ताजा खबर
केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजमशेदपुर: सिदगोड़ा में 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्तभाजपा बागबेड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश चौबे की टीम में नए चेहरों को मौकाआजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्ताररूगड़ीसाई में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज जारीकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव#IndiaGetsReading 2026: जेम्को कालीमाटी के बच्चों ने बिखेरा रचनात्मकता का रंग, शब्दों और चित्रों से गढ़ीं शानदार कहानियांजमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: होटल टेंथमाइल स्टोन के पास कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, शहर में दहशतजमशेदपुर: सिदगोड़ा में 60 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक जब्तभाजपा बागबेड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश चौबे की टीम में नए चेहरों को मौकाआजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्ताररूगड़ीसाई में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज जारी

एक नई सोच, एक नई धारा

n682537506175877925405676daba463248d197bf944731887001ef969bea40ecdb2b364346c7369d9cfe0a
भारत ने पहली बार ट्रेन से दागी मिसाइल, अग्नि प्राइम का किया सफल परीक्षण, देखें वीडियो
1000911290

जमशेदपुर : देश में पहली बार रेल से अग्नि प्राइम मिसाइल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने लिखा भारत ने रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अगली पीढ़ी की यह मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है। साथ ही ये कई एडवांस खूबियों से लैस है। डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है रेल आधारित मोबाइल लांचर सिस्टम देश की सामरिक रक्षा क्षमताओं में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगी।

रक्षा मंत्री ने बताया कि विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से आज किया गया अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण था। यह बिना किसी पूर्व शर्त के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है। इससे यूजर्स को देश भर में गतिशीलता प्राप्त होती है और कम दृश्यता के साथ कम प्रतिक्रिया समय में प्रक्षेपण करने की अनुमति मिलती है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ, सामरिक बल कमान (एसएफसी) और सशस्त्र बलों को बधाई। इस सफल उड़ान परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास मोबाइल रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम विकसित करने की क्षमता है। अग्नि प्राइम, अग्नि कैटेगरी की मिसाइलों का एक परमाणु-सक्षम, नई पीढ़ी का एडवांस एडिशन है। यह दो स्टेप वाली कैनिस्टर मिसाइल है। इसकी अधिकतम मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर है। यह अग्नि सीरीज की सभी पूर्ववर्ती मिसाइलों से हल्की है।

आदित्यपुर दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, दर्शकों को आकर्षित कर रहा राजस्थान का किला
1000911290

जमशेदपुर : श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा एम टाईप मैदान, आदित्यपुर में बनवाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल को महाचतुर्थी की देर शाम को दर्शकों के लिए खोल दिया गया. उसके बाद पूजा पंडाल को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी पूजा कमिटी के लोगो को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इससे पूर्व पूजा पंडाल का उदघाटन सांसद जोबा मांझी ने फीता काट कर किया.

1001834124
1001834122

मौके पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और खरसावां के विधायक दशरथ गगराई भी अतिथि के रुप में उपस्थित थे. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने आपसी भाईचारा और सौहार्द की आवश्यकता पर जोर दिया तथा सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा का आनंद लेने की अपील की. उन्होंने मां दुर्गा से सुख, शान्ति और समृद्धि की कामना भी की. साथ हीं सभी लोगों को दुर्गा पूजा महोत्सव की शुभकामना भी दी.

उल्लेखनीय है कि इस बार यहां उदयपुर (राजस्थान) के राजमहल और वहां के ग्रामीण परिवेश की आकृति के भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है, जो कि दर्शकों को स्वतः अपनी ओर आकर्षित करेगा. पूजा पंडाल की ऊंचाई लगभग 70 फीट है. पूजा पंडाल का निर्माण मेचेदा, बंगाल के पार्वती डेकोरेटर के अशोक कुमार डे की देखरेख में कुल 60 कारीगरों की टीम के द्वारा किया गया है. बताया जाता है कि मेवाड़ के प्रतापी महाराणा उदय सिंह द्वारा लगभग 400 वर्ष पूर्व उदयपुर (राजस्थान) के इस राजमहल का निर्माण कराया गया था, जिसे उन्होंने एक संत के कहने पर बनवाया था और मेवाड़ के महाराणाओं के समय इस राजमहल का खूब विकास हुआ.

