ताजा खबर
शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्वशिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व

एक नई सोच, एक नई धारा

बागबेड़ा-कीताडीह में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर विधायक सख्त, जुस्को GM को दिए नियमित कचरा उठाव के निर्देश

IMG 20260810 WA0003 scaled

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 10 अगस्त 2026

​जमशेदपुर। बागबेड़ा और कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों की चिंता बढ़ गई है। बरसात के मौसम में जगह-जगह कचरे का अंबार लगने और बीमारियों के खतरे को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।IMG 20260810 WA0003

​प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि जुस्को द्वारा नियमित रूप से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है। बारिश के कारण जलजमाव और कचरे की सड़न से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की गंभीर आशंका बनी हुई है।b 1

​जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने तुरंत जुस्को के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने जीएम को बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में अविलंब और नियमित रूप से साफ-सफाई कार्य शुरू कराने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा, सफाई व्यवस्था पर पारदर्शी निगरानी और समन्वय बनाए रखने के लिए विधायक ने नरेश लाल और विष्णु क्रेकटा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है।a 2

​विधायक की इस त्वरित पहल के बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही क्षेत्र को गंदगी और संक्रमण के खतरे से मुक्ति मिलेगी।

​इस दौरान ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में नरेश लाल, विष्णु क्रेकटा, संजय महतो, पप्पू उपाध्याय, अजय पासवान, नीता सरकार तथा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

​तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!