ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

BREAKING: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

n702530223177218009767173fca3dfc847fe6d58d53cc7746f35fdaab6bcf27fe97d74fe463811e33c021f

​कोलकाता | पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के इलाकों में आज दोपहर अचानक धरती कांपने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 1:30 बजे आए भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

​दफ्तरों और घरों से बाहर निकले लोग

​जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए, ऊंची इमारतों और रिहायशी सोसायटियों में रहने वाले लोग आनन-फानन में अपने घरों और दफ्तरों से बाहर खुले मैदान की ओर भागने लगे। कोलकाता के व्यस्त इलाकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

​जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

​राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण अभी तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या बड़ी क्षति की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

​भूकंप की तीव्रता और केंद्र

​भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता करीब 5.0 मापी गई है। विशेषज्ञ अभी इसके केंद्र (Epicenter) और गहराई का सटीक आकलन कर रहे हैं।

​तीसरी धारा न्यूज की अपील: भूकंप के झटके महसूस होने पर घबराएं नहीं, लिफ्ट का प्रयोग न करें और सुरक्षित खुले स्थान पर शरण लें।

​पश्चिम बंगाल और देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए ‘तीसरी धारा न्यूज’ के साथ।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!