ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

कोल्हान के ‘ट्राइबल ब्लड मैन’ राजेश मार्डी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

1002456485

​जमशेदपुर/दार्जिलिंग: समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करने वाले कोल्हान प्रमंडल के प्रसिद्ध ‘ट्राइबल ब्लड मैन’ राजेश मार्डी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। आगामी 7 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग (सिलीगुड़ी, विधान नगर) में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से राजेश मार्डी को विशेष सम्मान से नवाजेंगी।

1002456485

​अंतरराष्ट्रीय संताल सम्मेलन में मिलेगा गौरव

​यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय संताल परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय 9वें अंतरराष्ट्रीय आदिवासी संताल सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। राजेश मार्डी को यह गौरव कोल्हान प्रमंडल में सर्वाधिक 80 बार रक्तदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति अभूतपूर्व जागरूकता फैलाने के लिए दिया जा रहा है।

​दो दशकों का सेवा सफर: 80 बार रक्तदान

​राजेश मार्डी पिछले 20 वर्षों से रक्तदान को अपने जीवन का मिशन बनाकर कार्य कर रहे हैं। वे न केवल खुद रक्तदान करते हैं, बल्कि सुदूर गांवों में जाकर आदिवासियों और युवाओं को इस मानवीय पहल से जोड़ते हैं। 80 बार रक्तदान कर उन्होंने कोल्हान के एकमात्र आदिवासी युवा के रूप में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।

​10 थैलेसीमिया पीड़ितों के बने ‘मसीहा’

​राजेश की सेवा केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है। उन्होंने झारखंड और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों के 10 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को गोद लिया है। वे सुनिश्चित करते हैं कि इन बच्चों को हर माह समय पर रक्त उपलब्ध हो सके, जिससे उन्हें नया जीवन मिल रहा है।

​शुभकामनाओं का तांता

​राजेश मार्डी की इस उपलब्धि पर कोल्हान के सामाजिक हलकों में खुशी की लहर है। जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, वीवीडीए झारखंड के सदस्यों और ‘नई जिंदगी परिवार’ के साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी निस्वार्थ सेवा की राष्ट्रीय पहचान है।

​तीसरी धारा न्यूज का संदेश: राजेश मार्डी का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष की जीत है, बल्कि यह पूरे आदिवासी समुदाय के लिए गौरव का क्षण है। यह युवाओं को मानवता की सेवा के प्रति प्रेरित करेगा।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!