एक नई सोच, एक नई धारा

1002190810
चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार युवक की हिरासत में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर निवासी जीत महतो (22) की बुधवार को पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई के कारण युवक की मौत हुई है. वहीं पुलिस पिटाई के आरोपों को खारिज करती हुई प्राकृतिक कारणों से तबीयत बिगड़ने की बात कह रही है.

1002190810

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जीत महतो को रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे उसके घर से हिरासत में लिया था. आरोप था कि उसने चोरी का मोबाइल 500 रुपये में खरीदा था. परिजनों का कहना है कि बिना किसी नोटिस या औपचारिक जानकारी दिए युवक को थाने ले जाया गया और करीब 48 घंटे तक हिरासत में रखा गया. इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ती गई.

पुलिस का कहना है कि मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे जीत की हालत नाजुक होने पर उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहीं अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवक को लाने के थोड़ी देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पहुंचने के बाद ही परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

युवक की मौत की खबर फैलते ही गोकुलनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया. देर शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया. उनका आरोप है कि हिरासत में पूछताछ के दौरान जीत की पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हुई. भीड़ ने निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
थाना प्रभारी ने कहा कि “युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था और वहीं उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.” फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना से इलाके में तनाव का माहौल है. ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.

1002190708
सागर होटल के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो दीवार से टकराई, टला बड़ा हादसा

नए साल की स्वागत के बीच जमशेदपुर में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर होटल के पास बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (डीएल-8-सीएटी-8087) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दारू दुकान के पास की दीवार से जोरदार टकरा गई. टक्कर की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह तहस-नहस हो गया और स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में सड़क पर पड़ी मिली.

1002190708

गनीमत रही कि घटना के वक्त सड़क सुनसान थी और आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. कुछ क्षणों के लिए इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि अगर हादसा कुछ मिनट पहले या बाद में होता जब लोग सड़कों पर होते, तो स्थिति भयावह हो सकती थी.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को जानकारी दी. हादसे के बाद वाहन चालक के फरार होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि चालक की पहचान और उसकी स्थिति के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और पंजीकरण विवरण के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है.

1002186247
नव वर्ष के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन
1002186247

जमशेदपुर । श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ट प्लांट बस्ती में अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर पर 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को समस्त भक्तजनों के कल्याणार्थ विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि आज कल सभी लोग अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर 1 जनवरी के दिन मंदिर में पूजा पाठ कर नव वर्ष में सुख, समृद्धि व शांति की कामना करते है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा सभी भक्तों के कल्याणार्थ विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जाएगी. वहीं भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि वैसे मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रुप से उमाशंकर बेरा,सुजीत राउत,हरिशचंद्र प्रसाद,अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, राजीव कुमार झा, रंजीत, अजीत सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय है।

1002186244
1002184483
रेल वन एप पर अनारक्षित टिकट पर 3% कैशबैक, 14 जनवरी से लागू होगी सुविधा

ट्रेनों से छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने रेलवन(RailOne) मोबाइल एप के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत कैशबैक देने की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है।

1002184483

यह सुविधा 14 जनवरी से 14 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। रेल मंत्रालय के डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग-2) संजय मोनचा ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, डिजिटल टिकट बुकिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवनएप पर आर-वालेट (R-Wallet) के माध्यम से अनारक्षित टिकट खरीदने पर यात्रियों को टिकट मूल्य का तीन प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

यह छूट सिर्फ आर-वालेट तक सीमित नहीं है

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह छूट सिर्फ आर-वालेट तक सीमित नहीं है। रेलवनएप पर उपलब्ध अन्य सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर भी यात्रियों को यह कैशबैक दिया जाएगा।

इसका मकसद यात्रियों को नकद लेन-देन से हटाकर डिजिटल भुगतान की ओर प्रोत्साहित करना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा खासकर उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जो दैनिक या अल्प दूरी की यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट लेते हैं।

टिकट खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी

इससे टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी और टिकट खरीद प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी। रेल मंत्रालय ने सेंट्रल फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) को निर्देश दिया है कि वह इस योजना की मई माह में समीक्षा करे।

