ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

भाजयुमो ने हेमंत सोरेन की जनविरोधी सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

जमशेदपुर : जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की उपस्थिति में हेमंत सरकार के जनविरोधी सरकार के खिलाफ हजारों युवाओं की संख्या में आज भाजपा जिला कार्यालय से साकची गोल चक्कर तक मशाल जुलूस निकालकर निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

नीति को कुनीति बनाकर युवाओं के भविष्य को कानूनी मकड़जाल में फंसा रही सरकार – किसलय तिवारी

IMG 20230708 WA0057

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा झारखंड में बेरोजगारी दर देश के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक है लेकिन एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री को तो सिर्फ अपने – अपने करीबियों और सत्ता के दलालों के रोजगार की ही चिंता रहती है और जब-जब भाजपा और युवाओं के आंदोलन से सरकार दबाव में आती है तो नीति को कुनीति बनाकर युवाओं के भविष्य को कानूनी मकड़जाल में फंसा देती है। लेकिन सरकार यह भूल रही है कि युवाओं के आक्रोश की आग में झामुमो ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। वहीं नौकरी नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। झामुमो की सरकार बनी, हेमंत सोरेन सीएम बने, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। अब फिर शिक्षक नियुक्ति के नाम पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को धोखा देने का काम शुरू किया है। श्री तिवारी ने कहा कि सीएम को चाहिए कि वह कोई ठोस नियम बनाकर बीएड पास युवाओं को मौका दें।

झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी का काला कानून- अमित अग्रवाल

IMG 20230804 WA0023

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा राज्य में झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी का काला कानून है, इससे हेमंत सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को कुचलने के काम करेगी नियोजन और स्थानीय नीति के अभाव में लाखों युवा बेरोजगार हैं। राज्य सरकार टेट की परीक्षा नहीं हो रही, सरकार सीटेट की परीक्षा के अंकों आधार नहीं मान रही।
बीएड करके हजारों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हैं, नियुक्ति नियमावली स्पष्ट नहीं होने से अभ्यर्थी कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। युवाओं की इस पीड़ा के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा शुरू से संघर्षरत है। हेमंत की सरकार में आज राज्य के लाखों युवा ठगे गए है, नौकरी नहीं देने पर सत्ता से सन्यास लेने का दावा ठोकने वाले सीएम साहब बस कुंभकरणी निद्रा में सोए हुए हैं।

कौन कौन हुए शामिल

AddText 08 02 01.40.24

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, प्रदीप मुखर्जी, विनोद राय, सुमित श्रीवास्तव, शशांक शेखर, नारायण महतो, प्रकाश दुबे, राकेश चौबे, जोगिंदर सिंह सोनू, अमित सिंह, विकास सिंह, अभिषेक दे, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज राष्ट्रवादी, राकेश कुमार, अविनाश मोहंती, मुकेश कुमार, सत्येंद्र रजक, इकबाल सिंह सहमी, द्विपल विश्वास, राहुल कुमार, अंसुल कुमार, उमेश साव, नवजोत सिंह सोहल, रविजेंट सिंह, सुशील पांडे, राहुल तिवारी, इंदरजीत सिंह, कंचन दत्ता, अनुराग मिश्रा, संजय गोरई, लकी दास, भीम दास, विशाल कुमार, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्कॉर्पियो और टेलर के बीच भीषण टक्कर में भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र की मौत

जमशेदपुर : चांडिल थाना अंतर्गत कानदरबेडा में स्कॉर्पियो ने खड़ी टेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी बताया जा रहा है. स्कॉर्पियो में कुल तीन लोग सवार थे.

10ff227bbd23dd887defee49ae8b3fcd23a3f07804006a8396eeccb90bb51d8c.0

जिसमे एक युवक और युवती को गंभीर चोट आई. जिसे इलाज के दौरान मौत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है जिस युवक की मृत्यु हुई है वह सरायकेला भाजपा नेता बास्को बेसरा का छोटा पुत्र अनमोल बेसरा है. युवती जिसकी मृत्यु हुई है वह डिमना की बताई जा रही है. और पीछे बैठे युवक का नाम युवराज सिंह बताया जा रहा है. जिसका इलाज चला रहा.

