एक नई सोच, एक नई धारा

n694768216176688549200379151118f4c9b34a990c0474566606538820b8418cb0f1b3f05b43fbff8be682
गम्हरिया में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, लाठी और लोहे की रॉड से पीटा; MGM में चल रहा इलाज

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के सतवाहिनी, धीरजगंज निवासी सह भाजपा नेता अशोक सिंह पर जानलेवा हमला किया गया।इस घटना में वे बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।

घटना शुक्रवार को पूर्वाह्न दस बजे की बताई गई है। इस मामले को लेकर अशोक सिंह ने आदित्यपुर थाना में सतवाहिनी के जमालपुर निवासी अभिमन्यु सिंह उर्फ मन्नू, उनके भाई बृजनंदन सिंह समेत करीब 6-7 लोगों पर घर के नीचे लाठी एवं लोहे के रॉड से जानलेवा हमला करने एवं मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस को दिए लिखित आवेदन में उन्होंने बताया है कि आरोपियों ने फोन पर उसे घर से नीचे बुलाया और अचानक उनपर हमला किया। बताया कि मारपीट के दौरान ही 112 डायल कर पुलिस पेट्रोलिंग टीम को बुलाया गया, तो आरोपियों ने पुलिस के सामने भी उसके साथ जमकर मारपीट की।

इस मामले की सूचना ने बाद पहुंची आदित्यपुर थाना पुलिस के आने के बाद सभी आरोपी भाग गए। इस घटना में अशोक सिंह का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी एवं परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1002173984
टाटा स्टील पर 12,600 करोड़ का हर्जाना ठोका, कंपनी ने आरोपों को किया खारिज

नीदरलैंड की गैर-लाभकारी संस्था स्टिचिंग फ्रिस विंड.नु (एसएफडब्ल्यू) ने टाटा स्टील पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए 1.4 अरब यूरो (आज की दर से करीब 12,600 करोड़ रुपये) का हर्जाना मांगा है।

1002173984

कंपनी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बिना सबूत और काल्पनिक बताया है।

टाटा स्टील ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि यह मुकदमा उसकी डच सहायक कंपनियों (टाटा स्टील नीदरलैंड्स और टाटा स्टील आईमुइडन) के खिलाफ दायर किया गया है। एनजीओ का दावा है कि वह आईमुइडन प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों की तरफ से यह लड़ाई लड़ रहा है। आरोपों के मुताबिक, प्लांट से निकलने वाले खतरनाक पदार्थों से स्थानीय लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ा है और इलाके में प्रापर्टी के दाम गिर गए हैं।

टाटा स्टील ने स्पष्ट किया है कि वे इस कानूनी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंपनी के अनुसार, एनजीओ ने अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं। प्रबंधन का कहना है कि टाटा स्टील नीदरलैंड्स (टीएसएन) ग्रीन स्टील प्लान के तहत काम कर रही है।

पिछले पांच सालों में भारी निवेश कर पर्यावरण सुरक्षा और कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में बेहतरीन काम किया गया है। कंपनी का प्रदर्शन यूरोपीय और वैश्विक मानकों से काफी बेहतर है।

यह मुकदमा नीदरलैंड के सामूहिक दावा निपटान अधिनियम के तहत दायर किया गया है। टाटा स्टील के मुताबिक, यह प्रक्रिया काफी लंबी है। अभी सिर्फ मामले की स्वीकार्यता और गुण-दोष पर सुनवाई होगी, जिसमें दो से तीन साल लग सकते हैं। हर्जाने की रकम पर बहस तो अभी बहुत दूर की बात है। कंपनी का मानना है कि उनके पास बचाव के लिए मजबूत तर्क मौजूद हैं।

1002168828 1
सेना के चापर से कल जमशेदपुर उतरेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर; आदिवासी वेशभूषा में करेंगी जाहेरथान पूजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को अपने ऐतिहासिक दौरे पर जमशेदपुर पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आधिकारिक यात्रा पर लौहनगरी आ रही मुर्मु का आगमन भारतीय सेना के विशेष हेलीकाप्टर (चापर) से होगा।

1002168828 1

इससे पहले वे 28 दिसंबर को रांची पहुंचेंगी और वहां राजभवन, जिसका नाम अब ‘लोक भवन’ हो चुका है, में रात्रि विश्राम करेंगी।

सोमवार की सुबह वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सेना के चापर से उड़ान भरेंगी और सुबह करीब 10:20 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी। जिला प्रशासन ने उनके भव्य स्वागत और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सोनारी एयरपोर्ट पर उतरते ही राष्ट्रपति को पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यहां से उनका काफिला सड़क मार्ग से सीधे करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान के लिए रवाना होगा।