1001834120

बताया जाता है कि मेवाड़ का राजपरिवार आज भी इस राजमहल में निवास करता है तथा उनके द्वारा सदियों से चली आ रही सभी परंपराओं का आज भी अनुपालन किया जाता है. राजमहल में प्रवेश करने के लिए 300 रुपये का शुल्क निर्धारित है तथा आम लोग प्रातः 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक इसका अवलोकन कर सकते हैं. इस राजमहल को देखने हेतु उदयपुर आने वाले पर्यटक इस भव्य राजमहल को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं.

वर्तमान समय में इस राजमहल में फतह प्रकाश नामक होटल का संचालन भी किया जाता है. वहीं, कोलकाता के मूर्तिकारों द्वारा पूजा पंडाल परिसर में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई है. माँ दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं में आगंतुक श्रद्धालुओं को राजस्थानी संस्कृति की झलक और पहनावा देखने को मिलेगा. वहीं, इस वर्ष यहाँ आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की व्यवस्था की गई है, जिसकी जिम्मेवारी कोलकाता के बीजू दा लाइट सिस्टम को दी गई है. बीजू दा एंड टीम की मैजिकल विद्युत साज-सज्जा व्यवस्था आम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी.

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, पूजा कमेटी के अध्यक्ष अंकुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन, झारखंड क्षत्रीय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, ऋषि मिश्रा, रविंद्र नाथ चौबे, वीरेन्द्र सिंह, शंकर सिंह, डॉ मृत्युंजय सिंह, राजीव रंजन मुन्ना, धर्मेन्द्र प्रसाद, वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा, मिथिलेश सिंह, राम पूजन राही, सरयू पासवान, एस के स्वाइन, जगदीश नारायण चौबे, पंकज प्रसाद, मजदूर नेता भगवान सिंह, समरेंद्र नाथ तिवारी, अरुण सिंह, धर्मनाथ शर्मा, बसन्त प्रसाद आदि उपस्थित थे.

मनरेगा अंतर्गत जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई का आयोजन
1000911290

जमशेदपुर : जिला परिषद सभागार में मनरेगा अंतर्गत जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान , जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखियागण, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

1001833511

जनसुनवाई के दौरान वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 से संबंधित कुल 37 मुद्दों पर सुनवाई की गई। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यस्थल पर अनियमितताओं, भुगतान में देरी, कार्य निष्पादन की गुणवत्ता तथा पारदर्शिता से संबंधित बिंदु उठाए गए। कार्य में लापरवाही एवं नियमों की अवहेलना करने वाले संबंधित पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक पर जुर्माना लगाया गया तथा चेतावनी दी गई। साथ ही भविष्य में कार्य निष्पादन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की जवाबदेही तय करना, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा लाभुकों तक योजना का सही लाभ पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत स्तर के कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई होगी। मौके पर बीपीओ, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

1001833514
उपायुक्त के निर्देशानुसार दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
1000911290

जमशेदपुर : दुर्गापूजा पर्व को देखते हुए उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक कदम उठाने, अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) के सही प्रयोग तथा बचाव उपायों की जानकारी दी गई। पंडालों में अग्निशामक यंत्र, बालू एवं पानी की बाल्टियां अनिवार्य रूप से रखने की सलाह दी गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ ही बिजली के तारों एवं सजावट सामग्री के सुरक्षित उपयोग, गैस सिलिंडर अथवा ज्वलनशील वस्तुओं के पंडाल परिसर में प्रयोग से परहेज करने पर विशेष बल दिया गया।

1001833530
1001833527

यह जागरूकता अभियान कदम, सोनारी, टेल्को एवं बिरसानगर क्षेत्र के कुल 13 पूजा पंडालों में चलाया गया, जहाँ आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया । अग्निशमन विभाग द्वारा यह पहल दुर्गापूजा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आपकी योजनाएं- अपनी योजनाओं को जानें, झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना
1000911290

