ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

सोमू का प्रयास रंग लाया, सोमवार को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, सरकार ने गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया

IMG 20250104 WA0016
IMG 20240309 WA00283

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू का प्रयास रंग लाया और अब सोमवार को सरकारी कार्यालय, स्कूल और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सतबीर सिंह सोमू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं ख़ास कर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मठारू के प्रति आभार जताया है कि उन्होंने सिखों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया है और छूटी को ले कर लगे रहे और छूटी दिला कर ही दम लिया।
देशी विक्रम और नानकशाही संवत कैलेंडर के कारण गुरु गोबिंद सिंह जयंती को लेकर झारखंड सरकार घोषित अवकाश को लेकर ऊहापोह की स्थिति में रहती है क्योंकि इसकी तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार तय नहीं है। जबकि बिहार में ऐसी स्थिति नहीं है और गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर बिहार सरकार द्वारा घोषित अवकाश को अंकित करने से समस्या नहीं रहेगी।

IMG 20250104 WA0015

एक पखवाड़े पहले जैसे ही भाजपा नेता सरदार सोमू यह सूचना पहुंची कि इस साल सरकारी अवकाश घोषित नहीं है तो उन्होंने इस आशय का संदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके एक्स ट्वीट पर दिया और छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया। इतना ही नहीं गुरुवार को रांची जाकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मठारू से मिले और उनके संज्ञान में जानकारी दी। उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू मुख्यमंत्री से मिले और पूर्व से मिलती रही छुट्टी से संबंधित जानकारी दी। संयुक्त बिहार के समय से ही गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सरकारी अवकाश घोषित होता रहा है। इस भाजपा नेता ने निजी विद्यालय प्रबंधकों से भी आग्रह किया है कि वह छह जनवरी सोमवार को अवकाश घोषित करें और इसकी सूचना विद्यार्थियों को उनके व्हाट्सएप पर भेज दें।

इस बाबत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू, भाजपा सिख नेता चंचल भाटिया, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, सरबजीत सिंह, राजू मारवाह, परमजीत सिंह काले, गुरचरण सिंह इत्यादि लोगों ने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू से मुलाकात किये।

IMG 20240309 WA00273
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!