एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20260810 124829
स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिव्याना अग्रवाल ने बढ़ाया मान, तारापुर स्कूल की छात्रा ने झारखंड और जमशेदपुर का नाम किया रोशन

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 10 अगस्त 2026

जमशेदपुर: धनबाद स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित 26वीं सीनियर क्योरुगी, 15वीं सीनियर एवं 12वीं कैडेट क्योरुगी तथा 11वीं कैडेट पूमसे स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्यभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।IMG 20260810 WA0009

तारापुर स्कूल एग्रिको की छात्रा दिव्याना अग्रवाल की शानदार उपलब्धि

प्रतियोगिता में जमशेदपुर के एग्रिको स्थित तारापुर स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा दिव्याना अग्रवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल जमशेदपुर, बल्कि पूरे झारखंड राज्य का मान बढ़ाया है। दिव्याना के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उनके विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता बंटी अग्रवाल और माता प्रिया अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।IMG 20260810 WA0007b 1

कोच और अधिकारियों ने दी बधाई

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कोच श्वेता सिंह ने किया, जबकि टूर्नामेंट डायरेक्टर के रूप में गोपाल कुमार की देखरेख में यह राज्य स्तरीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों, खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार ने दिव्याना अग्रवाल सहित सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई दी।a 2

तीसरी धारा न्यूज

jpsc logo 650 101714032104
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान जारी: ED की एंट्री और JPSC सदस्यों के इस्तीफे के बाद आज विधानसभा घेराव की तैयारी

तीसरी धारा न्यूज | रांची | 10 अगस्त 2026

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी उग्र रूप ले चुका है। एक तरफ जहां रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत 6 प्रदर्शनकारी पिछले एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं, वहीं दूसरी तरफ आज छात्र संगठनों ने झारखंड विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है।jpsc logo 650 101714032104

मामले में ED की एंट्री, दर्ज की ECIR

परीक्षाओं में धांधली की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो गई है। ED ने 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा और अन्य परीक्षाओं में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए CID में दर्ज FIR संख्या 16/26 के आधार पर ECIR दर्ज कर ली है।b 1

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, CID ने भेजा समन

लगातार बढ़ते जनआक्रोश के बीच JPSC के तीनों सदस्यों—अनिमा हांसदा, अजीता भट्टाचार्य और जमाल अहमद—ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले CID ने पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के सिलसिले में पूछताछ के लिए तीनों को समन जारी किया था।

​अधिकारियों के अनुसार, JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से आज सोमवार को पूछताछ होनी है, जबकि जमाल अहमद को 12 अगस्त और अनिमा हांसदा को 14 अगस्त को तलब किया गया है। ज्ञात हो कि आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते 22 जुलाई को ही पद से इस्तीफा दे चुके हैं और उनसे अब तक चार बार लंबी पूछताछ हो चुकी है। इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।a 2

छठे दौर की वार्ता बेनतीजा, छात्र CBI जांच पर अड़े

रविवार को राज्य सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच छठे दौर की वार्ता हुई जो पूरी तरह बेनतीजा रही। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि सरकार ने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने समेत करीब 98 फीसदी मांगें मान ली हैं, लेकिन JSSC-CGL परीक्षा की CBI जांच की मांग पर पेंच फंसा हुआ है। मंत्री के अनुसार, यह परीक्षा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में आयोजित हुई थी, इसलिए सरकार CBI जांच का फैसला तुरंत नहीं ले सकती।

​दूसरी ओर, छात्र नेता रवींद्र पासवान ने साफ किया कि जब तक मामले की जांच CBI को नहीं सौंपी जाती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा और तय रणनीति के तहत 10 अगस्त को विधानसभा मार्च किया जाएगा।

तीसरी धारा न्यूज

पूर्वी सिंहभूम शिक्षा विभाग में बड़ा खेल: पहली और दूसरी सूची से बाहर बच्चों का भी हो रहा नामांकन, जांच के घेरे में प्रक्रिया

