ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

आईपीएल 2023 : राजस्थान रॉयल्स विजयी, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार तीसरी हार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स का बुरा हाल है। लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हराया। राजस्थान की टीम पहले स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स कप्तान डेविड वार्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन हार को टाल नहीं सके। वार्नर ने 6000 रन पूरे किए। 55 गेंद में 65 रन की पारी खेली। ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। आर अश्विन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट निकाले। वाई चहल ने 4 ओवर में 27 देकर 3 विकेट झटके।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (60 रन) और जोस बटलर (79 रन) ने शानदार लय जारी रखते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली और दोनों के बीच 98 रन की साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
जायसवाल और बटलर की सलामी जोड़ी ने 51 गेंद में 98 रन की साझेदारी निभायी। जायसवाल ने 31 गेंद की दर्शनीय पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का जड़ा जबकि बटलर ने 51 गेंद में 11 चौके और एक छक्का लगाया। शिमरोन हेटमायर ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए आखिर में 21 गेंद में एक चौके और दो छक्के से नाबाद 39 रन बनाये। इसमें से दो छक्के अंतिम ओवर में जड़े थे। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर में खलील अहमद (दो ओवर में 31 रन) पांच चौके जड़कर टीम को धुआंधार शुरुआत करायी जिससे यह इस आईपीएल का सबसे मंहगा पहला ओवर भी रहा। दूसरे ओवर में जोस बटलर ने तीन चौके जड़े जिससे दो ओवर में आठ चौके लग चुके थे।

n4882360481680963811579e1e6a223ae264f964044b714314b9fef05519abe43a8dee6f5d2d38d5c247003

राजस्थान रॉयल्स ने रनों का पचासा चार ओवर में पूरा कर लिया जिसमें से 40 रन चौकों (10) से ही बने। इससे पावरप्ले में टीम का स्कोर बिना विकेट गंवाये 68 रन था। जायसवाल ने 25 गेंद में 11 चौके से अर्धशतक पूरा किया। पारी का पहला छक्का भी जायसवाल के बल्ले से निकला जिन्होंने चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (31 रन देकर एक विकेट) की गेंद को उठाकर लांग ऑफ के लिए भेजा।
दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता मुकेश कुमार (36 रन देकर दो विकेट) ने खतरनाक दिख रहे जायसवाल का विकेट लेकर दिलायी। मुकेश की शार्ट गेंद जायसवाल के बल्ले से ऊपर उठ गयी और इस गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका नौंवे ओवर में लगा।

कप्तान संजू सैमसन छक्का लगाने के प्रयास में कुलदीप की गेंद पर चलते बने लेकिन उनके जाने से पहले टीम ने 100 रन पूरे कर लिये थे। इन दो झटकों के बाद राजस्थान रॉयल्स की रन गति थोड़ी धीमी हुई। इस दौरान बटलर ने अक्षर पटेल पर मिडविकेट पर छक्का जड़कर अपना पचासा पूरा किया।

इसके लिये उन्होंने 32 गेंद में सात चौके और एक छक्का जड़ा। इसके बाद टीम ने रियान पराग (07) का विकेट भी सस्ते में गंवा दिया। बटलर और हेटमायर ने पांचवें विकेट के लिये 29 गेंद में 49 रन जोड़े। मुकेश ने बड़े दिलचस्प तरीके से अपनी ही गेंद पर बटलर का कैच लपककर यह साझेदारी खत्म की।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!