प्रभारी है फिर भी एक ही समय में मतभेद करने का कार्य किया गया। विकास सिंह ने कहा इससे न केवल राजस्व को करोड़ों का नुकसान हो रहा था बल्कि एक देश, एक प्रधान, एक निशान और एक संविधान की बात को भी झटका लग रहा था। विकास सिंह ने कहा मानगों की लगभग तीन लाख आबादी हैं लेकिन सांसद और विधायक नहीं रहते है इसलिए मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार गंदी और कमजोर निगाह से मानगो देखते हैं घटिया और कमजोर पेवर्स ब्लॉक ईंटें लगाने का प्रयास किया था।

मामले के प्रकाश में आने के बाद उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कराई गई निविदा को रद्द कर दिया । विकास सिंह ने भ्रष्टाचार में विराम लगाने के लिए उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को धन्यवाद देते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए मानगो में हो रहे राज्य सरकार के द्वारा कराए जाने वाले विकास के कार्यों को देखते निविदा जल्द आमंत्रित करने की बात कही है।

1000917657
error: Content is protected !!