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 10 अगस्त 2026

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा विभाग में नामांकन प्रक्रिया को लेकर एक बड़े फर्जीवाड़े और अनियमतता का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी और मजबूत साक्ष्यों के अनुसार, जिन बच्चों का नाम पहली और दूसरी मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) में नहीं आया था, उनका भी नियमों को दरकिनार कर नामांकन लिया जा रहा है।

​आरोप है कि बिना उचित ऑनलाइन सत्यापन और पोर्टल पर स्थिति जांचे ही बैकडोर से दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। योग्य और मेधावी छात्र जो सूची में जगह बनाने के बाद भी प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, उनके अधिकारों पर सीधा डाका डाला जा रहा है। मामले में प्रस्तुत किए गए ठोस दस्तावेजों और साक्ष्यों ने विभागीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​स्थानीय अभिभावकों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दरकिनार कर इस तरह बैकडोर एंट्री देना सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। इस खेल में निचले स्तर के कर्मियों से लेकर विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

​साक्ष्यों के सार्वजनिक होने के बाद अब मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। अभिभावकों ने मांग की है कि ऐसे अवैध नामांकनों को तुरंत रद्द किया जाए और पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कराकर योग्य बच्चों को उनका हक दिलाया जाए।

तीसरी धारा न्यूज

IMG 20260810 WA0003 scaled
बागबेड़ा-कीताडीह में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर विधायक सख्त, जुस्को GM को दिए नियमित कचरा उठाव के निर्देश

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 10 अगस्त 2026

जमशेदपुर। बागबेड़ा और कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों की चिंता बढ़ गई है। बरसात के मौसम में जगह-जगह कचरे का अंबार लगने और बीमारियों के खतरे को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।IMG 20260810 WA0003

​प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि जुस्को द्वारा नियमित रूप से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है। बारिश के कारण जलजमाव और कचरे की सड़न से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की गंभीर आशंका बनी हुई है।b 1

​जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने तुरंत जुस्को के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने जीएम को बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में अविलंब और नियमित रूप से साफ-सफाई कार्य शुरू कराने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा, सफाई व्यवस्था पर पारदर्शी निगरानी और समन्वय बनाए रखने के लिए विधायक ने नरेश लाल और विष्णु क्रेकटा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है।a 2

​विधायक की इस त्वरित पहल के बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही क्षेत्र को गंदगी और संक्रमण के खतरे से मुक्ति मिलेगी।

​इस दौरान ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में नरेश लाल, विष्णु क्रेकटा, संजय महतो, पप्पू उपाध्याय, अजय पासवान, नीता सरकार तथा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

तीसरी धारा न्यूज

IMG 20260809 193449
विश्व आदिवासी दिवस पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह का संदेश: “आधुनिकता के बीच सांस्कृतिक जड़ों को बचाना साझा जिम्मेदारी”

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों को याद करते हुए अवधेश सिंह ने जल-जंगल-जमीन और परंपराओं के संरक्षण का दिया आह्वा

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 09 अगस्त 2026

आधुनिकता की दौड़ में सांस्कृतिक अस्तित्व पर सवाल

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने संपूर्ण आदिवासी समाज को शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर उन्होंने समाज के सामने एक महत्वपूर्ण सवाल रखते हुए विचार करने का आह्वान किया कि आधुनिकता की इस तेज रफ्तार के बीच क्या हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सुरक्षित रख पा रहे

स्वतंत्रता और सामाजिक संघर्षों में अतुलनीय योगदान

अपने एक वीडियो संदेश में अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान केवल उसकी समृद्ध परंपराओं तक ही सीमित नहीं है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के विभिन्न सामाजिक संघर्षों तक, आदिवासी समाज ने भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणापुंज

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे महान नायकों के इतिहास, उनके आदर्शों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण पूरे समाज की जिम्मेदारी

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत किसी भी समुदाय की पहचान की बुनियाद होती हैं। इसलिए इनके संरक्षण की जिम्मेदारी केवल आदिवासी समाज की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।

जल-जंगल-जमीन के सरोकारों से जुड़ने की अपील

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और जल-जंगल-जमीन से जुड़े सरोकारों को गहराई से समझा जाए। साथ ही, आने वाली पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जाए।

