ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

भ्रष्टाचार पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई: गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार निलंबित, पुराने केस में साक्ष्य छिपाने का आरोप

​जमशेदपुर: लौहनगरी के गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की एडीजी प्रिया दुबे के आदेश पर की गई है। उनकी जगह अब संजय सुमन को गोलमुरी ट्रैफिक थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

1002446376

​क्या है पूरा मामला?

​यह मामला साल 2023 का है, जब शैलेन्द्र कुमार एसीबी (ACB) में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। उस दौरान पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित आरईओ (REO) दफ्तर में एक लाख चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लेखा लिपिक सरोज कुमार सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

​इस छापेमारी में तत्कालीन कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार भी संदेह के घेरे में थे, लेकिन उस वक्त उनके खिलाफ साक्ष्य की कमी दिखाकर केस को ‘फाइनल’ कर दिया गया था।

​एसीबी एडीजी की जांच में खुला राज

​हाल ही में जब इस पुराने केस की फाइल एसीबी की एडीजी प्रिया दुबे के पास पहुंची, तो उन्होंने गहन समीक्षा के दौरान जांच में भारी त्रुटियां पाईं।

  • ​गंभीर आरोप: एडीजी ने पाया कि कार्यपालक अभियंता के खिलाफ साक्ष्य होने के बावजूद, उन्हें जानबूझकर ‘क्लीन चिट’ देने के लिए केस को कमजोर किया गया।
  • ​निलंबन का आधार: साक्ष्यों की कमी दिखाकर केस फाइनल करने में शैलेन्द्र कुमार की संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर एडीजी ने उनके निलंबन का कड़ा आदेश जारी किया।

​विवादों से रहा है पुराना नाता

​यह पहली बार नहीं है जब शैलेन्द्र कुमार विवादों में आए हैं। इससे पहले जब वे टेल्को थाना में पदस्थापित थे, तब भाजपा नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप में भी उन्हें निलंबित किया जा चुका है। बार-बार विवादों और अब भ्रष्टाचार के मामले में नाम आने से पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!