एक नई सोच, एक नई धारा

विहिप बजरंगदल सोनारी नगर समिति द्वारा कागलनगर पार्क मे वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ

IMG 20240729 WA0013
IMG 20240729 WA0012

जमशेदपुर : विहिप बजरंगदल सोनारी नगर समिति द्वारा कागलनगर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम तहत आम के दर्जनों वृक्ष लगाये गये। लगातार कटते हुए वृक्षों के कारण पर्यावरण पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पडा है, जिस कारण ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज का लगातार असर देखने को मिल रहा है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से जीवन देने वाले वृक्षों की संख्या बढे इस अभियान में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा भी भारतवर्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सोनारी प्रखंड मंत्री राजेश ठाकुर, बजरंगदल संयोजक ललित कुमार, सहमंत्री नवीन साहू स्थानीय बच्चे संग कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

IMG 20240309 WA00261