1636366c8ec25e22056f93522a041193aefe21206894322e415983e93a4be57d.0

बताया जा रहा है चांडिल से वापस लौटते वक्त कादरबेड़ा के समीप स्कॉर्पियो खड़ी टेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसमे एक युवक और एक युवती है जिसकी डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. पीछे वाले सीट पर बैठे युवराज की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

गुरविंदर सिंह सेठी बने भाजपा के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी, देखें किस प्रमंडल के कौन प्रभारी बने

राँची : भारतीय जनता पार्टी के बैठक में गुरुवार को संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में आज कई प्रमंडल प्रभारी का चयन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी को कोल्हान प्रमंडल प्रभारी बनाया गया। जिसके बाद गुरविंदर सिंह सेठी संगठन महामंत्री एवं प्रदेश महामंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से उन्हें यह प्रभार दिया, उस विश्वास को और मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु एवं आगामी चुनाव को देखते हुए कार्य किया जाएगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

बैठक में संताल परगना का प्रभार रोहित लाल सिंह को, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभार दीनदयाल बरनवाल को, पलामू प्रमंडल का प्रभार जवाहर पासवान को एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभार सुदेश चंद्रवंशी को दिया गया।

AddText 08 02 01.40.24
मोती महल कदमा में हुआ किशोर कुमार म्यूजिक नाइट का आयोजन

प्रख्यात गायक किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर मोती महल डिलक्स तंदूरी ट्रेल, कदमा, जमशेदपुर में एक संगीतमय शाम का किशोर कुमार म्यूजिक नाइट का आयोजन किया जिसमें जमशेदपुर के युवा गायकों ने किशोर कुमार को सुरों से श्रद्धांजलि दी। किशोर कुमार के गानों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए,रेस्टोरेंट में किशोर कुमार म्यूजिक नाइट के आयोजन को लोगों ने काफी सराहा और संगीतमय शाम का आनंद लिया। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

संगीतमय शाम में जमशेदपुर के CCR एवं ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक Dy.SP श्री अनिमेष गुप्ता ने अपने सुरों से महफ़िल की शोभा बढ़ा दी,झारखंड के उदयमान क्रिकेटर IPL में प्रतिनिधित्व करने वाले जसकरण सिंह, समाजसेवी चंचल भाटिया विशेष रूप से उपस्थित थे। (जारी…)

IMG 20230805 WA0012

मोती महल कदमा की निदेशक श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के किशोर कुमार महान गायक रहे हैं उन्होंने ने सुरों की ताकत से देश के कोने कोने में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।हम ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम से अपने ग्राहकों को खूबसूरत यादें देना चाहते हैं।
कार्यक्रम में सौरभ दत्ता,डॉ शाज़िया प्रवीण,डॉ श्रुति हेगड़े,डॉ विजय कौटलिया,मणिपाल टाटा के देवासिष सिन्हा, डॉ पूनम प्रजापति, शहज़ाद कुरैशी,सहित कई गणमान्य उपस्थित थें।

AddText 08 02 01.40.24
तीसरी धारा न्यूज़ के कानूनी सलाहकार के रूप में नियुक्त किये गए अधिवक्ता अंकित पांडेय

जमशेदपुर : झारखण्ड के जमशेदपुर महानगर से चलने वाली न्यूज़ पोर्टल तीसरी धारा न्यूज़ में आज अधिवक्ता अंकित पांडेय को कानूनी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।

IMG 20230708 WA0057

आज उनके कार्यालय में ही संपादक कुमार गौरव द्वारा उनको अंगवस्त्र एवं मनोनयन पत्र देकर मनोनीत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरी धारा से जुड़कर बेहद खुशी हो रही है और तीसरी धारा न्यूज़ के जरिये मैं कोशिश करूंगा कि लोगों तक कानूनी जानकारी का जो आभाव है वह दूर कर सकूं और सभी तक सही कानूनी जानकारी पहुँच सके, खास कर मौलिक अधिकारों की। तीसरी धारा न्यूज़ को एक नई ऊंचाई पर ले जाने को लेकर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर चैनल के डायरेक्टर रविंदर सिंह रिंकू भी मौजूद रहें और अंकित जी के सुझाव को जल्द से जल्द अमल में लाने की बात कही।

IMG 20230804 WA0000
AddText 08 02 01.40.24
उपायुक्त से मिला सीजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री से डीसी कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले के नये उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री का अभिनन्दन व स्वागत पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर कर किया गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर-पूर्वी सिंहभूम से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से उन्हें अवगत जरूर कराया जाए ताकि जल्द से जल्द उसका समाधान किया जा सके।
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यों ने कहा की जिले मे निवास करने वाले सभी समुदाय के लोगों के विकास हेतु तमाम सरकारी योजनाओं को जिले के उपायुक्त धरातल पर उतारे ताकि सभी के विकास के साथ-साथ जिला भी एक खुशहाल जिला बन सके। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

