एक नई सोच, एक नई धारा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक, कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1001967425 scaled

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा सभी कोषागों के वरीय पदाधिकारी के साथ कोषागों के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कम्यूनिकेशन प्लान, मॉक ड्रिल, मास्टर ट्रेनर की दक्षता जांच, वाहनों की उपलब्धता एवं जीपीएस ट्रैकिंग, ईवीएम का डिस्पैच एवं रिसिविंग की तैयारी, मतदान केन्द्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं (AMF) को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान में अब 10 दिन शेष हैं, निर्वाचन कार्य के सफल संपादन में किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता नहीं हो । सभी कोषांग टीम भावना के साथ निर्वाचन कार्य को संपन्न करें, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश एवं विहित प्रक्रियाओं का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने सभी कोषागों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, समन्वय और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

1001967425

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुपालन पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी उल्लंघन की सूचना पर समयबद्ध कार्रवाई करें। व्यय निगरानी, उड़नदस्ता टीम, वीडियो सर्विलांस, स्थैतिक निगरानी दल अपने कार्यों में सक्रिय रहें और नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें । मतदान दिवस को लेकर पोलिंग पार्टी की रवानगी, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था एवं बिजली-पानी की उपलब्धता का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

1001967427
error: Content is protected !!