ताजा खबर
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के आवास के पास भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनीजमशेदपुर में भारी वाहनों से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग: ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने प्रशासन से की नो-एंट्री सख्त करने की अपीलबारिडीह स्टूडेंट्स क्लब का भूमि पूजन संपन्न, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटी समितिएग्रिको सिग्नल पर भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; मृतकों की हुई पहचानपीएम मोदी के सहपाठी 81 वर्षीय असगर अली वोहरा ने लगाई न्याय की गुहार, भायंदर की विवादित जमीन मामले की CBI जांच की मांगभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम का जमशेदपुर में भव्य स्वागतजेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में सोलर सिस्टम का उद्घाटन, 6 नए वर्ग कक्षों के निर्माण पर विशेष चर्चानामदा बस्ती गुरुद्वारा में शुकराना अरदास एवं सम्मान समारोह आयोजित, हजूर साहिब यात्रा के सहयोगियों का हुआ नागरिक अभिनंदनजमशेदपुर में टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर दर्दनाक हादसा, 26 वर्षीय कर्मचारी की मौतराष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना में काशीडीह हाई स्कूल का जलवा, छात्र शुभम का राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयनजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के आवास के पास भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनीजमशेदपुर में भारी वाहनों से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग: ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने प्रशासन से की नो-एंट्री सख्त करने की अपीलबारिडीह स्टूडेंट्स क्लब का भूमि पूजन संपन्न, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटी समितिएग्रिको सिग्नल पर भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; मृतकों की हुई पहचानपीएम मोदी के सहपाठी 81 वर्षीय असगर अली वोहरा ने लगाई न्याय की गुहार, भायंदर की विवादित जमीन मामले की CBI जांच की मांगभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम का जमशेदपुर में भव्य स्वागतजेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में सोलर सिस्टम का उद्घाटन, 6 नए वर्ग कक्षों के निर्माण पर विशेष चर्चानामदा बस्ती गुरुद्वारा में शुकराना अरदास एवं सम्मान समारोह आयोजित, हजूर साहिब यात्रा के सहयोगियों का हुआ नागरिक अभिनंदनजमशेदपुर में टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर दर्दनाक हादसा, 26 वर्षीय कर्मचारी की मौतराष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना में काशीडीह हाई स्कूल का जलवा, छात्र शुभम का राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयन

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर में भारी वाहनों से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग: ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने प्रशासन से की नो-एंट्री सख्त करने की अपील

IMG 20260914 WA0003
SFD

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 14 सितंबर 2026

बेकाबू रफ्तार से बढ़ता हादसों का खतरा

जमशेदपुर शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बड़े वाहनों, ट्रकों, हाइवा और डंपरों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण आए दिन भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों में लगातार आम नागरिकों की जान जा रही है, जिससे कई परिवारों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। स्थानीय सड़कों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और अव्यवस्थित संचालन से आम जनता में भारी असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।IMG 20260914 WA0003

‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने आकृष्ट किया प्रशासन का ध्यान

सड़क सुरक्षा के इस गंभीर विषय पर सामाजिक संगठन ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने जिला प्रशासन और यातायात पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराया है। संगठन ने आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है।

संस्था द्वारा प्रशासन से की गई प्रमुख मांगें:

  • ​भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित किया जाए।
  • ​आवश्यक क्षेत्रों में नो-एंट्री व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए।
  • ​भारी वाहनों की ओवरस्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग पर कठोर कार्रवाई की जाए।
  • ​स्कूल, बाजार, अस्पताल एवं प्रमुख चौराहों के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जाए।
  • ​दुर्घटना संभावित स्थानों पर सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट एवं पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाए।
  • ​नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

तीसरी धारा न्यूज – सत्य, निष्पक्ष और बेबाक आवाज

error: Content is protected !!