ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

सुरजीत की गुजारिश पर सीजीपीसी की मुहर, कार्यकारणी कमिटी में फेरबदल

गुरचरण सिंह बिल्ला होंगे महासचिव, सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार, तारा सिंह उपाध्यक्ष और ताज सिंह सलाहकार

IMG 20230623 WA0076

सीजीपीसी के सुरजीत सिंह खुशीपुर की विशेष गुजारिश पर गुरचरण सिंह बिल्ला को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) का महासचिव बनाया गया है जबकि सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार होंगे। वहीँ तारा सिंह को उपाध्यक्ष और ताज सिंह को सलाहकार बनाया गया है।
गुरुवार को इस आशय की जानकारी सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आधिकारिक रूप से साझा की।
सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि बाराद्वारी निवासी ताज सिंह को सीजीपीसी ने सलाहकार बनाया है।
महासचिव बनाये के बाद प्रधान भगवान सिंह ने कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू , सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलदीप सिंह बुग्गा, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह, सुरेंदर सिंह छिन्दे व त्रिलोचन सिंह तोची की उपस्थिति में गुरचरण सिंह बिल्ला को सीजीपीसी कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन महासचिव सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने सीजीपीसी को पत्र लिख समयाभाव और पारिवारिक व्यस्तता का हवाला देते हुए महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए सेवाएं और समय देने में असमर्थता जतायी थी और स्वयं ही सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला के नाम की सिफारिश महासचिव पद के लिए की थी।
सुरजीत सिंह खुशीपुर ने पत्र के माध्यम से प्रधान भगवान सिंह को निवेदन करते हुए गुजारिश की है कि वे (सुरजीत सिंह) फ़िलवक्त सिख समाज की अन्य कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और सब जगह रह कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये वक्त नहीं दे पा रहे हैं साथ ही साथ पारिवारिक कारणों से भी उचित समय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए उनके स्थान पर गुरचरण सिंह बिल्ला को आसीन कर दिया जाये।
सरदार भगवान सिंह ने सुरजीत सिंह खुशीपुर की गुजारिश और कमिटी के अन्य सदस्यों से विचार विमर्श के बाद गुरचरण सिंह बिल्ला को महासचिव बनाने पर मुहर लगा दी।
महासचिव बनाये जाने के बाद गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा, सीजीपीसी ने जो सेवा उनके कंधों पर सौंपी है वे उसे सर माथे पर रखकर पूरी शिद्दत और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभायेंगे।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!