प्रतिनिधिमंडल में मुख्यरूप से प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सह झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह-कुलदीप सिंह बुग्गे, महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुखविंदर सिंह राजू, ज्ञानी कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, दर्शन सिंह काले, हरविंदर सिंह, दलबीर सिंह, जसपाल सिंह और दलजीत सिंह शामिल थे।

IMG 20230804 WA0014 1
केस की जाँच कर लौट रहे दरोगा पर अपराधियों ने गोली बरसा कर की हत्या

फिरोजाबाद : बदमाशों की हिमाकत तो देखिये ! एक केस की जांच कर लौट रहे दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की है। दारोगा का नाम दिनेश मिश्रा है। जानकारी के मुताबिक थाना अरांव क्षेत्र में तैनात दारोगा दिनेश मिश्रा जांच के लिए गए थे लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उनको गोली मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बदमाशों ने दारोगा दिनेश मिश्रा को पैगू रोड पर गोली मारी।

IMG 20230708 WA0057

जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। कन्नौज के थाना इंदरगढ़ में दिनेश मिश्रा तैनात थे। वो गांव सदाअतपुर के रहने वाले थे। गुरुवार की शाम को बाइक पर सवार होकर एक ग्रामीण युवक के साथ अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव में जांच करने गए थे। जांच करके वापस लौटने के दौरान चंदपुरा -पीथेपुर के मध्य अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी। गोली दारोगा दिनेश मिश्रा के सीने में लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।

AddText 08 02 01.40.24

इधर बदमाश गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। दरोगा को गोली मारने की जानकारी होते ही एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दरोगा को मृत घोषित कर दिया। उनके गले में गोली लगी है। हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दारोगा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मानगो : पति पत्नी विवाद में पत्नी ने लगाया पति पर जान से मारने की धमकी का आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ है. विवाद में पत्नी मैजबिन नाज ने पति मोहम्मद खालिद मुस्तफा पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी दे रहा है. वहीं उनके पति ने बताया कि उनकी पत्नी तलाकशुदा है. उन्हें फेसबुक से प्यार हुआ था. वे पिछले आठ साल से कतर में काम करते थे. वहीं इस वर्ष यानी 2023 में जमशेदपुर छुट्टियां मनाने लौटे तो पता चला कि कतर की कंपनी बंद हो चुकी है. तब से वे यही रहने लगे। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057
M


उनकी शादी मोहम्मद के साथ जनवरी 2023 में हुई थी. वहीं पती ने बताया कि पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी गलत है. उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर मानगो पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि पति पत्नी में विवाद चल रहा और पति पिस्तौल निकालकर पत्नी को मारने की धमकी दे रहा है. उनके घर की तलाशी ली गयी है परंतु उनके घर पिस्तौल नहीं मिला है. इस मामले में पुलिस दोनों पति-पत्नी को पूछताछ के लिए थाना में लेकर गयी है।

AddText 08 02 01.40.24
“कहाँ राजा भोज – कहाँ गंगू तेली” क्या जानते हैं आप इस कहावत की पूरी सच्चाई या आप भी करते हैं इसका गलत प्रयोग

बचपन से लेकर आज तक हजारों बार इस कहावत को सुना गया होगा कि “कहां राजा भोज – कहां गंगू तेली” आमतौर पर यह ही पढ़ाया और बताया जाता था कि इस कहावत का अर्थ अमीर और गरीब के बीच तुलना करने के लिए है, लेकिन इसकी सत्यता कितनी है इसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। आइए जानते है इस कहावत का सच…

इस बहुप्रचलित कहावत का सच भोपाल जाकर पता चलता है कि कहावत का दूर-दूर तक अमीरी- गरीबी से कोई संबंध नहीं है और ना ही कोई गंगू तेली से संबंध है, आज तक तो सोचते थे कि किसी गंगू नाम के तेली की तुलना राजा भोज से की जा रही है और यह बात पूर्णतः गलत साबित होती हुई दिखती है, बल्कि गंगू – तेली नामक शख्स तो खुद राजा थे। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

इस बात का पता चलने पर यह तो तय है कि आश्चर्य की सीमा अपनी पराकाष्ठा पर होगी और होनी भी चाहिए, एक उम्र से जिस कहावत का अर्थ गलत निकाला जा रहा था वह अचानक से बदल जो गया। परन्तु साथ ही साथ यह भी समझ आया कि यदि घुमक्कड़ी ध्यान से करो तो आपके ज्ञान में सिर्फ वृद्धि ही नहीं होती बल्कि आपको ऐसी बातें पता चलती है जिस तरफ किसी ने ध्यान ही नहीं दिया होता और यह सोचकर हंसी भी आती है। यह कहावत हम सब के लिए सबक है जो आज तक इसका इस्तेमाल अमीरी गरीबी की तुलना के लिए करते आए हैं।

