एक नई सोच, एक नई धारा

सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

IMG 20260818 WA0022

तीसरी धारा न्यूज | सरायकेला | 18 अगस्त 2026

सरायकेला में स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान

सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में सीनी ओपी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पुलिस अधीक्षक मनोज सवगिरयरि की ओर से जारी कमेंडेशन रोल के तहत प्रदान किया गया, जिसमें उनके उत्कृष्ट कार्यों की विशेष सराहना की गई।IMG 20260818 WA0022file 0000000036e48211b6c7a6bf516e58c6IMG 20260815 WA0013IMG 20260815 WA0003

अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था में अहम योगदान

थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कांडों के त्वरित अनुसंधान एवं सफल उद्भेदन, विभागीय कार्यों तथा विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है। प्रशस्ति पत्र में उनके समर्पण, परिश्रम और लगन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई गई कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।b 1IMG 20260815 WA0006netaji 2026 08 15T09 43 02 438214IMG 20260813 WA0000IMG 20260815 WA0005

महकमे और शुभचिंतकों में खुशी की लहर

विनय कुमार सिंह को मिले इस सम्मान से पूरे पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों, वरिष्ठ अधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है तथा भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।a 2file 00000000ed688211b71c86bd6e7bc292IMG 20260815 WA0004IMG 20260818 WA0007IMG 20260815 170927

तीसरी धारा न्यूज – निष्पक्ष खबर, सीधी नजर

तीसरी धारा न्यूज

error: Content is protected !!