ताजा खबर
करमा पूजा पर झारखंड के स्कूलों में दो दिनों के अवकाश की घोषणातालाब जाने के दौरान युवती को सांप ने डंसा, स्थिति खतरे से बाहरघाघीडीह जेल से रची जा रही हत्या की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ भाकुड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्ताररंगरेटा महासभा ने बढ़ाया संगठन का दायरा, दलजीत सिंह बने नौजवान सभा झारखंड के नए अध्यक्षधूमधाम से हुआ आशियाना अनंतारा में दुर्गा पूजा पंडाल का खूंटी पूजनDC के आदेश भी बेअसर: बर्मामाइंस में नो एंट्री के समय दौड़ रहे भारी वाहन, हादसों से क्षेत्र में दहशतएचआईवी रोकथाम और जांच के लिए जिले में तेज़ी से चलेगा जागरूकता अभियान, उपायुक्त ने दिए निर्देशदिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटित, जारी हुई अधिसूचनायातायात एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक: दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और एनएच पर 7 स्पीड गन कैमरे लगाने का निर्देशसंकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास देर रात भारी बवाल: किन्नर और युवक के बीच जमकर चले बेल्टकरमा पूजा पर झारखंड के स्कूलों में दो दिनों के अवकाश की घोषणातालाब जाने के दौरान युवती को सांप ने डंसा, स्थिति खतरे से बाहरघाघीडीह जेल से रची जा रही हत्या की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ भाकुड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्ताररंगरेटा महासभा ने बढ़ाया संगठन का दायरा, दलजीत सिंह बने नौजवान सभा झारखंड के नए अध्यक्षधूमधाम से हुआ आशियाना अनंतारा में दुर्गा पूजा पंडाल का खूंटी पूजनDC के आदेश भी बेअसर: बर्मामाइंस में नो एंट्री के समय दौड़ रहे भारी वाहन, हादसों से क्षेत्र में दहशतएचआईवी रोकथाम और जांच के लिए जिले में तेज़ी से चलेगा जागरूकता अभियान, उपायुक्त ने दिए निर्देशदिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटित, जारी हुई अधिसूचनायातायात एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक: दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और एनएच पर 7 स्पीड गन कैमरे लगाने का निर्देशसंकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास देर रात भारी बवाल: किन्नर और युवक के बीच जमकर चले बेल्ट

एक नई सोच, एक नई धारा

घाघीडीह जेल से रची जा रही हत्या की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ भाकुड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

n7275696281789966141140628c486d594c9e3695d67da95e59c98efdabe9cf9b4ba79c5c29389b7f602186
SFD

तीसरी धारा न्यूज  |  21 सितंबर 2026  |  जमशेदपुर

पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी आपराधिक वारदात

जमशेदपुर की जुगसलाई थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहर में हत्या की एक संगीन साजिश को नाकाम कर दिया है। घाघीडीह जेल में बंद कुख्यात अपराधी खुर्शीद उर्फ भाकुड़ द्वारा जेल के भीतर से रची गई इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो शातिर शूटरों को हथियारों के साथ रंगे हाथ दबोच लिया।n7275696281789966141140628c486d594c9e3695d67da95e59c98efdabe9cf9b4ba79c5c29389b7f602186

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित घेराबंदी

सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घाघीडीह जेल में बंद खुर्शीद उर्फ भाकुड़ अपने गैंग के जरिए शहर के एक व्यक्ति की हत्या कराने की फिराक में था। पुलिस को जैसे ही इस संबंध में गुप्त सूचना मिली, त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की गई और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए अपराधियों की हुई पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान मो. आयान अली उर्फ आयान बच्चा (निवासी: हुसेनी लाइन, गौरीशंकर रोड, जुगसलाई) और मो. इमरान उर्फ अल्टू बच्चा (उम्र 19 वर्ष, निवासी: दस्ताना बाड़ी, गौरीशंकर रोड, जुगसलाई) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी आयान अली के खिलाफ जुगसलाई थाने में वर्ष 2024 और 2025 के दौरान हत्या के प्रयास, रंगदारी और मारपीट के कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।

भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में जुगसलाई थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा अवैध हथियार बरामदगी को लेकर एक अलग प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

जेल से चल रहे सिंडिकेट पर शिकंजा

पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही घाघीडीह जेल से संचालित हो रहे इस आपराधिक सिंडिकेट के अन्य सदस्यों का सुराग लगाने और उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

तीसरी धारा न्यूज

अपराध पर प्रहार, जनता के साथ खड़े हर बार

error: Content is protected !!