इस कहावत का संबंध मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और उसके जिला धार से है, भोपाल का पुराना नाम भोजपाल हुआ करता था। “भोजपाल” नाम धार के राजा भोजपाल से मिला। समय के साथ इस नाम में से “ज” शब्द गायब हो गया और नाम भोपाल हो गया।
धार के सम्राट राजाभोज बहुत ही प्रतापी और अजेय राजा थे। उनके पराक्रम और शौर्य की चर्चा दूर-दूर तक होती थी। उनसे अदावत मोल लेना कोई नहीं चाहता था। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

अब बात करते हैं कहावत की, कहा जाता है, कलचुरी के राजा गांगेय अर्थात गंगू और चालूका के राजा तेलंग अर्थात तेली ने एक बार राजा भोज के राज्य पर हमला कर दिया इस लड़ाई में राजा भोज ने इन दोनों राजाओं को हरा दिया।

उसी के बाद व्यंग्य के तौर पर यह कहावत प्रसिद्ध हुई “कहां राजा भोज-कहां गंगू तेली” राजा भोज की विशाल प्रतिमा भोपाल के वीआईपी रोड के पास झील में लगी हुई है। (साभार)

झारखण्ड मानसून सत्र : बाँह चढ़ाते हुए इरफान की ओर दौड़े शशिभूषण मेहता, शर्मसार हुआ सदन, संशोधन के साथ पास हुआ प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023

रांची: झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के पांचवें दिन सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुई। सदन में प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 विधेयक को पटल पर रखा। जिसपर विधानसभा अध्यक्ष ने अनुमति दी। इसके बाद जिन विधायकों ने इस विधेयक को प्रवर समिति को भेजने की बात कही, उन्होंने अपनी बात रखी। इस विधेयक पर विनोद सिंह, अनंत ओझा, डॉ लंबोदर महतो, विधायक अमर बाउरी , विधायक नवीन जायसवाल, विधायक अमित मंडल ने अपना तर्क दिया। इसके बाद विधायक प्रदीप यादव ने भी इसमें संशोधन करने की बात कही। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि इस विधेयक को प्रवर समिति को भेजा जाए और समिति को 30 दिनों में अपना प्रतिवेदन देने को कहा जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 है तो इसकी आवश्यकता क्यों। यह कानून इसी सदन में बना है. आज भी यह लागू है। सदन में उन्होंने झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 को काला कानून कहते हैं।
विधायक अमर बाउरी ने अपना तर्क देते हुए कहा कि कानून बनाने के पीछे की मंशा जरूर अच्छी होगी। लेकिन इसमें जो भी विषय है वह छात्रों को डराने के लिए है। इसमें जो प्रावधान है उसके अनुसार सजा ऐसी है जैसा मर्डर में नहीं होता। यह विधेयक छात्रों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देगी। इसे ठीक करने की जरूरत है। इसलिए युवाओं के भविष्य को देखते हुए इसमें विचार करने की जरूरत है।

विधायक नवीन जायसवाल ने इसे हड़बड़ी में लाया हुआ विधेयक कहा। उन्होंने कहा कि यह काला कानून है। युवाओं के आवाज दबाने वाला कानून है। नियुक्तयों में चोर दरवाजा खोलने की कोशिश है। अगर विधेयक पास हुआ तो हजारों युवा सड़कों पर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून युवाओं की आवाज दबाने का साधन है। अमित मंडल ने अपनी बात में कहा कि यह विधेयक अंग्रेजों के रोलैट एक्ट की तरह है। इस एक्ट को ईस्ट इंडिया कंपनी ने लाया था। जिस विधेयक की हम चर्चा कर रहे हैं उसे भी इंडिया पार्टी ने लाया है। अगर इस इंडिया के आगे ईस्ट जोड़ दिया जाए तो यह काला कानून वहीं ला रहे हैं।
विधायकों की ओर से विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने के पीछे तर्क दिया गया। जिसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य राज्य के बच्चों को अवसर देने के लिए है। परीक्षा के दौरान जो गलत प्रैक्टिस होता है, उसे इस तरह के कड़े कानून से ही रोका जा सकता है। यह सरकार का सराहनीय कदम है। यह विधेयक केवल स्टूडेंट्स नहीं बल्कि इससे जुड़े तमाम एजेंसियों को ध्यान में रख कर लाया गया है। परीक्षा के दौरान गलत प्रैक्टिस को नहीं रोका गया तो यहां के बच्चों के हितों की रक्षा नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इसके दायरे में परीक्षा एजेंसी से लेकर कोचिंग संस्थान तक आते हैं. जिन्हें दंड दिया जाएगा। इस विधेयक पर विचार सत्र न्यायालय के द्वारा किया जाएगा। सभी बातों को ध्यान में रखा गया है। संसोधन पर विचार किया जाएगा। प्रदीप यादव के अनुरोध पर सजा को कम करने पर विचार किया जाएगा। ऐसे में इस विधेयक को प्रवर समिति को न भेजकर इसे पास किया जाए। इसके बाद तमाम संसोधनों पर विचार करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बिल को संशोधन के साथ पास किया। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

