ताजा खबर
केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजमशेदपुर: सिदगोड़ा में 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्तभाजपा बागबेड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश चौबे की टीम में नए चेहरों को मौकाआजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्ताररूगड़ीसाई में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज जारीकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजमशेदपुर: सिदगोड़ा में 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्तभाजपा बागबेड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश चौबे की टीम में नए चेहरों को मौकाआजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्ताररूगड़ीसाई में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज जारी

एक नई सोच, एक नई धारा

विधायक मंगल कालिंदी ने किया आशियाना अन्नतारा के पूजा पंडाल को उद्घाटन
1000911290

जमशेदपुर : मानगो एन.एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा में आयोजित दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर विधिवद उद्घाटन किया। सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने मंगल कालिंदी को पगड़ी पहनाकर एवं सुरक्षा का प्रतीक तलवार देकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंगल कालिंदी ने कहा बुराई में अच्छाई की जीत का प्रतीक है दुर्गा पूजा। यह पुजा यह भी संदेश देता है कि कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा बलवान हो अगर वह गलत रास्ते में जाएगा तो उसका अंत एक न एक दिन निश्चित होगा।

1001849798

सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा की 394 फ्लैट सोसाइटी में है इसलिए 394 फूलों की माला मां दुर्गा को अर्पित कर प्रथम दिन से ही दुर्गा जी की पाठ का आयोजन सामूहिक रूप से किया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पूरे एक सप्ताह सोसाइटी के लोग एक स्थान पर सामूहिक रूप से भोजन और प्रसाद ग्रहण करेंगे।

1001849804
1001849801

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, भगवान गुप्ता, डॉ रामकुमार, डॉ आनंद सुश्रुत, डॉ उमेश प्रसाद, राजकुमार सिंह, कप्तान मनीष, मानस पाल, ए के मैथी, रजनीश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सूरज सिंह, विजय मंडल, के.आर अशोक, रविंद्र पठानिया, शिवपूजन प्रसाद, आर.के.शरण, आर.बी मिश्रा, विजय रजक, विपुल सिंह, नागेंद्र प्रसाद, ए.के शर्मा, पूनम सिंह, गायत्री महतो, निशा सिंह पूजा सिंह ,चंचल, दीपा,अंजलि, नेहा, गीता मैथी,सहित सैकड़ो की संख्या में सोसाइटी के लोग उपस्थित थे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत शपथ पत्र अभियान की शुरुआत
1000911290

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई मंडल में 28 सितंबर 2025 रविवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम का अनुश्रवण किया गया, साथ ही आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी चीजों को अपनाने के लिए शपथ पत्र के माध्यम से अभियान चालू किया गया।

1001849676

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के तेज तरार मिलनसार जिला के अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी, मंडल के अध्यक्ष हन्नु जैन जी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक जटाशंकर पांडे जी, भाजपा नेता आलोक बाजपेई उपस्थित थे कार्यक्रम का आयोजन मंडल के सक्रिय सदस्य विजय विश्वकर्मा, अनूप खा द्वारा किया गया।

1001849680

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी चीजों को ज्यादा से ज्यादा कैसे अपने जीवन में उपयोग लाया जाए और उसका उत्पादन घर घर तक पहुंचे इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही हर किसी को वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि प्रकृति का जो संतुलन है वह बना रहे।

1001849674

कार्यक्रम में प्रमोद मालाकार, रवि कांत पांडेय मनोज सिंह, विजय हेंब्रम गुरमीत सिंह भामरा सन्नी, कौशल कुमार सिंह सिंह विकास वर्मा बंटी सिंह मिट्ठू वर्णवाल, रणजीत सिंह, सौरभ यादव विक्की रजक राजेंद्र शर्मा, मोहित गुप्ता संजू सिंह अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

बागबेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन अर्जुन मुंडा द्वारा हुआ संपन्न
1000911290

जमशेदपुर : गाराबासा स्थित बीएनआर मैदान बागबेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। पूजा पंडाल को भव्य टोल प्लाजा के रूप में दर्शाया गया है। इस भव्य पंडाल को बंगाल के कलाकारों के द्वारा बनाया गया है। पूजा पंडाल का फीता कटते ही भक्तों का उत्साह देखने को मिला। माता रानी अपने सभी भक्तों का जीवन खुशियों और आनंद से भर दें, यही प्रार्थना की।

1001846541
1001846566

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, कमेटी के अध्यक्ष राकेश चौबे, लाइसेंसी धर्मेंद्र सिंह उर्फ निक्कू, पूर्वी बागबेड़ा की मुखिया मायावती टुडू जी, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, संजय सिंह, नीरज सिंह, अजीत सिंह, विष्णु ठाकुर, सचिन पांडे, राज सोनी, संजय गुप्ता, रवि यादव, गोविंदा यादव, दीपक यादव, अजय कुमार, तथा अन्य अतिथि गण और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।