पारंपरिक वेशभूषा में पूजा और संताली में संबोधन

करनडीह में आयोजित होने वाला कार्यक्रम बेहद भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण होगा। राष्ट्रपति यहां पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में दिशोम जाहेरथान में पूजा-अर्चना करेंगी। यह अवसर ओल चिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन का गवाह बनेगा। आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रपति वहां मौजूद जनसमूह को संताली भाषा में संबोधित कर सकती हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए गर्व का क्षण होगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 100 विशिष्ट अतिथि भी शामिल हो रहे हैं।

एनआइटी दीक्षांत समारोह में शिरकत

करनडीह के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एनआईटी) के लिए प्रस्थान करेंगी। यहां वे संस्थान के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और मेधावी छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। एनआइटी कैंपस को भी भव्य रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लोक भवन से शुरू होगा सफर

राष्ट्रपति का यह दौरा कई मायनों में खास है। 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू रांची के जिस राजभवन में रहती थीं, वहां अब प्रवेश द्वार पर लोक भवन लिखा नजर आएगा। यहीं दो रातें गुजारने के बाद वे जमशेदपुर और गुमला के कार्यक्रमों के लिए सेना के चॉपर का इस्तेमाल करेंगी। उनके इस दौरे को लेकर पूरा कोल्हान प्रमंडल अलर्ट मोड पर है।

IMG 20251227 WA0024
31 दिसंबर को टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में “नवां साल सतगुरु दे नाल” गुरुमत समागम का होगा आयोजन

जमशेदपुर : 31 दिसंबर शाम 7:00 बजे से रात 12:30 बजे तक गुरूद्वारा श्री कलगीधर साहिब टुईलाडुंगरी, सिख नौजवान सभा और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में “नवां साल सतगुरु दे नाल” गुरुमत समागम करा रही है। जिसमें जमशेदपुर के माने हुए कीर्तनीय भाई हरमीत सिंह, भाई प्रभजोत सिंह मन्नी, भाई गुरदीप सिंह निक्कू जी, एवं भाई मंजीत सिंह दिल्ली वाले कीर्तन करेंगे।

1002173465

इस समागम में संगत के लिए चाय नाश्ते का भी प्रबंध होगा। अंत में फूलों की वर्षा की जाएगी, समाप्ति के बाद आतिशबाजी भी होगी। सिख नौजवान सभा और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विनती करते हुए कहा कि जमशेदपुर की साध संगत पास विनती है कि सब इस समागम में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाए एवं गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।

1002173468

इस बैठक में मुख्य रूप से गुरूद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह नौजवान सभा के प्रधान रंजीत सिंह, जसबीर सिंह गिल, जसवंत सिंह, दलबीर कौर, चरणजीत कौर, चरनजीत सिंह, सतवंत सिंह रोशन, चरणजीत सिंह, हरमन गिल, भगत सिंह, हरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, दिलबाग सिंह, रजत सिंह, सन्नी सिंह, सरबजीत सिंह, हरदीप सिंह राजू, शशि सिंह, दलजीत सिंह राजा, सोनी सिंह, दर्शन सिंह काले, गुरप्रीत सिंह, गोल्डी सिंह, दविंदर सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल थे।

1002168828 1
29 दिसंबर को जमशेदपुर की कई सड़कें रहेंगी बंद, जाने कौन से रूट से होगा जाना

जमशेदपुर : देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के दौरे पर 29 दिसंबर को आने वाली है. उनके आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी है. इस बीच राष्ट्रपति के आगमन को लेकर नया ट्राफिक प्लान तैयार किया गया है. इसके तहत सोनारी एयरपोर्ट से बिष्टुपुर और फिर बिष्टुपुर से एनआइटी जमशेदपुर यानी आदित्यपुर तक की सड़कों पर अवरोध रहेगा. लोगों के लिए यह सड़क बंद रहेगा. इसको लेकर नया ट्राफिक प्लान सोमवार 29 दिसंबर के लिए तैयार किया गया है, जिसको जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पियुष पांडेय और ट्राफिक डीएसपी नीरज की ओ से संयुक्त आदेश जारी किया गया है. यह बताया गया है कि सुरक्षा और लॉ एंड आर्डर के कराण सोनारी एयरपोर्ट से लेकर दिशोम जाहेरथान करनडीह जमशेदपुर और फिर सर्किट हाउस से खरकई गोलचक्कर जमशेदपुर तक के क्षेत्र को सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों ऑटो रिक्शा, बस कापरिचालन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित हेगा.

