एक नई सोच, एक नई धारा

महनार में निर्दलीय प्रत्याशी विपिन सर का भव्य स्वागत, जयराम महतो बोले, “संघर्ष जारी रहेगा”

महनार : बिहार के महनार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच आज एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी विपिन सर के समर्थन में पहुँचे झारखंड के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि जयराम महतो विधायक का स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।

1001970681

जयराम महतो ने कहा — “मैं अपने मित्र विपिन सर के स्वागत से अभिभूत हूँ। जब किसी ईमानदार व्यक्ति को जनता के लिए संघर्ष करते देखता हूँ, तो यह एक सुखद एहसास देता है। संघर्ष जारी रहेगा।”

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने “ईमानदार नेता जिंदाबाद” और “विपिन सर आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारे लगाए।
जयराम महतो ने आगे कहा कि राजनीति में सच्चाई और पारदर्शिता ही सबसे बड़ी ताकत है और महनार की जनता अब बदलाव के मूड में है।

रिपोर्ट : अंकित सिन्हा

error: Content is protected !!