ताजा खबर
जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)

एक नई सोच, एक नई धारा

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता डिमना रोड पहुंचकर आंदोलनकारी दुकानदारों से मिले, दुकानदारों को दुकान आवंटित करने का दिया आश्वासन, दुकानदारों का धरना समाप्त

मानगो के डिमना रोड स्थित डिमना रोड डिवाइडर में रविवार की रात दुकानों पर बुलडोजर चलने के बाद दुकानदार धरने पर बैठे हुए थे। उनका धरना लगातार चल रहा था। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार की दोपहर बाद मानगो डिमना रोड पहुंचे। धरना स्थल पर जाकर उन्होंने दुकानदारों से बात की। दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि जिन 45 दुकानदारों का सूची में नाम है। उनको दुकानें आवंटित की जा रही हैं। बाकी दुकानदारों को भी दुकानें जल्दी ही दुकानें आवंटित की जाएंगी। सभी दुकानदारों को दुकानें मिलेंगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आश्वासन के बाद दुकानदार मान गए हैं और धरना समाप्त हो गया है। मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक ने बताया कि फिलहाल जिन दुकानदारों का नाम सूची में है। उनको दुकानें आवंटित की गई हैं। वह वहां दुकान खोल सकते हैं। दुकानदारों की तरफ से रास्ते की बात सामने आई। कहा गया कि दुकानों तक जाने का रास्ता नहीं है। इसलिए रास्ता भी बनाया जाएगा। मानगो नगर निगम जल्द ही वहां सभी सुविधाएं मुहैया कराएगा और रास्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन से पहले ही बात की थी कि किसी भी गरीब की दुकान उजड़नी नहीं चाहिए। सभी को दुकान दी जाए। 45 लोगों को दुकान दी जा रही है जो बचेंगे उनको जल्द ही दुकान दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मानगो नगर निगम को उन्होंने निर्देश दिया है। यह लोग जांच करेंगे और जो लोग आवंटित दुकान पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। उन से दुकान खाली कराकर दुकानदारों को दुकान दी जाएगी। ऐसे दुकानदारों को ही दुकान मिलेगी जो रोज डिमना डिवाइडर में दुकान लगाते थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए बाकायदा जांच कराई जाएगी।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!