जमशेदपुर : असंगठित कर्मकार की श्रेणी में कौन आते हैं- 18 से 59 वर्ष आयु तक के स्वनियोजित कर्मकार जो ढाई एकड़ या उससे कम कृषि योग्य भूमि धारित करते हों या भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन नहीं होने वाले नियोजनों में मजदूरी करने वाले कर्मकार जिनकी मजदूरी सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से बहुत अधिक नहीं हो।

योजना का नाम- झारखण्ड असंगठित कर्मकार मृत्यु /दुर्घटना सहायता योजना

सहायता का प्रावधान- असंगठित कर्मकार की मृत्यु होने पर उनके आश्रित को 50,000/- रूपये सामान्य मृत्यु में तथा 1,00,000/- रूपये दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में दिए जाने का प्रावधान है।

योजना का नाम- अंत्येष्टि सहायता योजना

सहायता का प्रावधान- सामान्य मृत्यु (60 वर्ष की आयु तक) में 15,000/- रूपये एवं कार्य के दौरान दुर्घटना एवं व्यवसायजन्य रोग (Occupational diseases) से मृत्यु होने पर 25,000/- देने का प्रावधान है।

निबंधन- नि:शुल्क है।

1001833604

निबंधन की प्रक्रिया- ऑनलाइन निबंधन हेतु आवेदक अपना आधार कार्ड, बैंक खाता, पासपोर्ट साईज फोटो, नॉमिनी का आधार के साथ shramadhan.jharkhand.gov.in साइट पर स्वयं या प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
विशेष जानकारी हेतु श्रम विभाग के कार्यालय, उप श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त, श्रम अधीक्षक एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

टाटानगर रेलवे स्टेशन प्रकरण पर अनुसूचित जनजाति आयोग तथा बाल आयोग संज्ञान लें, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन : सुधीर कुमार पप्पू
1000911290

जमशेदपुर : समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने गलत शुक्रवार की रात टाटानगर रेलवे स्टेशन में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 16 किशोरियों एवं तीन किशोर को धर्मांतरण के आरोप में रोके जाने, बखेड़ा तथा बवाल करने वाले सामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जिला पुलिस एवं रेल पुलिस प्रशासन से की है। सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा मामले को संज्ञान में लेने पर धन्यवाद दिया है वहीं उनके अनुसार चूंकि भुक्तभोगी अल्पवयस्क हैं तो इस मामले पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा अनुसूचित जनजाति आयोग को भी संज्ञान में लेकर अपने स्तर से जांच करनी चाहिए।

1001833648


सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार संस्था समेकित जन विकास केंद्र सुंदरनगर अपने स्थापना कल वर्ष 1970 से केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं एवं कौशल विकास पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा कार्यशाला आयोजित करता रहा है। उसका ट्रैक रिकॉर्ड सराहनीय रहा है और धर्मांतरण जैसा कभी भी आरोप नहीं लगा है? क्योंकि उक्त संस्था को मिशनरी संचालित करती है इस कारण से बिना तथ्य के धर्मांतरण का आरोप लगाना इस सभ्य समाज में शर्मनाक है।
अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दक्षिण बिहार ट्रेन के टीटीई की संदिग्ध भूमिका तथा कॉल डिटेल रिपोर्ट की जांच करने की जरूरत पर बल दिया है। क्यों उसने उपद्रवियों को फोन पर भ्रामक जानकारी दी। इस अधिवक्ता के अनुसार इसकी जांच बाल मित्र पुलिस पदाधिकारी द्वारा होनी चाहिए थी और किशोर किशोरियों को अलग से स्टेशन में उचित तथा शांत माहौल दिया जाना चाहिए था।
जिस तरह से किशोर किशोरियों को न्यूज़ एवं फेसबुक में वायरल कर समाज में हीरो बनने की कोशिश की है। वह जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रावधान का खुल्लमखुला उल्लंघन है, ऐसे में उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई जरूरी है। जिससे आने वाले समय में अन्य लोगों को भी सबक मिले।

