ताजा खबर
शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेटशारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट

एक नई सोच, एक नई धारा

चाईबासा : सीआरपीएफ का सामान लेकर जा रहे ट्रैक्टर को नक्सलियों ने उड़ाया, खलासी की मौत

चाईबासा : कोल्हान के जंगल में नक्सलियों ने मंगलवार को आईईडी विस्फोट कर सीआरपीएफ का सामान ले जा रहे ट्रैक्टर को उड़ा दिया। चाईबासा के गोईलकेरा के कुईड़ा के पास हुई इस घटना में टैक्ट्रर के खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक का चाईबासा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर सोनुवा से गोईलकेरा के हाथीबुरू सीआरपीएफ कैंप जा रहा था। घटना दोपहर करीब बारह बजे की है। पुलिस और सेना के जवान छानबीन में जुट गये हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जानकारी के मुताबिक, सोनुवा से सीआरपीएफ कैंप के लिए चार ट्रैक्टर सामग्री लेकर जा रहे थे। सबसे आगे चल रहा ट्रैक्टर कुईड़ा के पास नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आ गया। इस विस्फोट में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पकलू बोदरा (30) और खलासी लोबो गोप (32) बुरी तरह घायल हो गये। खलासी के दोनो पैरों तथा चालक के दाहिने हाथ में चोट लगी। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान खलासी की मौत हो गई। खलासी लोबो सोनुवा के तैरा गांव का रहने वाला था,जबकि चालक पकलू गोईलकेरा का रहने वाला है। वह वर्तमान में सोनुवा के आहरबेड़ा गांव में ससुराल में रह रहा है।

आईईडी ब्लास्ट में इस साल 11 की मौत

AddText 08 02 01.40.24 1

कोल्हान के जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए गई लैंडमाइंस में इस वर्ष अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात घायल हुए हैं। जनवरी से पूरे कोल्हान में जांच अभियान चल रहा है, जबकि टोंटो और गोईलकेरा में मई से जांच अभियान को तेज किया गया।

नक्सलियों द्वारा लैंडमाइंस की चपेट में आकर मरने वालों में टोंटो थाना क्षेत्र के रेगड़ाहातु गांव निवासी चेतन कोड़ा (45) और जोना कोड़ा (35), गोईलकेरा थाना क्षेत्र के छोटाकुड़ाई निवासी सिंगराय पूर्ति, मेरालगड़ा गांव निवासी हरीश चन्द्र गोप, ईचाहातु गांव निवासी कृष्णा पूर्ति, मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी गुरुवारी तामसोय शामिल हैं। वहीं घायलों में जेमा बहांदा, नंदी पूति, चंद्रो कुई, सेलाय कुंटिया,लोबो गोप सहित दो बालक शामिल हैं। इनमें अलावा एसआई और दो पुलिस के जवान भी शहीद हुए हैं।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!