ताजा खबर
संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास देर रात भारी बवाल: किन्नर और युवक के बीच जमकर चले बेल्टबागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट, 15 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त से मिले जनप्रतिनिधिझारखंड क्षत्रिय महिला संघ बागबेड़ा इकाई द्वारा तीज उत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक उल्लास के साथ बिखरे सांस्कृतिक रंगटाटा टिनप्लेट परिसर में जमीन धंसने से दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत और तीन घायलUPI चार्ज पर बड़ा अपडेट: 15 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम, जानें कौन से 7 ट्रांजेक्शन रहेंगे बिल्कुल फ्रीकरनडीह में पूर्णिमा बहुजन विजन बुक स्टोर का भव्य उद्घाटन, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुचरण मुखी ने काटा फीतामानगो के गुलाब बाग में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बचाने आई मां और दोस्त से भी मारपीटआईफोन 18 प्रो सीरीज की भारत में बिक्री शुरू, एप्पल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारेंभूमि पूजन के साथ लेक टाउन हुडको में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की शुरुआतटेल्को में अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर पर चढ़ी चिन्मया स्कूल की विंगर वैन, 15 से 17 बच्चे घायलसंकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास देर रात भारी बवाल: किन्नर और युवक के बीच जमकर चले बेल्टबागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट, 15 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त से मिले जनप्रतिनिधिझारखंड क्षत्रिय महिला संघ बागबेड़ा इकाई द्वारा तीज उत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक उल्लास के साथ बिखरे सांस्कृतिक रंगटाटा टिनप्लेट परिसर में जमीन धंसने से दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत और तीन घायलUPI चार्ज पर बड़ा अपडेट: 15 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम, जानें कौन से 7 ट्रांजेक्शन रहेंगे बिल्कुल फ्रीकरनडीह में पूर्णिमा बहुजन विजन बुक स्टोर का भव्य उद्घाटन, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुचरण मुखी ने काटा फीतामानगो के गुलाब बाग में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बचाने आई मां और दोस्त से भी मारपीटआईफोन 18 प्रो सीरीज की भारत में बिक्री शुरू, एप्पल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारेंभूमि पूजन के साथ लेक टाउन हुडको में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की शुरुआतटेल्को में अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर पर चढ़ी चिन्मया स्कूल की विंगर वैन, 15 से 17 बच्चे घायल

एक नई सोच, एक नई धारा

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट, 15 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त से मिले जनप्रतिनिधि

IMG 20260918 WA0018
SFD

तीसरी धारा न्यूज   |   18 सितंबर 2026   |   जमशेदपुर

1.88 करोड़ खर्च के बाद भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1140 क्वार्टर के लोग

जमशेदपुर के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में निर्धारित समय पर नियमित, पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कॉलोनी के 1140 क्वार्टरों में रहने वाले लोग पानी की अनियमितता से बेहद परेशान हैं। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं श्रवण मिश्रा ने स्थानीय निवासियों के साथ पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में बिष्टुपुर में करीब 1.88 करोड़ रुपये की लागत से नया फिल्टर पंप हाउस तैयार होने के बावजूद क्षेत्र की जनता को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इसके साथ ही बागबेड़ा स्थित मुख्य पानी टंकी भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।IMG 20260918 WA0018

मांग पत्र में निर्माण कार्य, जलापूर्ति तंत्र और वित्तीय भुगतान की जांच की मांग

उपायुक्त को सौंपे गए 15 सूत्री मांग पत्र में बिष्टुपुर स्थित नए फिल्टर पंप हाउस के निर्माण से संबंधित स्वीकृति, प्राक्कलन, कार्यादेश, मापी पुस्तिका, भुगतान तथा निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा मोटर, फुटबॉल्व, पाइपलाइन और संप (Sump) की तकनीकी जांच करने, संवेदक व संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका की पड़ताल करने और जलापूर्ति के पानी के नमूनों की अधिकृत प्रयोगशाला से जांच कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

टंकी सफाई और कुशल ऑपरेटरों की तैनाती पर जोर

प्रतिनिधिमंडल ने पानी टंकी एवं संप की नियमित वैज्ञानिक विधि से सफाई कराने, प्रशिक्षित तथा रात्रिकालीन ऑपरेटरों की स्थाई व्यवस्था करने की मांग की, ताकि सुबह और शाम निर्धारित समय पर जलापूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो सके। साथ ही, व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने की भी मांग रखी गई।

उपायुक्त का कड़ा रुख: कार्यपालक अभियंता को दिए त्वरित सुधार के निर्देश

उपायुक्त राजीव रंजन ने पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर को तत्काल निर्देश जारी किए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कॉलोनी में निर्धारित समय सारणी के अनुसार जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर पानी टंकी की अविलंब मरम्मत कराई जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही जलापूर्ति समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो एक विशेष जांच कमेटी गठित कर जिम्मेदार संवेदकों और अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

तीसरी धारा न्यूज

जन-समस्याओं पर पैनी नज़र – जनता के हक के लिए बेबाक खबर!

error: Content is protected !!