एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड सरकार के जातिगत सर्वेक्षण पर भाजपा नेता राजीव रंजन ने कहा – इससे झारखंड का विकास नहीं होगा

Screenshot 2024 0621 222434 1
Screenshot 2024 0621 222434

जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा जातिगत सर्वेक्षण के निर्णय पर भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस) ने पटना उच्च न्यायालय द्वारा नीतिगत निर्णय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा 9 नवंबर 2023 को जातिगत जनगणना के आधार पर एस.सी, एस.टी, ई.वी.एस के आरक्षण सीमा को 50%से बढ़ा कर 65% किया गया था, इस पर पटना उच्च न्यायालय ने संविधान के विरुद्ध और धारा 14,15 और 16 का उल्लंघन करार करते हुए रद्द कर दिया गया है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

श्री सिंह ने झारखंड सरकार के मुखिया को इस मामले को देखते हुए गंभीरता से विचार करने का सलाह देते कहा है कि जाति सर्वेक्षण से झारखंड में कोई लाभ नहीं होने वाला है। इसे हमारी बगल के राज्य में अमान्य कर दिया है कानून के आधार पर।

IMG 20240309 WA00261

जाति जनगणना,बाहरी भीतरी के चक्कर को छोड़ कर झारखंड के विकास पर ध्यान आकर्षित ज्यादा लाभदायक होगा,क्युकी झारखंड राज्य विकसित होगा तभी यहां रहने वाले सभी जातियों का विकास होगा। पहले ही यहां के लोग आदिवासी और गैर आदिवासी, बाहरी भीतरी जैसी भावना युवा वर्ग में आ गई है, इससे और दूरियां बढ़ेगी ही।