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा बैठक

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी विभाग अपने सालाना लक्ष्य से पीछे न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आंतरिक संसाधनों से राजस्व बढ़ाने पर बल दिया । राज्य कर विभाग के चारों सर्किल (अर्बन, जमशेदपुर, सिंहभूम और आदित्यपुर) की समीक्षा में सालाना लक्ष्य के विरूद्ध औसतन 32% राजस्व की वसूली की गई है। उपायुक्त ने जीएसटी चोरी पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करदाताओं का ऑडिट, फील्ड इंस्पेक्शन, बकायेदारों पर कार्रवाई और डेटा एनालिटिक्स के जरिए धोखाधड़ी की पहचान जरूरी है ताकि सही राजस्व मिल सके।

1001833637
1000911290

पंजीयन कार्यालयों की समीक्षा में जमशेदपुर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में सालाना लक्ष्य के विरूद्ध 43% तथा घाटशिला में करीब 23% राजस्व संग्रहण है। उपायुक्त ने कहा कि अवैध रजिस्ट्री पर पूरी तरह रोक लगे और सरकारी ज़मीनों की रजिस्ट्री में कोई गड़बड़ी न हो। परिवहन विभाग ने अब तक 44% और मोटरयान निरीक्षक (MVI) ने 18% राजस्व वसूली की है। वहीं जेएनएसी ने 38%, मानगो नगर निगम ने 50% और जुगसलाई व चाकुलिया नगर परिषदों ने लगभग 48% राजस्व जमा किया है। बिजली विभाग के तीनों प्रमंडलों ने सालाना लक्ष्य के विरूद्ध औसतन 55% राजस्व वसूली की है । वहीं अगस्त माह में बिजली, परिवहन, कृषि, मत्स्य विभाग और जेएनएसी को छोड़कर अन्य तीन नगर निकायों ने 100% से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया है।

1001833639

नीलाम पत्र की समीक्षा में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि लंबित मामलों में नोटिस जारी करें, कुर्की, वारंट और नीलामी जैसा तरीका भी अपनाएं ताकि बकाया राजस्व की वसूली हो सके । भू-अर्जन की समीक्षा में राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग परियोजनाओं में अर्जित भूमि एवं रैयतों के मुआवजा भुगतान पर चर्चा की गई । बैठक में ड्रेन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग, वनभूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र, अंचलाधिकारी स्तर से सत्यापन प्रतिवेदन, संयुक्त रूप से स्थल का भौतिक निरीक्षण आदि को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । वहीं टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा में उपायुक्त ने टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि अतिक्रमण के मामलों को प्रारंभिक चरण में ही रिपोर्ट करें ताकि ससमय अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सके । शहरी क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले सड़कों से अतिक्रमण हटाने एवं वेंडिग जोन चिन्हित करने पर भी चर्चा की गई।

बोर्ड परीक्षा में बच्चों का प्रदर्शन सुधारने की जिला प्रशासन की पहल
1000911278

जमशेदपुर : उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में जिले में ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ की शुरुआत की गई। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करना, उनके बौद्धिक, शैक्षणिक और नेतृत्व कौशल को विकसित करना तथा बोर्ड परीक्षाओं में जिले के बच्चों के प्रदर्शन में सुधार लाना है । अभियान के सफल संचालन एवं रूपरेखा के बारे में समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि पदाधिकारियों स्वेच्छा से आगे बढ़कर इस अभियान में भागीदारी निभाएं ।

1001833615

इस अभियान का उद्देश्य न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है बल्कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्यालयी तंत्र को भी मजबूत बनाना है । अभियान के अंतर्गत शिक्षण-पद्धति (पेडागॉजी) को और प्रभावी बनाने, आई.सी.टी एवं पुस्तकालय का समुचित उपयोग, नियमित पी.टी.एम बैठकें आयोजित करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला के विभागीय पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस अभियान के तहत प्रत्येक गुरुवार को जिला प्रशासन के पदाधिकारी स्वेच्छा से विद्यालयों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे न केवल शिक्षण स्तर का मूल्यांकन करेंगे बल्कि शिक्षकों, विद्यार्थियों और समुदाय को शिक्षा के प्रति प्रेरित भी करेंगे। इस अभियान का लक्ष्य आगामी 6 माह में जिले के 30% विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना है। इसके अतिरिक्त, सभी विद्यालयों में नियमित पी.टी.एम (Parent-Teacher Meeting) आयोजित कर अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और समस्याओं का सामूहिक समाधान संभव हो सके। शैक्षणिक वातावरण को और सशक्त बनाने हेतु विद्यालयों में बाल संसद का सुचारू संचालन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की प्रक्रिया, संवाद कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। ‘सिकुई-दिकुई अभियान’ शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के भविष्य और जिले के समग्र शैक्षणिक विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
1000911290

