ताजा खबर
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 21 दोपहिया वाहन बरामदनिखार सबलोक हत्याकांड: सिदगोड़ा के विक्रम उद्योग पहुंची जांच, फंडिंग और पुराने वित्तीय संपर्कों को खंगाल रही पुलिसहिंदूपीठ ने शुरू किया विशेष अभियान, रानी श्रीवास्तव बनीं ‘एक लड्डू एक माला’ अभियान की संयोजिकासंदेश और कलह ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्यकरमा पूजा पर झारखंड के स्कूलों में दो दिनों के अवकाश की घोषणातालाब जाने के दौरान युवती को सांप ने डंसा, स्थिति खतरे से बाहरघाघीडीह जेल से रची जा रही हत्या की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ भाकुड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्ताररंगरेटा महासभा ने बढ़ाया संगठन का दायरा, दलजीत सिंह बने नौजवान सभा झारखंड के नए अध्यक्षधूमधाम से हुआ आशियाना अनंतारा में दुर्गा पूजा पंडाल का खूंटी पूजनजमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 21 दोपहिया वाहन बरामदनिखार सबलोक हत्याकांड: सिदगोड़ा के विक्रम उद्योग पहुंची जांच, फंडिंग और पुराने वित्तीय संपर्कों को खंगाल रही पुलिसहिंदूपीठ ने शुरू किया विशेष अभियान, रानी श्रीवास्तव बनीं ‘एक लड्डू एक माला’ अभियान की संयोजिकासंदेश और कलह ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG बुकिंग का नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्यकरमा पूजा पर झारखंड के स्कूलों में दो दिनों के अवकाश की घोषणातालाब जाने के दौरान युवती को सांप ने डंसा, स्थिति खतरे से बाहरघाघीडीह जेल से रची जा रही हत्या की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ भाकुड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्ताररंगरेटा महासभा ने बढ़ाया संगठन का दायरा, दलजीत सिंह बने नौजवान सभा झारखंड के नए अध्यक्षधूमधाम से हुआ आशियाना अनंतारा में दुर्गा पूजा पंडाल का खूंटी पूजन

एक नई सोच, एक नई धारा

संदेश और कलह ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

43931abb7685c69bbf73e14cd1edad4325b81087749f59d55dee057b4093c4a2.0
SFD

तीसरी धारा न्यूज   |   22 सितम्बर 2026   |   जमशेदपुर

प्रेम विवाह का हुआ दुखद अंत

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजन्मनगर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक 23 वर्षीय युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संजय तांडी के रूप में की गई है। संजय ने कुछ ही महीनों पहले सोनारी की रहने वाली सोमा कर्मकार से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।43931abb7685c69bbf73e14cd1edad4325b81087749f59d55dee057b4093c4a2.0

घर छोड़कर हॉस्टल में रहने लगी थी पत्नी

परिजनों के अनुसार, दंपती के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे। विवाद इतना बढ़ गया कि सोमा कई बार घर छोड़कर चली गई। घटना के तीन-चार दिन पूर्व भी दोनों के बीच भारी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सोमा घर छोड़कर डिमना स्थित एक हॉस्टल में रहने चली गई और वापस नहीं लौटी।

अविश्वास और संदेह ने बिगाड़ी स्थिति

संजय लगातार अपनी पत्नी से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसका फोन व्यस्त मिलने के कारण वह भारी मानसिक तनाव में रहने लगा। चचेरी मामी पुष्पा सरदार के अनुसार, संजय को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। इसी अविश्वास और आपसी कलह से परेशान होकर सोमवार रात संजय ने अपने कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपों का दौर जारी

घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर, मृतक की पत्नी ने संजय के परिजनों पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है।

​तीसरी धारा न्यूज — निष्पक्ष खबर, हर खबर पर नज़र!

error: Content is protected !!