समीक्षा के दौरान यह देखा जाएगा कि डिजिटल बुकिंग में कितनी वृद्धि हुई और यात्रियों को यह सुविधा किस हद तक लाभ पहुंचा रही है। इसके आधार पर भविष्य में इस योजना को आगे बढ़ाने या इसमें संशोधन पर फैसला लिया जाएगा।

रेल मंत्रालय का मानना है कि इस तरह की डिजिटल पहल से न केवल यात्रियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि रेलवे के संचालन में भी दक्षता आएगी।

1002184473
पहली महिला आईपीएस अधिकारी को झारखंड पुलिस की कमान, दो साल रहेगा कार्यकाल

रांची: झारखंड सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया है. अभी तक वह प्रभारी डीजीपी थी. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार तदाशा मिश्रा को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (एचओएएफ) के पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के संशोधित प्रावधान के तहत किया गया है.

1002184473

विदित हो कि झारखंड सरकार ने पुलिस प्रमुख के चयन व नियुक्ति के लिए आठ जनवरी को एक आदेश जारी किया था. उसी आदेश के तहत तदाशा मिश्रा की नियुक्ति डीजीपी के पद की गई है. वह अगले दो साल तक झारखंड पुलिस प्रमुख के पद पर काम करेंगी. तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी है. इस तरह झारखंड बनने के बाद महिला आईपीएस को झारखंड पुलिस की कमान सौंपी गयी है.

1002184333
चाईबासा में दिखा लगभग 9 फीट का अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
1002184333

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा अनुमंडल अंतर्गत टोंटो प्रखंड में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब चाईबासा–सेंरेंगसिया मुख्य सड़क पर कोदवो के पास करीब 8 से 9 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. सुबह करीब 8 बजे सड़क पर भारी भरकम अजगर के आने से राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. कुछ लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे, जबकि कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में जुट गए. अजगर को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग गयी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी और घंटों तक यातायात बाधित रहा. स्थानीय लोगों के अनुसार अजगर जंगल की ओर से भटक कर सड़क पर आ गया था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से जंगल में पहुंचाया. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र के पास सतर्क रहें और ऐसी स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें.

1002184288
सोनारी में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन

बांग्लादेश में पिछले दो वर्षों से हिन्दू समुदाय पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर जमशेदपुर में भी आक्रोश की लहर देखने को मिली. मंगलवार को शहर के विभिन्न हिन्दू संगठनों ने एकजुट होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

1002184288

इस आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिन्दू परिषद, पूर्व सैनिक परिषद, महिला संगठन तथा किन्नर समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए. सोनारी के कागलनगर बाजार से लेकर सोनारी एयरपोर्ट तक भव्य मशाल जुलूस निकाला गया और प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की.

प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने झारखण्ड में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश सरकार को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, अन्यथा विरोध और तेज़ होगा.

शहर में हुए इस शांतिपूर्ण लेकिन तीखे प्रदर्शन में स्थानीय लोगों की भी बड़ी उपस्थिति रही, जिन्होंने एकस्वर में बांग्लादेश में हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ नाराज़गी जताई और सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की.

1002184048
टाटानगर स्टेशन पर एसीसी की बैठक, यात्री सुविधाओं में सुधार पर मंथन

टाटानगर रेलवे स्टेशन की स्टेशन सलाहकार समिति (एससीसी) की बैठक आज स्टेशन निदेशक के कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में समिति के पांच में से चार सदस्य, स्टेशन निदेशक सहित विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक और प्रभारी अधिकारी शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर वर्तमान यात्री सुविधाओं की समीक्षा और उनके स्तर में सुधार को लेकर सुझाव प्राप्त करना था.

1002184047

शुरुआत में स्टेशन निदेशक ने स्टेशन परिसर में संचालित यात्री सेवाओं, चल रही परियोजनाओं और सुधार की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सुरक्षा, खानपान और पार्किंग जैसी मुख्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे प्रशासन लगातार प्रयासरत है और इसमें समिति जैसी संस्थाओं की भूमिका अहम है.

यात्री सुविधाओं को लेकर समिति के सदस्यों ने प्लेटफॉर्म पर पेयजल की उपलब्धता, प्रतीक्षालयों में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालयों की नियमित सफाई और प्लेटफॉर्मों के बीच सुगम आवाजाही को लेकर सुझाव दिए. सदस्यों ने कहा कि शौचालयों की स्वच्छता और पेयजल बिंदुओं की नियमित जांच आवश्यक है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो. स्टेशन प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि सफाई एवं सेवाओं की गुणवत्ता के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी.

सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा में प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, आरपीएफ और जीआरपी की गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान को लेकर अधिक प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया. समिति ने कहा कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए तकनीकी साधनों और जनशक्ति का उचित उपयोग करना होगा, जिससे यात्रियों में भरोसा बने.

1002184048

खानपान सेवाओं के संदर्भ में स्टॉलों पर मूल्य सूची प्रदर्शित करने, रेल नीर की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खाद्य गुणवत्ता की जांच को नियमित रखने की बात कही गई. पार्किंग व्यवस्था में सुधार को लेकर भी अहम सुझाव सामने आए, जिसमें पार्किंग क्षेत्र का सुव्यवस्थित प्रबंधन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और प्रवेश-निकासी मार्गों में सुधार शामिल रहा.
अंत में स्टेशन निदेशक ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि टाटानगर स्टेशन को अधिक सुविधाजनक और यात्री-केंद्रित बनाने के लिए रेलवे प्रशासन प्रतिबद्ध है और समिति के सुझाव इस दिशा में सहायक सिद्ध होंगे.

1002184032
I-20 सवार तीन बदमाश देशी कट्टा के साथ डिमना से गिरफ्तार,वारदात से पहले कार्रवाई

पुलिस ने रंगदारी माफिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मानगो-डिमना मार्ग से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक सफेद रंग की आई-20 कार (I-20) में सवार होकर कारोबारियों से रंगदारी वसूली के इरादे से डिमना की ओर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में डिमना चौक, डी-चौधरी कॉम्पलेक्स के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद कार पुलिस टीम की नजर में आई. पुलिस ने कार को रुकने का संकेत दिया, लेकिन वाहन सवार युवक वाहन मोड़कर भागने लगे. तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और तीनों को हिरासत में ले लिया.

1002184032

गिरफ्तार युवकों की पहचान मो. अयाज उर्फ फैजल (24 वर्ष), मो. अरशद (27 वर्ष) और मो. अमान (24 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों मानगो और आजादनगर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा, बेसबॉल बैट, फोल्डिंग चाकू, स्टील रॉड, एक आई फोन और संबंधित सफेद आई-20 कार बरामद की है. सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पूछताछ में मो. अमान के पास से देशी कट्टा बरामद होने की पुष्टि हुई है. पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे ओलीडीह थाना क्षेत्र के कारोबारियों से रंगदारी वसूली की योजना बनाकर निकले थे और संभव विरोध या डराने-धमकाने के लिए हथियार और अन्य सामान अपने साथ रखे थे.

पुलिस के अनुसार इन तीनों ने मिलकर एक नया आपराधिक गैंग तैयार किया था और यह उनकी पहली बड़ी वारदात होने वाली थी. जांच में पता चला है कि गैंग का सरगना मो. अयाज उर्फ फैजल ने मुंगेर से अवैध हथियार मंगाए थे, ताकि जमशेदपुर में रंगदारी नेटवर्क खड़ा किया जा सके. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सिटी एसपी ने साफ कहा कि शहर में संगठित अपराध या रंगदारी तंत्र को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा.

grunge red suspended round rubber 260nw 682885456
पत्रकार से मारपीट-बदसलूकी मामले में एसपी ने थानेदार को किया सस्पेंड

पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। एसपी ने थानेदार को निलंबित कर दिया है। दरअसल पिछले दिनों दुमका जिले में पत्रकार मृत्युंजय पांडेय से दुर्व्यवहार और मारपीट करने का मामला आया था। शिकायत के अधार पर जांच करायी गयी, जिसक बाद विभागीय जांच के आधार पर एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने हंसडीहा के थानेदार ताराचंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

1002184016

है। ताराचंद्र के निलंबन के बाद, जिम्मी हांसदा को हंसडीहा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि पत्रकार मृत्युंजय पांडेय के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे थे। मृत्युंजय पांडेय ने आरोप लगाया था कि हंसडीहा के तत्कालीन थानेदार ताराचंद्र ने उनके साथ ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की।

इस मामले ने तूल पकड़ा और पत्रकार संगठनों ने दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद एसपी ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिये। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है।

error: Content is protected !!