बदलते परिवेश में प्रासंगिक हुआ संदेश

गौरतलब है कि विश्व आदिवासी दिवस पर अवधेश कुमार सिंह का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब बदलते सामाजिक परिवेश में अपनी सांस्कृतिक पहचान और धरोहरों को बचाए रखने को लेकर व्यापक चर्चा चल रही है।

तीसरी धारा न्यूज

IMG 20260809 WA0010
बिरसानगर में ‘युवाशक्ति’ ने चलाया सफाई अभियान, तमुरिया स्कूल के पास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 09 अगस्त 2026

​”आयु एक संख्या मात्र है, हम हैं युवा। दिन हो या रात, सुख हो या दुख—युवाशक्ति कभी बोलती नहीं, अपना काम देखती है।” इसी जज्बे के साथ सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) की टीम ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश की है। बारिश के मौसम और स्थानीय लोगों द्वारा मच्छर व गंदगी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संस्था ने बिरसानगर जोन नंबर 6, तमुरिया स्कूल के पास गली नंबर 1 में व्यापक साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव का कार्यक्रम आयोजित किया।IMG 20260809 WA0010

​अभियान के दौरान युवाशक्ति की टीम ने पूरी गली की सफाई की और मच्छरों के प्रकोप तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। संस्था के इस कार्य को देखकर क्षेत्र के बुजुर्गों ने युवाशक्ति के संस्थापक पीयूष ठाकुर और उनकी पूरी टीम को आशीर्वाद व स्नेह दिया।

“यह मोहल्ला नहीं, मेरा परिवार है”: पीयूष ठाकुर

​कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए युवाशक्ति के संस्थापक एवं जमशेदपुर बीटा पीयूष ठाकुर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “जब से मैं बिरसानगर क्षेत्र में आया हूँ, तब से इस मोहल्ले को एक नया रूप देने का प्रयास कर रहा हूँ। यह मोहल्ला मेरे लिए सिर्फ एक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक परिवार है। युवाशक्ति हर नागरिक के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी।”b 1

JNAC की कार्यशैली पर उठाए सवाल

​सफाई अभियान के दौरान संस्था ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की उदासीनता पर भी सवाल खड़े किए। मीडिया के माध्यम से कहा गया कि JNAC द्वारा क्षेत्र में न तो नियमित सफाई कराई जाती है और न ही सफाई कर्मियों को भेजा जाता है। यहाँ तक कि क्षेत्र के पर्यवेक्षक अधिकारी (सुपरवाइजर) भी कभी यह जायजा लेने नहीं आते कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त है या नहीं।

हर गली को पीयूष जैसे युवाओं की जरूरत: सुनील प्रसाद

​युवाशक्ति के मुख्य संरक्षक एवं तायक्वोंडो मास्टर सुनील प्रसाद ने कहा कि पीयूष ठाकुर जैसे समर्पित युवाओं और युवाशक्ति जैसी संस्था की आवश्यकता हर गली और क्षेत्र में है, ताकि विषम परिस्थिति में लोग एक-दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहें।a 2

​इस अवसर पर संस्था के संस्थापक पीयूष ठाकुर, मुख्य संरक्षक सुनील प्रसाद, अध्यक्ष विकास डे, राजू थापा, मुन्ना सिंह सहित कई अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

तीसरी धारा न्यूज

IMG 20260809 WA0004
आयोजक अरब सागर के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को मिले रैंप वॉक और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के टिप्स; अतिथियों ने बांटे सर्टिफिकेट

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 9 अगस्त 2026

​A.S Creations के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विशेष मॉडलिंग वर्कशॉप का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। WorkShop का आयोजन संस्था के निर्देशक अरब सागर के कुशल मार्गदर्शन में किया गया, जहां शहर की उभरती प्रतिभाओं को फैशन इंडस्ट्री के आधुनिक मानकों के अनुरूप निखारा गया।IMG 20260809 WA0005

रैंप वॉक और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का मिला प्रशिक्षण

​कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, बॉडी लैंग्वेज और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों का गहन व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। निर्देशक अरब सागर ने युवाओं को ग्रूमिंग और स्टेज प्रेजेंस के संदर्भ में विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।b 1

