एक नई सोच, एक नई धारा

होमगार्ड भर्ती की परीक्षा तारीख घोषित करने की मांग, अभ्यर्थियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

IMG 20260821 135747

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 21 अगस्त 2026

8-9 महीने से परीक्षा की तारीख का इंतजार

झारखंड में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर 2025 में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जारी किए गए थे, लेकिन करीब 8 से 9 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक परीक्षा की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।IMG 20260821 135747file 0000000036e48211b6c7a6bf516e58c6IMG 20260815 WA0003IMG 20260815 WA0013IMG 20260815 WA0006

डीसी से जल्द परीक्षा कराने की गुहार

लंबी अवधि से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के धैर्य का बांध अब टूट रहा है। अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचकर डीसी को एक ज्ञापन सौंपा। इस आवेदन के माध्यम से उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि भर्ती परीक्षा की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए और पूरी प्रक्रिया को शीघ्र संपन्न कराया जाए।b 1netaji 2026 08 15T09 43 02 438214IMG 20260813 WA0000file 00000000ed688211b71c86bd6e7bc292

री-चेकिंग प्रक्रिया पूरी, फिर भी नोटिफिकेशन का इंतजार

अभ्यर्थियों का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लगभग 4 से 5 महीने पहले फॉर्म्स की री-चेकिंग कराई गई थी। इस री-चेकिंग का उद्देश्य आवेदनों में हुई गलतियों को सुधारना और सही अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना था। री-चेकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को उम्मीद थी कि जल्द ही परीक्षा का शेड्यूल जारी होगा, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।IMG 20260815 WA0005IMG 20260815 WA0004

अभ्यर्थियों में असमंजस, स्पष्टता की मांग

परीक्षा की तारीख तय न होने के कारण होमगार्ड भर्ती की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के बीच असमंजस और निराशा का माहौल है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ती है और परीक्षा की तारीख सामने आती है, तो उन्हें अपनी तैयारी को लेकर स्पष्टता मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में त्वरित कदम उठाने की अपील की है।a 2IMG 20260818 WA0007IMG 20260815 170927

तीसरी धारा न्यूज

युवाओं का अधिकार, पारदर्शी और त्वरित रोजगार!

error: Content is protected !!