ताजा खबर
क्षत्रिय संघ की बागबेड़ा इकाई का पुनर्गठन, राजेश सिंह बने अध्यक्ष; सामाजिक सशक्तिकरण का लिया संकल्पएनआईटी जमशेदपुर में मना हिंदी दिवस, हिंदी को ज्ञान और नवाचार की भाषा बनाने का आह्वानउम्र छोटी, सोच वैश्विक: गुलमोहर के अक्षत ने नवाचार की दुनिया में रचा इतिहासआदित्यपुर में सनसनी: आशियाना चौक से युवक के अपहरण और फायरिंग की चर्चा, तफ्तीश में जुटी पुलिसट्रक पार्क में 1962 से जारी ऐतिहासिक परंपरा: सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने विधि-विधान से किया भूमि पूजनआदित्यपुर: प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पीएम मोदी के जनसेवा आधारित नेतृत्व को सराहा, केंद्र की गिनाईं उपलब्धियांनदी के तेज़ बहाव में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने बचाया, साकची थाना पुलिस कर रही पूछताछजमशेदपुर: विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व चीफ संदीप पाल की मौत, क्षेत्र में सनसनीजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के आवास के पास भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनीजमशेदपुर में भारी वाहनों से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग: ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने प्रशासन से की नो-एंट्री सख्त करने की अपीलक्षत्रिय संघ की बागबेड़ा इकाई का पुनर्गठन, राजेश सिंह बने अध्यक्ष; सामाजिक सशक्तिकरण का लिया संकल्पएनआईटी जमशेदपुर में मना हिंदी दिवस, हिंदी को ज्ञान और नवाचार की भाषा बनाने का आह्वानउम्र छोटी, सोच वैश्विक: गुलमोहर के अक्षत ने नवाचार की दुनिया में रचा इतिहासआदित्यपुर में सनसनी: आशियाना चौक से युवक के अपहरण और फायरिंग की चर्चा, तफ्तीश में जुटी पुलिसट्रक पार्क में 1962 से जारी ऐतिहासिक परंपरा: सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने विधि-विधान से किया भूमि पूजनआदित्यपुर: प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पीएम मोदी के जनसेवा आधारित नेतृत्व को सराहा, केंद्र की गिनाईं उपलब्धियांनदी के तेज़ बहाव में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने बचाया, साकची थाना पुलिस कर रही पूछताछजमशेदपुर: विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व चीफ संदीप पाल की मौत, क्षेत्र में सनसनीजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के आवास के पास भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनीजमशेदपुर में भारी वाहनों से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग: ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने प्रशासन से की नो-एंट्री सख्त करने की अपील

एक नई सोच, एक नई धारा

क्षत्रिय संघ की बागबेड़ा इकाई का पुनर्गठन, राजेश सिंह बने अध्यक्ष; सामाजिक सशक्तिकरण का लिया संकल्प

IMG 20260915 WA0010 scaled
SFD

तीसरी धारा न्यूज

15 सितंबर 2026, जमशेदपुर

बागबेड़ा में क्षत्रिय संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार बागबेड़ा स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान प्रांगण में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, संरक्षक सी. एस. पी. सिंह, अखिलेश्वर सिंह तथा अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में लोकतांत्रिक और सर्वसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए बागबेड़ा इकाई का पुनर्गठन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना था।IMG 20260915 WA0010

राजेश सिंह बने बागबेड़ा इकाई के नए अध्यक्ष

सर्वसम्मत निर्णय के तहत बागबेड़ा इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, राजेश सिंह को बागबेड़ा इकाई के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा इकाई के अध्यक्ष पद पर अभिजीत सिंह उर्फ पप्पू का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही समाज में नए उत्साह का संचार देखने को मिला।

नई कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों की घोषणा

बागबेड़ा इकाई की घोषित नई कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर शशि भूषण सिंह, अरुण सिंह व राजेश सिंह तथा महासचिव पद पर विजय सिंह व अजय सिंह बब्बू को नियुक्त किया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी संजय सिंह (पूर्व नौसेना कर्मी), कोषाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, जनसंपर्क सचिव संतोष सिंह और मीडिया प्रभारी मनीष सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक सिंह, राजकिशोर सिंह, ज्ञानी सिंह, हेमंत सिंह, ललन सिंह, राजेंद्र सिंह, उमेश सिंह, रवींद्र सिंह, राजू सिंह, पप्पू सिंह, सतीश सिंह, जितेंद्र सिंह और हितेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।IMG 20260915 WA0007

शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर रहेगा जोर

दायित्व मिलने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश सिंह ने केंद्रीय कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। बागबेड़ा इकाई समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी और शिक्षा, रोजगार, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर कार्य करेगी। वहीं, केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि बागबेड़ा इकाई समाज के उत्थान के लिए एक रोल मॉडल के रूप में कार्य करेगी।

सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष विमल सिंह, अनूप सिंह, हरिशंकर सिंह, संजय सिंह, सचिव संजीव सिंह, विजय सिंह, रवि सिंह, मनोज सिंह, विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, बी. बी. सिंह, विनोद सिंह, अभय सिंह, महिला इकाई अध्यक्ष डॉ. कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, सचिव पुष्पा सिंह, बागबेड़ा महिला इकाई अध्यक्ष संध्या सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय बंधु और मातृशक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह, स्वागत भाषण संजय सिंह, प्रस्तावना डॉ. कविता परमार तथा धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह ने किया। राष्ट्रगान और सामाजिक एकता के नारों के साथ बैठक का समापन हुआ।

— तीसरी धारा न्यूज

निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय

error: Content is protected !!