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

​समापन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया एवं समाजसेवी सावन मुखी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। अतिथियों ने सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया।a 2

सपनों को साकार करने का दिया संदेश

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी सावन मुखी ने युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें कड़ी मेहनत व लगन के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने स्थानीय युवा प्रतिभाओं को सही दिशा और बेहतर मंच प्रदान करने के लिए आयोजक अरब सागर के इस प्रयास की सराहना की तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तीसरी धारा न्यूज

0429affb896a75855430cfb7b492726d74acff729872b94d038f4aa52f063cbe.0
जमशेदपुर: गोविंदपुर में अनियंत्रित स्कूल बस ने बच्ची को कुचला, मौके पर मौत; पिता-पुत्र समेत 3 घायल

तीसरी धारा न्यूज़ | 8 अगस्त 2026 | जमशेदपुर

​जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित अन्ना चौक के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एसडी पब्लिक स्कूल (SD Public School) की एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची आरोही कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में बच्ची के पिता रेशु कुमार, 11 वर्षीय भाई रेहान और कार वाशिंग सेंटर का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।0429affb896a75855430cfb7b492726d74acff729872b94d038f4aa52f063cbe.0

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस का चालक अत्यधिक नशे में धुत था और बेहद तेज गति में वाहन चला रहा था। अन्ना चौक के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को ओवरटेक करने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे कार वाशिंग कराने आए पिता, उनके दो बच्चों तथा वाशिंग सेंटर के एक कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची का सिर कुचल जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई रेहान के पेट पर पहिया चढ़ जाने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में वाशिंग सेंटर कर्मी का पैर भी टूट गया है।5faa3a832aad44b18d32e84c5f62a0a4e9143c809ee5e4bfcd7a543ecbb31b99.0b 1

​हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से भागने लगा। हालांकि, वाशिंग सेंटर के कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने पीछा कर बिरसानगर स्थित बीएड कॉलेज के पास दबाव बनाकर उसे पकड़ लिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों की मदद से सभी घायलों को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।a 2

घटना के बाद लोगों का हंगामा, सड़क जाम

​दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही अन्ना चौक पर भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। नशेड़ी बस चालक की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

तीसरी धारा न्यूज़

n72242805117860996317187fa0473de3dd63d1f4eb83999a0c053d176235021d59139b2ef1cfdbd0ae871c
जमशेदपुर पहुंचे आजसू प्रमुख सुदेश महतो: सिदगोड़ा में दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन का हुआ आगाज

तीसरी धारा न्यूज | 07 अगस्त 2026, जमशेदपुर

जमशेदपुर: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शुक्रवार को दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन में शिरकत करने के लिए रांची से सड़क मार्ग द्वारा जमशेदपुर पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।n72242805117860996317187fa0473de3dd63d1f4eb83999a0c053d176235021d59139b2ef1cfdbd0ae871c

​बिरसा मुंडा टाउन हॉल में युवा शक्ति का समागम

​आजसू पार्टी के इस दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन की शुरुआत शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में हुई। सुबह 11 बजे आयोजित अधिवेशन के पहले सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सुदेश महतो शामिल हुए। उनके साथ मंच पर आजसू पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और कई केंद्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।b 1

​अधिवेशन में झारखंड के कोने-कोने से हजारों युवा कार्यकर्ता पहुंचे हैं। सम्मेलन के दौरान युवाओं के अधिकार, राज्य में संगठन की मजबूती, रोजगार और झारखंड के ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा की जा रही है। साथ ही आने वाले चुनावों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर आगामी रणनीति पर भी मंथन किया जा रहा है।

​झंडे-बैनरों से पटा शहर, प्रतिनिधियों के लिए पुख्ता इंतजाम

​कार्यक्रम को लेकर सिदगोड़ा और कदमा क्षेत्र को आजसू के झंडों, होर्डिंग्स और बैनरों से पाट दिया गया है। बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने, भोजन, पंजीकरण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पार्टी स्तर पर अलग-अलग विशेष कमेटियों का गठन किया गया है ताकि किसी भी कार्यकर्ता को असुविधा न हो।a 2