1001846544
1001846547
IMG 20250928 WA0004
एग्रिको दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का हुआ भव्य उद्घाटन, कलाकृतियों की हुई तारीफ
1000911290

जमशेदपुर : एग्रिको पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन आज हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री रघुबर दास जी तथा जमशेदपुर के सांसद माननीय श्री विद्युत वरन महतो जी उपस्थित रहे।

1000930349

माननीय श्री रघुबर दास जी ने अपने संबोधन में एग्रिको पूजा पंडाल की कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने माता की प्रतिमा को “अद्भुत कलाकृति” की उपाधि देते हुए कलाकारों की प्रतिभा एवं समर्पण की सराहना की। वहीं, सांसद माननीय श्री विद्युत वरन महतो जी ने स्वदेशी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार की कलाकृतियाँ न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित कर स्वदेशी को बढ़ावा देने का कार्य भी करती हैं।

1000930352

उद्घाटन समारोह में श्री चंद्रगुप्त सिंह, श्री गुंजन यादव, श्री दिनेश कुमार, श्री योगेश मल्होत्रा, श्री विजय खान, श्री कन्हैया सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रकाश झा, श्री विकास सिंह, श्री आशुतोष सिंह, श्री लालचंद सिंह, श्री चिंटू सिंह, श्री चंदशेखर मिश्र, श्री धर्मेंद्र प्रसाद, श्री राजन सिंह, श्री कंचन सिंह, श्री कमलेश सिंह, श्री सुशांतो पांडा, श्री अप्पू तिवारी, श्री मनीष सिंह, श्री संजीव कुमार, श्री मंजीत सिंह, श्री दिनेश गुप्ता, श्री संतोष ठाकुर, श्री गौतम प्रसाद, श्री राकेश कुमार सिंह, श्री जीवन साहू, श्री कंचन दत्ता, श्री अभिषेक कुमार, श्री युवराज सिंह, श्री नन्दलाल सिंह, श्री ओमप्रकाश उपाध्याय, श्री अशोक सिंह, श्री शैलेश गुप्ता तथा श्री पवन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एग्रिको पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री वाई. पी. सिंह, महामंत्री श्री भूपेंदर सिंह सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

कदमा में महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की आत्महत्या, पति पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
1000911290

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र फार्म एरिया में दुखद घटना सामने आई है जहां क्वार्टर संख्या 16/19 में 28 वर्षीय मालती देवी इंटरनेट मीडिया पर लाइव हुई और पंखे में चुन्नी के सहारे फंदे से लटक गई। जानकारी पर स्वजन उसे टीएमएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

1001846406

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्वजनों से जानकारी मिली कि महिला घर पर अकेली थी। उसका पति सहदेव यादव, जो टाटा स्टील में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत है, वह ड्यूटी पर गया था। दोनों बच्चे स्कूल गए थे, तभी महिला ने ऐसा कदम उठाया।
लाइव वीडियो में महिला ने इस कदम के लिए अपने पति को दोषी ठहराया है। घटना मोबाइल में कैद हुई है। लाइव में वह बयां कर रही है कि सात दिन पहले पति से उसका विवाद था, जिसके कारण वह फांसी लगा रही है।

वीडियो में महिला ने बताया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। वहीं महिला के मायके वाले घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे। मृतका के फुफेरे भाई मनोहर कुमार ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी 2013 में सहदेव यादव से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।
मायका गिरिडीह जिले के सरिया थाना के खैराबाद ग्राम और ससुराल कोडरमा में है। वह कदमा में अपनी पति और बच्चों के साथ रहती थी। बहन ने विवाद की जानकारी नहीं दी थी।

मौत के लाइव वीडियो के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पति ने बताया कि वह डयूटी से वापस लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देखा। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मामले में मायके पक्ष की ओर से लिखित शिकायत पति के विरुद्ध नहीं दी गई है।

बिरसानगर जोन न०. 10 दुर्गा मंदिर में हुआ दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ
1000911290

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित मर्सी चैप्पल के सामने बिरसानगर जोन न० 10 के दुर्गा मंदिर में दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जहां मंदिर समिति द्वारा भूपिंदर सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। मंदिर प्रांगण में मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं दीप प्रज्वलित कर दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस उपलक्ष्य पर माँ दुर्गा की आराधना की गई एवं देश और देशवासियों के लिए खुशहाली एवं कुशलता की कामना की गई।

1001845236
1001845206
1001845170
भगवान सिंह को कार्यालय से बाहर करें प्रधान : कुलबिंदर
1000911290

जमशेदपुर : क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने शहर के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान से आग्रह किया है कि वे पंथ दोषी अहंकारी भगवान सिंह को कार्यालय से बाहर करें l प्रधान खुद तय करें कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, गुरु का पंथ और कौम उनके लिए पहले है अथवा सरमाएदार भगवान सिंह?

