तीसरी धारा न्यूज | 13 सितंबर 2026 | जमशेदपुर
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ भूमि पूजन
जमशेदपुर के बारिडीह स्टूडेंट्स क्लब की ओर से रविवार को दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया गया। पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समिति के सदस्यों सहित कॉलोनीवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भूमि पूजन के साथ ही समिति की पूजा तैयारियों ने औपचारिक रूप से रफ्तार पकड़ ली है।
प्रसिद्ध मूर्तिकार गणेश पाल बनाएंगे मां दुर्गा की प्रतिमा
समिति के अध्यक्ष जन्मेजय पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष बारिडीह स्टूडेंट्स क्लब का पूजा पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने जानकारी दी कि जमशेदपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार गणेश पाल द्वारा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। समिति का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ एक बेहद आकर्षक पूजा पंडाल का अनुभव कराना है।
पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने में जुटी समिति
इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए समिति के पदाधिकारी और सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि पूजा के दौरान यहां आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
भूमि पूजन के इस अवसर पर अध्यक्ष जन्मेजय पाण्डेय, अमित सिंह, दीपक मिश्रा, छोटेलाल, बृजमोहन सहा, रामा शंकर शर्मा, सुमित राजहंस, पीयूष, अभिषेक, अंकित, आशीष झा, अभय सिंह, सियोलोचन शर्मा, गोलू तिवारी, आदित्या सिंह, अलोक कुमार, सुनील गुप्ता, विवेक नमाता, राकेश, सोहन, ओमू दा सहित समिति के कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
तीसरी धारा न्यूज — सत्य, निष्पक्ष और बेबाक खबर




