​शनिवार को अमर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि और विशाल खुला सम्मेलन

​अधिवेशन के दूसरे दिन, यानी शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे उलियान (कदमा) स्थित अमर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल से होगी। यहां सुदेश महतो सहित तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात कदमा में एक विशाल खुले सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य भर से जुटा युवा जनसैलाब शामिल होगा।

तीसरी धारा न्यूज

n722438295178609928089668d7b70b5eadf786c3f5be5f70eb91038c39d103f2370478335869b81cc7a6ec
NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट से बड़ा खुलासा: NTA के ही एक्सपर्ट्स ने कराया था पेपर लीक, लाखों में हुई थी डील

तीसरी धारा न्यूज | 07 अगस्त 2026, जमशेदपुर

नई दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) में हड़कंप मच गया है। CBI ने अपनी जांच में सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि प्रश्नपत्र किसी प्रिंटिंग प्रेस से नहीं, बल्कि NTA के लिए काम कर रहे विशेषज्ञों (एक्सपर्ट्स) ने ही बाहर निकाला था। इस पूरे खेल के लिए लाखों रुपये की डील की गई थी।n722438295178609928089668d7b70b5eadf786c3f5be5f70eb91038c39d103f2370478335869b81cc7a6ec

​कैश में लेन-देन और डिजिटल साक्ष्य

​जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने भुगतान के डिजिटल रिकॉर्ड छिपाने के लिए ज्यादातर लेन-देन नकद (कैश) में किया था। CBI को जांच के दौरान डॉ. शिरुरे के परिवार से 5 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा कुछ ऑनलाइन भुगतान के डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले हैं। फोरेंसिक जांच, डिजिटल डेटा और कागजी सबूतों के जरिए CBI ने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।b 1

​गोपनीय विंग में CCTV की खामी और डिलीट हुआ बैकअप

  1. ​जांच में सामने आया कि NTA कार्यालय की पहली मंजिल पर स्थित गोपनीय विंग में लाइव CCTV निगरानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। NTA के CCTV सिस्टम में केवल 20-25 दिनों का ही बैकअप रहता था। NEET-UG 2026 से जुड़ा गोपनीय कार्य 7 अप्रैल 2026 को ही पूरा हो चुका था, जबकि CBI ने मामला 12 मई 2026 को दर्ज किया। समयावधि बीत जाने के कारण घटना के समय की CCTV फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी।a 2

​अस्पताल में याद कराए गए प्रश्न, जयपुर से छपे पर्चे

​CBI के मुताबिक, तीन अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों ने दिल्ली स्थित NTA कार्यालय से प्रश्नपत्र निकाले:

  • अस्पताल में क्लास: आरोपी पी.वी. कुलकर्णी, मनीषा मंधारे और डॉ. मनोज शिरुरे ने अभ्यर्थियों को अस्पताल बुलाकर परीक्षा से पहले पूरा प्रश्न बैंक रटवाया।
  • फिजिक्स का पेपर लीक: फिजिक्स के प्रश्न तेजस शाह को दिए गए, जिन्होंने उनकी फोटो खींचकर लातूर स्थित RCC तक पहुंचाई।
  • राजस्थान तक नेटवर्क: प्रश्नपत्र महाराष्ट्र से हरियाणा और फिर राजस्थान पहुंचा। जयपुर में इसकी प्रिंट कॉपी निकालकर छात्रों और प्राइवेट ट्यूटर्स में बांटी गई।
  • फॉरेंसिक मिलान: CFSL और GEQD की जांच में बरामद नोटबुक के प्रश्न-उत्तर असली NEET-UG प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खा गए।

​जांच एजेंसी ने बताया कि एक आरोपी ने कागज की पर्चियों पर प्रश्न लिखकर छिपाए थे, वहीं अन्य आरोपियों ने होटल लौटकर NCERT की किताबों में संबंधित उत्तरों को चिन्हित किया था।

​दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 10 अगस्त को CBI द्वारा दाखिल इस चार्जशीट पर संज्ञान लेगी।

तीसरी धारा न्यूज

error: Content is protected !!