सदन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस विधेयक पर सदन की भावना से असहमत नहीं हूं और समझता भी हूं। विधेयक को लेकर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। सरकार की यही सोच है कि यही डर और भय संस्थाओं में हो, छात्रों में हो जो इसमें शामिल होते हैं। किसी एक की वजह से लाखों क्यों परेशान हों। हम कोई भी फैसला लेते हैं साधारण चीजों में भी जैसे अगर हम पुराना कंप्यूटर बदलकर नया लाते हैं तो हमारे मन में कई सवाल होते हैं। नया सॉफ्टवेयर कैसा होगा हम काम कर पायेंगे या नहीं लेकिन समय के साथ आप सामंजस्य बना लेते हैं और काम करते हैं।

यह विधेयक हम सिर्फ लेकर नहीं आये हैं बल्कि दूसरे राज्यों में भी है। यह विधेयक हड़बड़ी में नहीं लाया गया है बल्कि सोच विचार कर लाया गया है। हम नौजवानों के भविष्य को सोच कर बना रहे हैं। विपक्ष सुभाष मुंडा को लेकर विरोध कर रहा है, बार – बार वेल में आ रहे हैं। सभी नौजवान जमीन के कारोबार में जुड़ रहे हैं। इस राज्य में नक्सल कैसे बने, भूखे पेट जो ना कराए। कल हमारे घर से भी परीक्षा देने बच्चे जायेंगे। आज जिस तरह के सेंटर बनते हैं। गुमला के बच्चे दुमका में, धनबाद में परीक्षा देते हैं कौन किससे दुश्मनी मोल लेगा। किसी को कोई पहचानता नहीं होगा। ट्रेन में एक सुरक्षाकर्मी ने चार लोगों की जान ले ली। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की वजह से कानून बदल देना। इसकी आत्मा को ही निकाल देना ठीक नहीं है। अनुमति की आशा में चीजें बैताल खाते में चली जाती है। अगर इसमें कोई समस्या होगी तो अगले सदन में इसे बदलेंगे। हमें मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए। मजबूती से परीक्षा कराना चाहिए। (जारी…)

999c0449483f962410c066ef5af82f4b5cb903b596920de76a7d37c8678d3668.0

सदन के दोबारा शुरू होने पर भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने इरफान अंसारी के बयान को लेकर कहा कि यह घटना संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम के सामने हुई है। ऐसे में उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद इस मामले पर संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने अपनी बात रखी। उन्होंने सदन में बताया कि इरफान अंसारी ने अपने बयान को लेकर उसी दिन माफी मांग ली है। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि इरफान अंसारी ने माफी मांगी है साथ ही उस बयान को तुल दिया जा रहा है। इसके बाद भी भाजपा विधायक हंगामा करते रहे।

भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सदन को आज शर्मशार किया। मेहता सदन के अंदर इरफान अंसारी को मारने दौड़े। उमाशंकर अकेला ने मेहता को ऐसा करने से रोका। यह सब देख अपने आसन से स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो खड़े हो गए। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इरफान अंसारी के बयान पर बवाल मच गया। मेहता ने कहा कि सदन में कान पकड़कर इरफान अंसारी माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर मैं उनकी ऐसी की तैसी कर दूंगा। मंदिर में जाते हैं, चुनरी ओढ़कर ड्रामा करते हैं, टिका मिटाते हैं। इसके बाद जैसे ही इरफान सदन के अंदर आये, मेहता बांह चढ़ाते हुए इरफान की ओर इशारा करते हुए बोले कि आओ इधर आओ और मारने के लिए दौड़ पड़े।

सदन अखाड़ा है क्या: शशिभूषण मेहता के रवैय्ये को देखते हुए स्पीकर ने गुस्से में कहा कि सदन अखाड़ा है क्या? मार्शल की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें बाहर निकालिए. संसदीय मर्यादा नहीं समझते हैं। खुद को पढा लिखा बोलते हैं और बोलने का तरीका नहीं है।

error: Content is protected !!