कुलविंदर सिंह के अनुसार सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंदर भगवान सिंह केंद्रीय गुंडा प्रोटेक्शन कमेटी चला रहे हैं, यह उनके खिलाफ पुलिस में दी गई शिकायत से साबित होता है।
मुझ पर अपने कार्यालय में दो बार हमला करवाया, अवतार सिंह भाटिया के घर में गुंडे भेजे और फिर उसने गुरुवार को गुरु के पंथ एवं शहीद बाबा दीप सिंह की हस्तलिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान किया। जब बिना अरदास, बिना पांच प्यारों की पवित्र उपस्थिति के पालकी साहब वाली गाड़ी में जूते पहनकर स्टेरिंग पर बैठ गया।

1001846404

शहर के प्रधान, स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के पदाधिकारी अच्छी तरह जानते हैं कि उनके खिलाफ एक स्त्री ने दुष्कर्म का आरोप लगा रखा है। यदि गुरमुख सिंह के मामले में वह स्त्री सच्ची थी तो अभी झूठी कैसे हो गई है? आखिरकार कब तक भगवान सिंह का पाप ढोएंगे और उसकी गुंडागर्दी सहेंगे। भगवान सिंह ने अति कर दी है। अब उसे कार्यालय में बैठने देना मतलब पूरे सिख क़ौम की बदनामी है। ऐसा गंदा बंदा हमारा नुमाइंदा नहीं हो सकता है।

जादूगोड़ा सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक युवक की हालत गंभीर
1000911290
1001845792

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा–हाता मुख्य मार्ग पर शनिवार को कालिकापुर काली मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से जा टकराई, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

1001845873

घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज हेंब्रम और स्थानीय मुखिया विदेन सरदार मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला है, लेकिन उसकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह हाता से पुरुलिया लौट रहा था, तभी कालिकापुर में यह दुर्घटना हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दुर्गा पूजा के उत्सव में बारिश की दखल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 3 अक्टूबर तक होगी बारिश
1000911290

राँची : झारखंड में इस दुर्गा पूजा में बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा है कि 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक वर्षा होती रहेगी. 1 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 2 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं 3 अक्टूबर को झारखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

1001845828

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले 3 दिन में फिर तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कुछ हिस्सों में 28, 29 और 30 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जतायी है. इस दौरान बादल भी गरजेंगे.

मौसम विभाग ने कहा है कि 1 अक्टूबर को झारखंड में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. वहीं, 3 अक्टूबर को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
मौसम पूर्वानुमान विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून सक्रिय रहा. लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा में बहुत भारी वर्षा हुई. यहां 117.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में 34.3 डिग्री और लोहरदगा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 20.3 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षापात 8.1 मिलीमीटर से 152 प्रतिशत अधिक है. वहीं, झारखंड में अब तक (1 जून 2025 से 27 सितंबर 2025 तक) 1196.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो मानसून के सीजन में होने वाली सामान्य वर्षापात 1007.8 मिलीमीटर से 19 फीसदी अधिक है. 1 सितंबर से 27 सितंबर के बीच 185.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 209 मिलीमीटर से 11 फीसदी कम है.

रेड एफएम द्वारा पूजा ऑन व्हील्स के तहत आदित्यपुर आशियाना में प्री पूजा सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन
1000911290
1001845762

जमशेदपुर : रेड एफएम 93.5 के द्वारा पूजा ऑन व्हीलस कार्यक्रम के तहत आदित्यपुर स्थित आशियाना में प्री पूजा सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जहां बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों का अहम योगदान रहा।
कार्यक्रम में नृत्य, गायकी एवं डांडिया के साथ साथ कई मजेदार खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें सोसाइटी के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जहां सोसायटी के लोगों को रेड एफएम 93.5 द्वारा पुरस्कार भी दिया गया। बता दें कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन सहारा के दस सोसायटी में होगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल बाबा राइस, इण्डेन एक्स्ट्रा तेज़, आनंदा होम डेकोरेशन, बेबको टोयोटा, बाला जी महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, खोसला इलेक्ट्रॉनिक्स का पूर्ण सहयोग रहा।

1001845768
1001845765
error: Content is protected !!