1002168828 1

इसके लिए तय रुट के मुताबिक, मानगो की ओर से जिन लोगों को सरायेकाल, पोटका, चाईबासा समेत अन्य क्षेत्र की ओर जाना है, वे लोग मैरिन ड्राइव होते हुए आदित्यपुर गम्हरिया के रास्ते जा सकते है. पोटका, हाता और ओडिशा की ओर से जिन लोगों को मानगो बस स्टैंड की ओर आने वाले सरायकेला, कांड्रा, गम्हरिया और मैरिन ड्राइव होते हुए सीतारामडेरा बस स्टैंड मानगो पुल तक जा सकते है. कदमा, बिष्टुपुर, मानगो, साकची की ओर से टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले आरडी टाटा गोलचक्कर, सुनसुनिया गेट, बर्मामाइंस गोलचक्कर, टीआरएफ मोड़, स्टार टॉकीज होते हुए स्टेशन की ओर जा सकेंगे.

आपात स्थिति में सुंदरनगर, करनडीह से साकची की ओर आने वाले वाहन एलबीएसएम कॉलेज, घाघीडीह जेल, लाल बिल्डिंग चौक, डीबी चौक, बाटा चौक, जुगसलाई फाटक चौक और जुगसलाई गोलचक्कर होते हुए साकची की ओर जायेंगे. मानगो, साकची से घाटशिला और मुसाबानी जाने वाले डिमना होकर घाटशिला और मुसाबानी की ओर जायेंगे. आवश्यक सेवा और अन्य जरूरी परिचालन प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के नियंत्रण में ही किया जा सकेगा. इसके अलावा 29 दिसंबर को उक्त कार्यक्रम के मद्देनजर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक के सभी प्रकार के मालवाहक वाहन ट्रक, ट्रेलर, डंपर का नो इंट्री रहेगा.

1002172228
जेवियर इंग्लिश स्कूल, कीताडीह में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, ज्वालामुखी व बायोगैस जैसे आकर्षक मॉडल प्रस्तुत

जमशेदपुर: जेवियर इंग्लिश स्कूल, कीताडीह में विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस एग्जीबिशन) का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज एवं भाजपा नेता संदीप शर्मा बॉबी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण किया तथा उनके नवाचार और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।

1002172228

प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, ज्वालामुखी, टाटा स्टील प्लांट, बायोगैस प्लांट, किडनी एवं हार्ट सिस्टम जैसे कई ज्ञानवर्धक और आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से विज्ञान की उपयोगिता को सरल, प्रभावी एवं रोचक ढंग से समझाया।

1002172234

प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, विद्यालय सचिव रमन झा एवं प्राचार्या अंकिता तिवारी द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय सचिव रमन झा ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को मोमेंटो तथा विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

1002172237

प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखते ही बनता था। अभिभावकों सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

1002172240

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्राचार्या सुमन शर्मा के साथ-साथ रजनी शर्मा, स्वाति सिंह, आकांक्षा दुबे, हिमांशु भारद्वाज, जितेंद्र दुबे, विकास, करण, अलका प्रीति, श्रुति, पिंकी, खुशबू, पूनम, रानी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

1002172740
शीतलहर के मद्देनज़र जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 28 से 31 दिसम्बर तक अवकाश घोषित

शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य हित में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार जिले में संचालित कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में दिनांक 28.12.2025 से 31.12.2025 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश एहतियातन एवं जनहित में जारी किया गया है। संबंधित सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

1002172740
1002168845
उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में सहायक आचार्यों को दी गई विदाई, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने जाना विद्यालय का हाल

जमशेदपुर: जेम्को आजाद बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय में प्रतिनियोजन पर आए दो प्रशिक्षित सहायक आचार्य शिक्षकों, बत्ती बाला सिंह और अशोक कुमार दास के सम्मान में आयोजित किया गया था। शिक्षा विभाग के आदेशअनुसार, दोनों शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापित विद्यालयों में योगदान देने के लिए आज कार्य विर्मित होना था जिस कारण आज उनके प्रतिनियोजित विद्यालय द्वारा शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई के अवसर पर दोनों शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के बच्चों ने भी भावुक होकर अपने शिक्षकों को विदा किया।

1002168845

इसी बीच में विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए नए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक को सूचित किया गया श्रीमान ने ध्यान आकर्षित करते हुए दो नए शिक्षकों को विद्यालय में पदस्थापित किया इसके तहत पूरे विद्यालय परिवार की ओर से जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय का धन्यवाद दिया

इसी कड़ी में आज जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास साहू का विद्यालय में आगमन हुआ। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विधायक को स्कूल की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया गया। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि विद्यालय की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