जमशेदपुर : समहारणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाएं, विकास परियोजनाओं व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो इसे सभी विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे । ससमय योजनाओं के धरातल पर उतारे जाने से लक्षित वर्ग को उचित लाभ मिलता है।

बैठक में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के बैंक खाता खोले में शिथिलता बरते जाने पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताई। करीब 5000 आवेदन जिला के विभिन्न बैंक शाखाओं में जमा हैं जिनपर अपेक्षित प्रगति नहीं होने की बात सामने आई। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वैसे बैंक शाखाओं की सूची दें तथा ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करें। संबंधित बैंक शाखाओं में सरकारी की योजनाओं हेतु खोले गए बैंक खाता को हटा लिया जाए तथा सरकारी कर्मी भी उन शाखाओं से बैंकिग सेवा नहीं लें। साथ ही एलडीएम को अपने स्तर से लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया।

1001833500

जिले में यूरिया की कालाबाजारी को लेकर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए दोनों अनुमंडल के एसडीएम को खाद दुकानों की औचक जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों के नॉन डीबीटी एकाउंट पर भी चर्चा हुई। साथ ही अन्य पेंशन योजनाओं के लाभुकों को ससमय पेंशन राशि भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

183 सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु अतिरिक्त क्लासरूम निर्माण, मरम्मतीकरण आदि को लेकर उपायुक्त ने ग्राम सभा कराते हुए प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश डीईओ को दिया ताकि आगामी डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल की बैठक में स्वीकृति दी जा सके । जिला में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश सभी बीडीओ एवं सभी सीओ को प्रत्येक अंचल में 500 एकड़ भूमि सीएफआर जेनरेट करने का लक्ष्य दिया गया।

1001833502

बैठक में जाहेरस्थान घेराबंदी, धुमकुड़िया निर्माण, गोदाम निर्माण योजना, श्रम विभाग के विभिन्न श्रमिक हितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार, मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के लिए लाभुकों को जागरूक एवं लाभ लेने के लिए प्रेरित करने, कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों एवं कृषकों से ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने, सड़क सुरक्षा प्रचार-प्रसार हेतु कार्ययोजना, पथ निर्माण योजनाओं में भूमि सत्यापन प्रतिवेदन समेत अन्य विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय समन्वय को लेकर विमर्श किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, डीटीओ, डीएमसी जेएनएसी, एसडीओ, डीपीआरओ, डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ समेत अन्य सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

जमशेदपुर में सत्यम सिंह का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
1000911290

जमशेदपुर : करनडीह-घाघीडीह मंडल कांग्रेस के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रेमकुंज चौक स्थित माझी बागान में झारखंड यूथ आईएनटीयूसी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

स्वागत एवं अभिनंदन

सभा की शुरुआत नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया गया। माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा रहा।

1001833109

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस और इंटक संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया। जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा ने कहा कि “सत्यम सिंह के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा प्राप्त करेगा और युवाओं की आवाज और बुलंद होगी।”
वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मजदूरों से 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम करवाने की प्रथा को समाप्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा और जरूरत पड़ने पर मजदूरों के समर्थन में आंदोलन भी किया जाएगा।

मजदूरों और स्थानीय समस्याओं पर फोकस

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि वे ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों और स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने जल्द ही कमेटी का विस्तार करने और मजदूरों के हित में ठोस काम करने की घोषणा की।

संगठन को नई दिशा देने का भरोसा

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने सत्यम सिंह के संघर्षशील व्यक्तित्व और जुझारू नेतृत्व की सराहना की और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई दिशा और मजबूती पाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य लखन सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भवनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, रवि चौबे, बसंत ठाकुर, सोनी सिंह, पिंकी देवी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!