ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

राष्ट्रपति रांची पहुंची, मुख्यमंत्री ने खास भेंट के साथ किया महामहिम का स्वागत

1002177156

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच गयी है। एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति आज रांची में ही रात्रि विश्राम करेगी, उसके बाद वो सोमवार को सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर और गुमला में कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

1002177155

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन तक राष्ट्रपति का काफिला पूरी सुरक्षा और निर्धारित प्रोटोकॉल के साथ रवाना हुआ। इस दौरान प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद नजर आईं। राजधानी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को राज्य का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एयरपोर्ट पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से लोकभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन तक पूरे रूट लाइन में रांची पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई थी। राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने से पहले ही मार्ग को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया गया था। रूट लाइन पर तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में नजर आए और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही थी।

करीब 20 से 22 मिनट के भीतर राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच लोकभवन पहुंचा। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए यातायात को नियंत्रित किया गया और आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई थी।

1002177156

लोकभवन में रात्रि विश्राम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार की रात लोकभवन में ही विश्राम करेंगी। लोकभवन परिसर में भी सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर विशेष सुरक्षा दल के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी तैनात है। लोकभवन और उसके आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

अपने दौरे के दूसरे दिन यानी सोमवार को राष्ट्रपति सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इन कार्यक्रमों को लेकर संबंधित जिलों में भी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और स्थानीय प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति वापस रांची लौटेंगी और सोमवार की रात भी लोकभवन में ही विश्राम करेंगी।मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुमला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के बाद उनका झारखंड दौरा समाप्त होगा। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे राज्य में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हैं और सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर सतर्कता बरत रही हैं।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!