1002168847

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, शिक्षक राकेश कुमार, करनदीप सिंह, अंजू वर्मा, रितु कुमारी, रोहित कुमार एवं अन्य सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ।

1002169063
भारत संतो का देश है यहां सांटा की जरूरत नही-हिंदूपीठ

जमशेदपुर स्थित हिंदू पीठ के प्रांगण में तुलसी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणेश भगवान की संध्या आरती के साथ तुलसी माता की पूजन की गई, जिससे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। हिंदू धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं बल्कि माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। शास्त्रों में मान्यता है कि जिस घर में तुलसी फलती फूलती है वहां निवास करने वाले लोगों में कोई बड़ा संकट नहीं आता हैं।

1002169063

कार्यक्रम में हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिस बॉस, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह, ज्योत्सना सरकार, शिखा श्यामल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर तुलसी माता की पूजा-अर्चना की और उनके चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

जमशेदपुर हिन्दुपीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा, “25 दिसंबर को हिंदू का बड़ा पर्व तुलसी दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं की याद दिलाता है।” उन्होंने युवाओं से अपील की, “हमारे पूर्वजों ने हमें एक समृद्ध विरासत दी है, जिसे हमें संजो कर रखना चाहिए।”
भारत संतो के निर्देश पर चलने वाला देश है यहां सांटा का को स्थान नही है।

उन्होंने कहा कि तुलसी की नियमित पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, सुख समृद्धि बढ़ती है और परिवार में शांति बनी रहती है। साथ ही यह आध्यात्मिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने हिन्दू युवाओं और बच्चों से अपील की है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने की जगह तुलसी दिवस मनाएं और बच्चों को भी तुलसी दिवस का महत्व समझाएं।

अरुण सिंह ने आगे कहा, “हिंदू की विरासत हमारी पहचान है, इसे हमें आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए और इसे जीवंत रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।”

कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा तुलसी माता के चरणों में दीप प्रज्वलन और भजन-कीर्तन के साथ हुआ। सभी ने एक-दूसरे को तुलसी दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

1002169022
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सबसे नन्हा हीरो श्रवण कौन? राष्ट्रपति ने दिया बहादुरी का सबसे बड़ा ईनाम

पंजाब के फिरोजपुर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बसे एक छोटे से गांव का सितारा आज पूरे देश में चमक रहा है। मात्र 10 साल के नन्हे जांबाज श्रवण सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है।

1002169022

यह सम्मान उन्हें 26 दिसंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में उनके अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया। श्रवण उन 20 चुनिंदा बच्चों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कम उम्र के बावजूद ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो बड़ों के लिए भी मिसाल है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: सीमावर्ती गांव से राष्ट्रपति भवन तक का सफर

फिरोजपुर के सरहदी गांव चक तरां वाली के रहने वाले श्रवण सिंह की कहानी किसी फिल्मी नायक से कम नहीं है। सीमा के बिल्कुल करीब रहने वाले इस बालक ने साबित कर दिया कि देशभक्ति की भावना उम्र की मोहताज नहीं होती। जहां बड़े-बड़े लोग दुश्मन की हलचल और ड्रोन के खतरों से सहम जाते हैं, वहां श्रवण ने विपरीत परिस्थितियों में अपने साहस का लोहा मनवाया। आज उनकी इस बहादुरी ने उन्हें राष्ट्रीय मंच पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक का हकदार बना दिया है।

श्रवण सिंह ऑपरेशन सिंदूर: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बने सेना का कवच

मई 2025 में जब सीमा पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते तनाव चरम पर था, तब श्रवण सिंह ने मानवता और सेवा की नई मिसाल पेश की। दुश्मन की ओर से लगातार ड्रोन घुसपैठ और हमलों की आशंका के बीच, यह नन्हा बालक अपनी परवाह किए बिना रोजाना सेना की चौकियों तक पहुंचता था। वह वहां तैनात जवानों के लिए दूध, लस्सी, चाय और बर्फ जैसी जरूरी चीजें लेकर जाता था। उनकी इस छोटी सी मदद ने मुश्किल वक्त में जवानों के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया।

सेना ने ली शिक्षा की जिम्मेदारी, बना युवाओं का आदर्श

श्रवण के जज्बे को सलाम करते हुए भारतीय सेना ने उन्हें पहले ही सम्मानित किया था और अब उनकी पूरी शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया है। श्रवण सिंह आज देश के उन लाखों युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा बन गए हैं, जो देश सेवा का सपना देखते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया गया यह पुरस्कार न केवल श्रवण की बहादुरी का सम्मान है, बल्कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हर उस नागरिक के साहस का प्रतीक है जो देश की रक्षा में सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

error: Content is protected !!